Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250345

बागपत में हिंडन पुल पर हाइट गेज से टकराया ट्रक, चालक की गई जान

Sept 24, 2024 04:16:02
Barnawa, Uttar Pradesh

बागपत के बरनावा में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। हिंडन नदी के पुल पर लगे हाइट गेज से एक तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक राज कुमार की मौके पर ही जान चली गई। ट्रक लकड़ी से भरा था और बड़ौत से मेरठ जा रहा था। हादसे के बाद पुल के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SASHAKIL AHMAD
Mar 11, 2026 15:18:50
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में रमज़ान का महीना आते ही शहर की रौनक भी बढ़ जाती है। इफ्तार और सहरी के वक्त शहर की गलियों में खाने-पीने की खुशबू फैल जाती है। लेकिन इन दिनों आगरा के बेसन की बस्ती इलाके में एक खास चीज़ लोगों को अपनी ओर खींच रही है — और वो है लज़ीज़ हलीम। रमज़ान के महीने में सहरी और इफ्तार के दौरान आगरा के बेसन की बस्ती इलाके में हलीम की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है। यहाँ बड़े-बड़े देगों में धीमी आंच पर पकाया जाने वाला हलीम लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जैसे ही इफ्तार का वक्त करीब आता है, दुकान के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग जाती है। आलम यह है कि स्थानीय ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों से भी लोग खास तौर पर यहाँ हलीम खाने के लिए पहुंचते हैं। दाल, गेहूं, मसालों और मांस से तैयार किया जाने वाला यह हलीम स्वाद के साथ-साथ ताकत भी देता है。 इसी वजह से सहरी और इफ्तार में इसे बड़े चाव से खाया जाता है। रमज़ान के पाक महीने में आगरा के बेसन की बस्ती का यह हलीम लोगों की पहली पसंद बन चुका है। लोग दूर-दूर से यहाँ आते हैं और इस लज़ीज़ स्वाद का आनंद लेते हैं।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 11, 2026 15:18:37
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : डीडवाना में भीषण सड़क हादसा टवेरा और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, नागपुर से सालासर बालाजी के दर्शन कर रहे थे टवेरा सवार श्रद्धालु. हादसे में टवेरा गाड़ी में सवार पिता पुत्र की मौत, अन्य सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर. डीडवाना शहर के सालासर रोड पर गौशाला के समीप एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ, जिसमें एक टवेरा कार और लोडिंग पिकअप के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि टवेरा के परखच्चे उड़ गए और पिकअप सड़क पर पलट गई. हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों और एंबुलेंस कर्मियों की मदद से सभी घायलों को राजकीय बागड़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना डीडवाना थाना पुलिस अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया है.
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 11, 2026 15:18:16
Karauli, Rajasthan:नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दोषी को मिली उम्रकैद के समान सजा, 20 साल का कठोर कारावास और 4 लाख की आर्थिक सहायता का आदेश, जिला करौली. सपोटरा क्षेत्र के एक मामले में सुनवाई करते हुए विशिष्ट न्यायाधीश ब्रजेश शर्मा ने आरोपी जीवन महावार को दोषी करार देकर 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है साथ ही 60 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है. विशिष्ट लोक अभियोजक गजेंद्र शर्मा ने बताया कि दोषी ने नाबालिग को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर और फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया था. न्यायालय ने सजा के साथ-साथ दोषी पर 60 हजार का जुर्माना और पीड़िता को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने के निर्देश भी दिए हैं. यह मामला 28 फरवरी से शुरू हुआ था, जब सपोटटा क्षेत्र की एक 15 वर्षीय नाबालिग अचानक घर से लापता हो गई. पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कानूनन कार्रवाई शुरू की और मामला त्वरित जाँच के बाद न्यायालय में चालान पेश किया. अभियोजन पक्ष के 14 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए और सभी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जीवन को दोषी माना गया. कोर्ट ने उसे 20 साल के कठोर कारावास और 60 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है और पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत नाबालिग को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है.
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 11, 2026 15:17:37
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 11, 2026 15:16:35
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : तरुण खटीक की हत्या के विरोध में डीडवाना में भारी आक्रोश सर्व हिंदू समाज ने निकाली आक्रोश रैली डीडवाना दिल्ली में होली के पर्व पर तरुण खटीक की निर्मम हत्या के मामले को लेकर डीडवाना शहर के सर्व हिंदू समाज में भारी रोष व्याप्त है। हत्या के विरोध में समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर एक विशाल आक्रोश रैली निकाली। इसके विरोध प्रदर्शन की शुरुआत कोट मोहल्ला स्थित राज राजेश्वर महादेव मंदिर से हुई। यहाँ सर्व हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और रैली के रूप में रवाना हुए। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कचहरी परिसर पहुंची। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'जिहादी मानसिकता' के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी अपने साथ एक पुतला लेकर चल रहे थे, जिसे कचहरी परिसर के बाहर पहुंचने पर आग के हवाले कर दिया गया। आक्रोशित लोगों ने हत्या के विरोध में जमकर नारेबाजी की और इस घटना को मानवता पर कलंक बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि तरुण अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जिसकी पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। प्रदर्शन के अंत में डीडवाना डीएसपी जेठूसिंह को भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि हत्या के आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए। पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल और सुरक्षा प्रदान की जाए। सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेताया कि यदि इस जघन्य हत्याकांड के आरोपियों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई और न्याय में देरी हुई, तो आने वाले समय में बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 11, 2026 15:16:07
Karauli, Rajasthan:कैला देवी चैत्र नवरात्र मेला 16 मार्च से होगा शुरू, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर ट्रस्ट , पुलिस व प्रशासन ने की विभिन्न व्यवस्थाएं, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी करौली जिले के कैलादेवी मंदिर में चैत्र नवरात्रा पर्व 16 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा। दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष किशन पाल सिंह ने कहा कि दर्शन हेतु रेलिंग व्यवस्था व्यवस्थित की गई है, रेलिंग मार्ग में प्रकाश, हवा और पेयजल की व्यवस्थाओं के साथ 12 आपातकालीन गेट बनाए गए हैं। दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रैंप, 11 व्हीलचेयर और 5 ई-रिक्शा उपलब्ध कराए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए 25 जल मंदिरों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है, आरओ प्लांट से शीतल जल भी उपलब्ध रहेगा। मेला क्षेत्र और क Kaliसिल नदी के घाटों पर साफ-सफाई के लिए 200 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाए गए हैं। घाटों पर महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग स्नान घाट, प्रकाश व्यवस्था, जाल, 12 गोताखोर और 2 नावों की व्यवस्था की गई है, साथ ही चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड, मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में सैकड़ों शौचालय, मूत्रालय और स्नानघर बनाए गए हैं। मंदिर परिसर में छायायुक्त डोमशेड, पर्याप्त प्रकाश, पंखे और कूलर की व्यवस्था भी की गई है। चिकित्सा सुविधा के लिए मंदिर परिसर और ट्रस्ट चिकित्सालय में 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी तथा दो एम्बुलेंस तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 350 सुरक्षाकर्मी और लगभग 320 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यात्रियों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष और हेल्पलाइन भी संचालित की जाएगी। मेला क्षेत्र में पॉलीथीन के उपयोग पर रोक, स्तनपान केंद्र, हीटप्रूफ टाइल्स वाला परिक्रमा मार्ग और पार्किंग से मंदिर तक श्रद्धालुओं को लाने के लिए ई-रिक्शा जैसी विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इस दौरान प्रबंधक प्रदीप द्विवेदी, किशनपाल जादौन, चंद्रकांत प्रबंधक प्रशासन, कल्याण सिंह मुख्य सुरक्षा अधिकारी, लक्ष्मण सिंह, प्रबंधक प्रोपर्टी, संतोष सिंह मेला प्रभारी मौजूद रहे。
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 11, 2026 15:04:34
Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश के कई जिलों में बनेंगे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय GRामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को एक ही परिसर में मिलेगी बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे नए विद्यालय निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे होंगे विद्यालय निर्माण कार्य लखनऊ 11 मार्च। योगी सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक) के निर्माण के लिए शासकीय एवं वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि लखनऊ के मलिहाबाद, बहराइच, चंदौली, मिर्जापुर, लखीमपूर खीरी, फतेहपुर, गाजियाबाद, कानपुर देहात, वाराणसी, कौशांबी, फर्रुखाबाद, अमेठी तथा उन्नाव सहित कई जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण के लिए शासनादेश जारी किए गए हैं। इन विद्यालयों के निर्माण पर प्रत्येक परियोजना के लिए लगभग 23 से 28 करोड़ रुपये तक की लागत स्वीकृत की गई है और प्रथम किस्त के रूप में संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को धनराशि भी जारी कर दी गई है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों की स्थापना से विद्यार्थियों को एक ही परिसर में प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन विद्यालयों में आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, खेल सुविधाएं और अन्य आवश्यक संसाधन विकसित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के हर बच्चे को बेहतर शैक्षिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। इन विद्यालयों का निर्माण विभिन्न नामित कार्यदायी संस्थाओं जैसे उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग, कंसल्टेंसी एंड डिजाइन सर्विसेज (उ.प्र. जल निगम), उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम तथा आवास एवं विकास परिषद के माध्यम से कराया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता, मानकों और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
0
comment0
Report
NJNaynee Jain
Mar 11, 2026 15:04:18
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 11, 2026 15:04:02
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 11, 2026 15:02:58
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बङी खबर पिता के हत्यारे बेटे को उम्रकैद की सजा, ADJ कोर्ट खाजूवाला न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता के सुनाई सजा, आरोपी अजयपाल सिंह उर्फ मोंटी को दोषी मानते हुए सुनाई उम्रकैद की सजा, मृतक के बेटे रमनदीप सिंह व पत्नी जसपाल कौर को संदेह का लाभ देकर किया दौष मुक्त, 2014 में पिता सुखपाल सिंह की लाठी से पीटकर की थी हत्या, 2017 में खाजूवाला पुलिस ने मामले का किया था खुलासा, मृतक के भाई नक्षत्र सिंह ने बेटे अजय दीप सिंह उर्फ मोंटी, रमनदीप सिंह व पत्नी जसपाल कौर पर हत्या का मामला करवाया था दर्ज, APP बृजलाल चाहर ने कोर्ट में 23 गवाह व 63 साक्ष्य किए थे पेश, न्यायालय ने हत्या व हत्या कर शव कुईं में छिपाने का माना दोषी, पिता के हत्यारे बेटे को आज न्यायालय ने सुनाई उम्र कैद की सजा, खाजूवाला के 23KND की थी घटना。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top