Balrampur: हर्रैया सतघरवा के कमदा गांव में गंदगी का अंबार, बीमारियों का खतरा बढ़ा
Lakshmanpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के हर्रैया सतघरवा ब्लॉक के कमदा गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव की नालियां चोक हो चुकी हैं जिससे घरों का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है। गली-मोहल्लों में कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। सरकार का स्वच्छ भारत अभियान यहां पूरी तरह फेल नजर आ रहा है। सफाईकर्मियों और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण नियमित सफाई और कचरे की उठान नहीं हो रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली,गंभीर हालत में किया गया रेफर।बारदात लदनियां थाना क्षेत्र के चिकानोटवा गांव की है।जख्मी युवक की पहचान भुतहा गांव निवासी केशवर सिंह के तौर पर हुई है,युवक कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। युवक केशवर सिंह स्कूटी से बाजार गए थे तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधीयों ने पीछा कर कई राउंड फायरिंग किया ।गोली लगने से युवक गिर पड़े ।आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है,घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है।दिनदहाड़े हुई फायरिंग की बारदात से इलाके में दहशत है।
