icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
277502
Nityanand SinghNityanand SinghFollow14 Jan 2025, 11:22 am

Ballia: सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा चालकों की अराजकता, यात्रियों को हो रही परेशानी

Bairiya, Uttar Pradesh:

 सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा चालकों की अराजकता के कारण यात्रियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम में फंसने के कारण कई बार यात्रियों की गाड़ियां छूट जाती हैं। हालांकि रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग की व्यवस्था मौजूद है, लेकिन ई-रिक्शा चालक रेलवे स्टेशन के सामने ही 100 मीटर के दायरे में खड़े रहते हैं। खास बात यह है कि रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की तैनाती के साथ ही सुरेमनपुर पुलिस चौकी भी निकटवर्ती है, फिर भी प्रशासन इस मामले में पूरी तरह से मौन बना हुआ है। यात्रियों की समस्याएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दुष्यंत चौטाला का बीजेपी-EC पर करनाल से निशाना: वोट धांधली पर सवाल

Karnal, Haryana:एंकर- करनाल पहुँचे पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, भाजपा की लोकतंत्र बचाव आरजकता हटाओ पद यात्रा पर ली चुटकी, दुष्यंत चौटाला ने कहा पूरी बीजेपी इलेक्शन कमिशन की गलती को छुपाने के लिए सड़को पर उतरकर कह रही है एसआरआई की प्रिक्रया ठीक है। दुष्यंत चौटाला ने कहा जब से इस प्रिक्रया की नीतियां पता चली है। क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का एक भी ब्यान मीडिया के सामने नही आया, दुष्यंत चौटाला ने कहा मुझे याद है पीछे चाहे बंगाल के चुनाव य हरियाणा के चुनाव के दौरान वोट गड़बड़ी की बात सामने आई थीं,उस वक्त इलेक्शन कमीशन ने भाजपा का प्रवक्ता की तरह जाकर बचाव किया, और आज वही इलेक्शन कमीशन चुप बैठा है उसकी गलतियों को छुपाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा सड़को पर चले पैदल चले 145 करोड लोगों की आबादी का देश है। अगर 13 करोड लोगों के वोट कट जाए तो 10 प्रतिशत जनसंख्या है आप सोचो आपके परिवार का एक वोट कट जाए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसके साथ साथ एक गड़बड़ और मिलेगी, दुष्यंत चौटाला ने कहा करनाल लोकसभा में सबसे ज्यादा फर्जी वोट अगर मिलेंगे तो पानीपत ग्रामीण में मिलेंगे। उन्होंने कहा हम मिलान कर रहे हैं 2022 की लिस्ट 24 की लिस्ट और 2026 की लिस्ट में कितने ऐसे नाम है जो 2022 में नही थे 2024 में आए और 2026 में नही आए , दुष्यंत चौटाला ने कहा ये भी एक धांधली है। उन्होंने कहा ऐसे डबल वोटरों को चुनाव के लिए यहां पर रजिस्टर कराया गया। ताकि उसका फायदा उठाया जा सके। दुष्यंत चौटाला ने कहा आज किसान परेशान हैं मंडिया भरी पड़ी है । दुष्यंत चौटाला ने कहा मुख्यमंत्री हरियाणा की तरफ ध्यान रखकर नही बैठे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के पास आज दो ही काम है पंजाब यात्रा य विदेश यात्रा। दुष्यंत चौटाला ने कहा और इन दो यात्राओं के दौरान इस प्रदेश को बर्बाद करने के अग्रणीय भूमिका निभाने का काम मुख्यमंत्री कर रहे हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कानून व्यवस्था जिस तरह से बिगड़ी हुई है वो सब जानते हैं। उन्होंने कहा आज तक एक भी बड़ा इंडस्ट्री प्रोजेक्ट लाने में सरकार विफल रही है।
0
0
Report

*मिट्टी को आकार देने वाला कारीगर "कुंभकार" लाचार, सरकारी मदद का इंतजार*

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। कच्ची मिट्टी से नया आकार देने वाले कुंभकार आज आधुनिकता की दौड़ में पिछड़ते चले जा रहे हैं।कभी ये समाज के निर्माण में मुख्य आधार हुआ करते थे।शहर से लेकर गांव के चौपाल तक इनके बनाए मिट्टी के बर्तन घर और बाहर की शोभा बढ़ाते थे।लेकिन महंगाई और वक्त की मार ने इनको हालात के आगे बेबस कर दिया है।आलम ये है कि मिट्टी के बर्तन अब गुजरे जमाने की बात बन कर रह गए हैं।पीढ़ियों से इस पेशे को अपनाने वाले कुंभकार आज अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। *अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे कुम्हार* पीढ़ियों से मिट्टी में जान फूंकने वाले ये लोग आज दो वक्त की रोटी के भी मोहताज हैं।जिसका कारण है सरकारी उपेक्षा, संसाधनों की कमी, घटती मांग और टूटती उम्मीदें।जिंदगी की चमक दमक और मेटल के बर्तनों ने इन कुम्हारों की जिंदगी को और मुश्किल बना दिया है। *परंपरागत कारोबार बना घाटे का सौदा* जिले के इटियाथोक विकासखंड व आस-पास के क्षेत्रों में जितने भी गांव हैं उनमें हर गांव में 2 से 4 कुम्हार का परिवार जरुर रहता है।ये कुम्हार परिवार पूरे गांव की जरुरत के हिसाब से मिट्टी के बर्तन बनाता है।जिंदगी की गाड़ी खीचने के लिए हाट बाजार जाकर भी मिट्टी के बनाए बर्तन बेचता है। *जिंदगी के चाक की रफ्तार हो रही धीमी* कुम्हार का काम करने वाले लोग बताते हैं कि अब इस पेशे में आमदनी कम परेशानी ज्यादा है।उनके बाप दादा की पीढ़ियों से वो ये कारोबार देखते आ रहे हैं लेकिन अब इसे आगे ले जाना मुश्किल है।आज के युवा इस कला को आगे ले जाने के पक्ष में कम ही नजर आते हैं। *लागत ज्यादा मजदूरी कम* कुंभकार का काम करने वाले रामनारायण का कहना है, कि इस कारोबार में अब पहले जैसी आमदनी और मांग नहीं है।मिट्टी के जो बर्तन बनाते हैं उसे शहर और हाट बाजार ले जाकर बेचना मुश्किल हो गया है।हमें दुकान लगाने तक की कहीं जगह नहीं है. धूप और बारिश में हम कहीं भी दुकान लगाकर दिनभर बैठते हैं।हालत ये है कि हमें मजदूरी तक के पैसे नहीं मिलते। *पीढ़ियों की कला पर संकट का साया* कुम्हार समाज के राम नारायण बताते हैं, ''हम वो समाज हैं, जिसने देश की रसोई को आकार दिया।जब लोग बर्तन खरीदने की स्थिति में नहीं थे, तब हमारे बनाए कुल्हड़, घड़े, दीये हर घर की जरूरत थे।लेकिन आज हमारी मेहनत की आधी कीमत भी नहीं मिलती"।
0
0
Report

झपकी से पलटा ट्रक, हाईवे 53 पर सुपेला फ्लाईओवर हादसा—जाम की आफत

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के सुपेला फ्लाइओवर के पास नेशनल हाईवे 53 पर एक पल की झपकी के कारण बड़ा हादसा हो गया लोहे के तारों से लदा मालवाहक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया चालक को नींद की झपकी आई और ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद बेकाबू हो गया हादसे के दौरान ट्रक का टायर भी फट गया गनीमत रही कि उस वक्त ट्रक की चपेट में कोई छोटा वाहन या राहगीर नहीं आया वरना जानलेवा हादसा हो सकता था ट्रक रायपुर से लोहे के तारों का बंडल लोड कर महाराष्ट्र जा रहा था सुपेला फ्लाइओवर से उतरते समय चालक को झपकी आ गई उसने वाहन को संभालने की पूरी कोशिश की लेकिन ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया तो वही हादसे के बाद फ्लाइओवर पर आवागमन प्रभावित हो गया सड़क पर ट्रक पलटने से वाहनों की आवाजाही बाधित रही और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई.
0
0
Report
Advertisement

महानार दियारा में अवैध शराब भट्टियाँ ध्वस्त, 2650 लीटर देसी शराब नष्ट

Hajipur, Bihar:बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार एक्शन में है। इसी कड़ी में वैशाली के महनार दियारा इलाके में शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद अधीक्षक के आदेश पर चलाए गए इस अभियान में एक दर्जन से अधिक अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया, जबकि 2650 लीटर देसी शराब को नष्ट कर दिया गया।दरअसल, महनार के दियारा इलाके में अवैध शराब निर्माण की सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। उत्पाद इंस्पेक्टर बीपी सिंह के नेतृत्व में टीम जैसे ही दियारा इलाके में पहुंची, शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। टीम को देखते ही अवैध शराब कारोबार में शामिल लोग मौके से फरार हो गए।इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन की मदद से दियारा इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली एक दर्जन से अधिक भट्टियों को ध्वस्त किया गया। वहीं, मौके पर बरामद 2650 लीटर देसी शराब को नष्ट कर दिया गया।उत्पाद इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर दियारा इलाके में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब की भट्टियां संचालित करने वाले शराब माफियाओं की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि महनार दियारा में अवैध शराब निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद शराब माफियाओं के नेटवर्क पर कितना प्रभाव पड़ता है।
0
0
Report

जामताड़ा पुलिस ने चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल और 15 सिम मिले

Jamtara, Jharkhand:साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन और 15 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह کو मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पतरोडीह स्थित एक स्थान पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया से चिरूडीह जाने वाली सड़क के पास भी छापेमारी कर दो अन्य आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलबर अंसारी (25), सहजाद अंसारी (23), चंदन प्रकाश दास (36) और आनंद दास (42) के रूप में हुई है। सभी नारायणपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पंजाब नेशनल बैंक के KYC अपडेट करने, क्रेडिट कार्ड बंद होने अथवा नया कार्ड जारी कराने का झांसा देकर लोगों को निशाना बनाते थे। इसके लिए वे लोगों के मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करवाते थे। इसके जरिए क्रेडिट कार्ड और बैंक खातों से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी करते थे। दूसरे मामले में भी बैंक KYC अपडेट के नाम पर APK फाइल डाउनलोड करवाकर ठगी की जाती थी। बाइट- अमित रविदास, डीएसपी, साइबर सेल
0
0
Report
Advertisement

20 नवंबर के बाद भाकरी में एक इंच भी कूड़ा नहीं गिरेगा: विधायक धनेश अदलखा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद की भाकरी गांव में डंपिंग यार्ड को लेकर विवाद के बीच बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा ने बड़ा बयान दिया है। विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि 20 नवंबर के बाद भाकरी गांव में एक इंच भी कूड़ा नहीं गिरना चाहिए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि 20 नवंबर के बाद भी भाकरी में कूड़ा गिरना बंद नहीं हुआ तो वह सैनिक कॉलोनी, आईपी कॉलोनी और भाकरी में वोट मांगने तक नहीं जाएंगे। विधायक के इस बयान के बाद डंपिंग यार्ड को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज होने की संभावना है। अब देखना होगा कि प्रशासन 20 नवंबर तक डंपिंग यार्ड में कूड़ा डालना बंद कराने के लिए क्या कदम उठाता है और विधायक का यह वादा कितना पूरा होता है।
0
0
Report

बरेली में BJP ने शक्ति प्रदर्शन; केशव प्रसाद मौर्य, नड्डा और जयंत चौधरी की विशाल पदयात्रा

Bareilly, Uttar Pradesh:Барели में भाजपा की शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य-जेपी नड्डा और जयंत चौधरी की अगुवाई में निकली विशाल पदयात्रा बरेली में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को बरेली में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ विशाल पदयात्रा निकालकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। पदयात्रा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। स्वयंवर बारात घर से शुरू हुई इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ा। करीब ढाई किलोमीटर तक निकली पदयात्रा के दौरान पूरे रास्ते पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।पदयात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जेपी नड्डा और जयंत चौधरी एक ही गाड़ी में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़े। उनके साथ चल रहे हजारों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। प्रमुख नेताओं की मौजूदगी और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। राजनीतिक गलियारों में इस पदयात्रा को वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा ने इस आयोजन के जरिए एकजुटता और संगठनात्मक ताकत का संदेश देने की कोशिश की। पदयात्रा के समापन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसे ऐतिहासिक और सफल बताया। उन्होंने कहा कि बरेली की यह पदयात्रा बेहद सफल रही है। यह कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को साफ करने वाली पदयात्रा साबित होगी। उनके इस बयान के बाद पदयात्रा का सियासी संदेश और भी चर्चा में आ गया। मंच से केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम यूपी जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी , लोकदल बाइट उमेश गौतम, भाजपा मेयर बाइट धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सांसद संजीव अग्रवाल , कैंट विधायक वाक थ्रू अजय कश्यप जी मीडिया, बरेली
0
0
Report
Advertisement

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्ष के बीच ईंट-पत्थर चलीं, वीडियो वायरल

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट और हंगामे का रूप ले लिया। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष की ओर से कई वकील भी मौके पर पहुंचे थे। दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा निर्माण गिराए जाने के बाद विवाद बढ़ गया। संगम लाल साहू ने चंद्रशेखर मौर्य और धर्मेंद्र पांडे पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पूरा मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के पावर हाउस के पास का है। विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलते दिखाई दे रहे हैं। नाराज़ पीड़ित पक्ष ने सड़क जमकर जमकर नारेबाजी किया। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और दोनों पक्षों के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है。
0
0
Report

चुनाव के बाद NDA में उथल-पुथल, राजद का उभार तेज

Noida, Uttar Pradesh:राजद के प्रवक्ता ने कहा बिहार में चुनाव के बाद जिस तरह भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड की हार हुई है। उसके बाद एनडीए खेमे में जिस तरह की बेचैनी दिखाई दे रही है और संतोष सुमन जी जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उससे स्पष्ट होता है कि ये लोग जनता के जनादेश को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के क्षेत्र पटना में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के क्षेत्र दरभंगा में भी भाजपा को हार मिली। यह इस बात का संकेत है कि अलग-अलग वर्गों में एनडीए के प्रति नाराजगी है। वहीं, तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लोगों ने इसलिए स्वीकार किया क्योंकि उनके कार्यकाल में नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। 70 दिनों के भीतर 2 लाख 17 हजार तृतीय वर्गीय कर्मचारियों की बहाली, शिक्षकों के नियमितीकरण, नियमित वेतनमान और ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया को आसान बनाने जैसे फैसलों का असर आज भी दिखाई दे रहा है। इन वर्गों ने राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है। वंचित वर्गों का समर्थन और विश्वास राजद की राजनीतिक ताकत को मजबूत करता है।
0
0
Report

बाड़मेर में 7 साल की बच्ची के दुष्कर्म केस में आरोपी को आजीवन कारावास

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाया है। विशिष्ट न्यायाधीश पॉक्सो अजिताभ आचार्य ने आरोपी को दोषी करार देते हुए प्राकृतिक मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। करीब तीन महीने पुराने इस मामले में न्यायालय ने पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(m) और 6 के तहत दोषसिद्धि की। इसके अतिरिक्त धारा 366 के तहत सात साल का कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड तथा धारा 137(2) के तहत पांच साल का कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया। अदालत ने पीड़ित पक्ष को सात लाख रुपये की प्रतिकर राशि देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 30 दिवस के भीतर एफडीआर प्रदान करने के आदेश भी दिए गए। इस फैसले के दौरान न्यायालय का एक भावुक क्षण भी सामने आया। पीड़िता की मां से बातचीत करते हुए न्यायाधीश भावुक हो गए। उन्होंने राज्य की ओर से माफी मांगते हुए कहा कि पुलिस और सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य की जिम्मेदारी है। ऐसा अपराध क्षमा योग्य नहीं है। आपको आरोपी को क्षमा नहीं करना है। यह टिप्पणी केवल एक मुकदमे का हिस्सा नहीं, बल्कि व्यवस्था की जिम्मेदारी और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर संदेश है। न्यायाधीश ने कहा कि सवाल सिर्फ सजा का नहीं, बल्कि उस भरोसे का भी है जो हर माता-पिता अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर समाज और व्यवस्था से रखते हैं। बेटियों की सुरक्षा कोई विशेष सुविधा नहीं, उनका मौलिक अधिकार है। बचपन भयमुक्त होना चाहिए और समाज में ऐसा विश्वास कायम होना चाहिए कि हर बेटी सुरक्षित महसूस कर सके। लोक अभियोजक दामोदर कुमार ने फैसले की जानकारी दी। परिवादी पक्ष की ओर से राजेश विश्नोई ने निःशुल्क पैरवी की।
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी में काइरोप्रैक्टिक इलाज की तरफ मरीजों का बढ़ रहा रुझान

Tripurari SharanTripurari SharanFollow18m ago
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में इन दिनों स्वास्थ्य सेवा में काइरोप्रैक्टिक काफी तेजी से बढ़ रहा है मांसपेशी और हड्डियों से जुड़े समस्याओं से पीड़ित मरीजों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. काइरोप्रैक्टर डॉ बीरू कुमार का मानना है कि दवाओं या सर्जरी का उपयोग किए बिना, अपने हाथों या विशेष उपकरणों से रीढ़ की हड्डी और जोड़ों को सही स्थिति में समायोजित किया जाता है इस पद्धति के अनुसार शरीर की कई बीमारियां रीढ़ की हड्डी के गलत संरेखण या नसों पर दबाव के कारण होती हैं। हाथों से दबाव देकर इसे ठीक किया जाता है। यह मुख्य रूप से पीठ दर्द, गर्दन के दर्द, कंधे के दर्द, सिरदर्द और जोड़ों की जकड़न को कम करने के लिए उपयोग किया जाता है. इसके चिकित्सक दर्द निवारण के साथ-साथ व्यायाम, खान-पान और जीवनशैली में सुधार की सलाह भी दी जाती है. सीतामढ़ी में इस पद्धति से इलाज के लिए दूर दूर से मरीज पहुंच रहे हैं और अपनी इलाज करा रहे हैं।
0
0
Report

दीपावली के आगमन से शहर के बाजारों में रौनक, पटाखा कारोबार बढ़ा

Udaipur, Rajasthan:दीपावली का त्यौहार नजदीक आने के साथ ही शहर के बाजारों की रौनक बढ़ गई है। शहर के बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजर शहर के पटाखों की दुकानों में भी देखा जा रहा है। जहां पर दीपावली पर पटाखे खरीदने के लिए बच्चों के साथ बड़े भी पहुंच रहे हैं। दीपावली त्यौहार से पहले ही बाजार में लोगो की भीड़ से व्यापारियों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस बार दीपावली महीने के पहले सप्ताह में आने के कारण अच्छी ग्रहोंकी होगी। पटाखा व्यापारियों से बात की हमारे संवाददाता अविनाश जग्नावत ने
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top