250609
बागपत में चौकी के पास फुटवियर शॉप में लाखों की चोरी
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित फुटवियर शॉप में लाखों की चोरी हो गई। रात्रि के समय चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर 2 लाख से अधिक के जूते और चप्पल चुरा लिए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरी घटना की तफ्तीश में जुटी है। यह घटना खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के पाठशाला चौकी के पास हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर के स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, 14 गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuमुरलीपुरा में स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक्शन एक साथ 5 स्पा सेंटरों पर पुलिस की अचानक रेड गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर 14 लोग गिरफ्तार 12 युवतियों और 2 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ए वन, रॉयल रिलैक्स, सॉफ्ट, ब्लैक बेरी और एमआरपी स्पा पर कार्रवाई स्पा सेंटरों में अनियमितताओं की सूचना पर पुलिस ने की जांच पुलिस कमिश्नरेट की गाइडलाइन का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई एसीपी शिव कुमार भारद्वाज के निर्देशन में पुलिस का एक्शन धारा 170 बीएनएसएस के तहत 14 लोगों को किया गिरफ्तार स्पा सेंटरों पर पुलिस की निगरानी, आगे भी जारी रहेगा अभियान0
0
Report
पटना में भाजपा महिला मोर्चा मार्च, जेएनयू प्रोफेसर के यौन उत्पीड़न पर इस्तीफे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): BJP MAHILA MORCHA HOLDS PROTEST MARCH DEMANDING RESIGNATION OF JNU PROFESSOR ACCUSED OF SEXUAL HARASSMENT AND ACTION AGAINST CONGRESS MP ANGOMCHA BIMOL AKOIJAM0
0
Report
दिल्ली के INA पर फिर प्रदर्शन, सड़क पर बैठकर नारे जारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के INA पर एक बार फिर प्रदर्शनकारी पहुंच गए हैं और सड़क पर बैठ कर नारे बाज़ी कर रहे हैं0
0
Report
Advertisement
6:30 बजे शॉट्स और बाइट्स अपडेट
Bhopal, Madhya Pradesh:0
0
Report
दिल्ली के काल्काजी मंदिर में नवरात्र प्रथम दिन कालका माता दर्शन द्वार और सुरक्षा
New Delhi, Delhi:शारदीय नवरात्र को लेकर दिल्ली के प्रसिद्ध कल्काजी मंदिर में तैयारी पूरी, आम श्रद्धालु और वीआईपी पास धारक नवरात्र के पहले दिन माता कालका का दर्शन किस द्वार से करेंगे और एग्जिट किस द्वार से होगा जान ले पूरी जानकारी शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर रविवार के दिन से हो रहा है वही इस बार शारदीय नवरात्र को देखते हुए दिल्ली के प्रसिद्ध कल्काजी मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी भक्तों के लिए विशेष आयोजन किया गया है माता कालका का दर्शन श्रद्धालु नवरात्र के दौरान किस तरह कर सकेंगे कितने एंट्री के प्रमुख द्वारा बनाए गए हैं श्रद्धालु कहां से एग्जिट करेंगे दर्शन के उपरांत इन सभी चीज को लेकर कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने विशेष जानकारी दी है. कालकाजी मंदिर के महंत पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने जानकारी देते हुए बताया है कि हर साल की तरह इस साल भी शारदीय नवरात्र को लेकर कल्काजी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं के लिए विशेष योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्था की गई है. इस बार शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है वहीं नवरित्र के पहले दिन घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:19 से शुरू होकर सुबह 10:12 तक रहेगा और अभिजीत मुहूर्त में 11:44 से शुरू होकर दोपहर के 12:31 तक रहेगा इस दौरान घट स्थापना करना भक्तों के लिए विशेष शुभदायक होगा. वहीं श्रद्धालुओं के लिए माता कालका के दरबार में प्रवेश के तीन द्वारा बनाए गए हैं जिसमें से दो आम श्रद्धालुओं के लिए होगा तो वहीं एक द्वार VIP पास धारक के लिए होगा. पहले प्रवेश द्वार कालकाजी मंदिर के राम-प्याऊं के तरफ से होगा, तो वहीं दूसरा द्वार कमल मंदिर के तरफ से होगा और जो VIP पास धारक के लिए द्वार बनाए गए हैं वह कल्काजी मंदिर के मेट्रो स्टेशन के बगल से बनाई गया है जहां से श्रद्धालु एंट्री करेंगे. वही एग्जिट के लिए दो द्वारा बनाए गए हैं पहले द्वार महंत परिसर के तरफ से होगा तो वहीं दूसरा द्वार मोदी मिल के तरफ से होगा. सुरेंद्रनाथ अवधूत, पीठाधीश्वर,कल्काजी मंदिर वही कल्काजी मंदिर के महासचिव सिद्धार्थ भारद्वाज ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्र को देखते हुए कल्काजी मंदिर परिसर में 200 से ढाई सौ के बीच मंदिर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं वहीं मंदिर परिसर में ही पुलिस चौकी का नवरात्रि के दौरान निर्माण कर दिया जाता है जहां दिल्ली पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे वहीं मंदिर के प्राइवेट गार्ड के साथ ही दिल्ली पुलिस के जवान और अर्धसैनिक बल के जवान मंदिर के सुरक्षा और श्रद्धालुओं की निगरानी के लिए तैनात रहेंगे. एंट्री के तीन द्वारा है तो वहीं एग्जिट के भी दो द्वारा बनाए गए हैं. रात में माता कालका की 1:00 बजे आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए माता के द्वार खोल दिए जाएंगे. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 50-50 की संख्या में एक बार में लोगों को माता के भवन में एंट्री दी जाएगी. सिद्धार्थ भारद्वाज, महासचिव,कल्काजी मंदिर वही हम आपको बता दे 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा नवरात्र 20 अक्टूबर तक चलेगा वहीं इसको देखते हुए सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम दिल्ली पुलिस के द्वारा कल्काजी मंदिर में किया गया है जहां आज शाम से ही सुरक्षा प्रहरी सुरक्षा देते हुए नजर आएंगे हालांकि कल रविवार है और नवरात्र का पहला दिन है ऐसे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ माता कालका के दर्शन करने के लिए कालकाजी मंदिर पहुंचेगी जिसके लिए पुलिस के द्वारा और मंदिर कमेटी के द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है.0
0
Report
झुंझुनूं के सभापति अब्दुला अगवान ने सफाई-रोशनी सुधार के लिए अल्टीमेटम जारी किया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - सभापति अब्दुला अगवान का शहर का दौरा जारी — कहा— जब पद संभाला तो 20—30 लाइटें थी, अब खरीद रहे 1150 नई लाइटें - एक सप्ताह से दस दिन में शहर की रोशनी व्यवस्था सुधारने का टारगेट - कचरा व्यवस्था नहीं सुधरी तो ठेकेदार होगा ब्लैकलिस्ट, सभापति की चेतावनी - दीपावली से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ठेकेदारों को अल्टीमेटम - बीबानी मुक्ति धाम से रानी सती मंदिर मार्ग तक कचरे की शिकायतों का निरीक्षण झुंझुनूं नगर परिषद सभापति अब्दुला अगवान ने शहर की सफाई, रोशनी और अन्य जनसमस्याओं के समाधान को लेकर लगातार निरीक्षण शुरू कर रखा है। सभापति शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर समस्याओं का जायजा ले रहे हैं और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दे रहे हैं। सभापति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित ठेकेदार को बोर्ड की बैठक में ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। शहर में लंबे समय से खराब रोशनी व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों पर सभापति अब्दुला अगवान ने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि शहर में नई लाइटों की भारी कमी है। संबंधित अधिकारियों ने उस समय केवल 20 से 30 लाइटें उपलब्ध होने की जानकारी दी थी। इसके बाद तत्काल प्रभाव से करीब 1150 लाइटों का टेंडर किया गया है। सभापति ने उम्मीद जताई कि अगले एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर लाइटें उपलब्ध हो जाएंगी। इसके बाद शहर में जहां भी रोशनी व्यवस्था की कमी है, उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि शहरवासियों को जल्द से जल्द बेहतर रोशनी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों पर सभापति ने नाराजगी जताते हुए बताया कि संबंधित ठेकेदार के साथ पदभार ग्रहण करने के बाद तीन से चार बार बैठक की जा चुकी है। ठेकेदार ने संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है। सभापति ने स्पष्ट किया कि ठेकेदार को व्यवस्था सुधारने के लिए समय दिया गया है। यदि इसके बावजूद घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था सुचारू नहीं होती है, तो बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र में अन्य कार्यों के लिए दिए गए ठेकों से जुड़े ठेकेदारों के साथ भी बैठक की गई है। उन्हें भी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। सभापति ने कहा कि यदि निर्धारित समय में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए सभापति ने ठेकेदारों को एक सप्ताह से 10 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि दीपावली शहर का प्रमुख त्योहार है और ऐसे अवसर पर सफाई व्यवस्था खराब रहना स्वीकार्य नहीं है। ठेकेदारों ने निर्धारित समय में शहर की व्यवस्था सुचारू करने का भरोसा दिलाया है। सभापति ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध करवाना नगर परिषद की प्राथमिकता है। इसलिए संबंधित ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे त्योहार से पहले व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करें। सभापति अब्दुला अगवान ने नियमित निरीक्षण के दौरान बीबानी मुक्ति धाम, रानी सती मंदिर और मोतीलाल कॉलेज के बीच के मार्ग का भी जायजा लिया। इस क्षेत्र में कचरे के ढेर लगे होने की शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर सेफ्टी टैंकों से जुड़े कार्यों और नालियों में गंदगी डालने की शिकायतों की स्थिति भी सामने आई। सभापति ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति का निरीक्षण करवाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो दिन में संबंधित शिकायतों का समाधान कर दिया जाएगा और क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। सभापति अब्दुला अगवान ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद से ही शहर की समस्याओं का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। उनका प्रयास है कि सफाई, रोशनी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का जल्द समाधान हो। उन्होंने ठेकेदारों को स्पष्ट संदेश दिया है कि केवल आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि तय समय में धरातल पर सुधार भी दिखाई देना चाहिए। अब देखना होगा कि 1150 लाइटें लगाने, घर-घर कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए तय की गई समयसीमा में नगर परिषद कितनी प्रभावी कार्रवाई कर पाती है। बाइट : अब्दुला अगवान, सभापति, झुंझुनूं0
0
Report
Advertisement
रोहतक में भाजपा- कांग्रेस के टैंट प्रदर्शन के दौरान तीखी नारेबाजी और हंगामे
Rohtak, Haryana:रोहतक में भाजपा के टैंट में घुसे कांग्रेसी नारेबाजी कर अपने झंडे लगाए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस ऑफिस के बाहर धरने पर बैठीं हरियाणा के रोहतक में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त हंगामा हुआ। BJP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने के लिए टैंट लगा दिया कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष इस टैंट में घुस गए दोनों ने कार्यकर्ताओं के साथ यहां जमकर नारेबाजी की। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ऑफिस के बाहर पहुंच गईं दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच घंटों तक नारेबाजी चलती रही रोहतक के अंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस ऑफिस के बाहर शनिवार को भाजपा पदाधिरियों ने टैंट लगाया था। बीजेपी ने यहां प्रदर्शन की कॉल दी थी। कांग्रेस जिलाध्यक्षों को जैसे ही इसकी भनक लगी, वे सुबह ही ऑफिस पहुंच गए。 कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी के टैंट में घुस गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टैंट के बाहर भाजपा के झंडे लगे थे, जबकि अंदर कंग्रेसियों ने नारे लगते रहे। इसकी सूचना जैसे ही भाजपा के पदाधिकारियों को लगी, वे भी मौके पर पहुंच गए दोपहर करीब 1 बजे भाजपा के पदाधिकारियों ने टैंट में बैठकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने टैंट के बाहर बैरिकेडिंग लगा दी। बैरिकेडिंग के पास ही कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे। करीब 2 बजे तक ऐसे ही हंगामा चलता रहा0
0
Report
गुरुग्राम पुलिस की मुठभेड़: इनामी नशा तस्कर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, इनामी नशा तस्कर सहित 03 आरोपी मुठभेड़ के बाद काबू पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले 02 आरोपियों के पैर में लगी गोली, एक पुलिस कर्मचारी भी गोली लगने से घायल आरोपियों द्वारा चलाई गई 06 गोलियों के जवाब में पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में चलाई 03 गोलियां आरोपियों के कब्जे से 136 ग्राम MDMA, 01 पिस्टल, 01 देशी कट्टा व 01 खाली खोल बरामद पकड़े गए आरोपियों में पश्चिम बंगाल निवासी 02 आरोपी घायल, तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित。0
0
Report
लखनऊ के चंद्रिका देवी मंदिर में बाढ़ से मेले प्रभावित, श्रद्धालु निराश
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ का सबसे ऐतिहासिक और प्राचीन मां चंद्रिका देवी मंदिर इस समय बाढ़ से ग्रस्त है गोमती के बढ़ते जलस्तर ने हर तरफ त्राहिमाम मचा रखा है अमावस्या के दिन चंद्रिका देवी में जबरदस्त मेला लगता है सिर्फ लखनऊ ही नहीं आसपास के जिलों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं लेकिन बाढ़ के चलते पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर बाहर से ही श्रद्धालुओं को लौटाना शुरू कर दिया है कल से नवरात्र है जिसको लेकर यहां पर जबरदस्त भीड़ होती है लेकिन मंदिर जाने वाले रास्ते जलमग्न है गलियां सूनी पड़ी है पार्कינג में भी पानी भरा हुआ है मजबूरन मेला मंदिर से दूर सड़क पर लगाना पड़ रहा है जानकारी के अभाव में जो श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं वह निराश होकर वापस लौट रहे दुकानदारों का कहना है कि इससे पहले ऐसी स्थिति नहीं देखी 10 दिन से काम धन्धा ठप है बड़ा नुकसान हो गया है नवरात्रि में भी दुकान खुलने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि लोगों का कहना है कि पानी का स्तर पहले से कम पड़ा है जल्दी ही राहत मिलने की उम्मीद है。0
0
Report
Advertisement
हसनपुर के शकरगढ़ी में रास्ते के विवाद पर महिलाओं के बीच भिड़ंत, वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शकरगढ़ी में रास्ते के विवाद में मुस्लिम महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, एक-दूसरे के खींचे बाल; वीडियो वायरल अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शकरगढ़ी में रास्ते को लेकर हुए विवाद में मुस्लिम समाज के दो परिवारों की महिलाएं आमने-सामने आ गईं। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वहीं, पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है。0
0
Report
डीनानगर मंडियों में वजन हेराफेरी पर सख्त चेतावनी, किसानों को तुंरंत भुगतान के निर्देश
Gurdaspur, Punjab:Gurdaspur ਦੀਨਾਨਗਰ ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਦੀਨਾਨਗਰ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਨਾਜ مੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆ ਰਹੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਮੰਡੀਆਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਕੁਝ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਫਸਲ ਦੇ ਤੋਲ ਵਿੱਚ ਹੇਰਫੇਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜਿਸ ਤੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਵੱਲੋਂ ਆੜਤੀਆਂ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਹੇਰਫੇਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਇੱਕ ਦਾਣਾ ਚੁੱਕ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਅਦਾਇਗੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਸੁਕਾ ਕੇ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ0
0
Report
खरड़ के होट स्पॉट पर पुलिस ने ऑपरेशन कासो चलाकर कई शकियों को हिरासत में लिया
Kharar, Punjab:खरड़ पुलिस द्वारा डीएसपी इशान सिंघला के नेतृत्व में खरड़ के होट स्पॉट जहां नशा विक्रय की शिकायतें मिल रही थीं, वहाँ ऑपरेशन कासो चलाया गया। डीएसपी इशान सिंघला ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान कई शकियों को हिरासत में लिया गया है और कुछ पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं; शाम को डेटा इकट्ठा कर जानकारी साझा की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
कल से शुरू हो रही शारदीय नवरात्र और दशहरा को लेकर भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Nautanwa, Uttar Pradesh:कल से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र और आगामी दशहरा पर्व को लेकर महराजगंज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारत-नेपाल की खुली सीमा से लेकर जिले के दुर्गा पूजा पंडालों और दुर्गा मंदिरों तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है, वहीं सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और सोशल मीडिया के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का साफ कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वी/ओ- आपको बता दे कि शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को देखते हुए भारत नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एसएसबी और पुलिस के जवान सीमा से आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच कर रहे हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और सामानों की तलाशी लेने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों, होटलों और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन के जरिए निगरानी और अलग-अलग स्थानों पर आकस्मिक जांच भी की जा रही है, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके । एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आगामी नवरात्र और दशहरा पर्व को देखते हुए पूरे जनपद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले में करीब 37 बड़े दुर्गा पूजा पंडाल आयोजित होते हैं, जबकि 32 स्थानों पर रावण दहन किया जाता है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर लगभग 1,715 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं और छह बड़े जुलूस निकाले जाते हैं। इन सभी आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। होटल, ढाबों और सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित चेकिंग के साथ ड्रोन और आकस्मिक जांच के जरिए भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने, भ्रामक खबर प्रसारित करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइट- शक्ति मोहन अवस्थी पुलिस अधीक्षक महाराजगंज वी/ओ- कुल मिलाकर शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। अब देखना होगा कि सुरक्षा के इन व्यापक इंतजामों के बीच त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन कितना सफल रहता है। वॉक थ्रू ऑन बॉर्डर अलर्ट0
0
Report
जयपुर मेट्रो फेज-1सी में TBM प्रताप का शुभारंभ, 2028 तक ट्रांसपोर्ट नगर तक
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर मेट्रो के विस्तार की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मेट्रो फेज-1C परियोजना के तहत भूमिगत सुरंग निर्माण के लिए TBM (टनल बोरिंग मशीन) ‘प्रताप’ का शुभारंभ किया गया। गलता गेट के पास दिल्ली रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मशीन के शुभारंभ किया। इसके साथ ही बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो लाइन के भूमिगत हिस्से के निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है। गलताजी मेट्रो स्टेशन से सुरंग की खुदाई शुरू की जाएगी। Chief Secretary V. Srinivasa ने बताया कि फेज-1C के तहत ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन का संचालन मार्च-अप्रैल 2028 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। TBM मशीन के जरिए भूमिगत सुरंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्से को आगे बढ़ाया जा सकेगा। कैडिडेट्स बतौर - जयपुर मेट्रो के विस्तार के बारे में जानकारी देते हुए मेट्रो CMD विशाख गालरिया ने बताया कि जयपुर मेट्रो फेज-2 के एक हिस्से का वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है। एयरपोर्ट क्षेत्र में बनने वाले भूमिगत हिस्से के लिए टेंडर प्राप्त हो चुके हैं। इस पैकेज का वर्क ऑर्डर भी जल्द जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट से आगे कलेक्टरेट क्षेत्र होते हुए संबंधित हिस्सों में निर्माण कार्य आगे बढ़ाने के लिए दो अन्य पैकेज के टेंडर 15 अक्टूबर तक प्राप्त करने होने की उम्मीद है। नवंबर तक इन पैकेजों के वर्क ऑर्डर जारी करने का लक्ष्य बताया गया है। कमांडर वैभव गालरिया ने बताया जयपुर मेट्रो के विस्तार की कुल प्रस्तावित लंबाई करीब 41 किलोमीटर है। परियोजना के अलग-अलग हिस्सों में निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि पूरी लाइन पर काम निरंतर जारी रह सके। इस दौरान गालरिया ने कहा TBM ‘प्रताप’ के शुभारंभ को जयपुर मेट्रो के विस्तार की दिशा में अहम उपलब्धि माना जा रहा है। फेज-1C के पूरा होने से बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो कनेक्टिविटी मजबूत होगी, वहीं फेज-2 के निर्माण की तैयारियों से शहर में सार्वजनिक परिवहन के विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
झालावाड़ के मनोहरथाना में किशोरी बहला-फुसलाकर बेचने की कोशिश, तीन गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के मनोहरथाना थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसे बेचने की फिराक में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत किशोरी को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामलों में पुलिस की ओर से आगे की जांच जारी है। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि गत 5 अक्टूबर 2026 को मनोहरथाना पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ग्राम घोड़ाखेड़ा पहुंची। यहां पुलिस को एक किशोरी मिली, जिसने बताया कि बालू सिंह गुर्जर, शंकर चौहान और काजल उर्फ सजनी उसे उत्तरप्रदेश से बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर आए थे। आरोप है कि तीनों उसे किसी व्यक्ति को बेचने की फिराक में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मनोहरथाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और लड़की को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुक्त कराई किशोरी को आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के निर्देशन में मनोहरथाना थाना अधिकारी महेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। फिलहाल, मनोहरथाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सके;0
0
Report
Advertisement
