Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250609

फुरकान की पोस्टर से सड़क बनवाने की जिद, बागपत कलेक्ट्रेट में हंगामा

KCKULDEEP CHAUHAN
Feb 18, 2026 11:24:49
Baghpat, Uttar Pradesh
नाम कुलदीप चौहान लोकेशन बागपत बागपत जिले के कलेक्ट्रेट में उस समय अजीबो-गरीब नज़ारा देखने को मिला, जब रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव निवासी फुरकान हाथों में बॉलीवुड सितारों सलमान खान और शाहरुख खान के पोस्टर लेकर पहुंच गया। फुरकान का कहना है कि गांव की सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है, लेकिन सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। दरअसल आरोप है कि बरसात में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। नाराज़ फुरकान ने अनोखे अंदाज़ में फिल्मी सितारों से ही सड़क बनवाने की मांग कर डाली। कलेक्ट्रेट परिसर में उसे देखने वालों की भीड़ जुट गई। फुरकान ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द सड़क निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JSJitendra Soni
Feb 18, 2026 13:02:51
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन छात्राओं से बातचीत जालौन में इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम का दूसरी पाली का हिंदी का पेपर छूटने के बाद जी मीडिया ने छात्र-छात्राओं से बातचीत की। इस दौरान उनका कहना है कि पेपर काफी कठिन था। फ़िर भी तैयारी के हिसाब से 80 फीसदी प्रश्नो के उत्तर सोल्व कर दिए गए। वही इस बार जालौन में 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में 38318 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमे हाईस्कूल की परीक्षा में 19070 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 19248 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं, परीक्षा को देखते हुए 72 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, इसके अलावा निगरानी के लिए 5 जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 72 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही 6 सचल दल और मंडलीय स्तर की टीमें भी नियमित निरीक्षण कर रही थी, वही सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले दिन का पेपर सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है।
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 13:02:46
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कुर्मा मोड़ के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल और एक ई-रिक्शा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निहाल पुत्र अब्दुल जलील निवासी वार्ड नंबर 10 कच्चा धौराटांडा, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल को दो दिन पहले परसाखेड़ा स्थित एक शादी हॉल के पास से चोरी किया था। वहीं बरामद ई-रिक्शा को भी उसने कच्चा शाही बाजार क्षेत्र से चोरी किया था।पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त रहा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 18, 2026 13:02:23
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में दर्दनाक टक्कर, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, बैंक कर्मी समेत दो की मौके पर मौत अरोहा जनपद के धनौरा क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गजरौला–चांदपुर मार्ग पर Reliance Industries Limited के पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान देवेंद्र सिंह गिल (38) निवासी ग्राम मलहुपुरा और वीरपाल सिंह (40) निवासी ग्राम कलाली के रूप में हुई है। दोनों धनौरा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। बताया गया कि देवेंद्र सिंह गिल एक निजी बैंक में कार्यरत थे और परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी और नौ वर्षीय बेटे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं वीरपाल सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी और दो छोटे बच्चों का सहारा छिन गया है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 18, 2026 13:01:56
Noida, Uttar Pradesh:चुनाव आयोग को हमारे प्रतिनिधिमंडल द्वारा जो ज्ञापन सौंपा गया है वो एक ऐसी आशा है जो हर इंसान के अंदर बैठे ईमानदार ज़मीर से दुनिया हमेशा करती आई है। सदैव ये नहीं होता कि लोग कुछ गलत करते हैं, कभी-कभी सत्ताधारी दल के लोग अधिकारियों को गलत करने पर मजबूर भी करते हैं। बचपन में हमने ‘पंच परमेश्वर’ की जो कहानी सुनी थी, उस पर हमारा एतबार आज भी क़ायम है। SIR में फ़ार्म 7 की अनगिनत धांधलियों और गड़बड़ियों को लेकर हमारी जो आपत्तियाँ और ठोस साक्ष्य हैं, उनका संज्ञान लेकर चुनाव आयोग न्यायसंगत निर्णय लेगा और इस अपराध के लिए क़ानूनी कार्रवाई करते हुए दोषियों के ख़िलाफ़ FIR भी करेगा, ये हमारा अटूट विश्वास है। चुनाव आयोग जब अपने गौरवशाली अतीत के प्रति सजग रहेगा तभी लोकतंत्र बचेगा और चुनाव आयोग के हर अधिकारी का मान-सम्मान भी।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 18, 2026 13:01:41
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने रेप से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि यदि पूरे पेनिट्रेशन यानी प्रवेश का प्रमाण नहीं है और केवल प्राइवेट पार्ट को रगड़ा गया है, तो इसे कानून की नजर में रेप नहीं, बल्कि रेप की कोशिश अटेम्प्ट टू रेप माना जाएगा। इसी आधार पर आरोपी की सजा 7 साल से घटाकर साढ़े तीन साल कर दी गई है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की सिंगल बेंच जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास ने अपील को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए कहा कि आरोपी की मंशा गलत और स्पष्ट थी, लेकिन मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरा पेनिट्रेशन साबित नहीं हुआ। इसलिए मामला बलात्कार नहीं, बल्कि बलात्कार के प्रयास का बनता है। ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(1) यानी रेप और धारा 342 यानी गलत तरीके से बंधक बनाने का दोषी मानते हुए 7 साल की सजा सुनाई थी। लेकिन हाईकोर्ट ने धारा 376(1) की दोषसिद्धि रद्द करते हुए आरोपी को धारा 376 के साथ 511—यानी रेप के प्रयास के तहत दोषी ठहराया। अब आरोपी को 3 साल 6 महीने की कठोर कारावास और 200 रुपए जुर्माना, जबकि धारा 342 के तहत 6 महीने की सजा बरकरार रखी गई है। मामला धमतरी जिले का है। 21 मई 2004 को पीड़िता के घर में अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी उसे जबरन अपने घर ले गया। अभियोजन के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को कमरे में बंद किया, हाथ-पैर बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। कुछ समय बाद पीड़िता की मां मौके पर पहुंचीं और उसे छुड़ाया गया। इसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज हुई। मेडिकल जांच में हाइमन सुरक्षित पाया गया। डॉक्टर आशा त्रिपाठी ने कोर्ट में गवाही दी कि पूरे पेनिट्रेशन की पुष्टि नहीं होती। हालांकि, पीड़िता के कपड़ों पर मानव शुक्राणु मिलने और प्राइवेट पार्ट में लालिमा पाए जाने की पुष्टि फोरेंसिक साइंस लैब ने की थी। कोर्ट ने माना कि आरोपी का कृत्य गंभीर था, लेकिन कानूनी परिभाषा के मुताबिक रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन का प्रमाण आवश्यक है। कानून भावनाओं से नहीं, साक्ष्य और परिभाषा से चलता है। पेनिट्रेशन सिद्ध नहीं होने पर अपराध की श्रेणी बदल सकती है। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि आरोपी दो महीने के भीतर ट्रायल कोर्ट में आत्मसमर्पण करे और शेष सजा पूरी करे। आरोपी पहले ही करीब डेढ़ साल जेल में बिता चुका है। हाईकोर्ट ने आरोपी को बरी नहीं किया है, बल्कि अपराध की प्रकृति के अनुसार धारा में बदलाव किया है। यह फैसला इसलिए अहम है क्योंकि इसमें अदालत ने रेप और रेप के प्रयास के बीच कानूनी अंतर को स्पष्ट किया है.
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Feb 18, 2026 13:01:13
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परक्षाओं को सुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशों के क्रम में सभी 356 परीक्षा के केन्द्र व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। बीओ 1 / चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आज जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों को संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान विवेकपूर्ण , शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मनोयोग से परीक्षाओं को सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा हम सभी का दायित्व परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना है जिसमें आपसी समन्वय जरुरी है। किसी प्रकार की समस्या होने पर उच्च अधिकारियों को अवश्य तत्काल अवगत कराये ताकि समय रहते हुए समस्याओ का समाधान किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्राप्त पेपर पत्र के जो भी बंडल प्राप्त होते हैं उन्हें खोलने में विशेष सावधानी रखे。 इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा केन्द्र की सीमाओं में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अनुचित गतिविधियों पर नियंत्रण तथा परीक्षा संचालन को निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक पुलिस व्यवस्था की बात कही। परीक्षा केन्द्रों के 100 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। बाईट / गौरव कुमार जिलाधिकारी चमोली बाईट / आकाश सारस्वत मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली
0
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Feb 18, 2026 13:01:00
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-भांजे की शादी में डांस कर रहे दूल्हे के मामा की मौत ग्राम पिपलुद में छाया मातम मेहंदी की रस्म में पत्नी के साथ कर रहे थे परफॉर्म हार्ट अटैक से हुई मौत का वीडियो हुवा वायरल बड़वानी जिले के ग्राम पिपलुद निवासी व्यक्ति की ग्राम वझरा (खरगोन) में गतरात्री अपने भांजे की शादी समारोह में आयोजित मेंहदी की रस्म के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई दूल्हे के मामा घनश्याम यादव को नाचते समय हार्ट अटैक आ गया था जिससे उनकी मौत हो गई जिनका गृहग्राम लाकर अंतिम संस्कार किया गया है जानकारी अनुसार घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर खुशी-खुशी नाच रहे थे परिवार के लोग भी जश्न में शामिल थे नाचने के दौरान ही वह गिर पड़े इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई इधर सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मौत से कुछ ही सेकंड पहले घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ हंसते-नाचते नजर आ रहे थे अचानक हुई इस घटना से शादी का माहौल गम में बदल गया जहां कुछ देर पहले शहनाई बज रही थी वहीं अचानक चीख-पुकार मच गई घटना के वीडियो भी सामने आए है जिसमें घनश्याम यादव को स्टेज पर नाचते हुए देखा जा सकता है
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 18, 2026 13:00:33
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर--एनडीपीएस न्यायालय जोधपुर के विशिष्ट न्यायाधीश मधुसूदन मिश्रा ने 12 साल पुराने अवैध मादक पदार्थ डोडापोस्त के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को 10 वर्षों का कठोर कारावास और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। विशिष्ट लोक अभियोजक गोविन्द जोशी ने बताया कि दिनांक 16/01/2014 को धवा से लुणावास जाटान रोड से धतरवालों की ढाणी जाने वाले रास्ते पर भागीरथराम की ढाणी के बाहर एक व्यक्ति 2 भरे हुए कट्टे लेकर रास्ते के किनारे पर खड़ा था। झंवर पुलिस थाना के तत्कालीन थानाधिकारी नरपतसिंह भाटी मय पुलिस जाब्ता को देखकर दोनों कट्टे लेकर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा करने पर दोनों कट्टो को फेंककर भागने में कामयाब रहा। जाब्ता में शामिल संबंधित बीट कॉन्स्टेबल रामपाल ने भागने वाले व्यक्ति की भागीरथराम पुत्र पप्पाराम विश्नोई निवासी गांव धवा पुलिस थाना झंवर के रूप में पहचान की। दोनों कट्टो में से 48 किलोग्राम डोडापोस्त का चूरा बरामद हुआ, पुलिस द्वारा दूसरे दिन आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा बाद अनुसंधान आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। न्यायालय से वर्तमान में अवैध मादक पदार्थों के मामलों में उतरोतर वृद्धि होने, अवैध मादक पदार्थों से युवाओं का भविष्य बर्बाद होने से यह अपराध गंभीर किस्म की प्रकृति का अपराध बताया। उसका समाज में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की वजह से आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की जबकि आरोपी ने नरमी बरतने का आग्रह किया। विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत कुल 12 गवाह, 27 दस्तावेजी साक्ष्य और 6 आर्टिकल के आधार पर अभियुक्त भागीरथराम पुत्र पप्पाराम विश्नोई निवासी गांव धवा पुलिस थाना झंवर, जोधपुर को अवैध मादक पदार्थ डोडपोस्त रखने के आरोप में दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष का कठोर कारावास व एक लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई。
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 18, 2026 13:00:16
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। डकैती प्रभावित क्षेत्र से जुड़े एक चर्चित जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब 10 वर्ष पुराने प्रकरण में विशिष्ट न्यायालय ने आरोपी को कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। प्रकरण की सुनवाई कर रहे विशिष्ट न्यायाधीश राकेश गोयल ने आरोपी बृजमोहन उर्फ भगत पुत्र बनवारी लाल निवासी राजाखेड़ा को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा नहीं करने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। विशिष्ट लोक अभियोजक सतीश शर्मा ने बताया कि यह मामला लगभग दस वर्ष पूर्व राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था। परिवादी ठेला संचालक सीताराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी बृजमोहन ने उस पर जानलेवा हमला کرتے हुए फायरिंग की थी। घटना के दौरान चलाई गई गोली ठेले को छूते हुए वहां खड़े ग्राहक उमेश श्रीवास्तव को जा लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामाले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की थी। जांच के दौरान घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए तथा गवाहों के बयान दर्ज किए गए। मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान अदालत में प्रस्तुत किए गए, जिनके आधार पर अभियोजन पक्ष ने आरोपी के खिलाफ मजबूत पैरवी की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद आरोपी को दोषी माना। न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में भय का वातावरण पैदा करती हैं, विशेषकर उन क्षेत्रों में जो पहले से ही आपराधिक गतिविधियों से प्रभावित रहे हैं। ऐसे मामलों में कठोर दंड आवश्यक है ताकि समाज में कानून का संदेश स्पष्ट रूप से पहुंचे। बाइट _विशिष्ट लोक अभियोजक सतीश शर्मा
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 12:59:42
Pure Tiwari, Uttar Pradesh:गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों में जीवन कौशल विकास और करके सीखने के क्रम में आज कंपोजिट विद्यालय पिपरा पदुम शिक्षा क्षेत्र झंझरी में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राहुल देव वर्मा के देखरेख में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के द्वारा बाल मेल का आयोजन किया गया। इस मेले में बच्चों ने परस्पर सहयोग से पानी पूरी , मसालेदार चना , टॉफी चॉकलेट का स्टाल समेत कई सारे स्टाल लगाकर अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया।इस अवसर पर न्याय पंचायत के कई शिक्षक उपस्थित रह कर नकद भुगतान देकर खाद्य पदार्थों का आनंद लिया। इससे बच्चों में खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री के द्वारा धनार्जन का सम्यक ज्ञान हुआ। व्यावहारिक रूप से उन्हें पैसे के लेनदेन का ज्ञान हुआ। शिक्षिका शबाना मसूद, सौरभ गुप्ता, शिवशंकर यादव, संजय सिंह, दीपक चौधरी, तेजेंद्र द्विवेदी उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 12:59:41
Mirganj, Uttar Pradesh:मीरगंज। कस्बे के राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होते ही केंद्र के बाहर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही छात्र-छात्राएं परीक्षा कक्ष से बाहर निकले, उनके चेहरों पर आत्मविश्वास और संतोष साफ झलक रहा था। परीक्षा देकर बाहर आए कई विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित और पाठ्यक्रम के अनुरूप था। उनका कहना था कि अधिकांश प्रश्न सीधे सिलेबस से पूछे गए थे, जिससे उन्हें हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। कुछ छात्रों ने बताया कि पेपर उम्मीद से आसान रहा और उन्होंने सभी प्रश्न पूरे आत्मविश्वास के साथ हल किए। कई विद्यार्थियों ने समय प्रबंधन को भी अपनी सफलता का कारण बताया। उनका कहना था कि उन्हें उत्तर लिखने के लिए पर्याप्त समय मिला और उन्होंने निर्धारित समय से पहले ही पूरा प्रश्नपत्र हल कर लिया। परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावक भी बड़ी संख्या में अपने बच्चों का इंतजार करते नजर आए। जैसे ही बच्चे बाहर आए और पेपर अच्छा होने की जानकारी दी, अभिभावकों के चेहरों पर भी खुशी और राहत दिखाई दी।
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 12:59:39
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलासपुर नर्सरी के समीप पनियरा रोड स्थित पुलिया के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कौशल्या (पत्नी चुन्नू) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दूसरे बाइक सवार का इलाज परतावल सीएचसी में चल रहा है। प्राप्त के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और पुलिया के समीप आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को निजी वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। वही चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे घायल का उपचार परतावल में जारी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top