icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पासी किला बनाम मस्जिद यात्रा से 31 जिलों में राजनीति गरम

Noida, Uttar Pradesh:पासी किला vs मस्जिद यात्रा की हुई शुरुवात तो भड़के मुस्लिम धर्मग Gurु और AIMIM बाबरी के खिलाफ हुए आंदोलन से पासी किला की यात्रा को मौलानाओं ने जोड़ा लखनऊ के कसमंडी के पासी किला बनाम मस्जिद को लेकर पासी समाज ने शुरू की 31 जिलों की यात्रा यात्रा के जरिए 31 जिलों में लाखन आर्मी चीफ सूरज पासी कंसा किले में मस्जिद बनाए जाने का उठा रही मुद्दा यात्रा में पासी किला व कंसा का शिव मंदिर वापस पाने के आंदोलन से लोगों से जुड़ने की हो रही अपील AIMIM व मुस्लिम मौलानाओं ने इस यात्रा को बाबरी के खिलाफ निकाली गई यात्रा से जोड़ा कभी बाबरी के खिलाफ राम मंदिर के लिए निकाली गई यात्रा अब कसमंडी की मस्जिद छीनने के लिए निकाली जा रही यात्रा: मौलाना नाजिम अशरफी ( मुस्लिम धर्म गुरु) 1992 में लाल कृष्ण आडवाणी जी ने बाबरी मस्जिद को लेकर यात्रा निकाल लोगों को उकसाया था, अब पासी समाज के लोगो को उकसाया जा रहा है: मौलाना नाजिम अशरफी ( मुस्लिम धर्म गुरु) अयोध्या का मामला शांत नहीं हुआ अब पासी किला को लेकर निकाली जा रही यात्रा: ताहिर सिद्दीकी, सेंट्रल अध्यक्ष AIMIM 2027 का चुनाव को देखते हुए समाज में आग लगाने के लिए निकाली जा रही है यात्रा: ताहिर सिद्दीकी, सेंट्रल अध्यक्ष AIMIM
0
0
Report

पारा में छेड़छाड़ के बाद ठाकुरगंज-शहादतगंज पुलिस ने संयुक्त चेकिंग शुरू की

Noida, Uttar Pradesh:पारा घटना के बाद अलर्ट मोड में पुलिस थाना ठाकुरगंज और शहादत गंज पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान लखनऊ पारा क्षेत्र में हाल ही में युवतियों से छेड़छाड़ की घटना के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना शहादतगंज और थाना ठाकुरगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से चोर घाटी चौराहे के पास ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच की, चालकों का सत्यापन कराया और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। साथ ही यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
0
0
Report
Advertisement

रामनगर अम्बेडकर चौक पर ई-रिक्शा चालक पर हमला, प्रदर्शन ने बदली स्थिति

Bagaha, Bihar:रामनगर से है जहाँ शहर के अम्बेडकर चौक पर मंगलवार की देर शाम एक फल विक्रेता और ई रिक्शा चालक के बीच हुईं जमकर मारपीट के बाद बवाल मच गया । दरअसल विगत दिनों एक महिला ग्राहक के साथ हुईं फ़ल औऱ सब्ज़ी विक्रेता द्वारा मारपीट से लोग नाराज़ थे तभी फ़ल विक्रेता नें ऑटो चालक की धुनाई कर मामले को तूल दें दिया लिहाजा उसके परिजनों औऱ अन्य ऑटो चालकों नें हंगामा खड़ा कर दिया । आरोप है की कई ठेला फल सब्जी विक्रेता मिलकर ई रिक्शा चालक की जमकर पिटाई कर फ़रार हो गए। लिहाजा घटना की सुचना पर पहुंचे इ रिक्शा चालक के परिजनों ने जमकर बवाल काटा । यहीं वज़ह है की रामनगर के अम्बेडकर चौक पर आग जलाकर घंटों विरोध प्रदर्शन किया गया । बताय ज रहा है की सब्जी विक्रेता और फल विक्रेता जो मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर के अपनी दुकानें लगाते हैं लिहाजा यें दुकानदार आय दिन लोगों से झगड़ा भी किया करते हैं। एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी लिहाजा इसी मामले को लेकर शहर व आस पास के लोगों ने कई घंटे तक सड़क को जाम कर के विरोध प्रदर्शन किया औऱ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहें । इधर घटना की सुचना मिलते हीं मौके पर पहुंची रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी के अलावा बगहा SDM चांदनी कुमारी ने दल बल के साथ मोर्चा संभाला औऱ बमुश्किल लोगों को समझा बुझाकर आक्रोशित भीड़ को शान्त कराया । वहीं बाद में आक्रोशित लोगों को थानें पर बुलाया गया। जहाँ थाना में पहुंची उप जिलाधिकारी चांदनी कुमारी के साथ लेडी सिंघम रागिनी कुमारी ने आक्रोशित लोगों की समस्याओं को सुनकर अतिक्रमण हटाने समेत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर जाम हटा औऱ लोग शांत हुए । बता दें की रामनगर शहर में जाम की समस्या आम बात हो गईं है हालांकि समय समय पर नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण औऱ जाम पर कार्रवाई भी होती है बावजूद इसके शहर में कोई मुक़्क़मल स्टैंड ख़ासकर ऑटो रिक्शा स्टैंड नहीं होने से परेशानी बरकारार है जबकि खोमचे ठेला औऱ फुटपाथ दुकानदार जाम लगाने समेत अतिक्रमण करने में माहिर हैं लिहाजा इसका निदान कर प्रॉपर स्टैंड की व्यवस्था समेत सड़क किनारे से ठेला चालकों को हटवाने की ज़रूरत है तब जाकर जाम की समस्या औऱ सड़क किनारे अतिक्रमण से निजात मिलेगी । बाइट - जख़्मी ई रिक्शा चालक, पीला टी शर्ट पहने बाइट - चांदनी कुमारी, SDM बगहा, लाल रंग की शूट पहनी
0
0
Report

बहराइच-सीतापुर मार्ग पर बस-ट्रक भिड़ंत: 35 घायल, 16 की हालत नाजुक

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में बड़ा सड़क हादसा, रोडवेज बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, हादसे में बस में सवार 35 लोग घायल, 16 की हालत नाजुक, 2 लखनऊ रिफर, बहराइच सीतापुर मार्ग पर गदामार के पास हुआ हादसा, थाना हरदी क्षेत्र की घटना, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को आनन फानन में भिजवाया अस्पताल, पुलिस कर रही मामले की जांच, खबर विस्तार से, बहराइच सीतापुर रोड पर बहराइच की तरह से आ रही ट्रक नम्बर UP 21CH5785 तथा सीतापुर से रूपईडहा की तरफ जा रही रोडवेज। डिपो बस नंबर UP78HN3836 में अनियंत्रित होकर ट्रक द्वारा बस में जोरदार भिड़ंत हो गई तथा बस में बैठे कुल 35 यात्रियों मे से कुल 16 यात्री घायल हैं जिसमें दो यात्री गंभीर रूप से घायल थे तथा बाकी यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं घायल व्यक्तियों को तत्काल 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, सभी यात्री लखनऊ से रुपईडहा के लिये जा रहे थे,तभी हादसे का शिकार हो गए, बाईट....SP विश्वजीत श्रीवास्तव, बाईट...घायल/बस परिचालक
0
0
Report
Advertisement

बहराइच गौकशी कांड: 2 लाख नगद इनाम, गोकशों के नाम बताने वालों को इनाम

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच के मटेरा इलाके में बीते दिनों हुई गौकसी कांड में शामिल लोगों का नाम बताने वालों के लिये घोषित हुआ ईनाम, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि करन वीर सिंह ने 2 लाख का घोषित किया ईनाम, कहा इलाके का कोई व्यक्ति अगर बताएगा गोकसो का नाम तो उसे दिया जाएगा 2 लाख का नगद ईनाम, वहीं अगर कोई पुलिस कर्मी भी बताएगा गोकशों का नाम तो उसे दिया जाएगा 1 लाख का इनाम, थाना मटेरा क्षेत्र के कैलाश नाम के ग्रामीण की गाय को खूंटे से खोलकर गोकशों ने किया था गौकसी कांड, अब तक 4 आरोपी किये जा चुके गिरफ्तार,बाकी मुख्य आरोपियों को पकड़ वाने के लिये जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि करन वीर सिंह ने किया ईनाम देने का ऐलान, वहीं जिस ग्रामीण की गाय का गोकशों ने चोरी कर किया वध, उसे नयी गाय खरीदने के लिये की 30 हजार रुपये की मदद, आपको बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि करन वीर सिंह मंडल अध्यक्ष जी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ उस मां से मिले जिनकी गौ की हत्या हुई मजबूत कार्रवाई का वादा और 2,00,000 ( 2 लाख ) रुपये का नगद ईनाम की घोषणा की। मटेरा क्षेत्र के मोहरबा गांव में हुए गोकसी कांड के जो भी बचे हुए लोगों का नाम साक्ष्य के साथ उजागर करेगा,उसे ये धन राशि नगद दी जाएगी, साथ ही मंडल अध्यक्ष जी को 30,000 ( 30 हजार) रुपए नगद दिये है ,जब पीड़ित कैलाश चौरसिया जी ( मोहरबा ) वापस अजाए तो उनको बुलाकर उपलब्ध करा दे । जिससे वो गौ माता अपने घर वापस लाकर सेवा कर सकें।. ( 2 ) चाहे जितना पहुंच वाला व्यक्ति इसमें शामिल हो उसको दंड जरूर मिलेगा ।
0
0
Report

मामूली विवाद में युवक की पिटाई, घटना सीसीटीवी में कैद

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली मे प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर स्थित धन्वंतरि मार्ग पर मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।जानकारी के अनुसार, पड़ोसी अतुल ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद अभिनव के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि अतुल ने अपने भाई के साथ मिलकर अभिनव की जमकर पिटाई की। घटना के दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।मारपीट के बाद आरोपी अतुल और उसका भाई मौके से फरार हो गए। पीड़ित अभिनव ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-करहल पानी की टंकी पर चढ़कर FIR कराने वाली महिला अब क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंची।

Ajay KumarAjay KumarFollow5h ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल पानी की टंकी पर चढ़कर FIR कराने वाली महिला अब क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंची,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर लभौआ में पानी की टंकी पर चढ़ प्रशासन से अपनी फरियाद लगाने वाली महिला इन दिनों खासे परेशान है । आरोपियों के खिलाफ करहल थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आज तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होने से परिवार दहशत में है । परेशान महिला आज मंगलवार को करहल तहसील मुख्यालय पहुंची है,जहां उसने पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है ।
0
0
Report
Advertisement

NH-9 पर चलती कार आग बन गई, चालक ने सुरक्षित छलाँग लगाकर बचाई जान

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-लखनऊ हाईवे (NH-9) पर एक चलती कार आग का गोला बन गई. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह हाईवे पर गाड़ी धू-धू कर जल रही है. मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र का है, बताया जा रहा है कि रुद्रपुर से फरीदाबाद जा रही इको स्पोर्ट कार (UK 06 AP 3465) में अचानक आग लग गई. गाड़ी में आग लगने की वजह ओवर हीटिंग बताई जा रही है. गाड़ी के चालक विनय कुमार सिंह, जो फरीदाबाद के सेक्टर 37 के रहने वाले हैं, गाड़ी चलाते समय आग के संकेत मिलते ही सतर्क हो गए. उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से सुरक्षित बाहर छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई. ​घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इसके बाद क्रेन की मदद से जली हुई गाड़ी को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया. फिलहाल, इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है.
0
0
Report

यूपी में पुलिस भर्ती केंद्र के पास दर्जनों युवकों ने बाइक मिस्त्री पर हमला

Saharanpur, Uttar Pradesh:यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र के कुछ दूरी पर दर्जनों युवकों ने बाइक मिस्त्री को पीटा दूसरे पक्ष ने भी भगवा रंग के साफे को अपमानित कर मारपीट का लगाया आरोप सहारनपुर जनपद के थाना नागल कस्बे के रेलवे रोड स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र के सूची दूरी पर उस समय अफरातफरी मच गई जब दर्जनो युवकों ने एक बाइक मिस्त्री की दुकान पर आकर तोड़फोड़ करते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के गांव गांगनौली निवासी बिट्टू कुमार पुत्र सहिपाल सिंह कस्बे के रेलवे रोड पर बाइक रिपेयर का कार्य करता है मंगलवार सुबह करीब दस बजे उसकी स्पेयर पार्ट्स की दुकान करने वाले लविश सैनी के साथ कहासुनी हो गई लविश ने फोन करके कुछ युवक गांव से बुला लिये जिन्होंने आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसका यह भी आरोप है कि मारपीट करते समय सभी आरोपियों में उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए दुकान में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी और दुकान का सामान अस्त व्यस्त करते हुए वहां खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी साथ ही कही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद रेलवे रोड पर अफरातफरी माहौल बन गया। उधर आरोपी पक्ष लविश ने भी मोटरसाइकिल मिस्त्री बिट्टू तथा उसके आधा दर्जन साथियों पर उसके उधारी के 900 मांगने पर उसके साथ भगवा रंग के साफे को अपमानित करते हुए मारपीट के दौरान दुकान के गल्ले से 400 रुपए की नगदी निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top