icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271207
Pramod KumarPramod KumarFollow9 Jan 2025, 03:29 pm

बलरामपुर-ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों को समाजसेवी और सीओ दिए कंबल

Bishunpur Barhaipur, Uttar Pradesh:

बलरामपुर ब्लाक हरैया सतघरवा के 110 ग्राम पंचायतों के जरूरतमंदों को पांच हजार कम्बल समाजसेवी ने वितरित किए है, कम्बल लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति श्री एवं विशिष्ट अतिथि थाना ललिया निरीक्षक बीएन सिंह ने जरूरतमंद को कम्बल दिये। हाथीगर्दा गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी राम मनोहर तिवारी शास्त्री ने बताया कि बीते पच्चीस वर्षों से वह ठंडक के दिनों में जरूरतमंदों को कंबल देते चले आ रहे है, गुरूवार को पांच हजार कम्बल का वितरण किया गया है। साथ ही दिव्यांगजनों के घर पर कम्बल उपलब्ध कराया गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में गर्भस्थ शिशु मौत: AOMA ने निलंबन वापस, सुरक्षा की मांग की

Una, Himachal Pradesh:क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गर्भस्थ शिशु संग अरनियाला निवासी रीना की मौत के मामले में हिमाचल मेडिकल आफिसर्स एसोसिएशन (एओएमए) ऊना ने चुप्पी तोड़ी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डा प्रियंका के सस्पेंशन को वापस लेने, सीएमओ डा संजीव वर्मा से भीड़ के बीच दुर्व्यवहार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई व चिकित्सकों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग, बोले कुछ लोग पेट्रोल लेकर आये थे अस्पताल, डॉक्टर खिड़की से अगर नहीं भागते तो घट सकता था कोई बढ़ा हादसा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गर्भस्थ शिशु के साथ रीना की मौत के मामले में एओएमए ऊना ने अपनी प्रारम्भिक प्रतिक्रिया दी है। एओएमए की मांग है कि डा प्रियंका शर्मा का निलंबन वापस लिया जाए और अस्पताल में ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। निजी अस्पतालों की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ऊना ने भी इन मांगों का समर्थन किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डा महेश्वर राय ने कहा कि पूर्व निर्णय जल्दबाजी में लिया गया; निष्पक्ष जांच के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। घटना के बाद अस्पताल में भीड़ ने हंगामा किया, चिकित्सकों पर دھمकी और आग लगाने जैसी घटनाओं की भी बातें सामने आईं। वरिष्ठ अधिकारीयों के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण में आई और अदालत/प्रशासन के निर्देशों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। डा महेश्वर राय ने कहा कि डा प्रियंका शर्मा का बयान दर्ज हो चुका है और मामले की प्राथमिकी के साथ आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। अस्पताल में गर्भाशय फटने जैसी प्रसव संगत जटिलताएं दुर्लभ नहीं होतीं; ऐसे मामलों में विशेषज्ञों और रिकॉर्ड्स सहित सभी सबूतों की निष्पक्ष जाँच जरूरी है।
0
0
Report

कवर्धा: स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल, परिजन अस्पताल पहुंचे

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा: स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल, मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचे परिजन कवर्धा। कबीरधाम जिले के ग्राम दामापुर और कापादाह के पास सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की बस बच्चों को छोड़ने के दौरान अचानक पलट गई। हादसे में बस में सवार 15 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और डायल 112 की मदद से सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पंडरिया पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का स्टेयरिंग अचानक जाम होने के कारण हादसा हुआ। राहत की बात यह है कि बस पूरी तरह पलटने के बावजूद किसी बच्चे को गंभीर चोट आने की सूचना नहीं है। हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे। बच्चों को घायल देखकर परिजन काफी घबराए हुए नजर आए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और परिजनों को सूचना दी։
0
0
Report
Advertisement

इंदौर के गरबा ड्रेस बाजार में युवतियों का खास क्रेज

Indore, Madhya Pradesh:नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी की आराधना और गरबा-डांडिया की धूम के बीच इंदौर के बाजारों में गरबा ड्रेस को लेकर युवतियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों में गरबा पंडालों में अपनी पहचान बनाने के लिए युवतियाँ आकर्षक ड्रेस की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में पारंपरिक गुजराती परिधानों से लेकर नए फैशन और आकर्षक डिज़ाइन वाली ड्रेस की विविध वैरायटी उपलब्ध है। हर युवती अपनी पसंद बजट और गरबा थीम के अनुसार ड्रेस चुन रही है। देखिए जी मिडिया संवाददाता की खास रिपोर्ट। इसके अलावा बाजार में रंग-बिरंगे मिरर वर्क, कच्छी कढ़ाई, हैवी वर्क ड्रेस, मैचिंग दुपट्टे और आभूण्यों की भी मांग तेज है, ताकि गरबा पांडाल में उनका लुक सबसे अलग लगे।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने प्रोटेस्ट को दंगा-फसाद की साजिश कहा

Giridih, Jharkhand:एभीबी : भाजपा नेता और दिल्ली के सांसद व भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे देश में दंगा-फसाद कराने की साजिश करार दिया। गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की हर जनता को धोखा देने का काम किया है और वे पूरे देश को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आंदोलन के नाम पर देश की शांति व्यवस्था को खराब करने का प्रयास हो रहा है। विदेशों में पढ़ने वाले युवा भारत में आकर आंदोलन कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने सीजेपी नेता का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि ये आंदोलन को लीड कर रहे हैं, लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि वे खुद एक विदेशी मां की कोख से जन्मे हैं। आंदोलन के बहाने देश की संसद में आग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, क्या है ये सब, अगर आपको आंदोलन करना है तो एक राजनीतिक पार्टी बनाकर कीजिए। इस आंदोलन में विदेशी ताकतें और कम्युनिस्ट पार्टी के लोग शामिल हैं। पूरे देश की जनता जान चुकी है कि इस आंदोलन में आतंकवादी शामिल हो रहे हैं। बता दें कि आज भाजपा नेता और समाजसेवी विनोद सिन्हा के द्वारा मनोज तिवारी और बॉलीवुड एक्टर सौंदर्य शर्मा का रोड शो आयोजित किया जाना था, लेकिन प्रशासन से परमिशन नहीं मिलने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। बाईट : मनोज तिवारी, दिल्ली सांसद मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
0
0
Report

3 सेंटीमीटर पीपल पत्ते पर मां दुर्गा से नारी शक्ति का खास संदेश

Munger, Bihar:3 सेंटीमीटर के पत्ते पर ‘नारी शक्ति’ का महागोष, आर्टिस मधुरेन्द्र ने मां दुर्गा के जरिए दिया बड़ा संदेश, 3 घंटे की मेहनत से पीपल के पत्ते पर उकेरी मां दुर्गा की तस्वीर, लिखा- "STOP GIRLS HARASSMENT & RESPECT ALL WOMEN"\n\nमुंगेर : बिहार के विश्वप्रसिद्ध आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अनोखे तरीके से दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पीपल के पत्ते पर मां दुर्गा की तस्वीर बनाई है। इसके साथ ही उन्होंने इस पर हैप्पी दुर्गा पूजा लिखा है। मधुरेंद्र ने 3 घंटे की कठिन मेहनत से उकेरी मां दुर्गा की तस्वीर; महिला सशक्तीकरण के लिए डॉक्टर, वकील, शिक्षिका से लेकर अंतरिक्ष यात्री तक के रूप में नारी शक्ति को दर्शाया और अंग्रेजी में लिखा "स्टॉप गर्ल्स हरासमेंट एंड रिस्पेक्ट ऑल वुमेन" मधुरेंद्र ने देश में महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाली भेदभाव, उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटनाओं से आहत होकर एक अनूठी कलाकृति तैयार की है।\n\nआर्टिस्ट मधुरेंद्र  ने बताया की  देश में महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाली भेदभाव, उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटनाओं से आहत होकर महज 3 सेंटीमीटर के हरे पीपल के पत्ते पर मां दुर्गा की तस्वीर उकेरकर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश दिया है।करीब तीन घंटे के कठिन परिश्रम से तैयार इस सूक्ष्म कलाकृति में मां दुर्गा को उनके वाहन को  दर्शाया गया है। मां के अनेक हाथों में त्रिशूल, तलवार, धनुष-बाण सहित विभिन्न अस्त्र-शस्त्र दिखाए गए हैं। कलाकृति का केंद्रीय भाव बुराई पर शक्ति की विजय और महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प है।\n\n“सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने बताया कि मां दुर्गा शक्ति और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रतीक हैं। नवरात्र में देवी की पूजा करने के साथ हमें हर बेटी और महिला के सम्मान व सुरक्षा का संकल्प भी लेना चाहिए। मैंने तीन सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर यह कलाकृति बनाकर यही संदेश देने का प्रयास किया है कि बेटियों और महिलाओं के साथ भेदभाव, उत्पीड़न और छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए और हर महिला को भयमुक्त जीवन जीने का अधिकार है।\n\nबाइट : सेंड आर्टिस मधुरेन्द्र
0
0
Report

करंट से मौत: करारी गांव के दारा सिंह पहलवान की चपेट में आकर मौत

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम करारी निवासी बुंदेलखंड केसरी रह चुके दारा सिंह पहलवान की करंट लगने से मौत हो गई, बताया जा रहा कि दारा सिंह गांव में रहकर खेती-किसानी के साथ दुग्ध व्यवसाय करते थे। वह जानवरों को लेकर गांव के बाहर गए थे। उस दौरान वहां एक खंभे से निकल रहे बिजली के तारों से उतरे करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गए। भाई के फोन करने पर जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तब वह उनको तलाशते हुए गांव के बाहर पहुंचा। वह दारा सिंह अचेत हाल में पड़े थे। आनन फानन में परिजन ग्रामीणों की मदद से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे लेकिन, कुछ ही देर बाद चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

ईरांस में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप खत्म, हेमंत सिंह यादव बने बेस्ट एथलीट

Jaipur, Rajasthan:ईरांस में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, हेमंत सिंह यादव बने बेस्ट एथलीट भीलवाड़ा जिले के रायला क्षेत्र के ईरांस ग्राम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 17 वर्षीय छात्र जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। 9 से 12 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेडवास के हेमंत सिंह यादव ने 15 अंक अर्जित कर बेस्ट एथलीट का खिताब जीता। ओवरऑल चैंपियनशिप में गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलाबपुरा 42 अंकों के साथ प्रथम, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसनिया 22 अंकों के साथ द्वितीय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेडवास 15 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। दौड़, ऊंची कूद, त्रिकूद, बांस कूद एवं विभिन्न थ्रो स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में समाजसेवी ओमप्रकाश आमेटा मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्य रामप्रसाद शर्मा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
0
0
Report

दुमका में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म-हत्या पर आक्रोश, जल्द गिरफ्तारी की मांग

Dumka, Jharkhand:दुमका के काठीकुंड थाना क्षेत्र में नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में झारखंड छात्र समन्वय समिति ने दुमका शहर में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। समिति ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, गिरफ्तारी नहीं होने पर 15 अक्टूबर से झारखंड में अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान करने की चेतावनी दी है। काठीकुंड में नाबालिग छात्रा के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में झारखंड छात्र समन्वय समिति के बैनर तले दुमका शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च के माध्यम से छात्र नेताओं और प्रदर्शनकारियों ने पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। समिति का आरोप है कि घटना के बाद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार से मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। छात्र नेता श्याम देव हेम्ब्रम ने कहा कि झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में आदिवासी और मूलवासी बेटियों के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। काठीकुंड की घटना भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में अब तक जनप्रतिनिधियों और सरकार की ओर से अपेक्षित पहल दिखाई नहीं दे रही है। पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गरीब और आदिवासी परिवारों की बेटियों के साथ ऐसी घटनाएं होने पर उन्हें न्याय दिलाने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना चाहिए। छात्र नेताओ ने चेतावनी दी कि यदि 15 अक्टूबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो झारखंड छात्र समन्वय समिति राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान करेगी। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार और दुमका पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
0
0
Report
Advertisement

हिंदी में क्लिकबेट हेडलाइन: मालेरकोटला से मालगाड़ी के जरिए अनाज वितरण में सामने आई गड़बड़ी—गरीबों तक पहुँच से पहले वजन-भंडारण की धाराएं

Malerkotla, Punjab:ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੋਂ ਮਾਲ ਗੱਡੀ ਰਾਹੀਂ ਕਣਕ ਨੂੰ ਵੱਖ ਵੱਖ ਅਨਾਜ ਭੰਡਾਰਾਂ ਤੋਂ ਲਿਆਕੇ ਹੋਰਨਾਂ ਸੂਬਿਆਂ ਵਿੱਚ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਰਾਸ਼ਨ ਰਾਹੀਂ ਵੰਡ ਲਈ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ। ਪਰ ਜਦੋਂ ਇਸਦਾ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਕਿ ਅਨਾਜ ਟਰੱਕਾਂ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਮਾਲ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਲੋੜ ਕਰਨ ਲਈ ਤਾਂ ਦੇਖਕੇ ਹੈਰਾਨ ਹੋ ਗਏ ਕਿ ਜਿਆਦਾ ਤਰ ਅਨਾਜ਼ ਗਿੱਲਾ ਸੀ ਆਏ; ਕਈ ਬੋਰੀਆਂ ਚ ਕਣਕ ਗਲੀ ਸੜੀ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਦੋਂ ਲੇਬਰ ਵਾਲਿਆਂ ਅਤੇ ਟਰੱਕਾਂ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਪੁੱਛਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਹੈਰਾਨ ਕਰਨ ਵਾਲੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਦੱਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਅਨਾਜ਼ ਪਿੱਛੇ ਤੋਂ ਹੀ ਗਿੱਲਾ ਆਉਦਾ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਅਨਾਜ ਦਾ ਵਜਨ ਵੀ 50 ਕਿਲੋ ਨਾਲੋਂ ਜਿਆਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਥਾਨਕ ਖੜੇ ਲੇਬਰ ਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਖਰਾਬ ਅਨਾਜ਼ ਦੇਖਕੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਇਹ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੇ ਖਾਣ ਲਾਇਕ ਵੀ ਇਹ ਅਨਾਜ਼ ਨਹੀਂ ਫਿਰ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਕਿਵੇਂ ਖਾਣ ਲਈ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਉਦਰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਦੋਂ ਡੀਸੀ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਾਰਵਾਈ ਦੇ ਭਰੋਸੇ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਦੇ ਹੁਕਮ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਅਤੇ ਏਡੀਸੀ ਰਾਜਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਅਰੋਪੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਸਖ਼ਤ ਤੋਂ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
0
0
Report

36 घंटे बाद डूबे किशोर निखिल का शव मछली जाल में मिला

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में तुर्रा नाले में डूबे किशोर निखिल की तलाश का दर्दनाक अंत हो गया। करीब 36 घंटे तक चली तलाश के बाद निखिल का शव घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर बड़हरापुल के पास मछली पकड़ने के जाल में फंसा मिला। हैरानी की बात यह है कि जिस किशोर की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने दो दिन तक नाले में अभियान चलाया, उसका शव आखिरकार मछली पकड़ने वाले जाल में मिला। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे को खोने के गम में पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। आखिर नाले में जगह-जगह जाल लगे होने के बीच तलाश अभियान कैसे चला और करीब तीन किलोमीटर दूर शव कैसे पहुंचा? फिलहाल, निखिल की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top