भरे बाजार युवतियों पर हमला करने वाले 6 दबंग गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के नानपारा इलाके में बाजार जा रही युवतियों से छेड़छाड़ व हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए। बता दें कि सावन की पूजा के लिए युवतियां सामान खरीदने बाजार गई हुई थी, तभी सड़क किनारे कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की, जिसका विरोध करने पर उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वहीं मामले में 9 के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी तथा पुलिस टीम ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस फरार चल रहे अन्य 3 आरोपियों की तलाश कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
