Back
बहराइच के घंटाघर चौक पर अतिक्रमण हटाकर 12 दुकानों का चालान
RSRAJEEV SHARMA
Jan 09, 2026 13:15:40
Bahraich, Uttar Pradesh
बहराइच के घंटाघर चौक में अतिक्रमण किया गया ध्वस्त; 12 दुकानों का चालान。
बहराइच के घंटाघर चौक बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। इस दौरान चौक बाजार की बिसातखाना लाइन में हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में अफरातफरी छायी रही। नगर पालिका की टीम ने चौक बाजार क्षेत्र की एक दर्जन दुकानों का चालान काटते हुए छह हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान बिसातखाना स्थित बर्तन बाजार, गुड़मंडी, सब्जी मंडी समेत अन्य इलाकों में अवैध अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने दुकानों के आगे अवैध रूप से बनाए गए छज्जों और नालियों के ऊपर किए गए निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। इसके अलावा कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने पन्नी बांधकर रास्ता संकरा किए जाने पर उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी ने दोबारा दुकान के सामने किसी भी तरह का अतिक्रमण किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। नगर पालिका प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
101
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report