Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250611

खेतों में चारा लेने गई महिला से बदमाशों ने लुटे सोने के कुण्डल

Jul 29, 2024 13:39:12
Bijrol, Uttar Pradesh

बागपत के बड़ौत में महिला किसान से लूट की घटना सामने आई है। महिला खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी, तभी बदमाशों ने हथियार दिखाकर उसके सोने के कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर 3 बदमाशों ने महिला को घायल कर दिया। कुंडल झटकने के दौरान महिला के कपड़े खून से लथपथ हो गए। लूट की वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। महिला ने बताया कि वह अपनी ट्यूबवेल पर पशुओं का चारा लेने गई थी लेकिन तभी कुछ बदमाशों ने लूटपाट कर दी।

1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
TTTRIPURESH TRIPATHI
Nov 14, 2025 06:34:39
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया: पुलिस ने असलहा तस्करों और पशु तस्करों के खिलाफ मुहिम जारी रखी है। आज कुख्यात असलहा तस्कर अत्ताउल्लाह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सेखोना पास से असलहा तस्कर अत्ताउल्लाह बाइक से आ रहा था। पुलिस ने घेराबंदी की और उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान असलहा तस्कर ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। अत्ताउल्लाह मुंगेर से असलहा मंगाकर अपराधियों को सप्लाई करता था। इसके पास एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया। इस गिरफ्तारी टीम में थाना निरीक्षक अमित कुमार राय, थाना अध्यक्ष रामपुर कारखाना अभिषेक राय, संतोष कुमार मौर्या, उप निरीक्षक आनंद कुमार, कांस्टेबल प्रमोद कुमार गौड़, कांस्टेबल राकेश कुमार और कांस्टेबल विकास मिश्रा शामिल रहे।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Nov 14, 2025 06:34:24
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के हैवा गांव में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण महिपाल और लाला अपने घर के बाहर नाली ठीक कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के पुरुष और महिलाएं आपस में भिड़ गए। इस संघर्ष में कुल तीन व्यक्ति घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Nov 14, 2025 06:33:39
Jalabaria, West Bengal:শিশু দিবসে সাংসদ অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায়ের দেওয়া উপহার শিশুদের হাতে তুলে দিলেন পর্যবেক্ষক শামীম আহমেদ ও বিধায়ক ডায়মন্ড হারবার তৃণমূল কংগ্রেসের পর্যবেক্ষক শামীম আহমেদ এর উদ্যোগে ডায়মন্ডহারবার গার্লস প্রাইমারি স্কুলে শিশুদের সঙ্গে সময় কাটালেন উপস্থিত ছিলেন ডায়মন্ড হারবার বিধানসভার বিধায়ক পান্নালাল হালদার ডায়মন্ডহারবার পৌরসভার চেয়ারম্যান প্রণব কুমার দাস রাজ্যের প্রাইমারি শিক্ষক সংগঠনের সভাপতি মইদুল ইসলাম সহ ডায়মনহারবার পৌরসভা তৃণমূলের নেতৃত্বরা ও ডায়মন্ড হারবার এক নম্বর ব্লকের পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি গৌতম অধিকারী তৃণমূল কংগ্রেসের সভানেত্রী মনমোহিনী বিশ্বাস শিশুদের হাতে উপহার তুলে দেন ডায়মন্ডহারবার বিধানসভার পর্যবেক্ষক শামীম আহমেদ শিশুদের হাতে তৈরি বেশ কিছু জিনিসপত্র ঘুরে দেখেন এদিন শিশুদের অধিকার এবং সুরক্ষা নিয়ে বেশ কিছুক্ষণ ধরে বক্তব্যের মধ্যে দিয়ে সচেতন করেন পর্যবেক্ষক।
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Nov 14, 2025 06:31:20
Jaisalmer, Rajasthan:बस अग्निकांड में हादसे शिकार हुए ओमाराम भील के परिवार को पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी ने 5 लाख रुपए सहायता की घोषणा लाठी, जैसलमेर गत एक माह पूर्व जैसलमेर के पास बस में आग लगने की हुई घटना में मृतक के परिवारजनों से पोकरण विधायक ने मिलकर सांत्वना दी। हादसे में लाठी निवासी ओमाराम भील की मौत हो गई थी। विधायक महंत प्रतापपुरी ने उनके निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और परिवारजनों को सांत्वना देकर ढाढ़स बंधाया। उन्होंने परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसी प्रकार विधायक ने गांव में अन्य ग्रामीणों से भी मुलाकात की और समस्याओं पर चर्चा की। इस मौके पर विधायक के निजी सहायक गुलाबसिंह राठौड़, भाजपा जिला मंत्री श्रवण पूनिया, सुंदरलाल दर्जी, लूणकरण सैन, तनसुख देवड़ा, नेमीचंद दर्जी, भैराराम, दानाराम दर्जी, चमनलाल, बाबूलाल, अमृतलाल पंवार आदि उपस्थित रहे। बाइट -महंत प्रतापपुरी, MLA पोकरण
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Nov 14, 2025 06:30:48
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 14, 2025 06:19:52
Bhilwara, Rajasthan:करेड़ा थाना क्षेत्र के सांगनी गांव में फिर हुई चोरी; एक महीने में दूसरी वारदात करेड़ा थाना क्षेत्र के सांगनी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यह गांव में एक महीने के भीतर चोरी की दूसरी बड़ी वारदात है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लाखों के गहने और नकदी पार चोरों ने सांगनी गांव में 3 से 4 घरों को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, दयाल राम गुर्जर, तेजू राम गुर्जर सहित ज्ञानी देवी के मकानों से अज्ञात चोर लाखों रुपये के गहने (आभूषण) और नकदी लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन ज्ञानी देवी के घर वापस आने के बाद ही सामने आ पाएगा。 सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर ग्रामीणों के अनुसार, चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को चोरों की पहचान और तलाश में मदद मिल सकती है。 ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना वारदात की जानकारी मिलते ही सांगनी गांव के ग्रामीणों ने तत्काल करेड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीण पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
87
comment0
Report
Advertisement
Back to top