271207
शिव मंदिर से 3 अष्टधातु चोरी के संबंध में एसपी से शिकायत
Sri Nagar, Uttar Pradesh:बलरामपुरे हरैया सतघरवा के मथुरा बाजार के शिव मंदिर से 3 अष्टधातु चोरी के संबंध में एसपी से शिकायत:व्यक्ति बोला 24 घंटे समय लिया गया कुछ नहीं हुआ,मथुरा बाजार पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा: 44 केंद्र, सुरक्षा कड़ी, 8-10 जून दो पालियाँ
Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर गोरखपुर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। उत्तर पूर्वी उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षियों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर गोरखपुर में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। जिला प्रशासन के मुताबिक प्रत्येक पाली में 19 हजार 464 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार छह पालियों में कुल 1 लाख 16 हजार 784 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में कुल 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 44 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 44 केंद्र व्यवस्थापक तथा 44 पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पहचान सत्यापन और प्रवेश व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने, प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र साथ लाने तथा परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। परीक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है ताकि भर्ती परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके। गोरखपुर में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब लाखों अभ्यर्थियों की नजर इस महत्वपूर्ण परीक्षा पर टिकी है।0
0
Report
MP राज्यसभा चुनाव: क्या बीजेपी तीसरी सीट जीतेगी?
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव हुआ रोचक राज्यसभा की तीसरी सीट भी जीतेगी बीजेपी? कांग्रेस के 14 से 15 विधायक बीजेपी के संपर्क में मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक होंगे दूसरे राज्य में शिफ्ट केवट बने कांग्रेस के लिए चुनौती0
0
Report
रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के खिलाफ ऑपरेशन अंकुश में बड़ी गिरफ्तारी
Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन अंकुश" के तहत रायगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना रायगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है, जो विभिन्न राज्यों में फैले क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट को तकनीकी सहायता देने के साथ-साथ सट्टा आईडी उपलब्ध कराने का काम कर रहा था। आरोपी द्वारा ऐसी विशेष वेबसाइट तैयार की गई थी, जिसमें क्रिकेट मैच की जानकारी टीवी प्रसारण से लगभग पांच सेकेंड पहले दिखाई देती थी, जिससे सट्टेबाजों को बॉल-टू-बॉल सट्टेबाजी में अनुचित लाभ मिलता था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रायगढ़ के न्यू शंकरनगर क्षेत्र में एक युवक अपने घर से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन से जुड़ी गतिविधियों में शामिल है। सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर एक युवक भागने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।0
0
Report
Advertisement
गंगा में लापता युवक की तलाश के बीच अज्ञात महिला शव बरामद, SDRF सक्रिय
Nainital, Uttarakhand:गंगा नदी में लापता युवक की तलाश जारी, SDRF सर्च अभियान के दौरान अज्ञात महिला का शव बरामद आज दिनांक 07 जून 2026 कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान तेज धारा में बहकर लापता हुए युवक आशीष जैन (43 वर्ष), निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की तलाश में SDRF द्वारा दूसरे दिन भी व्यापक एवं सघन सर्च अभियान संचालित किया गया। आज प्रातःकाल से ही SDRF डीप डाइविंग टीम ढालवाला द्वारा घटनास्थल सहित नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में गहन खोजबीन शुरू की गई। टीम ने राफ्ट, डीप डाइविंग उपकरणों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की सहायता से नदी के संभावित बहाव क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। साथ ही नदी किनारों एवं संवेदनशील स्थानों पर भी बारीकी से तलाशी अभियान संचालित किया गया। सर्चिंग अभियान के दौरान SDRF टीम को कौड़ियाला क्षेत्र में नदी के भीतर एक अज्ञात महिला का शव दिखाई दिया। टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए शव को नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित रूप से ब्यासी रोड हेड तक पहुँचाया गया, जहाँ आवश्यक कार्यवाही हेतु शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।0
0
Report
भाजपा ने बस्तर में संगठनात्मक बदलाव; बीजापुर, बस्तर और कोंटा विधानसभा के लिए नए प्रभारी
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर संभाग में किया संगठनात्मक बदलाव, बस्तर बीजापुर और कोंटा विधानसभा में नए प्रभारी किए गए नियुक्त, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप को बीजापुर विधानसभा का बनाया गया प्रभारी, बस्तर विधानसभा में श्रीनिवास राव मद्दी को प्रभारी एवं श्रीनिवास मिश्रा को सहप्रभारी की दी गई जिम्मेदारी, वहीं रूपसिंह मंडावी को कोंटा विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया ।0
0
Report
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: 42 केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Prayagraj, Uttar Pradesh:यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पहला दिन आज. संगम नगरी प्रयागराज के 42 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 8, 9 और 10 जून के बीच कुल 98 हजार 64 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं. दो पालियों में परीक्षा होगी: पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक. नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की तरफ से जरूरी तैयारियां की गईं हैं. परीक्षा केंद्रों के आसपास न सिर्फ पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा, बल्कि सभी केंद्रों की निगरानी CCTV कैमरों से की जाएगी. प्रयागराज के 42 केंद्रों पर 8-10 जून के बीच परीक्षा के लिए परीक्षाार्थी पंजीकृत हैं. प्रशासन की तरफ से नकल माफियाओं और साल्वर गैंग पर नकेल कसने की पूरी तैयारी है. पूरी भर्ती परीक्षा के दौरान केंद्रों पर 12 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से लगाई गई है. इसके साथ ही STF और LIU की टीमें भी परीक्षा केंद्रों के आस पास सक्रिय रहेंगी.0
0
Report
Advertisement
एटा गैंगस्टर एक्ट के आरोपी चंदा खान पर कुर्की
Etah, Uttar Pradesh:एटा में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी चंदा खान पर एटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। आरोपी चंदा का जनता में खौफ खत्म करने के लिए ढोल बजाकर कुर्की की गई। एटा जिलाधिकारी अरविंद सिंह के आदेश पर 11 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में नामित शातिर आरोपी चंदा खान है। सकीट और रिजोर थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की। शातिर आरोपी ने अवैध तरीके से भय व्याप्त कर संपत्ति अर्जित की थी; 11 लाख रुपये की संपत्ति पत्नी के नाम पर खरीदी गई थी। राजस्व विभाग और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कुर्की की गई। एटा पुलिस का संदेश— अपराध से कमाई गई संपत्ति पर बुलडोजर और कुर्की अभियान चलेगा। थाना सकीट क्षेत्र का पूरा मामला。0
0
Report
बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की मौत, खिरनी में टूटा हाईटेंशन तार
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजली विभाग की लापरवाही से गयी युवक की जान बिजनौर बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम खलीलापुर उर्फ खिरनी में सुबह हुआ एक दर्दनाक हादसा बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर गया। ग्रामीणों का आरोप है कि खेत में पिछले तीन से चार दिनों से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था और इसकी सूचना कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार वही तार एक किसान परिवार के जवान बेटे की मौत का कारण बन गया। जानकारी के अनुसार खिरनी गांव निवासी सतीश का 20 वर्षीय पुत्र जयदेव सुबह अपने खेत पर गया था। खेत में पहले से टूटकर पड़ा हाईवोल्टेज तार करंट प्रवाहित कर रहा था। बताया जाता है कि जयदेव अनजाने में तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल था कि यदि शिकायत के बाद भी विभाग ने तार को ठीक नहीं किया, तो आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन है? ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन का तार टूटने के बाद कई लोगों ने बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी थी। स्थानीय लोगों को लगातार डर था कि खेतों में काम करने वाले किसान या पशु किसी भी समय हादसे का शिकार हो सकते हैं। लेकिन विभागीय स्तर पर न तो लाइन को बंद किया गया और न ही तार को दुरुस्त कराया गया। सूचना मिलने पर मंडावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाया गया। जयदेव की मौत ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर विद्युत व्यवस्था और शिकायतों के निस्तारण की धीमी प्रक्रिया को उजागर कर दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि यदि विभाग समय रहते सक्रिय हो जाता तो आज एक परिवार का चिराग बुझने से बच सकता था। फिलहाल पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन प्रशासन से न्याय, आर्थिक सहायता और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं यह हादसा उन तमाम शिकायतों की अहमियत भी बताता है जिन्हें अक्सर मामूली समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन कभी-कभी उनकी कीमत किसी की जान देकर चुकानी पड़ती है।0
0
Report
अमेठी के राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बुजुर्ग की गोली से हत्या, पुलिस जांच जारी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - नेशनल हाईवे के किनारे बुजुर्ग की गोली से हत्या के कारण मचा हड़कंप. बताया जा रहा है कि सुबह घर से शौच क्रिया के लिए निकलें 75 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली चलाई गई. जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने चेकअप के उपरांत मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंचे सीओ व कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग की लाश कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पूछताछ तथा घटना की जांच में पुलिस जुटी है. जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ियांवा गांव की है घटना. बाइट अतुल सिंह सीओ मुसाफिरखाना0
0
Report
Advertisement
एटा में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी चंदा खान पर कुर्की, संपत्ति जब्त
Noida, Uttar Pradesh:एटा में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी चंदा खान पर एटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, आरोपी चंदा का जनता में खौफ को खत्म करने के लिए ढोल बजाकर की गई कुर्की, एटा जिलाधिकारी अरविंद सिंह के आदेश पर 11 लाख रुपये की संपत्ति की गई कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में नामित है ये शातिर आरोपी चंदा खान, आरोपी चंदा पर सकीट और रिजور थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर की कार्रवाई, शातिर आरोपी ने अवैध तरीके से भय व्याप्त कर की थी ये संपत्ति अर्जित, ये 11 लाख रुपए की संपत्ति पत्नी के नाम खरीदी गई थी, राजस्व विभाग और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई कुर्की, एटा पुलिस का संदेश— अपराध से कमाई गई संपत्ति पर लगातार चलेगा बुलडोजर और कुर्की अभियान, एटा के थाना सकीट क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
पटना स्मार्ट सिटी के दावे खोखले: निगम की लापरवाही से खतरे बढ़े
Patna, Bihar:बिहार अब पहले वाला बिहार नहीं बल्कि विकसित बिहार है! इतना ही नहीं इसकी राजधानी पटना तो देश के स्मार्ट सिटी में शुमार हो चुकी है पर थोड़ा रुकिए क्योंकि, ये बातें बार- बार खोखली साबित हो रहीं है. पटना नगर निगम की लापरवाही से तो कई बार लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं. पर निगम के होनहार पदाधिकारियों को इससे कुछ खास फर्क पड़ता नजर नहीं आता है. ऐसे मामलों में शुरू में तो खूब हो-हल्ला मचता है पर धीरे- धीरे ये मामले खुद ही ठंडे पड़कर समाप्त हो जाते हैं. बोरिंग रोड पॉस इलाका है लेकिन कृष्ण पुरी में कई मेन होल खुले है जो खतरे को दावत दे रहे हैं जिसका जायजा लिया0
0
Report
बेंगलुरु के पिता ने बेटी के साथ बेबी कैरियर डांस से 22 मिलियन मुस्कान बटोरी
Noida, Uttar Pradesh:Bengaluru father's dance with daughter in baby carrier leaves 22 million smiling An adorable video of a Bengaluru man dancing with his toddler daughter in a baby carrier might just be the pick-me-up you need.0
0
Report
Advertisement
आधिकारिक बाइट का इंतजार जारी
Sagar, Madhya Pradesh:0
0
Report
आोरंगाबाद: कार-ऑटो भिड़ंत में दो मौत, आठ घायल
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में कार तथा ऑटो की हुई भीषण टक्कर में ऑटो सवार 2 लोगों की जहां मौत हो गई वहीं 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना बारुण-दाउदनगर सड़क पर तेजपुरा लॉक के पास की है। मृतकों की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के भटौलिया निवासी मुकुल तथा उमेश पासवान के रूप में की गई है जो मजदूरी का काम किया करते थे। सभी घायलों को तत्काल दाउदनगर अनुमण्डलीय अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद 2 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची दाउदनगर थाना की पुलिस ने शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई के जुट गई है。0
0
Report
पाकुड़ पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार; महिला उत्पीड़न के आरोप दर्ज
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ के मुफस्सिल थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है... गिरफ्तार आरोपियों में अलाउद्दीन शेख उर्फ अला शेख, नवाब शेख और इस्तेफाक शेख शामिल हैं... पुलिस के अनुसार पाकुड़ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 71/26 के नामजद अभियुक्त अलाउद्दीन शेख उर्फ अला शेख को गिरफ्तार किया... वहीं एक अन्य मामले में थाना कांड संख्या 72/26 के प्राथमिकी अभियुक्त नबाब शेख और इस्तेफाक को भी पुलिस ने दबोच लिया... दोनों के खिलाफ महिला उत्पीड़न, मारपीट, धमकी एवं अन्य आरोपों को लेकर मामला दर्ज था... गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी गगनपहाड़ी के रहने वाले हैं... दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है... मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी गगनपहाड़ी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र, जिला पाकुड़ के निवासी हैं... अलाउद्दीन शेख उर्फ अला शेख, गाजी मोहम्मद शेख के पुत्र हैं... नवाब शेख, मोजाम शेख के पुत्र तथा इस्तेफाक शेख, अनिकुल शेख के पुत्र हैं... पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है...0
0
Report
Advertisement
