271801
बहराइच में प्राचार्या ने बच्चों का राशन बाहर भेजा जिसका वीडियो हुआ वायरल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के ब्लॉक हुजूरपुर के प्राइमरी स्कूल कंदरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल की प्राचार्या बच्चों का राशन कार में भरवाकर स्कूल के बाहर भेज रही हैं। यह घटना जून 2024 की बताई जा रही है। बीएसए ने बताया कि आरोपी शिक्षिका को हटा दिया गया है और स्कूल का प्रभार सहायक शिक्षिका को सौंप दिया गया है। यह कार्य सरकार की मिड-डे मील योजना के उद्देश्यों के विपरीत है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाथी के बच्चे की खुजली पर सूंड से जुगाड़, इंटरनेट वायरल
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं...कभी किसी जानवर की शरारत देखकर हंसी आती है, तो कभी उनका कोई ऐसा अंदाज सामने आ जाता है, जिसे देखकर चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है...इन दिनों एक नन्हे हाथी का ऐसा ही प्यारा वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है...वीडियो में हाथी का बच्चा अपनी सूंड की मदद से एक छोटी सी लकड़ी उठाकर शरीर पर खुजली करता दिखाई दे रहा है...उसकी समझदारी और मासूम अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है खुजली हुई तो गजराज का गजब जुगाड़ हाथी की समझदारी ने जीता इंटरनेट का दिल0
0
Report
शटडाउन से पहले पोल पर चढ़े संविदाकर्मी की 11 हजार वोल्ट चपेट में मौत
Noida, Uttar Pradesh:शटडाउन से पहले बिजली के पोल पर चढ़ा संविदाकर्मी, 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से मौत रामनगर एंकर.-कालाढुंगी विधानसभा क्षेत्र में बिजली की लाइन ठीक करने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, बैलपड़ाव विद्युत सब स्टेशन में ठेकेदारी के तहत कार्यरत 25 वर्षीय चंद्रभान की करंट लगने से मौत हो गई, हादसे के बाद बिजली विभाग और मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार मृतक चंद्रभान निवासी धमोला कालाढुंगी, बैलपड़ाव विद्युत सब स्टेशन में ठेकेदारी के तहत कार्य करता था,बताया जा रहा है कि रविवार सुबह गैबुआ क्षेत्र में बिजली की लाइन में खराबी आ गई थी, खराबी को ठीक करने के लिए चंद्रभान बिजली के पोल पर चढ़ा हुआ था, इसी दौरान वह पोल के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया. जानकारी के मुताबिक करंट लगने के बाद चंद्रभान पोल से नीचे गिर गया, हादसे के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में उसे उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मामले को लेकर बिजली विभाग के जेई मनोहर सिंह ने बताया कि हादसा शटडाउन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले कर्मचारी के पोल पर चढ़ जाने के कारण हुआ। उनके अनुसार नीचे मौजूद कर्मचारी शटडाउन लेने की प्रक्रिया में था लेकिन उससे पहले ही चंद्रभान पोल पर चढ़ गया, इसी दौरान उसके सिर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से संपर्क हो गया और करंट लगने के बाद वह नीचे गिर गया. जेई ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है, शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. हादसे के बाद एक बार फिर बिजली विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा और शटडाउन प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. बिजली की हाईटेंशन लाइनों पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन कितना जरूरी है, यह हादसा इसकी गंभीरता को सामने लाता है,फिलहाल पुलिस और विभागीय स्तर पर मामले की कार्रवाई जारी है.0
0
Report
विदिशा में वॉकाथॉन 3.0: 200 लोग 10 हजार कदम से स्वस्थ जीवन का संदेश
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर : विदिशा में फिट है तो हिट है अभियान के तहत वॉकाथॉन 3.0 का आयोजन किया गया। स्थानीय माधव उद्यान में विदिशा रनर ग्रुप की ओर से आयोजित इस अभियान में शहर के अलग-अलग वर्गों के करीब 200 लोगों ने 10 हजार कदम चलकर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य लोगों को नियमित वॉकिंग, रनिंग और शारीरिक व्यायाम के लिए प्रेरित करना रहा। वीओ : वॉकाथॉन में डॉक्टर, शिक्षक, पुलिसकर्मी, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार, इतिहासकार, निजी क्षेत्र के कर्मचारी, छात्र और महिलाएं-बच्चियां सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। फिट है तो हिट है ग्रुप के सिटी एम्बेसडर और रनर ग्रुप के संस्थापक भानु दुबे ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ परिवार, समाज और देश की नींव मजबूत होती है। अभियान के जरिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित शारीरिक गतिविधियों को जीवनशैली में शामिल करने का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
रीवा में मादक पदार्थ तस्करी: दो युवक गिरफ्तार, 9.22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। सिरमौर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्योटी तिराहा स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में घूम रहे थे। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 9.220 ग्राम ब्राउन शुगर दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 46 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सिरमौर थाना क्षेत्र की है。0
0
Report
करमाटांड़ में शांति समिति की बैठक: कुरुवा हटिया विवाद के बाद तनाव कम करने के संकेत
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा। कुरुवा हटिया विवाद के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए रविवार को करमाटांड़ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों पक्षों के लोग, पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी लोगों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बैठक के दौरान पिछले दिनों सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और उसके बाद नावाडीह के थानारडीह में हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर चर्चा हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी-अपनी बातें प्रशासन के सामने रखीं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, थानारडीह में तोड़फोड़ करने वाले अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। प्रशासन की ओर से कहा गया कि जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि किसी भी विवाद को लेकर लोग कानून अपने हाथ में न लें और सोशल मीडिया पर ऐसी कोई टिप्पणी या पोस्ट न करें, जिससे इलाके का माहौल खराब हो। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी तरह की सूचना मिलने पर सीधे पुलिस-प्रशासन को जानकारी देने की अपील की। बैठक के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी जारी रखने की बात कही गई। प्रशासन का प्रयास है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विश्वास कायम हो और कुरुवा हटिया से शुरू हुआ विवाद आगे किसी बड़े तनाव का कारण न बने।0
0
Report
ट्रक ने किशोर को रौंदा, मौके पर मौत
Bhatauli Khurd, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे उसके चाचा भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के देउरवीर निवासी देव प्रजापति (14) पुत्र राधेश्याम प्रजापति रविवार को अपने चाचा घनश्याम प्रजापति के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोनों गौरीबाजार पूर्वी रेलवे ढाला स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठा देव सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और ट्रक ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल देव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके चाचा घनश्याम घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।0
0
Report
Advertisement
नारायणपुर अस्पताल की छत से गिरकर मरीज की मौत, जांच के आदेश
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिला अस्पताल परिसर में रविवार तड़के एक मरीज की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। सुबह अस्पताल परिसर के सामने मरीज का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान खड़ीबहार गांव निवासी मरीज के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मरीज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती था और उसकी हालत को लेकर ऐसी किसी घटना की आशंका नहीं थी। वहीं अस्पताल स्टाफ के अनुसार, घटना तड़के सुबह हुई। स्टाफ का कहना है कि मरीज एक दिन पहले तक स्वास्थ्य की स्थिति में ठीक-ठाक था। ऐसे में मरीज ने छत से नीचे छलांग क्यों लगाई या वह किस परिस्थितियों में छत से नीचे गिरा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं पाया जा सका। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। मरीज छत तक कैसे पहुंचा, उस समय अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और घटना के पीछे क्या कारण रहा, इन सभी बिंदुओं की जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के आरोपों के बीच जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है。0
0
Report
गंडक नदी जलस्तर बढ़ा, लालगंज में बाढ़ का खतरा गहरा गया
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के लालगंज से है, जहां गंडक नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने बलहा बसंत इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नदी किनारे बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है।जल संसाधन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। विभाग के एसडीओ रामबाबू बैठा अपनी टीम के साथ लगातार घाटों और तटबंधों का निरीक्षण कर रहे हैं। विभाग की ओर से सभी घाटों को दुरुस्त कराया गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पूरी कर ली गई है।घाटों पर एसडीओ रैंक के अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों के साथ 20 से अधिक मजदूर दिन-रात मौके पर ड्यूटी कर रहे हैं और जलस्तर के साथ-साथ तटबंधों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।बताया जा रहा है कि कल गंडक नदी का जलस्तर 9 सेंटीमीटर बढ़ा था, जबकि आज बढ़ोतरी 14 सेंटीमीटर तक पहुंच गई है। लगातार बढ़ते जलस्तर ने विभाग के साथ-साथ नदी किनारे रहने वाले लोगों की भी चिंता बढ़ा दी है।वहीं, जल संसाधन विभाग के एसडीओ रामबाबू बैठा ने कहा है कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। घाट किनारे रहने वाले लोगों को मार्किंग के जरिए भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।फिलहाल प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है, ताकि गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।0
0
Report
चाकण में प्रीकास्ट तकनीक से सड़क निर्माण युद्ध-स्तर पर तेज, शिंदे निरीक्षण पहुंचे
Chakan, Maharashtra:चाकणमधील रस्त्यांच्या दुरावस्थेनंतर आता प्रशासनाला जाग आली असून, रस्त्यांच्या कामाला वेग आला आहे. चाकण औद्योगिक वसाहतीतील खराब रस्ते आणि खड्ड्यांमुळे कंपन्यांनी बाहेर पडण्याचा इशारा दिल्यानंतर राजकीय वर्तुळात मोठी खळबळ उडाली होती. त्यानंतर आता येथे 'प्रीकास्ट' तंत्रज्ञानाचा वापर करून युद्धपातळीवर रस्त्यांचे काँक्रिटीकरण सुरू करण्यात आले आहे. या सुरू असलेल्या कामांची आणि परिसराची पाहणी करण्यासाठी आता स्वतः प्रशासन व नेते मैदानात उतरले असं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज चाकण परिसरातील पायाभूत सुविधा आणि रस्त्यांची झालेली दुरावस्था आणि सुरू करण्यात आलेल्या कामांच्या पाहणी दौऱ्यासाठी येत आहे, सध्या चाकण परिसरात प्रिकास्ट तंत्रज्ञानाचा वापर करून रस्त्यांचं काम युद्धपातळीवर सुरू आहे याचाच आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी हेमंत चापुडे यांनी...0
0
Report
Advertisement
आगरा में ऑपरेशन क्लीन: 12 हजार लीटर और 470 पेटी शराब नष्ट
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग DGP के ऑपरेशन क्लीन के तहत आगरा में कार्रवाई, भारी तादाद में शराब की गई नष्ट, 12 हजार लीटर शराब जेसीबी से गड्ढा खोदकर की नष्ट, 470 पेटी अंग्रेजी समेत देशी शराब भी की गई नष्ट, 51 मुकद्दमों से संबंधित शराब की गई नष्ट, ACP ताज सुरक्षा की मौजूदगी में शराब की गई नष्ट, ताजगंज थाने से संबंधित है सभी मामले0
0
Report
बिजली खंभे पर काम कर रहे युवक की मौत, शाहगंज में शोक
Jaunpur, Uttar Pradesh:बिजली के खंभे पर काम कर रहे युवक की करंट से मौत, गिरने से सिर में लगी गंभीर चोट जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में बिजली का काम कर रहा एक युवक हादसे का शिकार हो गया। काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से युवक खंभे से नीचे जा गिरा। जमीन पर गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू गौतम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं युवक की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
हर्रैया के गाँव में नाबालिगों की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी
Basti, Uttar Pradesh:एक किशोरी की संदिग्ध मौत फिर उसी गांव के किशोर की बिगड़ी हालत अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दोनों की मौत। हर्रैया के एक गांव में हुई इन दो मौतों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों नाबालिगों ने नशीला पदार्थ खाया था। अब सवाल ये है कि आखिर दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया क्या मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है या इसके पीछे कोई और वजह है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसी गांव के एक किशोर की भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों नाबालिगों ने नशीला पदार्थ खाया था। किशोरी की मौत के बाद किशोर की हालत बिगड़ी, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शनिवार शाम करीब सात बजे हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी, इसी बीच किशोरी की मौत की खबर सुनकर उसी गांव के एक किशोर की भी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दो नाबालिगों की मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीण इसे कथित प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं और नशीला पदार्थ खाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि मौत की असल वजह क्या है, यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी। सीओ स्वर्णिमा सिंह के मुताबिक, पुलिस को पीआरवी के जरिए सूचना मिली थी कि दो नाबालिगों ने नशीला पदार्थ खा लिया है। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। किशोरी की मौत के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
छात्राओं ने मुख्यमंत्री को मिड डे मील और रसोइयों का महत्त्व बताया, सेल्फी ली
Noida, Uttar Pradesh:बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने मुख्यमंत्री जी को मिड डे मील और रसोइयों के महत्व को बताया और मुख्यमंत्री जी के साथ सेल्फी ली।0
0
Report
संत समागम में वन नेशन वन इलेक्शन समर्थन; रामदेव बोले देश के लिए अहम
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार/उत्तराखंड स्लग- एक राष्ट्र एक चुनाव संत समागम में मिला संतों का समर्थन एंकर - "वन नेशन वन इलेक्शन" को लेकर एक राय बनाने की तैयारी शुरू हो गई है रविवार को हरिद्वार में आयोजित संत समागम में इस पर खुलकर चर्चा की गई एक राष्ट्र एक चुनाव संत समागम कार्यक्रम में हरिद्वार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य रूप से उपस्थित रहे इसके अलावा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष योग गुरु बाबा रामदेव सहित तमाम बड़े संत मौजूद रहे जिन्होंने एक स्वर में वन नेशन वन इलेक्शन को राष्ट्र की प्रगति के लिए काफी अहम बताया। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन को सब संतों ने आशीर्वाद दिया है क्योंकि संतों के लिए देश से बड़ा कुछ भी नहीं है। बाबा रामदेव ने कहा कि इससे देश की शिक्षा व्यवस्था से लेकर अर्थ व्यवस्था सभी में सुधार देखने को मिलेगा। बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ नेताओं को लगता है कि कुछ क्षेत्रीय पार्टियों का मोक्ष हो सकता है। बाबा ने देश के मतदाता को समझदार बताते हुए कहा वह भली भांति जनता है कि कौन सा दल स्टेट के लिए सही है और कौन देश के लिए इसलिए तुच्छ राजनीति के लिए इस बात को न उठाकर यह बात देश के वोटरों पर छोड़ दी जाय। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि देश की आजादी के बाद शुरूआती दौर में एक साथ चुनाव होते थे लेकिन धीरे धीरे यह परम्परा टूटी उन्होंने अपना सुझाव देते हुए कहा कि 6 माह केवल चुनाव के लिए रखा जाना चाहिए जिसमें पहले लोकसभा फिर विधानसभा और उसके बाद नगर पालिका, निगम के चुनाव हो। बाकी समय विकास के कार्यों को गति दी जाए। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए सुझाव की शुरूआत हरिद्वार से हुई है और जो भी आंदोलन हरिद्वार से शुरू होते है वे अवश्य ही सफल होते है। बाइट - बाबा रामदेव - योगगुरु बाइट - श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज- अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद बाइट- आचार्य प्रमोद कृष्णम कल्कि धाम पीठाधीश्वर बाइट - करौली शंकर महादेव, महामंडलेश्वर0
0
Report
Advertisement
