277202
Ballia - जमीनी विवाद के दौरान नवजात शिशु गंभीर रूप से घायल
Bansdih, Uttar Pradesh:बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धनपलिया गांव में जमीनी विवाद में छज्जे को लेकर पटीदार से विवाद के दौरान महिलाएं, बुजुर्ग सहित 20 दिन की मासूम बच्ची हुई गंभीर रूप से घायल .पीड़ित महिला का आरोप है कि हम लोग पिछले 6 माह से बांसडीह कोतवाली के चक्कर लगा रहे है ,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए महिलाओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक बलिया से न्याय की गुहार लगाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भैरमपुर में तनाव से ग्रस्त एक व्यक्ति ने खेत में लगाई फांसी
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:मिश्रिख / नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के ग्राम भैरमपुर में बुधवार को मानसिक तनाव से ग्रस्त एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छेदालाल पुत्र ठाकुर प्रसाद उम्र लगभग 48 वर्ष का शव गांव के बाहर अपने खेत में आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।0
0
Report
जबलपुर प्लेटफार्म 2 पर ट्रेन चढ़ने की कोशिश में महिला की मौत: जीआरपी ने जांच शुरू की
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश — प्लेटफार्म नंबर 2 पर दोपहर में एक महिला की मौत हो गई. एंकर: जबलपुर के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई. बताया जाता है कि दरभंगा ट्रेन से कुछ महिलाएं सामग्री लेने के लिए नीचे उतनी थी, उसी दौरान ट्रेन चल पड़ी जिसमें परमशिला नाम की महिला चढ़ने की कोशिश में चपेट में आ गई और गंभीर चोटें आईं. डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया; शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. महिला मुंबई से बिहार की यात्रा कर रही थी, सहयात्रियों के साथ प्लेटफार्म पर सामग्री लेने लिए उतरी थी. ट्रेन चलते ही वह चढ़ नहीं पाई और चोट लग गई. जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बाइट संजीवनी राजपूत, थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर0
0
Report
दिल्ली की EV नीति के बाद द्वारका में खरीद-प्रोत्साहन और चार्जिंग नेटवर्क पर उम्मीदें बढ़ीं
New Delhi, Delhi:दिल्ली में 1 जुलाई 2026 से नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) नीति लागू होने के बाद द्वारका के लोगों नेgovernment के फैसले का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100 प्रतिशत छूट के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाले इंसेंटिव से अधिक लोग ईवी खरीदने के लिए प्रेरित होंगे। उनका मानना है कि इससे पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम होगी और दिल्ली के प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। द्वारका के लोगों ने कहा कि सरकार का यह कदम सराहनीय है, लेकिन इसके साथ सबसे जरूरी काम चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से विकसित करना है। उनका कहना है कि यदि इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी और चार्जिंग पॉइंट पर्याप्त नहीं हुए, तो लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार ने 31 मार्च 2027 तक 30 हजार से अधिक चार्जिंग पॉइंट बनाने का लक्ष्य रखा है। यदि यह लक्ष्य समय पर पूरा हो जाता है, तो दिल्ली में ईवी अपनाने की रफ्तार और तेज होगी तथा लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा। उनका मानना है कि टैक्स छूट और इंसेंटिव के साथ मजबूत चार्जिंग नेटवर्क ही नई ईवी नीति की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी साबित होगा।0
0
Report
Advertisement
नायब सिंह सैनी ने नूंह के अमृत सरोवर और अस्पताल का ऑनलाइन लोकार्पण किया
Nuh, Haryana:Story :- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह के 16 अमृत सरोवरों व जिला अस्पताल के नवीनीकरण का ऑनलाइन लोकार्पण किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को प्रदेशभर के विकसित 325 अमृत सरोवरों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। वहीं नूंह जिले के 16 अमृत सरोवरों व जिला अस्पताल के नवीनीकरण का ऑनलाइन लोकार्पण किया। नूंह जिला सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें फिरोजपुर झिरका से पूर्व विधायक एवं प्रदेश मंत्री भाजपा नसीम अहमद ने लोकार्पण किया। भाजपा प्रदेश मंत्री नसीम अहमद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा नारायणगढ़ में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा नूंह जिले में लगभग 8 करोड़ 72 लाख 78 हजार रुपये की लागत से विकसित 16 अमृत सरोवरों का भी ऑनलाइन लोकार्पण किया गया। नसीम अहमद ने बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत जल संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन सरोवरों का विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर योजना जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों का संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिलेगी। वही उन्होंने कहा कि नूंह के जिला नागरिक अस्पताल के नवीनीकरण उपरांत उसका भी ऑनलाइन लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों के आधिकारिक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे。 Byte :- नसीम अहमद भाजपा प्रदेश मंत्री।0
0
Report
झिंझाना में बेटे के धर्मांतरण के आरोप, परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग
Shamli, Uttar Pradesh:झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव भाऊखेड़ा निवासी एक परिवार ने अपने इकलौते बेटे को कथित धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने झिझाना थानां पुलिस पर आरोप लगाते हुए योग साधना आश्रम बघरा पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं स्वामी यशवीर महाराज ने मामले में पीड़ितों के लिये पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। आप को बता दे, कि जनपद में एक ओर जबरन धर्मातरण का आरोप लगाया है जहाँ शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव भाऊखेड़ा निवासी परिवार का आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सहारनपुर जनपद की रहने वाली एक मुस्लिम युवती ने उनके इकलौते बेटे कार्तिक को अपने साथ ले गई। जहाँ उसको तांत्रिक क्रिया करके मुस्लिम बना लिया है। और अब युवक के माता को मुस्लिम युवती द्वारा जबरन जमीन अपने नाम कराने ओर जान से मारने की धमकी दे रही है। wahi परिवार का कहना है कि उन्हें फोन पर धमकी दी जा रही है कि युवक का धर्म परिवर्तन करा दिया गया है और वह अब नमाज पढवाते है। साथ ही परिवार की करीब 35 बीघा जमीन अपने नाम करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। वही परिवार का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में झिंझाना थाने में और चौकी ऊँन पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन अभी तक उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। उधर योग साधना आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की तो हिंदू समाज के साथ ननौता में संबंधित परिवार के घर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।0
0
Report
मैनपुरी में स्कूल बस सुरक्षा अभियान: दो दिन में सभी बसों की फिटनेस और परमिट
Mainpuri, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर 1 जुलाई से शुरू हुए विशेष स्कूल बस जांच अभियान के तहत मैनपुरी में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. ग्राउंड पर पहुंचे हमारे रिपोर्टर ने जांच की हकीकत जानी. फिटनेस सेंटर पर कई स्कूल बसें फिटनेस जांच के लिए पहुंची. ARTO सिद्धार्थ यादव स्कूल संचालकों और वाहन चालकों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक कर रहे हैं. जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी स्कूल संचालकों को दो दिन का समय दिया गया है ताकि वे अपनी बसों में निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों—फिटनेस, आरसी, परमिट, बीमा, फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी गेट, स्पीड गवर्नर आदि—पूर्ण कर लें. इसके बाद नियम उल्लंघन मिलने पर चालान, वाहन सीज और फिटनेस निलंबन जैसी कार्रवाई की जाएगी. संवाददाता ने सुदिति ग्लोबल स्कूल के संचालक डॉ. राममोहन से बातचीत की. उन्होंने कहा बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और शासन की गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है. प्रशासन का कहना है अभियान का उद्देश्य कार्रवाई नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.0
0
Report
Advertisement
नदिया के तृणमूल नेता की गिरफ्तारी, अदालत में पेशी; भ्रस्टाचार के आरोप
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *গ্রেফতার হওয়া তৃণমূল নেতার মুখে ভয় আউট ভরসা ইন। আইন আছে,সংবিধান আছে।* তৃণমূলের দাপুটে নেতাকে গ্ৰেপ্তার করে আদালতে নিয়ে যাবার সময়, বললেন ভয় আউট,ভরসা ইন। তৃনমূলে থেকে 15 বছর সুখে ছিলেন সেই সব তৃণমূল নেতারা বিজেপিতে যোগ দেবার চেষ্টা করছে ,তাদের বিজেপি নিচ্ছে না, সেই সব তৃণমূল নেতাদের চক্রান্তের স্বীকার হলাম। নদীয়ার করিমপুর ২ পঞ্চায়েত সমিতির সহ-সভাপতি সাজিজুল হক শাহ(মিঠু) দুর্নীতির দায়ে গতকাল থানারপাড়া থানা অ্যারেস্ট করে, আজ দুপুর ১টার সময় তেহট্ট মহকুমা আদালতে তোলা হয়。0
0
Report
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बयान: मंत्रोच्चार जारी रहेगा, आत्मानंद स्कूलों में फीस नहीं
Begun, Rajasthan:रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का विभिन्न मसलों पर बयान स्कूलों में मंत्रोच्चार का मामला कोर्ट पहुंचे पर कहा- हमने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार के लिए मंत्रोच्चार का आदेश जारी किया.. दुर्भाग्य की बात है जो काम हमने किया उसके खिलाफ कांग्रेस के लोग कोर्ट में याचिका दायर किए है.. निर्बाध रूप से मंत्रोच्चार चलेगा..कोर्ट का जो फैसला आएगा उसके बाद कुछ होगा.. सरकार जो आदेश जारी की है उस पर स्टैंड है.. सत्र के बीच में शिक्षको के रिटायरमेंट मामले में कहा- शिक्षा विभाग का पहले से नीति है, बीच में कोई रिटायर हो गया तो सत्र पूरा करेगा.. अगर कोई नहीं करना चाहता तो अलग विषय है.. ज्यादातर लोग इस पर सहमत रहते है.. आत्मानंद स्कूल में फीस से जुड़े मामले पर बयान- अभी कोई फीस नहीं ले रहे है.. सभी आत्मानंद स्कूल के लिए हम राशि जारी कर रहे है..0
0
Report
फाल्ता विधायक के आवास योजना में करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप, जांच की मांग
Jalabaria, West Bengal: আবাস প্রকল্পে কোটি কোটি টাকার দুর্নীতির অভিযোগ তুলে তদন্তের দাবি জানালেন ফলতার বিধায়ক দেবাংশু পান্ডা। তাঁর অভিযোগ, দেবীপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের মজলিশপুর এলাকার আবাস প্রকল্পের উপভোক্তাদের তালিকায় একাধিক অসংগতি ধরা পড়েছে। বিধায়কের অভিযোগ , আরটিআই-এর মাধ্যমে পাওয়া নথিতে দেখা গিয়েছে, অনেক উপভোক্তার নাম তালিকায় নেই। আবার কোথাও প্রকৃত নামের পরিবর্তে 'ZZZ' বা 'FFF' লেখা রয়েছে। এতে প্রকৃত উপভোক্তাদের পরিচয় নিয়ে প্রশ্ন উঠেছে। এই ঘটনাকে কেন্দ্র করে আবাস প্রকল্পে বড়সড় অনিয়মের অভিযোগ সামনে এসেছে। বিষয়টির নিরপেক্ষ তদন্ত করে দোষীদের দৃষ্টান্তের শাস্তির দাবি জানিয়েছেন বিধায়ক। বাইট: দেবাংশু পান্ডা, বিধায়ক ফলতা কুন্তল মজুমদার, দেবীপুর গ্রাম পঞ্চায়েত এলাকার বাসিন্দা অশোক কুমার হালদার,স্থানীয় বাসিন্দা0
0
Report
Advertisement
बालोद के संत सुखदास के अस्पताल के लिए रेड क्रॉस ने शुरू किया निर्माण
Raipur, Chhattisgarh:खबर का असर, बालोद बालोद जिले के दुबचेरा के संत सुखदास साहेब ने अपने जीवन भर की कमाई एक अस्पताल बनाने में लगा दी अपने संपत्ति भी बेच दी और एक ऐसा अस्पताल भवन बनाया जहां वो तमाम सुविधाएं थी जो एक अस्पताल भवन में होनी चाहिए जिसके बाद सरकार के पास फाइलें सरकारी दफ्तरों की खाक छानती रही, परमार्थ के लिए किए गए इस कार्य की खबर हमने प्रमुखता से दिखाई जिसके बाद छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन तोमन साहू ने साहेब के इस त्याग का सम्मान करते हुए वहां अस्पताल खोलने की प्रक्रिया तेज कर दी तोमन साहू ने बताया कि जो सुविधाएं मिलनी चाहिए उन सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और हमने साहब संत से आवेदन मांग लिया है आपको बता दें सबसे पहले हमने हमने इस खबर को दिखाया था। अस्पताल के सारे इक्विपमेंट लगाएंगे रेड क्रॉस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष तोमन साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जो परमार्थ के लिए इस तरह का कार्य करते हैं और इसी तरह सुखदास साहेब का त्याग भी लोगों के बीच अमर होना चाहिए इसीलिए हमने उनके अस्पताल में जाकर विजिट किया उनके द्वारा बनाया गया अस्पताल भवन पूरी तरह से सुसज्जित और व्यवस्थित है अब आगे रोड रेट क्रॉस सोसाइटी इसे संज्ञान में ले चुकी है हम अस्पताल के जितने भी इक्विपमेंट हैं वह वहां पर स्थापित करेंगे और हमने साहब से आवेदन भी मांग लिया है और फाइल आगे बढ़ा दी है यह छत्तीसगढ़ का पहला अस्पताल होगा जिसका संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से किया जाएगा। अस्पताल खुलने की थी आस ये कहानी है बालोद जिले के गुरूर ब्लॉक के गांव दुबचेरा में रहने वाले 90 वर्षीय कबीरपंथी संत गुरु सुख दास साहेब की. जिनकी बूढ़ी और पथराई आंखें रोज सुबह उठकर गांव के एक सूने अस्पताल भवन को निहारती हैं. दिन ब दिन कमजोर होता शरीर और घटती सांसें सिर्फ इसी उम्मीद पर टिका है कि अस्पताल भवन का लोकार्पण हो और गांव के मरीजों को उचित इलाज मिले. अब बीतते साल और बढ़ते इंतजार की वजह से इस बुजुर्ग का हौंसला जवाब देने लगा है लेकिन अब फिर से उम्मीद की रोशनी दिखाई पड़ रही है। स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ आपको बता दें कि संत गुरु सुख दास साहेब ने 50 लख रुपए से अधिक की अपनी निजी जमीन को बेचकर पूरा अस्पताल भवन बनाने में लगा दिया ग्रामीणों ने भी इसको लेकर पूरा अपना समर्थन दिया शासकीय जमीन भी दिया पंचायत के प्रतिनिधि भी चाहते हैं कि संत के इस त्याग का लाभ मिले और इसके लिए सरकार को कई बार आवेदन भी दिया गया प्रशासन को भी दिया गया लेकिन कोई भी ठोस निष्कर्ष नहीं निकल पाया था अब इस पूरे मामले में रेड क्रॉस सोसाइटी सामने आई है और जल्द ही वहां पर एक अच्छा अस्पताल भवन बन सकता है।0
0
Report
निशांत कुमार के CCTV से निगरानी, 100 ambulances और ट्रॉमा सेंटर पर जोर
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा ऐलान-हमारे जितने भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान है वहां सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, मैं निरीक्षण पर भी जाऊंगा, मैं कंट्रोल रूम से सब कुछ देखूंगा, हम जल्द नेशनल हाईवे/स्टेट हाईवे पर 100 एम्बुलेंस लगाने जा रहे हैं। ट्रॉमा सेंटर बनाने की भी बात हो रही है। राजद के प्रवक्ता ने कहा बहुत अच्छी बात है स्वास्थ्य मंत्री को बिल्कुल निगरानी करना चाहिए लेकिन स्वास्थ्य मंत्री कोई भी देखना चाहिए कि कुत्ते अस्पताल में ना घूमें, डॉक्टर टाइम से अस्पताल में आए। वहीं अस्पताल की कमी को लेकर कहा कि अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी है दवा की कमी है इन सब मुद्दों पर निशांत कुमार को ध्यान देना चाहिए। जेडीयू प्रवक्ता ने कहा निशांत कुमार ऐसे पिता के पुत्र हैं जिन्होंने बदहाल बिहार को विकसित बिहार बनाने का काम किया। निशांत कुमार में प्रशासनिक क्षमता कूट-कूट कर भरी है। निशांत कुमार जी का एकमात्र लक्ष्य है बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था को बिहार के गरीब लोगों के बीच में पहुंचाया जाए। पूरा स्वास्थ्य विभाग बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने में लगी हुई है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा निशांत कुमार ने जो बात कही वह हंसते योग है। आखिर एक मंत्री अपने ऑफिस में बैठकर सीसीटीवी पर फुटेज देखकर कैसे बिहार का स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक कर देगा। निशांत कुमार को स्वास्थ्य सुधारने का बिहार में मौका देमिला है। निशांत कुमार को इस तरह के बयान बाजी से बचना चाहिए और उन्हें काम करना चाहिए。 भाजपा प्रवक्ता ने कहा आदरणीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रही है। इसी क्रम में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री विशाल कुमार जनता के बीच में जा रहे हैं निशांत कुमार जी का सोच है दवा और इलाज के वजह से किसी की व्यक्ति की मौत ना हो।0
0
Report
झारखंड दौरे पर के. राजू करेंगे संगठन को धार देने के लिए गहन मंथन
Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस संगठन को धार देने झारखंड आ रहे हैं के. राजू 2 से 6 जुलाई तक झारखंड के संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे के. राजू 5 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होगी अहम समीक्षा बैठक प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और प्रभारियों संग होगा मंथन बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर बनेगी रणनीति रांची, लातेहार, पलामू, रामगढ़ और हजारीबाग का करेंगे दौरा पंचायत से जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे सीधा संवाद गांव-गांव पहुंचकर संगठन की नब्ज टटोलेंगे झारखंड प्रभारी के. राजू0
0
Report
Advertisement
1 जुलाई शहीदी दिवस: मजदूर यूनियन भिलाई गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि
Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के द्वारा आज शहीद दिवस मनाया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में मजदूर शामिल हुए 1 जुलाई का दिन छत्तीसगढ़ के ऐतिहास का काला दिन कहा जाता है क्योंकि यही वह दिन है जिसने पूरे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था दरअसल 1 जुलाई 1992 जिस वक्त तात्कालिक मध्यप्रदेश हुआ करता था इस दिन सरकार के द्वारा बनाई गई मजदूर की नीतियों के खिलाफ कई मजदूर किसान रेल रोको आंदोलन करने भिलाई के पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन के पास प्रदर्शन कर रहे थे तभी पुलिस ने इन मजदूरों पर अंधा धुन गोलियों चला दि थी जिसमें 17 मजदूरों की मौत हो गई थी उनकी इसी शहादत को याद करके प्रतिवर्ष 1जुलाई को मजदूर नेता शहीद दिवस मनाते आ रहे है छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा द्वारा भिलाई गोलीकांड की याद में एक जुलाई को शहीदी दिवस का आयोजन किया जाता है,मोर्चा के सभी मजदूर संगठनों के लोग शामिल हुए इस अवसर पर एसीसी चौक पर स्थित शहीद शंकर गुहा नियोगी की स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण कर रैली की शक्ल में छावनी चौक से पॉवर हाउस चौक होते हुए सेक्टर-1 बचत स्तंभ चौक पर सभा स्थल के रुप मे परिणित हुई वहा शहीद परिवारों के श्रद्धांजलि दी गई.0
0
Report
रामगढ़: भूमि विवाद में सब रजिस्ट्रार की हत्या, सात गिरफ्तार
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा में सरकारी सब रजिस्टार को दिन दहाड़े मौत के घाट उतारने वाले सात आरोपियों को सोशल मीडिया में वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल गिरिडीह के सब रजिस्टार बालेश्वर पटेल को मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे कुछ लोगों ने लाठी डंडों और ईट पत्थर से कूच कर उनकी हत्या कर दी थी। इस हत्या की वारदात को किसी ने अपने मोबाइल पर वीडियो बना लिया था और वह वीडियो सोशल मीडिया में डाल दिया था। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर रामगढ़ पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में तीन पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं जिनका नाम संतोष कुमार साव (35), रामू साव (72) वर्ष, शकुंतला देवी (60) वर्ष, रूबी कुमारी, विनय कुमार (24) वर्ष, पूजा कुमारी (36) वर्ष, लक्ष्मी देवी (25) वर्ष है। पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लूनायत ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था, इस मामले में मृतक के पत्नी के आवेदन पर मांडू थाना में मामला दर्ज किया गया था। वीडियो फुटेज और कुछ तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना को कारीत करने वाले अबतक सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया गिरिडीह के सब रजिस्टार बालेश्वर पटेल की हत्या भूमि विवाद को लेकर की गई है। बाईट -- मुकेश कुमार लूनायत (एसपी रामगढ़)0
0
Report
महराजगंज रोडावेटर हादसे में आठ वर्षीय बालक की मौत, गांव में मातम
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज रोडावेटर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत, गांव में मचा कोहराम एंकर- महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा दुबौलिया गुलराजपुर गांव के रहने वाले आठ वर्षीय बालक अमन की घर के बगल स्थित खेत में रोडावेटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के मुताबिक घर के पास खेत में ट्रैक्टर से रोडावेटर चलाया जा रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते बालक रोडावेटर की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया की शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज आग्रिम कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
