271206
बलरामपुर - शैलेश कुमार सिंह शैलू के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली
Pachperwa, Uttar Pradesh:भाजपा के सेवा, सुशासन और सद्भावना कार्यक्रम के तहत गैसड़ी विधानसभा में आज जोरदार बाइक रैली का आयोजन किया गया निवर्तमान विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के नेतृत्व में पचपेडवा से रैली का भव्य शुभारंभ हुआ, जो रजडेरवा चौराहा,डालपुर तिराहा, गैसड़ी, बसंतपुर मटेहना होते हुए सोनपुर तक निकाली गई. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा समर्थकों ने बाइक रैली में हिस्सा लिया और क्षेत्र की जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहां यह रैली जनता को समर्पित है, बीते 8 वर्षों में जो विकास हुआ है, वही लेकर जनता के बीच पहुंचे हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयप्रभा बनेगा आस्था का केन्द्र,17 नवम्बर को 12 बजे से गूंजेगी श्रीराम की अमृत कथा 20 को सीएम आयेंगे
Gonda, Uttar Pradesh:महाराजगंज जयप्रभा ग्राम बनेगा आस्था का केन्द्र, 17 नवम्बर को 12 बजे से गूंजेगी श्रीराम की अमृत कथा 20 नवंबर को मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ का आगमन चालीस एकड में लगेगा भक्ति का दरबार, डेढ़ लाख भक्तों के एक साथ राम कथा सुनने की व्यवस्था गोंडा में अब तक सबसे बड़े आयोजन होने की उम्मीद की जा रही है। संत आलोक दास जी महंत के सानिध्य में 17 से 25 नवम्बर तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। पिछले एक माह से इस महाआयोजन की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। करीब चालीस एकड़ जमीन में राम कथा का विशाल पंडाल सजाया जा रहा है। पंडाल में एक साथ करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। कथा स्थल को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। गुरुवार को महंत आलोक दास ने अपने आश्रम पर पत्रकारों से वार्ता कर दी जानकारी धीरेन्द्र शास्त्री,रामदेव,मुख्य मंत्री का मिल गया है कार्यक्रम। भव्य श्री राम कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज अपने श्रीमुख से राम कथा का रसास्वादन कराएंगे।प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। कथा में आयोजकों ने बाहर से आने वाले भक्तों के लिए रहने, खाने-पीने की वृहद व्यवस्था अस्थाई टेंट लगाकर उनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। कथा स्थल तक भक्तों को लाने के लिए बसों और छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है। पार्किंग की व्यवस्था भी कथा स्थल से थोड़ी दूर की जा रही है ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भंडारे का आयोजन रहेगा। 26 और 27 नवम्बर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 28 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।0
0
Report
थाणु गांव में चौथे चरण के चुनाव की गर्माहट, ग्रामीणों के मुद्दे सामने
Didwana, Rajasthan:एंकर क्षेत्र में रात के समय भले ही मौसम का पारा लगातार गिर रहा हो, लेकिन पंचायती राज चुनाव को लेकर गांवों में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। चौथे चरण के चुनाव को लेकर गांव-गांव में बैठकों और जनसंपर्क का दौर तेज हो गया है। इसी चुनावी माहौल के बीच Zee Media की टीम पहुंची थाणु गांव, जहां ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जाना गांव का चुनावी मिजाज। चुनाव में कौन से मुद्दे सबसे ज्यादा चर्चा में हैं? गांव की प्रमुख समस्याएं क्या हैं? और ग्रामीण इस बार अपने प्रतिनिधि से क्या उम्मीद लगाए बैठे हैं? देखिए थाणु गांव से Zee Media की खास चुनावी चर्चा, संवाददाता हनुमान तंवर के साथ।0
0
Report
पुष्कर मेला 2026 की तैयारी अंतिम चरण में, सुरक्षा और मार्ग निर्धारण मजबूत
Ajmer, Rajasthan:अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को उपखंड कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, अजमेर रेंज आईजी डॉ. रवि, जिला कलेक्टर लोकबंधु, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला और उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। संभागीय आयुक्त राठौड़ ने कहा कि पुष्कर मेला पर्यटन, पशुपालन, संस्कृति और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन है। इसमें देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। बदलती जरूरतों को देखते हुए नगर परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशुपालन और पर्यटन विभाग की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। शेष कार्यों के लिए समयसीमा निर्धारित कर उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने बताया कि प्रमुख सड़कों की मरम्मत काफी हद तक हो चुकी है। शेष हिस्सों की मरम्मत अगले दो-तीन दिनों में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। शहर और मेला मैदान के आसपास घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला अथवा कांजी हाउस भेजने को कहा गया, ताकि आमजन को परेशानी नहीं हो। आईजी डॉ. रवि ने बताया कि मेले की तैयारियों का प्रशासनिक और सुरक्षा की दृष्टि से आकलन किया गया है। प्रयत्न रहेगा कि मेले में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित और सुखद अनुभव मिले। पूर्व समीक्षा बैठकों में सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था, घाटों की सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम मजबूत करने के निर्देश दिए गए थे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मेला अवधि 10 से 26 नवंबर तक है। पर्यटन विभाग के कार्यक्रम 17 से 24 नवंबर तक चलेंगे। 17 नवंबर को मेला मैदान में पूजा, ध्वजारोहण और नगाड़ा वादन होगा। पशुपालन विभाग ने मेला कार्यालय स्थापित कर दिया है। नए मेला मैदान में पशुपालकों की आवक शुरू हो चुकी है। पशु प्रतियोगिताओं के लिए 19 नवंबर को पंजीयन और 20 से 22 नवंबर तक प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। पशुओं के पेयजल, उपचार और मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने मंडी केंद्र का निरीक्षण किया
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सातनपुर मंडी पहुंचीं डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा जिला - फर्रुखाबाद तारीख - 12-10-2026 फर्रुखाबाद में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह अधिकारियों के साथ सातনपुर मंडी पहुंचीं। यहां उन्होंने स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही मंडी में पानी, शौचालय और टिन शेड की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। फर्रुखाबाद में गुरुवार को डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह सातनपुर मंडी पहुंचीं। उनके साथ एडीएम आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंडी परिसर में चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल की जानकारी ली। इसके साथ ही पोलिंग पार्टियों की.rवानगी और वाहनों की पार्किंग को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। किस विधानसभा की कितनी टेबल लगाई जाएंगी और वाहनों की आवाजाही किस गेट से होगी, इसकी पूरी जानकारी ली गई। डीएम ने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि चुनाव से पहले पीने के पानी, शौचालय और टिन शेड की व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त करा ली जाएं। वहीं अधिकारियों ने नक्शे के जरिए चुनाव के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इसके बाद डीएम और एसपी ने पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा कर लिया जाए, जिससे चुनाव के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।0
0
Report
आगरा में तेज रफ्तार थार पेड़ से टकराकर पलटी, 3 घायल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक बेकाबू थार गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पूरा मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के नगला मेवाती रोड का है, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक थार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराते ही गाड़ी घूमकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से 3 घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। फिलहाल हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
बांदा में तेज ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मारी, दो युवकों की मौत, एक घायल
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई है और एक घायल है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के सहूरपुर मोड़ के पास की है। डीएसपी ने जानकारी दी कि बाइक सवार तीनों लोग फतेहपुर से मेला देखकर घर लौट रहे थे। उनके गांव जसपुरा गडरिया लौटते समय पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मारी जिससे दशरथ (कछार डेरा थाना पैलानी) और पुष्पेंद्र (थाना जसपुरा) की मौके पर मृत्यु हो गई, तथा लोकपाल (जसपुरा) को हल्की चोटें आईं। शव मोर्चरी भेजे गए हैं और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में उच्च स्तरीय बैठक: गृह मंत्री-एलजी-डीपीसी ने समीक्षा मीटिंग की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस हेडक्वाटर में गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के एलजी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत सभी स्पेशल कमिश्नर, ज्वाइंट सीपी, डीसीपी रैंक के अधिकारी मौजूद रहे सूत्रों के मुताबिक बैठक पिछली 24 अक्टूबर मीटिंग का सैकेंड पार्ट था रिव्यू करना था ऑर्गेनाइज्ड क्राइम, हथियार तस्करी और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हुई चर्चा 24 अक्टूबर को महिला सुरक्षा, ड्रग्स सिंडिकेट को लेकर हुई बैठक पर भी रिव्यू मीटिंग हुई मीटिंग में इनके अलावा और कई विषय थे जिनको फिलहाल शेयर नही किया जा रहा है0
0
Report
गोरखपुर मूर्ति विसर्जन में चाकूबाजी: दोनों आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी संघर्ष, चाकूबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी पुलिस की गिरफ्त में। पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। घटना पिपराइच थाना क्षेत्र की है, जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया था। दरअसल, पूरा मामला 10 नवंबर की रात करीब 9 बजे का है। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने वादिनी के बेटे और उसके एक साथी को निशाना बनाया। आरोप है कि दोनों को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार और चाकू से हमला किया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई इस चाकूबाजी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पिपराइच थाने में मुकदमा अपराध संख्या 632/2026 दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पिपराइच अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने सचिन चौधरी पुत्र संजय चौधरी और राज चौधरी पुत्र प्रकाश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस मामले में शामिल दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया एक चाकू बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की भी बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों और बाल अपचारी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। मूर्ति विसर्जन जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर हुई इस वारदात ने एक बार फिर सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा और आपसी विवादों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है।0
0
Report
चुनाव से पहले नापासर पुलिस ने हथियारबंद नाकाबंदी, हेलमेट और शराब चेकिंग जारी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर पंचायतीराज चुनावों से पहले नापासर पुलिस अलर्ट, बीकानेर रोड पर हथियारबंद नाकाबंदी आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पुलिस ने कसा सुरक्षा का शिकंजा थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में की गई ए श्रेणी की हथियारबंद नाकाबंदी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की ली गई सघन तलाशी काली फिल्म लगे वाहनों से मौके पर ही हटवाई गई फिल्म शराब पीकर वाहन चलाने वालों, सीट बेल्ट और यातायात नियमों की भी हुई जांच बिना हेलमेट वाहन चालकों को थानाधिकारी ने दी समझाइश कहा, जीवन अनमोल है, अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर पहनें चुनावों के मद्देज़र नापासर पुलिस ने सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई0
0
Report
Advertisement
शुभेंदु अधिकारी बोले, बंगाल के चुनाव हिंदुओं के लिए आखिरी हैं
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पहुंचे बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा जो कहता था कि पुष्पा है झुकेगा नहीं, हाथ का इशारा करके कहा कि अब वह साफ हो गया। साथ ही वीडियो में कहा गया कि बंगाल का चुनाव इस बार हिंदुओं के लिए आखिरी चुनाव था; यदि सरकार नहीं आती तो बंगाल बांग्लादेश बन जाता। बंगाल में 24 परगना इंचार्ज भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बीच की बातचीत स्टेट हैंगर पर हुई; उसी बातचीत का वीडियो सामने आया।0
0
Report
तार चोर गैंग दबोचा: 7 बंडल एल्युमिनियम/कॉपर बरामद, दो गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच पुलिस ने विद्युत तार चोरों के विरुद्ध की कड़ी कार्रवाई, चोरी किए गए करीब 07 बंडल एल्युमिनियम केबिल व कॉपर वायर बरामद। लखीमपुर निवासी 02 शातिर चोर गिरफ्तार, गिरफ्त में आये चोरों का लम्बा आपराधिक इतिहास। थाना हरदी की पुलिस टीम ने किया तार चोर गैंग का पर्दाफाश, थाना हरदी पुलिस को सूचना दी गयी कि सोलर सिस्टम से ऐल्युमिनियम व कॉपर का करीब 2 कुन्तल तार चोरी हो गया है । सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 401/2026 धारा 303 (2),317(2) BNS पंजीकृत किया गया तथा विवेचना प्रारम्भ कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे कि इसी दौरान आज दिनांक 12.11.2026 को मुखबिर से घटना में संलिप्त अपराधियों के संबंध में प्राप्त इनपुट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त के वांछित 02 अभियुक्तगण 1.मो0 हनीफ पुत्र जमालुदीन निवासी डन्डोरी थाना पडुहा जनपद लखीमपुर खीरी 2.ओमप्रकाश पुत्र शिवराज सिंह निवासी मेहवा जिला लखीमपुर खीरी को भगवानपुर-सिकन्दरपुर मार्ग स्थित गैस गोदाम के निकट से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 07 बंडल एल्युमिनियम केबल व कॉपर वायर तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद किया गया । तत्पश्चात नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तारी दोनो अभियुक्तों को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण- 1.मो0 हनीफ पुत्र जमालुदीन निवासी डन्डोरी थाना पडुहा जनपद लखीमपुर खीरी 2.ओमप्रकाश पुत्र शिवराज सिंह निवासी मेहवा थाना कोतवाली जिला लखीमपुर खीरी बरामदगी का विवरणः- 07 बण्डल एल्युमिनियम केबल व कॉपर वायर 01 मोटरसाइकिल अभियुक्त का अपराधिक इतिहास – मो0 हनीफ 1. मु0अ0सं0-184/16 धारा-411,413,419,420,467,468 IPC थाना-सुजौली जनपद-बहराइच 2. मु0अ0सं0-206/16 धारा-379,411,413,414 IPC थाना-सफदरगंज जनपद-बाराबंकी 3. मु0अ0स0-159/16 धारा-3/25A आर्म्स एक्ट थाना- कोतवाली सदर जनपद-खीरी 4. मु0अ0स0-310/15 धारा-382,392,411,457,458 IPC थाना-निघासन जनपद-खीरी 5. मु0अ0स0-320/15 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना-निघासन जनपद-खीरी 6. मु0अ0स0-1507/15 धारा-382,411 IPC थाना-निघासन जनपद-खीरी 7. मु0अ0स0-382/16 धारा-379,411 IPC थाना-निघासन जनपद-खीरी 8. मु0अ0स0-700/20 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना-निघासन जनपद-खीरी 9. मु0अ0स0- 173/20 धारा-379,411 IPC थाना – बक्शी का तालाब जनपद-लखनऊ उत्तरी 10. मु0अ0स0-363/20 धारा-379,411 IPC थाना – बक्शी का तालाब जनपद-लखनऊ उत्तरी ओमप्रकाश 1. मु0अ0स0-645/24 धारा-115(2),351(2),352 बी.एन.एस. थाना- कोतवाली सदर जनपद-खीरी 2. मु0अ0स0-679/24 धारा-305(a),317(2),317(4) बी.एन.एस थाना- कोतवाली सदर जनपद-खीरी 3. मु0अ0स0-602/26 धारा-115(2),351(2),352 बी.एन.एस थाना- कोतवाली सदर जनपद-खीरी 4. मु0अ0सं0 266/24 धारा 305(a),317(2),317(4) BNS थाना फरदान जनपद खीरी 5. मु0अ0सं0 296/24 धारा 305(a),317(2),317(4) BNS थाना फरधान जनपद खीरी 6. मु0अ0सं0-303/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फरधान जनपद खीरी 7. मु0अ0सं0 29/10 धारा 380,411 भादवि थाना ईसानगर जनपद खीरी 8. मु0अ0सं0 663/10 धारा 307 भादवि इसानगर जनपद खीरी 9. मु0अ0सं0 66/10 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इसानगर जनपद खीरी 10. मु0अ0सं0 822/2009 धारा 13 जुआ अधि0 थाना कोतवाली जनपद खीरी 11. मु0अ0सं0 2942/2009 धारा 498(ए),323 भादवि व ¾ डीपी एक्ट थाना कोतवाली जनपद खीरी 12. मु0अ0सं0 3272/2008 धारा 401 भादवि थाना कोतवाली जनपद खीरी 13. मु0अ0सं0 3581/2009 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद खीरी0
0
Report
बेमेतरा में धारदार हथियार से हमला: 10 गिरफ्तार, फरार आरोपी अभी भी तलाश में
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए घर में घुसकर धारदार हथियारों से मारपीट करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, दिनेश भट्ट, ताम्रध्वज साहू सहित अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पूरा मामला बेमेतरा जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 15 का है, जहां घर में घुसकर धारदार हथियारों से लैस आरोपियों ने मारपीट की थी। घटना के बाद वार्डवासियों और जोहार छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के सदस्यों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। साथ ही गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों का पैदल मार्च निकालते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हालांकाः, इस मामले में दिनेश भट्ट, ताम्रध्वज साहू सहित अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर के बीचों-बीच घर में घुसकर हथियारों से हमला करने वाले सभी आरोपी कब तक गिरफ्तार होंगे? आखिर आम नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?0
0
Report
Advertisement
मदन दिलावर ने त्रिवेणी धाम में 108 कुंडीय सीताराम महायज्ञ दर्शन किए
Sikar, Rajasthan:लोकेशन अजीतगढ़ सीकर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर पहुंचे त्रिवेणी धाम, 108 कुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ में किए दर्शन। यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर प्रदेश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। संत रामरिछपाल दास महाराज से लिया आशीर्वाद, मंदिर प्रशासन ने किया भव्य स्वागत। गौ सेवा को लेकर मंत्री मदन दिलावर की अपील, गांव-गांव में ग्वाल आयोजित कर गौ सेवा करने का दिया संदेश। संत रामरिछपाल दास महाराज के नेतृत्व में मंदिर प्रशासन ने दिलावर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी धाम की धरा पर आने पर मनुष्य का कल्याण संभव हो जाता है। गौ सेवा के लिए गांव-गांव में ग्वाल करके गांव की कल्याण की बात कही। इस अवसर पर सांसद राव राजेंद्र सिंह, शाहपुरा के पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, शाहपुर नगर परिषद के सभापति रविश खटाणा, अजीतगढ़ नगर पालिका के चेयरमैन ओमप्रकाश कुमावत, मुकेश सूद, पूर्व विधायक फूलचंद भिंडा, सीए नितिन शर्मा, युवा भाजपा नेता जीएल टेलर समेत कई संत महात्मा एवं लोक उपस्थित थे।0
0
Report
जोधपुर दौरे पर शेखावत ने विदेश यात्रा का अनुभव साझा किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर -केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत गुरुवार को जोधपुर दौरे पर रहे।जैसलमेर से पोकरण होते हुए जोधपुर पहुंचे शेखावत ने अपने निवास स्थान पर आमजन की समस्याएं सुनीं और जनसुनवाई कर विभिन्न परिवादों पर चर्चा की। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर दिल्ली प्रस्थान से पहले शेखावत ने मीडिया से बातचीत की। लंदन और पनामा की विदेश यात्रा को लेकर उन्होंने इसे सुखद अनुभव बताया। दीपावली के त्योहार पर जोधपुर और अपनों की खूब याद आने की बात भी कही। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेश यात्रा के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी, जिसका निर्वहन करना भी उतना ही आवश्यक था। इसी जिम्मेदारी के चलते दीपावली पर जोधपुर से दूर रहना पड़ा।0
0
Report
बहराइच: जर्मन शेफर्ड कुत्ता चुराने वाली युवতियां CCTV में कैद
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बहराइच में स्कूटी सवार दो अज्ञात युवतियां जर्मन शेफर्ड कुत्ता लेकर हुई फरार, शहर के थाना दरगाह इलाके की वारदात, CCTV में कैद हुई कुत्ते को स्कूटी से लेकर जा रही युवतियों की करतूत, सोशल मीडिया में वायरल हो रही जर्मन शेफर्ड कुत्ते को चुराकर ले जाते युवतियों की Live तस्वीर, कुत्ते के मालिक ने थाना दरगाह में दी मामले की तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
