icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और धर्मेंद्र सिंह लोधी

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल के दरबार में पहुंचे दो मंत्री, भगवान महाकाल का लिया आशीर्वाद उज्जैन में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किए भगवान महाकाल के दर्शन उज्जैन में आज मध्यप्रदेश सरकार के दो मंत्रियों ने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया。 इसके बाद संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की。 दोनों मंत्रियों के मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से स्वागत और सम्मान किया गया। मंदिर परिसर में उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया。 बाइट -राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी बाइट -कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल
0
0
Report

अशोकनगर की दीपशिखा अहिरवार और मंताशा बानो ने नेशनल फुटबॉल टीम के लिए जगह बनाई

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर की बेटियों का कमाल, - नेशनल फुटबॉल टीम में हुआ चयन.. - अशोकनगर की दीपशिखा अहिरवार और मंताशा बानो का नेशनल फुटबॉल टीम में चयन.. - 70वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दम,, पूरे जिले में जश्न का माहौल.. सुजालपुर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में ग्वालियर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए अशोकनगर की दीपशिखा अहिरवार और मंताशखा बानो ने अपने शानदार खेल से सबका दिल जीत लिया। अंडर-17 वर्ग में दोनों खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन अब नेशनल फुटबॉल टीम के लिए हो गया है。 ये दोनों अपने कोच प्रियांशु शर्मा की देखरेख में लंबे समय से कड़ा अभ्यास कर रही थीं। मैदान पर उनकी इसी मेहनत और लगन का नतीजा है कि आज उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह पक्की कर ली है。 इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद अशोकनगर जिले और स्कूल परिवार में खुशी की लहर है। परिजनों और खेल प्रेमियों ने दोनों होनहार बेटियों को नेशनल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं..!!
0
0
Report
Advertisement

कोखराज में प्रेमी की दूसरी सगाई से आहत प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:प्रेमी की दूसरी लड़की से सगाई, युवती ने दी जान कौशांबी में प्रेम संबंध का दुखद अंत हुआ है। आरोप है कि प्रेमी द्वारा दूसरी युवती से सगाई किए जाने से आहत प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 5 साल से प्रेम संबंध था और प्रेमी ने शादी का वादा किया था। आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने, लेकिन अचानक प्रेमी ने दूसरी युवती से सगाई कर ली। मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है。 बताया जा रहा है कि कोखराज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का नरेंद्र कुमार नाम के युवक से करीब 5 साल से प्रेम संबंध था। परिजनों के मुताबिक नरेंद्र ने युवती से शादी का वादा किया था। दोनों के बीच नजदीकी संबंध भी थे。 आरोप है कि इसी बीच नरेंद्र कुमार ने दूसरी युवती से सगाई कर ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद युवती मानसिक रूप से परेशान थी। आरोप है कि इसी से आहत होकर युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。 फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। युवती की मौत के पीछे लगाए गए आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है。
0
0
Report

दौसा में उर्वरक सप्लाई नियमित, किसान चिंता न करें

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जिले में डीएपी खाद की आपूर्ति लगातार जारी कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामराज मीणा ने कहा किसान नहीं हो चिंतित जिले में अब तक 5926 मीट्रिक टन आ चुका डीएपी वहीं 27,730 मीट्रिक टन यूरिया की हो चुकी सप्लाई 1697 मीट्रिक टन एनपीके ओर 7843 टन एसएसपी की हो चुकी आपूर्ति वहीं डिमांड के अनुरूप लगातार हो रही सभी ब्रांड के खादों की सप्लाई किसान अभी सरसों की बुवाई पर करे फोकस आने वाले दिनों में गेहूं जो कि बुवाई के लिए भी पर्याप्त मिलेगा खाद प्रदेश भर में इस समय रबी की फसल बुवाई का समय चल रहा है और इसको लेकर कृषि विभाग द्वारा किसानों को पर्याप्त खाद मिले इस पर प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है दौसा कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामराज मीणा ने कहा किसान चिंतित नहीं हो मांग के अनुरूप खाद की आपूर्ति हो रही है किसान सरसों की फसल पर फोकस रखें टेमपरेचर का ध्यान रखते हुए सरसों की फसल बुवाई करें अन्यथा अंकुरित होने में समस्या हो सकती है कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामराज मीणा ने बताया कि जिले में रबी फसलों की बुवाई के लिए वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक आदान-विक्रेताओं के विक्रय परिसरों पर उपलब्ध हैं। अक्टूबर 2026 से फरवरी 2027 तक जिले में यूरिया की मांग 36 हजार मीट्रिक टन के मुकाबले अब तक 27,730 मीट्रिक टन, डीएपी की मांग 15 हजार मीट्रिक टन के मुकाबले 5,926 मीट्रिक टन, एनपीके की मांग 4,800 मीट्रिक टन के मुकाबले 1,697 मीट्रिक टन तथा एसएसपी की मांग 7,500 मीट्रिक टन के मुकाबले 7,843 मीट्रिक टन की आपूर्ति हो चुकी है। संयुक्त निदेशक रामराज मीणा ने बताया कि किसानों को उर्वरकों की सुगमता से उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर क्रय-विक्रय सहकारी समिति दौसा, लालसोट, सिकराय, बांदीकुई, मंडावर एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों में डीएपी एवं अन्य उर्वरकों की आपूर्ति करवाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों की मौजूदगी में उर्वरकों का वितरण कराया जा रहा है, जिससे किसानों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उर्वरक उपलब्ध हो सकें। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे डीएपी को लेकर अनावश्यक चिंता न करें तथा केवल वर्तमान आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक की खरीद करें। अक्टूबर एवं नवंबर माह में डीएपी एवं अन्य उर्वरकों की आपूर्ति लगातार जारी रहेगी। उन्होंने किसानों से यह भी अपील की आवश्यकता से अधिक उर्वरक का भंडारण नहीं करें, ताकि सभी किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध हो सके। विभाग की ओर से किसानों की आवश्यकता के अनुसार डीएपी सहित अन्य उर्वरकों की आपूर्ति लगातार जारी रखी जाएगी। संयुक्त निदेशक रामराज मीणा ने किसानों को डीएपी के स्थान पर वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग की भी सलाह दी है। भूमि की उर्वरता एवं फसलों में आवश्यक पोषक तत्वों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए सिंगल सुपर फास्फेट, यूरिया एवं एनपीके उर्वरकों का उपयोग किया जा सकता है। सिंगल सुपर फास्फेट में उपलब्ध 11 प्रतिशत सल्फर दलहनी फसलों में प्रोटीन तथा तिलहनी फसलों में तेल की मात्रा बढ़ाने में सहायक होता है तथा पाला से फसल को कम प्रभावित होने में भी मदद करता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि रबी फसलों की बुवाई के लिए एक बैग डीएपी के स्थान पर तीन बैग सिंगल सुपर फास्फेट एवं एक बैग यूरिया का उपयोग किया जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

नेपाल बॉर्डर के पास NIA ने तस्कर नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, ठिकानों पर छापेमारी

Madhubani, Bihar:मधुबनी में नेपाल बॉर्डर के पास तस्करों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बड़ी कार्रवाई की खबर है। नेपाल बॉर्डर के पास बासोपट्टी थाना क्षेत्र के दुहबी बाजार में NIA और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। तस्करी से जुड़े बताए जा रहे भरत महासेठ और हीरा महासेठ उर्फ चाची के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध सामान बरामद होने की बात सामने आ रही है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने छापेमारी वाले सभी ठिकानों को सील कर दिया है। नेपाल बॉर्डर इलाके में सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से अवैध कारोबारी और तस्करों में हड़कंप मच गया है। NIA और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने तस्करी से जुड़े बताए जा रहे भरत महासेठ और हीरा महासेठ उर्फ चाची के करीब दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की है। पुलिस टीम ने संबंधित ठिकानों को सील कर दिया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक तस्करी का नेटवर्क सीमावर्ती इलाके से लेकर Nepal तक फैला होने की संभावना है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठिकानों को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। विगत माह में करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बताई गई हीरा महासेठ उर्फ चाची को गिरफ्तार किया गया था। अब एक बार फिर उसके कथित नेटवर्क से जुड़े ठिकानों पर सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई के बाद सीमावर्ती इलाके में तस्करी के नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से तस्करों में दहशत है। छापेमारी टीम में बिहार STF, SSB, NIA सहित पुलिस टीम और मजिस्ट्रेट शामिल थे। हालांकि अधिकारियों ने मीडिया से बचने का प्रयास किया और छापेमारी के संबंध में बताने से बचते नजर आए।
0
0
Report

किसान नेता टिकैत ने बीजेपी पर चोरी का आरोप, विपक्ष के फार्मूले पर सवाल

Begusarai, Bihar:एंकर देश के किसान नेता राकेश टिकैत आज बेगूसराय पहुंचे, जहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राकेश टिकैत ने बिहार में चुनाव को लेकर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वोट की चोरी बिहार से ही शुरू हुई थी। उस समय किसी ने आवाज नहीं उठाई, जिसका नतीजा यह हुआ कि जीती हुई सरकार को हराकर दूसरी सरकार बना दी गई। राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि अब चुनाव में नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन सीट' के जरिए जिला अधिकारी को जिम्मेदारी देने की बात हुई और उसमें सफलता मिली। टिकैत ने दावा किया कि अब कुछ ही दिनों में पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं और उत्तर प्रदेश में भी उन्होंने कथित तौर पर 130 हारी हुई सीटों को जिलाधिकारियों के जरिए बीजेपी के पक्ष में जिताने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब नया फार्मूला लागू किया गया है। विपक्ष की ओर से जो भी उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े होंगे, उन्हें किसी न किसी एजेंसी के जरिए डराने-धमकाने या दबाव बनाने की कोशिश होगी, ताकि वे अपना नामांकन वापस लेकर बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में आ जाएं।राकेश टिकैत ने चुनावी प्रक्रिया और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनाव निष्पक्ष तरीके से होना चाहिए और जनता को अपने प्रतिनिधि चुनने का पूरा अधिकार मिलना चाहिए।
0
0
Report

दरभंगा में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन, धक्का-मुक्की

Darbhanga, Bihar:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दरभंगा में विपक्ष का प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, महिलाओं ने लगाई दुव्यवहार का पुलिस पर गंभीर आरोप कपड़े फाड़ने और धक्का मुक्की के साथ हंगामादार रहा प्रदर्शन। दरभंगा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बिहार विधानसभा चुनाव रद्द कर दोबारा मतदान कराने की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर तक पैदल मार्च के बाद प्रदर्शनकारी समाहरणालय की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने तीन लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया。 इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और खींचतान हुई। महिला प्रदर्शनकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार और कपड़े खींचने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने करीब 15 नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर लहेरियासराय थाना पहुंचाया। करीब 45 मिनट बाद सभी को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया。
0
0
Report
Advertisement

इंदौर में ज्ञानेश कुमार के विरोध पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

Indore, Madhya Pradesh:इIndौर में ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ा गणपति चौराहे से टोरी कॉर्नर तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद टोरी कॉर्नर पर ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतले को लेकर खींचतान भी देखने को मिली। दरअसल लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता के मुद्दे को लेकर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बड़ा गणपति चौराहे पर एकत्रित हुए और यहां से पैदल मार्च निकालते हुए टोरी कॉर्नर पहुंचे। टोरी कॉर्नर पर पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर खींचतान भी देखने को मिली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक पुतला जला दिया, जबकि दूसरे पुतले को जलाने के प्रयास के दौरान पुलिस ने आग बुझाने वाली बाइक से प्रेशर का इस्तेमाल करते हुए रोकने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए बाइट - चिंटू चौकसे शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाइट - सोनाली मिमरोट नेता प्रतिपक्ष नगर निगम इंदौर
0
0
Report

उज्जैन के वाल्मीकि नगर में गोलीबारी, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले गुंडे पुलिस की मार से गिड़गिड़ाए, जिस जगह हवाई फायर किया उसी जगह पुलिस ने निकाला जुलूस, थाना माधवनगर के वाल्मीकि नगर की घटना, मुखबिर की सूचना पर गुंडों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भागने के दौरान गिरने से गुंडों के हाथ पैर में आई चोंट, गुंडों ने पुरानी रंजिस को लेकर वारदात को दिया था अंजाम, उज्जैन के वाल्मीकि नगर में बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चलाकर दहशत फैला दी। दोनों यहां रहने वाले सुजल नामक युवक को धमकाने पहुंचे थे। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी विक्रम नगर ब्रिज के पास छिपे हुए हैं । जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगे । जिससे उन्हें चोंट आई। पुलिस दोनों आरोपितों को थाने ले आई । इसके बाद गुरुवार शाम को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। जिस जगह पर हवाई फायर किया गया था वहां की तस्दीक करवाई गई। पूछताछ में आरोपी जब पुलिस को ठीक से जवाब नहीं दे रहे थे तो पुलिस जवानों ने लठ्ठ बरसाना शुरू कर दिए। माधवनगर थाना सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र सोलंकी ने बताया कि सुजल से पुरानी रंजिश को लेकर साहिल उर्फ भूरिया और सचिन उर्फ आयुष बाइक से वाल्मीकि नगर पहुंचे थे। दोनों ने गोली चलाई और मौके से भाग निकले। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से एक पिस्टल और एक चाकू जब्त किया गया है। गुरुवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों का वाल्मीकि नगर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में जुलूस निकाला। इस दौरान दोनों पुलिस से माफी मांगते नजर आए। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए。 वाल्मीकि नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज में दोनों आरोपित गोली चलाने के बाद मौके से भागते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज जब्त किए है。
0
0
Report
Advertisement

नदिया के ग्राम पंचायत कर्मी वेतन बढ़ोतरी और स्थायीत्व की मांग पर आंदोलन में

ADAnup Das10m ago
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস দীর্ঘ 18 বছর ধরে নদীয়ার বিভিন্ন ব্লকের গ্রাম পঞ্চায়েতে কাজ করে চলেছেন GRS VLE STP রা। শুধু VBGRAMG প্রকল্পের কাজই নয় পঞ্চায়েতের বিভিন্ন রকমের কাজ দিন রাত এক করে করে থাকেন। কোন শনিবার রবিবার ছুটি নেই, এমন কোন ছুটির দিন নেই যে দিন তারা অফিসে কাজ করেননি,দাবি করলেন, বিভিন্ন সময়ে তারা বিভিন্ন দপ্তরের উর্দ্ধতন কর্তৃপক্ষের নিকট আবেদন করেছেন তাদের ভাতা বৃদ্ধির জন্য, সম কাজে সম বেতন সহ স্থায়ী করণের দাবি নিয়ে, কিন্তু কোনো কাজ হয় নি দাবি করলেন, কোন আধিকারিক কর্ণপাত করেননি দাবি তাদের,তাই আজ বাধ্য হয়ে জেলার তেহট্ট, কৃষ্ণগঞ্জ, কৃষ্ণনগর সহ সহ ব্লকে আন্দোলনের পথ বেছে নিয়েছে, স্থায়ীকরণ এর দাবি পূরণ না হওয়া পর্যন্ত তাদের পেন ডাউন কর্ম সূচী চলবে জানান。
0
0
Report

हिंदी में क्लिकबेटHeadline: कोलकाता-शिलिगुड़ी बस से ड्रग्स के कैप्सूल बरामद—चार करोड़ रुपये मूल्य

ADAnup Das10m ago
Krishnanagar, West Bengal:কলকাতা থেকে শিলিগুড়িগামী যাত্রীবাহী বাসে তল্লাশি চালিয়ে বিপুল পরিমাণ ওষুধী ক্যাপসুল যা মাদক হিসেবে ব্যবহার করা হয় উদ্ধার করল কৃষ্ণনগর কাস্টমস প্রিভেন্টিভ ইউনিট। উদ্ধার হওয়া মাদকের আন্তর্জাতিক বাজারমূল্য আনুমানিক ৪ কোটি টাকা। কৃষ্ণনগর কাস্টমস ডিপিইউ-র ইন্সপেক্টর সুবোধচন্দ্র রায় জানান, গোপন সূত্রে তাঁদের কাছে খবর আসে যে একটি পাবলিক বাসে নিষিদ্ধ নারকোটিক ড্রাগ পাচার করা হচ্ছে। ১২ নম্বর জাতীয় সড়কে একটি হোটেলের কাছে নাকা তল্লাশি শুরু করেন কাস্টমস কর্তারা। কলকাতা থেকে শিলিগুড়িগামী ‘গ্রীন লাইন’-এর একটি যাত্রীবাহী বাস থামানো হয়। বাসটির নিচে পোল্ট্রি ফিডের বস্তার আড়ালে লুকানো তিনটি সন্দেহভাজন বস্তা উদ্ধার করা হয়, বস্তাগুলোতে মুরগির ছবির মতো আঁকা ছিল। কার্যালয়ে নিয়ে গিয়ে দেখা যায়, ভেতরে রয়েছে প্রায় ৯৬ হাজার পিস 'স্পাসমো প্রোক্সিওভন প্লাস' ক্যাপসুল। সাধারণত ব্যথানাশকেরূপে ব্যবহৃত হলেও বর্তমানে এই ওষুধটি মাদক হিসেবেই व्यापकভাবে সেবন ও পাচার করা হচ্ছে। বাসের চালক ও কর্মীদের জিজ্ঞাসাবাদে জানা যায়, কাউন্টার থেকে বুকিং হওয়া পার্সেল শিলিগুড়ির কাউন্টারে নামানোর কথা ছিল। ঘটনার সঙ্গে যুক্ত কারা রয়েছে তা জানতে তদন্ত শুরু করেছে কাস্টমস।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top