250609
बागपत का पुरा गांव बनेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के प्राचीन परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर की वजह से पुरा गांव को नई पहचान मिली है। पर्यटन विभाग ने इस गांव को हेरिटेज श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चुना है। इस सम्मान के बाद गांव के लोगों और मंदिर प्रशासन में खुशी की लहर है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति और पर्यटन मंत्री ने ग्राम प्रधान और सीडीओ को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना जू के गेट-1-2 रीमॉडलिंग, 5 करोड़ खर्च, पार्किंग और ऑनलाइन टिकट सुविधा
Patna, Bihar:पटना जू मे के लिए हर दिन नई नई सुविधा जोड़ी जा रही है...अब पटना जू के गेट नंबर-1 और 2 को तोड़कर नए सिरे से री‑मॉडलिंग की जाएगी। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से यह काम अगले साल मार्च तक पूरा होने की संभावना है। एयरपोर्ट गोलंबर और राजभवन के बीच की सड़क को ट्रैफिक फ्री बनाने के लिए दोनों गेटों को वर्तमान स्थान से करीब 25 फीट अंदर की ओर शिफ्ट किया जाएगा। सप्ताहांत और त्योहारों पर पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण मुख्य सड़क तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसे देखते हुए सड़क किनारे होने वाली अव्यवस्थित पार्किंग को हटाकर जू परिसर के अंदर पार्किंग विकसित की जा रही है। नई पार्किंग में एक साथ 250 दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। गेट अंदर होने से मुख्य सड़क और प्रवेश द्वार के बीच बड़ा खुला परिसर बनेगा, जिससे पैदल आने वाले पर्यटकों को अधिक सुरक्षित माहौल मिलेगा। टिकट काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत देने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। इसके अलावा प्रवेश द्वारों पर स्मार्ट डिजिटल कियोस्क मशीनें भी लगाई गई हैं, जहां पर्यटक स्वयं टिकट जनरेट कर सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए पूरे चिड़ियाघर परिसर में 150 नए इको-फ्रेंडली बेंच भी लगाए गए हैं।0
0
Report
उदयपुर के मछला मगरा में दुकानदार पर चाकू हमला, नकदी फरार; पुलिस जांच शुरू
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के मछला मगरा इलाके में दो बदमाशो ने एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें दुकानदार अक्षय सिकलिकर घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया। लोगो ने अक्षय को एमबी चिकित्सालय पहुंचाया। झा उसका उपचार जारी है। घटना पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के निवास से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई। बताया जा रहा है कि अक्षय अपनी दुकान पर बैठा था। तभी दो बदमाश वहा पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक बदमाश ने उस पर चाकू के वार कर दिया और दुकान से नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सूरजपोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
जयपुर सहित प्रदेश में बारिश और ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, जानें पूरी खबर
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश के मौसम का हाल जयपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट किया जारी प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूम्बर, उदयपुर, राजसमंद, पाली, ब्यावेर, अजमेर, भीलवाड़ा तथा चित्तौड़गढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी झालावाड़, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, बारां, नागौर,डीडवाना-कुचामन, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, डीग सहित अलवर में येलो अलर्ट जारी。0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर पुलिस का ऑपरेशन जारी, मुठभेड़ में अभियुक्त शाहनवाज गोली से घायल, साथी फरार
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी पुलिस और शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़, साथी मौका पाकर हुआ फरार अभियुक्त शाहनवाज के पैर में लगी गोली शाहनवाज के खिलाफ दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमें है दर्ज एक बोलेरो, तमंचा और कारतूस भी बरामद कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दादन खेड़ा मोड की घटना0
0
Report
राम मंदिर चंदा चोरी: गणना कर्मियों की मीटिंग का खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर चंदा चोरी से जुड़ा सबसे बड़ा खुलासा दान गिनने वाले गणना कर्मियों की ली जाती थी मीटिंग Zee मीडिया के पास 10 अप्रैल 2024 की मीटिंग की तस्वीर दान काउंटिंग कक्ष के सामने की exclusive तस्वीर मंदिर परिसर के अंदर ली जा मीटिंग की exclusive तस्वीर0
0
Report
अनुकल्प मिश्रा ने 2025 में कार खरीदी; मंदिर से जुड़कर Zee के पास तस्वीर
Noida, Uttar Pradesh:Zee media exclusive अनुकल्प मिश्रा ने 2025 में खरीदी थी कार मंदिर से जुड़ने के बाद खरीद ली थी कार 17 मई 2025 में खरीदी थी कार Zee मीडिया के पास अनुकल्प के कार खरीदने की exclusive तस्वीर0
0
Report
Advertisement
नवादा उत्पाद विभाग के कर्मी ने युवक की पिटाई, CCTV फुटेज में कैद घटना
Nawada, Bihar:नवादा उत्पाद विभाग के कर्मी ने युवक को पीटा, नवादा उत्पाद विभाग पुलिस पर उठा बड़ा सवाल,इंदिरा चौक पर हुई घटना, CCTV फुटेज में कैद नवादा जिले के इंदिरा चौक के पास उत्पाद विभाग के एक कर्मी ने एक युवक के साथ मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। घायल युवक की पहचान सोनेलाल कुमार के रूप में हुई है। उसे पहले नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। अब वह एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा है। सोनेलाल कुमार ने उत्पाद विभाग की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग की गाड़ी सामने से आ रही थी और जगह कम होने के कारण साइड देने में थोड़ी देर हो गई। इसी बात पर ड्राइवर अचानक गाड़ी से उतरा और लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया वही जिस वक्त उसे लाठी से मार रहा था उसे वक्त लोग उसी रास्ते से आ रहे थे और जा रहे थे लेकिन किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया पीड़ित युवक सोनेलाल कुमार ने यह भी जानकारी दी कि उनका चयन बिहार पुलिस में ड्राइवर के पद पर हुआ है। उन्होंने इस घटना के संबंध में नारदीगंज थाना में आवेदन दिया था, लेकिन उन्हें नवादा थाना में शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। नवादा थाना में आवेदन देते समय सीसीटीवी फुटेज निकालने की बात कही गई है। सोनेलाल कुमार ने उम्मीद जताई है कि सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद नवादा पुलिस दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी। इस घटना ने उत्पाद विभाग की गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति की पहचान पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि वह पुलिसकर्मी है या कोई निजी चालक। पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
दमोह में पहली बारिश: मकान का हिस्सा गिरा, राहत की बात कोई घायल नहीं
Damoh, Madhya Pradesh:पहली बारिश का साइड इफेक्ट, बिजली की गरज के साथ गिरा मकान का अगला हिस्सा.. दमोह जिले में बारिश के शुरुआती दौर में ही असर देखने को मिला है जब एक मकान का अगला हिस्सा गिर गया गनीमत रही कि कोई इसके नीचे नहीं आया वरना हादसा गंभीर हो सकता था। मामला तेंदूखेड़ा का है यहाँ के वार्ड नम्बर 1 में रहने वाले इदरीश खान के घर का अगला हिस्सा गिरा है। बारिश होने के साथ बिजली की चमक के बीच इदरीश के घर के लोग बारिश देखने घर से बाहर निकले और उनका निकलना उनकी जान को बचा ले गया, यहां रहने वाले लोग बाहर थे और बहुत तेज आवाज के साथ बादल तड़के और बिजली की रोशनी आई और एक सेकेंड के भीतर मकान का अगला हिस्सा जमीदोज हो गया। घर के बड़े हिस्से के गिरने के बाद मजदूरी करने वाले इदरीश की हालत खराब हो गई हैं और वो सरकार से मदद की गुहार लगा रहे है।0
0
Report
बारिश के बावजूद अमरनाथ यात्रा बालटाल और पहलगाम रूट से शुरू, भक्तों में उत्साह
Baltal, खराब मौसम की वजह से थोड़ी देर रुकने के बाद, सालाना श्री अमरनाथ यात्रा बालटाल और पहलगाम रूट से शुरू हुई; हज़ारों श्रद्धालु "बम बम भोले" के जयकारे लगाते हुए पहाड़ी गुफ़ा के मुश्किल रास्तों पर चढ़ने लगे। बारिश और खराब मौसम की वजह से कुछ देर रुकने के बाद, बालटाल बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हुई। 10 हज़ार श्रद्धालुओं का पहला जत्था "बम बम भोले" के जयकारे लगाते हुए और पूरी श्रद्धा के साथ पवित्र गुफा की ओर निकल पाया। अधिकारियों ने बताया कि 10,000 से ज़्यादा श्रद्धालु प्राकृतिक रूप से बने शिवलिंग के दर्शन के लिए बालटाल से आगे बढ़ेंगे और आज शाम तक बेस कैंप लौट आएंगे। हाल के खराब मौसम और मुश्किल रास्तों के बावजूद, न तो मौसम की सख्ती और न ही 14 किलोमीटर लंबा मुश्किल बालटाल रूट श्रद्धालुओं के जोश को कम कर पाया। कई यात्रियों ने रास्ते में प्रार्थना करते और रस्में निभाते हुए एक नए मकसद का एहसास किया, क्योंकि वे "बाबा बर्फ़ानी" के दर्शन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। भगवान शिव के पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की बातें और झलकियाँ। हर पड़ाव पर मंत्रों और प्रार्थनाओं की आवाज़ सुनाई दे रही थी; लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ था। हर श्रद्धालु पवित्र गुफ़ा तक पहुँचने के लिए पूरी तरह उत्साहित दिख रहा था। यात्रा के दौरान ऐसे समर्पित श्रद्धालु भी दिखे जो अनोखे तरीके से यात्रा कर रहे थे। एक श्रद्धालु यूपी से पैदल चलकर आया था और 55 दिनों की पैदल यात्रा के बाद पवित्र तीर्थयात्रा के लिए बालटाल पहुँचा था। पैदल आए श्रद्धालु दिनेश शर्मा से बातचीत में उन्होंने कहा, "मेरी इच्छा थी कि कश्मीर के हालात शांतिपूर्ण हो जाएं और यह जन्नत फिर से जीवंत हो उठे." एक और श्रद्धालु मनशा मुश्किल रास्ते पर दंडवत प्रणाम करते हुए चढ़ते हुए दिखे; वे भगवान शिव की पहाड़ी गुफ़ा तक दंडवत प्रणाम करते हुए ही चढ़ेंगे। मनशा कुमार ने कहा, "मेरी एक मन्नत थी और उसी के लिए मैंने दंडवत प्रणाम करते हुए इस रास्ते पर चढ़ने का फ़ैसला किया और गुफा तक इसी तरह जाऊँगा।" यात्रा अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा और यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पूरे रास्ते पर कड़ी निगरानी रखी। अधिकारियों ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर खराब मौसम की वजह से कोई रुकावट आती है, तो SDRF और NDRF की टीमें माउंटेन रेस्क्यू टीमों के साथ किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर हैं। राहुय यादव का बयान (यात्रा बालटाल रूट के नोडल अधिकारी) साथ ही, अधिकारियों ने लगभग 10,000 तीर्थयात्रियों को पारंपरिक पहलगाम रूट से आगे बढ़ने की इजाज़त दे दी है। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम से यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को लगभग 42 किलोमीटर की लंबी चढ़ाई करनी पड़ती है और उम्मीद है कि वे कल या परसों तक अपनी यात्रा पूरी करके पहलगाम लौट आएंगे। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर मौसम के पूर्वानुमान और रास्ते की स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है। मौसम या सेहत से जुड़ी किसी भी इमरजेंसी से तुरंत निपटने के लिए मेडिकल टीमें, इमरजेंसी शेल्टर और रेस्क्यू स्क्वाड जैसी आपातकालीन व्यवस्थाएं भी तैयार रखी गई हैं। कश्मीर में गर्मियों के मौसम की यह सालाना तीर्थयात्रा कड़ी शारीरिक चुनौती और गहरी आध्यात्मिक भावना का संगम है। इस साल तीर्थयात्रियों की ज़्यादा संख्या मुश्किल हालात के बावजूद पवित्र दर्शन करने के प्रति भक्तों के पक्के इरादे को दिखाती है।0
0
Report
Advertisement
बैटरी ऐप से ई-रिक्शा बंद, चालकों की दिहाड़ी और सुरक्षा पर संकट
Noida, Uttar Pradesh: बैटरी ऐप के जरिए ई रिक्शा को बंद कर दिया जा रहा है जिसकी वजह से ई रिक्शा वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ई रिक्शा वालों का कहना है कि लोग मजे मजे में उनके रिक्शा को बंद कर दे रहे हैं जिससे उनके दिन भर की दिहाड़ी खत्म हो जाती है उसके अलावा उन्हें ई-रिक्शा खुलवाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उसके साथ ही बीच सड़क पर बंद कर देने की वजह से एक्सीडेंट का भी खतरा रहता है बैटरी रिक्शा वालो से बातचीत0
0
Report
जबलपुर में नाजिया इलाही खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, विरोध तेज
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज मध्य प्रदेश में पहली बार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज। हनुमानताल थाने में 'जीरो एफआईआर' दर्ज कर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई। पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज हुआ मामला। चार दिनों से मुस्लिम समाज और अधिवक्ताओं का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी था। गुरुवार को बड़ी संख्या में वकीलों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद एसपी ने एफआईआर दर्ज करने के दिए নির্দেশ। देर रात हनुमानताल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। सीएसपी হेमন্ত कुमार ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में दर्ज हुआ घटना मध्य प्रदेश की नहीं होने से 'जीरो एफआईआर' दर्ज की गई अब प्रकरण संबंधित क्षेत्र की पुलिस को भेजा जाएगा देश के कई राज्यों में पहले से नाजिया इलाही के खिलाफ दर्ज हैं कई एफआईआर। मुंबई, भिवंडी, कल्याण, बरेली और मुरादाबाद में भी चल रही है कानूनी कार्रवाई अधिवक्ताओं ने नाजिया पर सख्त कार्रवाई और NSA लगाने की मांग की। भाजपा ने भी नाजिया इलाही से किसी भी संबंध से किया इनकार। नाजिया ने वायरल वीडियो को AI से तैयार किया गया बताया है0
0
Report
बुराड़ी बाबा कॉलोनी बदहाल सड़क: मानसून ने पोल खोल दी, लोगों की नाराज़गी तेज
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी की बाबा कॉलोनी का मुख्य मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। जल बोर्ड और सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने से पूरा रास्ता गड्ढों में तब्दील हो गया है। मानसून की पहली बारिश ने हालात और बदतर कर दिए हैं। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित है, राहगीर परेशान हैं और स्थानीय लोग जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। बुराड़ी की बाबा कॉलोनी का यह मुख्य मार्ग अब सड़क कम और गड्ढों का जाल ज्यादा नजर आता है। कुछ महीने पहले दिल्ली जल बोर्ड की ओर से पानी और सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया गया था। लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई। नतीजा यह है कि पूरी सड़क उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। सड़क की बदहाली का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ा है। ग्राहक दुकान तक आने से कतराने लगे हैं। वहीं राजमिस्त्री, मजदूर और रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को भी भारी दिक़्तों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की पहली बारिश ने इस बदहाल सड़क की पोल पूरी तरह खोल दी। गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को उनकी गहराई का अंदाजा तक नहीं लग पाता। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं, जबकि कार और ई-रिक्शा चालक भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। पैदल चलने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण पूरे इलाके में बदबू और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय आरडब्ल्यूए का आरोप है कि निर्माण एजेंसियों की लापरवाही और काम में देरी के कारण सड़क की यह हालत हुई है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। यही वजह है कि इलाके के लोग अपने जनप्रतिनिधियों से भी नाराज नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि बाबा कॉलोनी की इस मुख्य सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि हादसों पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल सके। तस्वीरें साफ बता रही हैं कि बाबा कॉलोनी की यह सड़क अब लोगों के लिए खतरे का रास्ता बन चुकी है। सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा और कब लोगों को इस बदहाल सड़क से राहत मिलेगी। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक करते हैं। फिलहाल राहगीरों के लिए ये सड़क हादसों की डगर बन चुकी है। जहाँ कभी भी कोई बड़ा हादसा होने डर लोगों को सत्ता रहा है।0
0
Report
Advertisement
डोंगा-कोहरौद अनशन पर चिंता, पांचवें दिन दो वरिष्ठ अस्पताल पहुंचे
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा, डोंगा-कोहरौद में बैठे आमरण अनशन का 5 वां दिन, दो बुजुर्ग अनशनकारियों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, डोंगा-कोहरौद सड़क निर्माण की मांग को लेकर जारी आमरण अनशन ने अब चिंताजनक मोड़ ले लिया है, 65 वर्षीय पुनीराम कश्यप की सुबह 4 बजे तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, सुबह 6 बजे 72 वर्षीय पुनीराम पटेल की भी हालत बिगड़ गई, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा, दोनों अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने से धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश बढ़ गया, ग्रामीणों का आरोप है कि आंदोलन के पांच दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन ने सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस वार्ता या समाधान नहीं किया है, अनशनकारियों ने साफ कहा सड़क निर्माण पर ठोस कार्रवाई होने तक आमरण अनशन नहीं टूटेगा, अब पूरे क्षेत्र की निगाहें जिला प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं。0
0
Report
एसीबी ने पूर्व संयुक्त आयुक्त राजीव गर्ग के खिलाफ संपत्ति अधिक अर्जित मामले दर्ज किया
Pratapgarh, Rajasthan:जिला प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के तत्कालीन संयुक्त आयुक्त एवं महाप्रबंधक राजीव गर्ग के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई वर्ष 2024 में रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तारी के बाद की गई विस्तृत जांच के आधार पर की गई। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह ने बताया कि राजीव गर्ग को 3 अगस्त 2024 को तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जांच के दौरान उनके 35 बैंक खातों में 57.16 लाख रुपए, 42 सावधि जमा (एफडी) में 1.09 करोड़ रुपए तथा 553 ग्राम सोना मिलने का खुलासा हुआ। जाँच में सामने आया कि आरोपी की कुल 1.73 करोड़ रुपए की संपत्ति उसकी वैध आय की तुलना में 98.55 प्रतिशत अधिक पाई गई। इस आधार पर एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आय से अधिक संपत्ति का नया मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
श्योपुर मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी से शिक्षा प्रभावित
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर कैसे बनेंगे डॉक्टर? श्योपुर चिकित्सा महाविद्यालय में व्यवस्थाओं का अभाव श्योपुर चिकित्सा महाविद्यालय में व्यवस्थाओं का अभाव श्योपुर जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्ताओं का अंबार लगा हुआ है। यहां पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्र और कार्यरत फैकल्टी तथा स्टाफ बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। कॉलेज परिसर में पेयजल और बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और कर्मचारियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से खाली हैं। फैकल्टी अनुसार टीचिंग स्टाफ 120 की जगह मात्र 24 उपलब्ध है वहीं लैब टेक्नीशियन, थेरपिस्ट और लैब अटेंडेंट के 55 में से 55 पद खाली है वहीं महाविधालय में अन्य आवश्यक कर्मचारियों की कमी का असर पढ़ाई, प्रायोगिक प्रशिक्षण और छात्रों को मिलने वाली सेवाओं पर भी पड़ रहा है। पर्याप्त स्टाफ नहीं होने से मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने वाला मार्ग भी अवरुद्ध होने से छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और मरीजों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। छात्रों का कहना है कि कभी भी लाइट चली जाती है लाइट कि वजह से पढ़ाई में परेशानी उठानी पड़ रही है छात्रों ने कहा कि लाइट समय पर नहीं मिलने से पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है वहीं गर्मी की वजह से परेशानी लगातार बढ़ी हुई है मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण संस्था में मूलभूत सुविधाओं का अभाव चिंताजनक है और इससे चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं आखिर कब मेडिकल कॉलेज की इन समस्याओं का समाधान होगा और भविष्य के डॉक्टरों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराया जाएगा वहीं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने भी फैकल्टी और लाइट-सड़क वाले मामले में चिंता जताई है कहा है कि हमे जरनेटर चलाने तक के लिए डीजल उपलब्ध नहीं है इसकी मांग की जा रही है0
0
Report
Advertisement
