271801
बहराइच में घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर में फंसे 115 लोग
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच जिले के ग्राम चहलवा के 115 लोग घाघरा नदी के दूसरी तरफ कृषि कार्य के लिए गए थे। शाम को नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिससे वे सभी फंस गए। रेस्क्यू टीम ने रात में 63 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और सुबह बाकी लोगों को भी बचा लिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सूरत में किम नदी बाढ़: हाईवे-65 जलमग्न, लोग फंसे
Noida, Uttar Pradesh:सूरत : सूरत जिले में किम नदी के पानी ने तबाही मचाई. किम नदी के पानी से जनजीवन अभी भी प्रभावित है. किम-ओलपाड स्टेट हाईवे-65 पर पानी भर गया है. पिछले दो दिनों से स्टेट हाईवे जलमग्न है. किसान और नौकरीपेशा लोग फंसे हुए हैं. यह मार्ग सूरत और भरूच जिलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण और उपयोगी है. किम से वडीलो (वडोदरा/क्षेत्र विशेष) जाने वाले स्टेट हाईवे पर कई जगहों पर घुटने तक पानी भरा है. किम नदी का पानी अभी भी ओलपाड और मांगरोल तालुका के गांवों में जमा हुआ है.0
0
Report
रतलाम में पीएम आवास विवाद तेज, 4 अगस्त से फ्लैट खाली कराने की तैयारी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के डोसी गांव स्थित पीएम आवास फ्लैटों को लेकर नगर निगम और रहवासियों के बीच चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दो दिन पहले निगम कर्मचारियों और फ्लैट निवासियों के बीच हुई मारपीट के बाद अब पुलिस और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर निगम आयुक्त ने बकायादारों के लिए विशेष शिविर लगाया है और प्रत्येक फ्लैट के लिए करीब एक लाख 80 हजार रुपये की बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, फ्लैट निवासी एकमुश्त भुगतान करने के लिए तैयार नहीं हैं; उनका कहना है कि वे यह राशि किस्तों में जमा करेंगे। इधर, चार अगस्त तक बकाया राशि जमा नहीं होने पर फ्लैट खाली कराने की चेतावनी भी दी गई है। ऐसे में एक बार फिर तनाव की स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है। स्थिति को देखते हुए सीएसपी, एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार दोनों पक्षों के साथ चर्चा कर रहे हैं। पुलिस भी किसी तरह के विवाद या हिंसक स्थिति को टालने के प्रयास में जुटी हुई है। तीन अगस्त तक शिविर जारी रहेगा। वहीं, दोबारा किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। अब सबकी नजरें चार अगस्त पर टिकी हुई हैं, जब निगम की टीम सख्ती के साथ फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई करेंगी।0
0
Report
उज्जैन में अशोक चौधरी ने महाकाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, भस्म आरती में हिस्सा
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन: बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी ने उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर जी के दर्शन किए। उन्होंने तड़के आयोजित होने वाली प्रसिद्ध प्रातः कालीन भस्म आरती में सम्मिलित होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद एवं दर्शन लाभ प्राप्त किया。 इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी ने कैबिनेट मंत्री का भावभिना स्वागत व सत्कार किया तथा उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।0
0
Report
Advertisement
पन्ना के मदरसे में नाबालिग से शोषण, मौलवी के विरुद्ध POCSO मामला दर्ज
Panna, Madhya Pradesh:मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग बहला फुसलाकर मौलाना ने किया शोषण. पीड़िता के परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा, मौलाना पर मस्जिद में लगे CCTV कैमरों के तार काटने का आरोप। लेकिन पीड़िता के परिजनों ने DVR अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया है. पन्ना जिले में एक बार फिर फर्जी मदरसों के संचालन और बाहरी मौलवियों की करतूत समाज पर भारी पड़ी है. मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सुन्नी रजा जामा मस्जिद में संचालित मदरसे के कमरे में एक 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है. इस मदरसे में मौलवी मुबारक हुसैन (मुबारक हाफिज) बच्चों को पढ़ाने का काम करता था और वह सागर जिले का रहने वाला है. मौलवी पर आरोप है कि बच्चों के साथ खेल रही छात्रा को उसने कमरे में बंद किया और फिर उसका शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया, लड़की को लगभग डेढ़ घंटे अपने कमरे में कैद रखा. इतना ही नहीं, मौलाना ने अपनी करतूत छिपाने के लिए मदरसे में लगे CCTV कैमरों के तार भी काट दिये. बच्ची को गायब देख परिजन आ गए और उन्हें पता चला कि बच्ची मौलवी के कमरे में है लेकिन मौलाना अपनी धौंस दिखाता रहा, सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो बच्ची सामने खड़े अपने पिता से लिपटकर रोने लगी, पुलिस ने बच्ची को परिजनों के हवाले किया. साथ ही इस मौलवी के विरुद्ध पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मौलवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बाइट रोहित मिश्रा टीआई कोतवाली पन्ना. बाइट - वंदना सिंह चौहान (एडिशनल एसपी पन्ना).0
0
Report
ईरान युद्ध के कारण 50 ईरानी सिख भारत लौटे, शेरगिल ने मोदी को धन्यवाद कहा
Noida, Uttar Pradesh:ईरान में हो रहे युद्ध की वजह से ईरानी सिख लौटे 50 ईरानी सिख सुरक्षित भारत लौटे बीजेपी नेता जयवीर शेरगिल ने त्वरित हस्तक्षेप के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया ईरानी सिखो ने बीजेपी नेता जयवीर शेरगिल ने संपर्क किया था और उनको भारत लाने की बात कही थी... जिसके बाद जयवीर शेरगिल में भारत सरकार से संपर्क किया जिसके तुरंत बात उनको भारत लाने की कारवाही की गई.... अब ईरानी सिख केंद्र सरकार का धन्यवाद कर रहे है0
0
Report
हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर कांवड़ खंडित, कार में तोड़फोड़ फैल गई
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार दिल्ली नैशनल हाईवे पर कांवड़ खंडित होने पर विवाद, गुस्साए शिवभक्तों ने कार में की जम कर तोड़फोड़। हाईवे पर गोल्डन ढाबे के पास हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की कार से दूसरे शिवभक्त की कांवड़ टकराकर खंडित होने की बात सामने आई। कांवड़ खंडित होते ही मौके पर विवाद बढ़ा और आक्रोशित कांवड़ियों ने संबंधित कार को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग भी कांवड़ यात्रा से लौट रहे थे, घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में शिवभक्त जुट गए। सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए घटना के कारणों और पूरे विवाद की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर पुलिस ने कांवड़ियों को ठंडा पेयजल और आम देकर यात्रा में सुरक्षा का भरोसा कराया
Saharanpur, Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए सहारनपुर पुलिस लगातार सक्रिय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना जनकपुरी पुलिस ने जनपद से गुजर रहे कांवड़ियों का स्वागत किया। पुलिस टीम ने शिविरों में श्रद्धालुओं के ठहरने की समुचित व्यवस्था कराई तथा उन्हें ठंडा पेयजल और मीठे आम वितरित किए, जिससे यात्रा के दौरान उन्हें राहत मिल सके। जलपान और विश्राम के बाद श्रद्धालु अपने गंतव्य के लिए सकुशल रवाना हुए। सहारनपुर पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और हरसंभव सहायता के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।0
0
Report
बांसवाड़ा में डिवाइडर पर चढ़ी बस, यात्रियों में हड़कंप, घायलों के बिना राहत
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा शहर उदयपुर रोड स्थित जाना मेड़ी बस स्टैंड के पास रात को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. तेज रफ्तार स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई. बस डिवाइडर पर चढ़ते ही उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया. कई यात्री घबराकर अपनी सीटों से उठ गए, हालाँकि राहत की बात है कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने बस को सुरक्षित हटाने और यातायात सुचारु कराने की कार्रवाई शुरू की. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ. गनीमत रही कि डिवाइडर के आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
2017 की AAP उम्मीदवार पलविंदर कौर कांग्रेस में शामिल, समर्थकों के साथ चुनाव लड़ीं
Noida, Uttar Pradesh:2017 की आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार पलविंदर कौर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गईं। शत्रना से लड़ा था चुनाव। 2017 में मिले थे 32000 वोट.0
0
Report
Advertisement
गृह क्लेश से जिम संचालक ने खुद को गोली मारी; व्हाट्सऐप संदेश से मामला खुला
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव सलेमपुर में देर शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव निवासी 55 वर्षीय जिम संचालक एवं बालाजी कॉलेज ऑफ लॉ में क्लर्क के पद पर कार्यरत देवदत्त शर्मा ने कथित तौर पर अपने ही घर में लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही पास में स्थित जिम में व्यायाम कर रहे युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने देवदत्त शर्मा को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा और तत्काल उन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, देवदत्त शर्मा गांव में अपने घर पर ही 'द रॉक जिम' का संचालन करते थे। देर शाम को वह रोज की तरह कॉलेज से घर लौटे, भोजन किया और उसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मामलے की जांच के दौरान एक अहम तथ्य सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या से कुछ समय पहले देवदत्त शर्मा ने अपनी भांजी को व्हाट्सऐप पर एक संदेश भेजा था, जिसमें उन्होंने गृह क्लेश का जिक्र किया था। इसी संदेश को पुलिस जांच का महत्वपूर्ण आधार मानकर अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। सीओ नकुड़ पवन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश आत्महत्या की वजह प्रतीत हो रही है। हालांकि, पुलिस सभी तथ्यों और डिजिटल साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव सलेमपुर में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
उत्तराखंड की गर्विता भाकुनी 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन की प्रतिनिधि
Almora, Uttarakhand:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा निवासी एनसीसी की युवा आपदा मित्र कैडेट गर्विता भाकुनी का चयन हुआ है। देशभर से इस कार्यक्रम के लिए केवल पांच युवा आपदा मित्र कैडेट्स का चयन किया गया है, जिनमें उत्तराखंड से गर्विता शामिल हैं। वह इस समारोह में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गर्विता भाकुनी को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की युवा आपदा मित्र योजना के तहत प्रशिक्षित गर्विता का चयन उत्तराखंड के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।0
0
Report
हरियाणा भाजपा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 9 प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं सह-कोषाध्यक्ष, मीडिया और आईटी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। नई कार्यकारिणी में लक्ष्मण यादव, सुनीता दुग्गल, भव्य बिश्नोई, दीपक मंगला, लतिका शर्मा, जवाहर सैनी, अशोक गुर्जर और रविंद्र बलियाला को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गोपाल शर्मा, सत्यप्रकाश जरावता और वेद फुल्ला को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अमित दहिया को युवा मोर्चा, ऋचा पाहवा को महिला मोर्चा, महेश चौहान को किसान मोर्चा, सुनील सैनी को ओबीसी मोर्चा, अजय खुंडिया को एससी मोर्चा और डॉ. अवनीत वढैच को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।0
0
Report
Advertisement
अमरावती में बाढ़ से 72 हजार हेक्टेयर से अधिक फसलें प्रभावित, मुआवजे की मांग
Amravati, Maharashtra:अमरावती जिल्ह्याला अतिवृष्टीचा फटका; 72 हजार क्षेत्र बाधित, शेतकरी संकटात, भरपाईची मागणी अमरावती जिल्ह्यात गेल्या दोन दिवस झालेल्या मुसळधार पावसामुळे शेतीचे मोठे नुकसान झाले आहे. अतिवृष्टीमुळे तब्बल ७२ हजार हेक्टरपेक्षा अधिक क्षेत्रातील पिकांना फटका बसल्याचा कृषी विभागाचा प्राथमिक अहवाल आहे. सर्वाधिक नुकसान नांदगाव खंडेश्वर आणि मोर्शी तालुक्यात झाले आहे. सोयाबीन, कापूस, तूर, मका, संत्रा तसेच भाजीपाला पिके पाण्याखाली गेली आहेत. अनेक शेतांमध्ये पाणी साचल्याने पिके पिवळी पडू लागली असून उत्पादनावर गंभीर परिणाम होण्याची भीती व्यक्त केली जात आहे. अतिवृष्टीमुळे नदी नाल्यांना पूर आला आहे. अनेक ठिकाणी शेतातील बांध फुटले, विहिरी खचल्या आणि शेतीचे मोठे नुकसान झाले आहे. प्रशासनाने बाधित भागांची पाहणी सुरू केली असून पंचनाम्यांना गती देण्याच्या सूचना देण्यात अल्या आहेत. दरम्यान, नुकसानग्रस्त शेतकऱ्यांना तातडीने आर्थिक मदत आणि भरपाई जाहीर करण्याची मागणी विविध शेतकरी संघटनांकडून करण्यात येत आहे.0
0
Report
संभल में HPV वैक्सीन अफवाह से किशोरियों व महिलाओं ने बचाव किया
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । HPV (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस) गर्भाशय के मुख कैंसर की वैक्सीन लगाये जाने के अभियान को अफवाह से झटका। जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण के लिए 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को वैक्सीन लगाए जाने की अफवाह से महिलायें लड़कियाँ वैक्सीन लगवाने से बच रहीं। मामले की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। अफवाह से बचने की अपील की। HPV वैक्सीन की पूर्ण जानकारी के लिए प्रचार प्रसार में जुटा स्वास्थ्य विभाग। बाइट .. डा. हरविंदर सिंह , प्रभारी ., चन्दौसी CHC0
0
Report
मोदी के बयान पर संदीप देशपांडे का सवाल: राम मंदिर चोरी पर माफ़ी?
Chendhare, Maharashtra:तुमच्याकडे माफी मागितली कुणी ? ...... RAM मंदिरात चोरी करणाऱ्यांना माफ करणार का ? पंतप्रधानांच्या वक्तव्यावर संदीप देशपांडे यांचा सवाल ....... पंतप्रधान व्हिक्टिम कार्ड खेळताहेत ....... अँकर - आपल्याबद्दल अप शब्द वापरणाऱ्यांना माफ केलं या पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या वक्तव्यावर मनसे नेते संदीप देशपांडे यांनी टीका केलीय. पंतप्रधान व्हिक्टिम कार्ड खेळत असल्याचं ते म्हणाले. तुमच्याकडे माफी मागितली कुणी असं म्हणत राम मंदिरात चोरी करणाऱ्यांना माफ केलं ka असा सवाल त्यांनी उपस्थित केला आहे. बाईट - संदीप देशपांडे, मनसे नेते0
0
Report
Advertisement
