निवर्तमान विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह में सैकड़ों लोग एकत्रित हुए, जिससे माहौल उत्सवी और रंगीन हो गया। शैलेश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत अबीर-गुलाल लगाकर किया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी, जगदंबा सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला जायसवाल, पप्पू मिश्रा, रवि वर्मा, मदन लाल जायसवाल, दयाराम प्रजापति और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।