बहराइच में मृतक कैदी के परिजनों ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप
Masihabad, Uttar Pradesh:बहराइच में एक वृद्ध कैदी की जान जाने से उठे सवालों ने लोगों को चौंका दिया। 85 वर्षीय कैदी की जान जाने के पीछे उनके परिजनों द्वारा थानेदार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनका आरोप है कि परिजनों ने 50 हजार की रकम जमा कराई लेकिन फिर भी कैदी को जेल भेजा गया। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने जमीन गिरवी रखकर अधिक धन वसूला। उनका कहना है कि 20 दिन पहले ही कैदी को जेल भेजा गया था। प्रकरण की जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मतगणना की तारीख बदली, कांग्रेस प्रत्याशी लौटे अज्ञातवास से; 17 दिसंबर को गिनती
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) मतगणना की तारीख बदलते ही बाड़ाबंदी पर लगा विराम, पहले 20 नवंबर को होनी थी जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना, अब मतगणना की तारीख 17 दिसंबर होने से अज्ञातवास से वापस घर लौटे कांग्रेस प्रत्याशी, सेंधमारी व क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए कांग्रेस की और से मंगलवार को अज्ञातवास पर भेजे गए थे प्रत्याशी, भाजपा की और से भी की जा रही थी बाड़ाबंदी की तैयारी, तारीख बदलते ही वापस घरों को लौटे कांग्रेस प्रत्याशी।फर्रुखाबाद में सेवावृत अनुष्ठान के तहत 72 जोड़ो की ही शादियां, नगर पालिका अध्यक्ष बोलीं- सेवा ही माध्यम
Farrukhabad, Bijadhar Pur/Bijadhar Pur Central J, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल और उनकी पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल बीते 18 वर्षों से सेवा व्रत अभियान के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करती हैं। आज इसमें 72 जोड़े शादी के बंधन में बंध रहे हैं वही एक जोड़े का निकाह हो रहा है। यह सेवाव्रत का 19वां वर्ष है। कार्यक्रम को लेकर शहर के मधुर मिलन गेस्ट हाउस में सुबह से ही तैयारी चल रही थी। शाम 8 बजे डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर पहुंची। उन्होंने भगवान गणेश का पूजन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा राजनीति पद या प्रतिष्ठा नहीं यह सेवा का माध्यम है।फर्रुखाबाद में PWD का अनोखा कारनामा, स्टेट हाईवे पर पुलिया धंसने पर मिट्टी डाल की मरम्मत
Farrukhabad, Bijadhar Pur/Bijadhar Pur Central J, Uttar Pradesh:अमृतपुर तहसील क्षेत्र में फर्रुखाबाद बदायूं स्टेट हाईवे पर मरम्मत का काम काफी तेजी से खंड लोक निर्माण विभाग ने कराया, कई जगह जहां पर पेच वर्क की जरूरत नहीं थी, वहां पर भी डामर डाल कर पेच वर्क कर दिया गया है। सड़क सुरक्षा के लिए लाखों रुपए के टेंडर कर दिए गए और कागजों पर जमकर खेल भी किया गया। वही स्टेट हाईवे पर चित्रकूट के पास पुलिया धंस गई, जिसकी मरम्मत के नाम पर खंड लोक निर्माण विभाग ने डामर की सड़क पर मिट्टी डाल कर खाना पूर्ति करने का अनोखा कारनामा किया। लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाबजूद भी खंड लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों ने हादसों को दावत दे रही पुलिया की मरम्मत कराने की जहमत नहीं की। अब मिट्टी सुख जाने के उड़ रही और हादसे की प्रबल संभावना बन रही है। प्रकरण पर खंड लोक निर्माण विभाग के XEN अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कोई मर मरा न जाए क्या फायदा, इसलिए मिट्टी डलवा दी थी। दीपवाली के आस पास सारी लेबर भाग गई थी, क्योंकि लेबर बिहार थी तो इसका छठ पूजा फलाना ढिमका ज्यादा रहता है, वही चक्कर के मिट्टी डलवा दी थी। मिट्टी सुख गई और धुंध बनकर उड़ने लगी के सवाल पर बताया कि जल्द पक्का निर्माण कर मरम्मत कर दी जाएगी।जालौन में पेड़ से लटका मिला 24 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पेड़ से लटका मिला 24 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव, युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से गांव में मचा हड़कंप, मृतक की पहचान 24 वर्षीय प्रवेश कुमार निवासी सींगपुरा के रूप में हुई, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जुटाए आवश्यक साक्ष्य, पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी मौत की वास्तविक वजह, जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा का मामला।मऊ में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस को प्राइवेट बस ने मारी जोरदार टक्कर, दो दर्जन से अधिक लोग घायल
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरोज इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से वापस लौट रही बारातियों से भरी एक बस को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार दो दर्जन से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गोरखपुर से गाजीपुर लौट रही थी बारातमिली जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले के ताजपुर से बारात गोरखपुर जिले में गई थी। विवाह संपन्न होने के बाद गुरुवार सुबह सभी बाराती बस में सवार होकर वापस अपने घर ताजपुर लौट रहे थे। जैसे ही बस कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज इलाके के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक प्राइवेट बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।मौके पर मची चीख-पुकार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोपागंज थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू कराया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बाइट यात्री
