Balrampur
बलरामपुरः सुहागिन पुरवा चौराहे के पास हुआ सड़क हादसा, एसपी ने घायलों को भेजवाया अस्पताल
Maharajganj, Uttar Pradesh:सुहागिन पुरवा चौराहे के पास एक ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक बाइक सवार और ई-रिक्शा पर सवार एक महिला और चार बच्चें घायल हो गए। इसी समय बलरामपुर एसपी विकास कुमार चौराहे के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने पुलिस की गाड़ी से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीसलपुर पानी परियोजना: DPR की देरी से चार जिलों में पानी का संकट गहरा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-बीसलपुर से नई पाइप लाइन बिछाने वाली योजना सवालों के घेरे में है. महीनों बाद भी अब तक DPR नहीं बन पाई. बीसलपुर की पुरानी पेयजल लाइन की लाइफ पूरी हो चुकी है, इसलिए दूसरी लाइन बिछाने की योजना लाई गई थी. लेकिन DPR में देरी से प्रोजेक्ट में देरी हो रही है! 4 जिलों की प्यास अधूरी है- जयपुर समेत 4 जिलों की प्यास अधूरी है...! क्योंकि बीसलपुर से पानी पिलाने वाली अधूरी है. पुरानी पाइप लाइन की लाइफ लाइन पूरी हो चुकी, इस लिए सरकार 1900 करोड की नई पेयजल लाइन बिछाने की योजना लेकर आई. लेकिन इस योजना की DPR बनाने में देरी हो रही.6 महीने बाद भी डीपीआर नहीं बन पाई. इस प्रोजेक्ट की डीपीआर अबकी बार किसी एजेंसी से नहीं बल्कि जलदाय विभाग खुद ही बना रहा है. बताया जा रहा है कि इसमें किसी रिटायर्ड इंजीनियर की मदद भी ली जा रही है. लेकिन डीपीआर में देरी से 1900 करोड के प्रोजेक्ट सवालों में है. शहरी चीफ इंजीनियर देवराज सौलंकी इस प्रोजेक्ट के जिम्मेदार है. यह प्रोजेक्ट 2054 की आबादी को ध्यान में रखते हुए बनाय गया है. बाँध में बनेगा इनटेक वेल- जयपुर, अजमेर, टोंक की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध से पेयजल क्षमता दोगुनी होगी. 2054 की आबादी को ध्यान में रखते हुए बीसलपुर बांध में नया इनटेक वेल बनाया जाएगा. लेकिन इनटेक वेल बनने से दोनों इनटेक वेल की क्षमता 2 हजार एमएलडी होगी. यह कुंआ बीसलपुर मंदिर के पास बांध में बनााया जाएगा. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जायका से सरकार लोन लेगी. इस प्रोजेक्ट पर 1950 करोड खर्च होंगे. बीसलपुर बांध से 1000 MLD की बजाय भविष्य में 2000 MLD पानी मिल पाएगा. इस प्रोजेक्ट में 8 किलोमीटर की पाइप लाइन बीसलपुर से सुरजपुरा तक बिछाई जाएगी. ये प्लान इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि हर गर्मी में जलसंकट की स्थिति उत्पन्न होती है. बार बार शटडाउन लेना पडता है. बीसलपुर प्रोजेक्ट के पानी का लेखा-जोखा: प्रोजेक्ट....... अभी सप्लाई........... अभी डिमांड............ 2054 में मांग TM 1 सांभर.....61.34MLD............ 84.22 MLD.......... 114.93 MLD TM 2 चाकसू.....57.61 MLD.......... 108.83 MLD ........ 143.66 MLD जयपुर........ 535 MLD............. 806.44 MLD ............1188 MLD बगरू ........1.1 MLD ............ 19.23 MLD............. 25.38 MLD टोंक-उनियारा.....63.65 MLD.......... 66.06 MLD............ 87.20 MLD अजमेर........ 333 MLD............. 350.52 MLD............ 570.78 MLD बीसलपुर से 11.6 टीएमसी पानी अतिरिक्त मिल पाएगा- पार्वती-कालीसिंध चंबल प्रोजेक्ट पूरा होने पर बीसलपुर से 11.6 टीएमसी पानी अतिरिक्त मिल पाएगा.हालांकि अभी 1 करोड 5 लाख आबादी को 1434 MLD पानी की आवश्यकता है, लेकिन 1000 MLD ही पानी मिल पा रहा है.2054 तक 1 करोड 53 लाख की आबादी को 2134 MLD तक पानी की डिमांड होगी. फिलहाल बीसलपुर 14 कस्बे और 3310 गांवों की प्यास बुझा रहा है. बांध में नया वेल बनने पर जयपुर को 1188 MLD, टीएम 1,2 को 229 MLD और अजमेर को 571 MLD पानी मिलने की उम्मीद है. लेकिन ये तभी संभव है जब डीपीआर समय से बने, लेकिन इसमें अभी से देरी हो रही है तो प्रोजेक्ट वक्त से कैसे पूरा होगा?0
0
Report
दूदू में पार्षद विनोद गट्टानी अपहरण की वायरल खबर से कस्बा हड़कंप
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) सांभरलेक में पार्षद विनोद गट्टानी के अपहरण का मामला, पहले सोशल मीडिया पर अपहरण होने का ऑडियो हुआ वायरल, अपहरण के ऑडियो के बाद पार्षद का अब वीडियो हो रहा वायरल, वायरल वीडियो में पार्षद ने कहा मैं सुरक्षित हूं और पार्टी के साथ हूं, पार्षद ने अपने भाई को फोन कर कहा था मेरा हुआ है अपहरण, बाड़े बंदी से भाग कर कई किलोमीटर खेतों में पहुंचा पार्षद, पार्षद के भाई ने नामजद लोगों के खिलाफ लगाया था आरोप, अपहरण की सूचना पर ASP, DYSP कई थानों का जाप्ता मौजूद, सांभरलेक व्यापार महासंघ का अध्यक्ष भी है विनोद गट्टानी, लोगों ने कस्बे के बाजार बंद कराने की कोशिश की, भाजपा में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही सियासी हलचल, वायरल वीडियो के बाद मामला हुआ शांत, प्रशासन ने राहत की सास ली।0
0
Report
सीकर नगर परिषद: कांग्रेस को बहुमत, सभापति पद पर नामांकन से हलचल
Sikar, Rajasthan:सीकर नगर परिषद में सभापति की कुर्सी को लेकर घमासान, भाजपा-कांग्रेस में बढ़ी हलचल, कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत सीकर नगर परिषद में कांग्रेस का बहुमत, सभापति पद पर खतीजा बानो के नामांकन की तैयारी, भाजपा की कंचन खाड़ोलिया ने दाखिल किया नामांकन नगर निकाय चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब जिले के सभी नगर निकायों के साथ सीकर नगर परिषद में सभापति बनने की दौड़ शुरू हो गई है। सीकर नगर परिषद सभापति पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों की ओर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। अल सुबह से ही नगर परिषद कार्यालय में दोनों दलों के पार्षद और उनके समर्थक पहुंचने लगे। नगर परिषद कार्यालय में एसडीएम सुभाषचंद्र के समक्ष सभापति पद के लिए नामांकन पेश किए जा रहे हैं। इसी दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भी हुआ। कांग्रेस से वार्ड नंबर 16 की नवनिर्वाचित पार्षद खतीजा बानो, वार्ड नंबर 34 के अशोक चौधरी और वार्ड नंबर 62 की शारदा दानोदिया ने शपथ ली। वार्ड नंबर 16 से नवनिर्वाचित पार्षद खतीजा बानो अपने परिवार के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचीं और विधिवत शपथ ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस के जिला प्रभारी विशाल जांगिड़ ने भी नगर परिषद पहुंचकर नवनिर्वाचित पार्षद खतीजा बानो को बधाई दी। नगर निकाय चुनाव के बाद अब दोनों प्रमुख दलों में सभापति पद को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 28 से नवनिर्वाचित पार्षद कंचन खाड़ोलिया ने सभापति पद के लिए सीकर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुभाष चंद्र शर्मा को अपना नामांकन दिया। वही कांग्रेस की ओर से अभी नामांकन दाखिल नहीं किया गया है हालांकि माना जा रहा है कि पूर्व सभापति जीवण खां की पत्नी वार्ड नंबर 16 से नवनिर्वाचित पार्षद खतीजा बानो दोपहर 1:00 बजे बाद कांग्रेस की ओर से सभापति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभापति पद के लिए मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी। नगर परिषद कार्यालय में पार्षदों के पहुंचने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ गई हैं। सीकर नगर परिषद के 65 वार्डों में से 38 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी जीतकर आए हैं तो वहीं भाजपा की ओर से 22 प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही निर्दलीय सहित अन्य 5 पार्षद भी है। ऐसे कांग्रेस को सीकर नगर परिषद में पूर्ण बहुमत मिला है अगर क्रॉस वोटिंग नहीं होती है तो निश्चित रूप से लगातार तीसरी बार कांग्रेस अपना बोर्ड बनाने की ओर अग्रसर है।0
0
Report
Advertisement
बारां नगर परिषद सभापति चुनाव: AAP बहुमत के बावजूद कांग्रेस-भाजपा ने दावेदारी ठोकी
Baran, Rajasthan:बारां नगर परिषद सभापति चुनाव बहुमत AAP के पास, फिर भी कांग्रेस-भाजपा ने ठोकी दावेदारी बारां 60 वार्ड वाली बारां नगर परिषद में सभापति पद के लिए मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। नगर परिषद में 31 सीट जीतकर आम आदमी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत है, जबकि कांग्रेस के 18 और भाजपा के महज 9 प्रत्याशी ही जीत पाए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस और भाजपा दोनों ने सभापति पद के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने सभापति पद के लिए मीनाक्षी शर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं भाजपा ने निलेश जैन को सभापति पद का उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले मंगलवार को आम आदमी पार्टी की ओर से शीतल राठौर और चंद्रकला ने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। 60 वार्डों में 31 सीटों के साथ AAP सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और बोर्ड बनाना लगभग तय माना जा रहा है。 ऐसे में 18 सीट वाली कांग्रेस और 9 सीट वाली भाजपा द्वारा अपने प्रत्याशी घोषित करने से सभापति का चुनाव त्रिकोणीय और सियासी रूप से काफी अहम हो गया है। अब देखना होगा कि बहुमत के आंकड़े के खेल में किसके सिर सभापति का ताज सजता है。0
0
Report
अमरोहा देहात में पारिवारिक विवाद से विवाहिता की आत्महत्या
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अलयारपुर में पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अलयारपुर में बुधवार सुबह एक विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी 22 वर्षीय संगीता उर्फ जूली पत्नी कुलवंत सिंह ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर अमरोहा देहात थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँचिी और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों और अन्य परिस्थितियों का पता पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।0
0
Report
मोहन चौहान विवादित बयान के बाद दिल्ली में यूजीसी रोलबैक पर मूवमेंट की चेतावनी
Aligarh, Uttar Pradesh:हिंदूवादी नेता मोहन चौहान का विवादित बयान, यूजीसी रोलबैक को लेकर कहा दिल्ली को घेरना पड़ेगा रेल की पटरी उखड़नी पड़ेगी, उपद्रव करना पड़ेगा, हमें लड़ना पड़ेगा युद्ध स्तर पर जिस तरीके से भगत सिंह को फांसी हुई थी उसे तरीके से फांसी पर चढ़ाना पड़ेगा, छोटे-छोटे आंदोलन करने से कुछ नहीं होगा दिल्ली में बड़े स्तर का आंदोलन करना पड़ेगा, कल अलीगढ़ में हुई सभा में हिंदूवादी नेता मोहन चौहान ने दिया विवादित बयान, अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके में आयोजित की गई थी यूजीसी रोलबैक को लेकर सवर्ण समाज के लोगों की बैठक。0
0
Report
Advertisement
शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर लखनऊ आशियाना थाने में रेप मामला दर्ज
Lucknow, Uttar Pradesh:भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर लखनऊ के आशियाना थाने में रेप का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि मोहम्मद कैफ जो कि एक पेशेवर क्रिकेटर हैं बंगाल की टीम के लिए रणजी खेलते हैं, इन्होंने शादी का वादा करके कई सालों तक शारीरिक संबंध बनाए, उसके बाद मुझे छोड़ दिया। मैं एक तलाकशुदा महिला हूं मेरा एक छोटा बच्चा है, इसके बारे में मैंने शुरू से कैफ को जानकारी थी, उसके बाद भी उन्होंने कहा कि मैं शादी करूंगा। मैं एयरलाइंस में केबिन क्रू की नौकरी करती थी वह भी छुड़वा दी। अब उनके भाई मोहम्मद हबीब और उनके परिवार की तरफ से धमकियां दी जा रही हैं। कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद डीसीपी के कहने पर आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है लेकिन इसे गाजियाबाद ट्रांसफर करने की बात कही जा रही है। मैं नहीं चाहती कि केस कहीं और जाए क्योंकि मैं आशियाना की रहने वाली हूं मुझे सुरक्षा की जरूरत है। पुलिस ने अभी तक बयान दर्ज नहीं किए हैं। बड़े लोग हैं ऊपर तक पहुंच रखते हैं जिसका मुझे डर है। सरकार और पुलिस से मदद की गुहार करती हूं।0
0
Report
कमलेश बिंद एनकाउंटर: हाईकोर्ट में सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग तेज
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, कमलेश बिंद एनकाउंटर का मामला पहुंचा इलाहाबाद हाईकोर्ट, एनकाउंटर में मारे गए कमलेश बिंद की मां ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, गाजीपुर में कमलेश बिंद के एनकाउंटर की जांच की मांग को लेकर दाखिल हुई याचिका, कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर याचिका में उठाए गए हैं सवाल, एनकाउंटर मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग को लेकर दाखिल की गई याचिका, अगले सप्ताह सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की उम्मीद, 3-4 जून की रात में कमलेश बिंद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था, होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में वांछित कमलेश बिंद पर घोषित था 1 लाख रुपए का इनाम, कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने उठाए थे सवाल, अब एनकाउंटर मामले की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, वरिष्ठ अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय के जरिए हाईकोर्ट में दाखिल की गई है याचिका।0
0
Report
यूपीआई भुगतान के बदले टैक्स: विपक्षी नेता तीखे आरोप लगाते हैं
Ranchi, Jharkhand:यूपीआई मामले में भुगतान पर चेंज को लेकर बयानबाजी खूब सुनाई दे रहा है। इसको लेकर झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कैसे गरीबो को लूटा जाता है, कैसे गरीबो की जेब पर डाका डाला जाता है ये कोई मौजदा केंद्र सरकार से सीखे। पूंजीपतियों की सरकार को आम जनजीवन से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, आजाद भारत में पहली बार केंद्र में जेब कतरी सरकार बैठी हुई है। केंद्र की सरकार जेब काटने वाली सरकार है पहले डिजिटल इंडिया का स्वप्न दिखाई कैशलेस का दिव्य सपना दिखाया और अब उन सपनों पर टैक्स लगाने का काम कर रही है। पहले सांप देखा और फिर वह ख्वाब देखने का पैसा दो। भारत की सरकार इस पैसों से अपना ऐसो आराम की जिंदगी और विदेश का भ्रमण कर रहे हैं। 2000 से ऊपर अगर transaction होता है तो सेस लगेगा यह अधिसूचना जारी की गई है। और अगर इस अधिसूचना को भी भारतीय जनता पार्टी के लोग गलत बता रहे हैं तो उनकी बुद्धि पर तरस आता है कि आप जब भी काटो और जनता को दिग्भ्रमित भी करो। यूपीआई के जरिए फिर से जेब काटने का केंद्र ने इंतजाम कर दिया है。0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा नगरपालिका सभापति पद पर मुकेश रावत को चुना गया
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा नगर परिषद के सभापति पद को लेकर चल रही सियासी हलचल के बीच मुकेश रावत के नाम पर मुहर लग गई है। वार्ड नंबर 9 से भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव जीतकर नगर परिषद पहुंचे मुकेश रावत को सभापति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुकेश रावत लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं। संघ से जुड़ाव और साफ छवि के चलते उनकी संगठन में अलग पहचान रही है। पार्टी में लंबे समय से सक्रियता के साथ वे लगातार राजनीतिक गतिविधियों में भूमिका निभाते रहे हैं। सभापति पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान मयंक जैन को प्रस्तावक बनाया गया, जिसके बाद मुकेश रावत समर्थकों के साथ आज नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और सभापति के लिए दावा पेश किया। खास बात यह है कि मुकेश रावत इससे पहले विधायक और सांसद पद के लिए भी अपनी दावेदारी जता चुके हैं। सभापति पद के लिए दावा पेश करने के बाद मुकेश रावत ने कहा ये जीत बांसवाड़ा की जीत है इसका समस्त श्रेय आमजनता ओर पार्टी नेताओ कार्यकर्ताओं को जाता है साथ ही उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकताओं और नगर परिषद के विकास को लेकर बात रखी。0
0
Report
नावेलकर समिति के दौरे के बाद जम्मू में रोहिंग्या बस्तियों पर प्रशासन की तेज कार्रवाई
Jammu, स्लग: नावेलकर समिति के दौरे के बाद बड़ी कार्रवाई। एंकर: जम्मू में रोहिंग्या बस्तियों को लेकर प्रशासन की कार्रवाई तेज होती नजर आ रही है। 10 अगस्त को नावेलकर समिति तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंची थी। समिति ने जनसंख्या में बदलाव और रोहिंग्या बस्तियों से जुड़े मामलों को लेकर कई इलाकों का दौरा किया था। इसके बाद अब उन जगहों पर कार्रवाई देखने को मिल रही है, जहां रोहिंग्या परिवार लंबे समय से रह रहे थे। जम्मू के कुछ इलाकों में मकान मालिकों को नोटिस जारी किए जाने के बाद रोहिंग्या परिवारों ने खुद ही अपने मकानों को हटाना और तोड़ना शुरू कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन परिवारों को अब कहां जाना होगा? दरअसल, जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और उनके दस्तावेजों को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां समय-समय पर ऐसे मामलों की जांच करती रही हैं। अमरनाथ यात्रा के दौरान बनिहाल में 21 बाग्लादेशी नागरिकों को पकड़े जाने का मामला भी सामने आया था। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में कुछ मामलों में अवैध रूप से रह रहे लोगों के आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप भी सामने आए हैं। वहीं, दस्तावेजों की जांच में ऐसे मामलों की भी पड़ताल की जा रही है, जहां बाहरी नागरिकों के पास आधार कार्ड या अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज पाए गए। नावेलकर समिति के दौरे के बाद अब प्रशासन की कार्रवाई ने इस पूरे मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया है। हालांकि, कार्रवाई के बीच यह सवाल भी अहम है कि जिन लोगों के मकान हटाए जा रहे हैं, उनके पुनर्वास, हिरासत या वापस भेजे जाने को लेकर आगे क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वॉक थ्रू एंड टिक टैक विथ रोहिंग्या नावेलकर समिति के जम्मू दौरे के बाद रोहिंग्या बस्तियों को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तेज होती दिखाई दे रही है। नोटिस मिलने के बाद कई परिवार अपने स्तर पर ही मकानों को खाली कर रहे हैं और कुछ जगहों पर घरों को तोड़ने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। सरकार की ओर से अवैध प्रवास और सुरक्षा से जुड़े मामलों में कार्रवाई की बात कही जाती रही है। दूसरी तरफ, इस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और आगे की जिंदगी को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।0
0
Report
मुरादाबाद के कांठ में पिंजरे से कैद तेंदुए की खबर: भारी रेस्क्यू जारी
Moradabad, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग मुरादाबाद मे वन विभाग के पिंजरे ने कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ, वन विभाग ने किया 14 वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू. अब तक वन विभाग ने कुल 17 तेंदुए रेस्क्यू किए है जिसमे 14 जीवित तेंदुए, 1 शावक एवं 2 मृत तेंदुए के मिले शव शामिल. आज कांठ तहसील के गांव रामसराय भांकरी मे लगे पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ. अभी और भी कई तेंदुए ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र मे होने की जताई जा रही आशंका. वन विभाग की टीम ने तेंदुए कों गांव से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी. बत दें अब तक 4 लोगो कों मौत के घाट एवं 2 दर्जन से अधिक लोगो कों घायल कर चुके तेंदुए. वन विभाग की कई टीमें रोजाना लगातार गांवों और जंगलों मे तेन्दुओ कों ट्रेस करने के अभियान मे जुटी. जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने संवेदनशील गांवों मे तेन्दुओ कों पकड़ने के लिए 46 पिंजरे भी लगाए है. मुरादाबाद के कांठ तहसील के गांव रामसराय भांकरी का पूरा मामला0
0
Report
Advertisement
धौलपुर नगर परिषद सभापति चुनाव: 9 फॉर्म, दो निर्दलीय ने दाखिल किया नामांकन
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: नगर परिषद सभापति पद के लिए घमासान तेज, 9 फॉर्म लिए गए, दो निर्दलीयों ने किया नामांकन\n\nधौलपुर नगर परिषद सभापति पद के लिए सियासी घमासान तेज हो गया है। सभापति पद के लिए अब तक कुल 9 फॉर्म लिए जा चुके हैं। नामांकन दाखिल करने का समय आज दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसे लेकर नगर परिषद कार्यालय में सुबह से ही हलचल तेज है।\n\nनगर परिषद कार्यालय में सभापति पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी स्वयं कार्यालय में मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि एसडीएम सुरेश राव नामांकन प्रक्रिया की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।\n\nइसी बीच सभापति पद की रेस में दो निर्दलीय प्रत्याशीوں ने ताल ठोक दी है। निशांत सिंह और गिरीश गर्ग ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना आवेदन दाखिल किया है। दोनों के नामांकन के बाद चुनावी सरगर्मियां और बढ़ गई हैं\n\nबताया जा रहा है कि दोपहर 3 बजे तक और भी प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकते हैं।0
0
Report
जैन समाज के 10 दिवसीय पर्युषण महापर्व का आगाज, जिनालयों में हुई पूजा अर्चना
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर जैन समाज के 10 दिवसीय पर्युषण महापर्व का आगाज, जिनालयों में हुई पूजा अर्चना डूंगरपुर जिले में दिगंबर जैन समाज के 10 दिवसीय पर्वाधीराज पर्युषण महापर्व बुधवार से शुरू हो गए। इस मौके पर जिनालयो में भगवान की पूजा अर्चना और अनुष्ठान किए गए। पहला दिन भगवान का उत्तम क्षमा धर्म के रूप में मनाया गया। पर्यूषण पर्व को लेकर सुबह से ही जैन मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया । पुरुषों को आत्म शुद्धि का पर्व भी माना गया है। भगवान की केसर पूजा, अष्टगंध पूजा, पंचामृत अभिषेक के अभिषेक किया गया। पर्यूषण पर्व के तहत 10 दिनों तक जैन मंदिरों में नित्य पूजा अर्चना के साथ भगवान की आरती की जाएगी। वहीं शाम के समय भगवान की पूजा के बाद अनुष्ठान किए जाएंगे।शामलाजी का उंडा मंदिर में सुबह के समय भगवान की पूजा अर्चना के बाद धर्म ध्वजा फहराई और इसी के साथ पर्युषण का आगाज हुआ। शहर की फौज का बदला स्थित शामलाजी का मंदिर ऊंडा मंदिर, घुमटा बाजार स्थित कोटडिया जैन मंदिर, प्रगति नगर जैन मंदिर, न्यू कॉलोनी जैन मंदिरों में कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए। मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई, जो दिनभर रही और मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा।दिगंबर जैन समाज के बदामीलाल वखारिया ने बताया कि प्रदूषण महापर्व के तहत 10 दिनों तक भक्ति आराधना के कार्यक्रम होंगे। पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म के रूप में मनाया गया। पर्युषण के समापन पर गंधकुटी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद तीन दिवसीय रथोत्सव की शुरुआत होगी।0
0
Report
Machil Valley में भारतीय सेना ने Veterinary Camp से पशु स्वास्थ्य सेवा मुफ्त दी
Aram Pora, Ganderbal, In a significant community outreach initiative, the Indian Army organised a Veterinary Camp in Machil Valley of North Kashmir’s Kupwara district The camp provided free veterinary healthcare and medicines to livestock belonging to residents from villages across the valley Veterinary doctors from the Indian Army along with specialists from the Animal Husbandry Department conducted on-the-spot health check-ups and provided necessary medicines and guidance to livestock owners A large number of local residents participated in the camp and availed themselves of the free services Residents appreciated the Indian Army’s initiative and expressed gratitude for bringing essential veterinary care to this remote border area They also hoped that similar camps would be organised regularly in Machil Valley in the future further supporting livestock health and the livelihoods of local communities0
0
Report
Advertisement
