250609
बागपत में एससी-एसटी आरक्षण को लेकर दलित समाज का धरना प्रदर्शन
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत कलेक्ट्रेट में एससी-एसटी आरक्षण को लेकर दलित समाज के लोगों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। भारत बंद का समर्थन करते हुए, प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आरक्षण में कोई छेड़छाड़ न करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने डीएम बागपत को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। धरने में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। सपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि अखिलेश यादव के निर्देश पर उन्होंने इस धरने को समर्थन दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्वामित्व पोर्टल लॉन्च: ग्राम नागरिक अब घर बैठे संपत्ति आपत्तियां दर्ज करें
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वामित्व योजना से जुड़ी आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए की स्वामित्व पोर्टल की लॉन्चिंग ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक घर बैठे स्वामित्व पोर्टल पर दर्ज करवा सकेंगे संपत्ति संबंधी आपत्तियां एवं शिकायतें- मुख्यमंत्री नागरिक अपने मकान और प्लॉट का विवरण ऑनलाइन देख सकेंगे तथा गलतियों को ठीक करवाने के लिए शिकायत दर्ज कर सकेंगे 2018-19 में हरियाणा सरकार द्वारा स्वामित्व योजना शुरू की गई थी जिससे प्रभावित होकर केंद्र सरकार ने इसे पूरे देश में किया लागू आज प्रदेश में रेवेन्यू हरियाणा की वेबसाइट पर एक ही स्थान पर राजस्व संबंधी सभी सेवाएं आमजन के लिए उपलब्ध - मुख्यमंत्री पोर्टल पर नागरिक अपनी संपत्ति को डिजिटल मानचित्र पर भी देख सकेंगे मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों व अन्य राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश, पोर्टल पर आने वाली शिकायतों व आपत्तियों का निपटान साथ-साथ करें0
0
Report
डीडवाना में स्कूल बस ब्रेक फेल: पिकअप और बाइक क्षतिग्रस्त, बच्चों की जान बची
डीडवाना में स्कूल बस के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नागौर रोड पर ब्रेक फेल होने के बाद बेकाबू हुई निजी स्कूल की बस ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस पिकअप को करीब 10 मीटर तक घसीटती रही। इसके बाद पिकअप एक पेड़ से जा टकराई, जिसके बाद बस रुक पाई। इस दौरान पिकअप और बस की चपेट में सड़क किनारे खड़ी दो बाइक भी आ गईं। हादसे में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि बस में सवार निजी स्कूल के छात्रों को बड़ा नुकसान नहीं हुआ। एक छात्र को मामूली चोट लगने की जानकारी सामने आई है। हादसे के वक्त सड़क किनारे खड़े लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। बेकाबू बस को देखकर लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। कुछ ही सेकंड में घटनास्थल पर चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया। हादसे के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बस के पीछे न तो बस का नंबर स्पष्ट रूप से अंकित था और न ही कोई आवश्यक संकेतक नजर आया। सवाल यह है कि आखिर नियमों की अनदेखी कर बच्चों को ले जाने वाले इन स्कूल वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच कौन कर रहा है? मासूम बच्चों की जिंदगी से जुड़े स्कूल वाहनों में ब्रेक, फिटनेस और अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच बेहद जरूरी है। अब इस हादसे के बाद परिवहन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि बिना पर्याप्त जांच के जैसी बसें सड़कों पर कैसे दौड़ रही हैं।0
0
Report
ऊर्जा मंत्री के निर्देश से सांगोद- बपावर मार्ग पर जाम जल्द होगा दूर
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) जी राजस्थान की खबर का हुआ सकारात्मक असर, एक तरफ खुदी पड़ी सड़क का कार्य हुआ शुरू, रोड़ खुदाई के कारण सांगोद-बपावर मार्ग पर लगने वाले जाम से जल्द मिलेगी राहत, जाम की स्थिति को लेकर जी मीडिया ने प्रमुखता से चलाई थी खबर, जी मीडिया की खबर पर संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने समस्या को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, समय सीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश, जाम की समस्या के चलते दुकानदारों व लोगो मे बढ़ने लगा था आक्रोश, ऊर्जा मंत्री के हस्तक्षेप के बाद फिर से शुरु किया गया रोड निर्माण कार्य,0
0
Report
Advertisement
उदयपुर: होटल पार्किंग से लाइसेंसी पिस्टल चुराने वाला टैक्सी चालक गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर की सूरजपोल थाना पुलिस ने कर्रवाई करतार हुए हरियाणा से उदयपुर घूमने आए पर्यटक की कार से लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस चोरी करने के मामले में आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने होटल की पार्किंग में कार को साइड में लगाने के बहाने चाबी लेकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। आखिरकार मुखबिर की सूचना और तकनीकी अनुसन्धान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को बलीचा क्षेत्र से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिए।दरअसल हरियाणा के सोनीपत निवासी ओमप्रकाश चौधरी उदयपुर घूमने आए थे और भटियानी चौहट्टा स्थित होटल मनोर में ठहरे हुए थे। होटल की पार्किंग में खड़ी उनकी कार के डैशबोर्ड में रखी लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ली। इस पर पीड़ित ने सूरजपोल थाने में प्रकरण दर्ज करवाया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। इसके साथ ही गाइड्स, होटल कर्मचारियों और टैक्सी चालकों से पूछताछ की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी जयप्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध चोरी के साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पेशे से टैक्सी चालक है। वह 12 नवम्बर को सूरत से पर्यटकों को लेकर उदयपुर आया था। इसी दौरान होटल मनोर की पार्किंग में खड़ी परिवादी की कार को साइड में लगाने के बहाने उसने कार की चाबी ली और डैशबोर्ड में रखी लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन एवं 20 कारतूस चोरी कर लिए।0
0
Report
ओबीसी आरreservation पर 13 तकनीकी खामियां दूर, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई जल्दी करेगा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ओबीसी आरक्षण मामला सरकार ने 13 तकनीकी खामियां की दूर सुप्रीम कोर्ट याचिका पर जल्द करेगा सुनवाई याचिका को नियमित केस नंबर जारी हुआ 16 अक्टूबर 2026 को दाखिल की गई थी याचिका 27% ओबीसी आरक्षण का मामला भोपाल ओबीसी आरक्षण पर लोकेंद्र गुर्जर का बयान ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य हैं लोकेंद्र गुर्जर SLP की तकनीकी खामियां दूर करना सकारात्मक प्रगति है आरक्षण बहाली के लिए संवैधानिक, प्रयास करेंगे ठोस प्रगति नहीं होने पर महासभा आंदोलन करेगी0
0
Report
मंडी क्षेत्र में मकान से 10 से 15 लाख के नकदी-जेवर गायब, फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम ने जुटाए साक्ष्य।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र में एक मकान से नकदी और लाखों रुपये के आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।पुलिस के अनुसार, गायब हुए नकदी और आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के बंद होने समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के शीघ्र खुलासे, आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर: श्रद्धा के साथ मना गोपाष्टमी का पावन पर्व, श्री गोपाल गौशाला में उमड़े श्रद्धालु
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जनपद में मंगलवार को गोपाष्टमी का पावन पर्व बेहद उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के मिश्रीपुर स्थित श्री गोपाल गौशाला में भव्य गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया, जहाँ सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महोत्सव के तहत सुबह 9 बजे से ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ-पूजन, गौदान और तुलादान का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गौमाता का विधिवत पूजन कर गुड़, हरा चारा व फल खिलाए और परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान गौशाला परिसर में सनातन संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली और लोग बढ़-चढ़कर गौ-सेवा के पुण्य कार्य में जुटे रहे। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिकों और विशिष्ट अतिथियों ने भी शिरकत कर गौ-सेवा का संकल्प लिया। जनसहयोग से हो रहा 500 गोवंशों का संरक्षण आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष सुरेश सिंघल ने बताया कि गौशाला में वर्तमान में करीब 500 गोवंश संरक्षित हैं, जिनकी देखभाल और भरण-पोषण पूरी तरह से समाज के जनसहयोग से किया जाता है। उन्होंने गोपाष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी शहरवासियों से गौ-संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।0
0
Report
मोरनी क्षेत्र में CM दौरे के दौरान फायर ब्रिगेड गाड़ी खाई में गिरी, मचा हड़कंप
Panchkula, Haryana:मोरनी क्षेत्र में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड वाहन के खाई में गिरने की सूचना से मौके पर मची अफरा-तफरी। पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री के मोरनी क्षेत्र में प्रस्तावित दौरे के दौरान एक बड़ा हादसा होने की सूचना सामने आई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। ड्राइवर मोहित मलिक कच्चा कर्मचारी है और साथी लेखराज पक्का कर्मचारी है पता चला है की गाड़ी मोहित चल रहा था और यह गाड़ी सेक्टर 5 फायर स्टेशन से थी0
0
Report
मिर्गी अभिशाप नहीं, संपूर्ण इलाज संभव : डॉ मंजेश राठी
Moradabad, Uttar Pradesh:मिर्गी कोई अभिशाप नहीं, एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है जिसका संपूर्ण इलाज संभव है.. National Epilepsy Day (17 नवंबर) पर DMR Hospital में परामर्श व जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन अंधविश्वास और झाड़-फूंक छोड़ न्यूरोलॉजिस्ट से कराएं सटीक जांच, 70-80% मरीज दवाओं से हो सकते हैं पूरी तरह स्वस्थ "मिर्गी कोई मानसिक पागलपन या ऊपरी हवा का असर नहीं है, बल्कि यह मस्तिष्क की नसों में होने वाली एक अस्थाई न्यूरोलॉजिकल गड़बड़ी है, जिसका सही समय पर सटीक इलाज पूरी तरह संभव है।" यह बात डीएमआर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने National Epilepsy Day (17 नवंबर) के अवसर पर आयोजित विशेष परामर्श व जागरूकता सत्र के दौरान कही। अक्सर समाज में मिर्गी के दौरों को लेकर झिझक, डर और सामाजिक कलंक (Stigma) देखा जाता है। इसी भ्रांति को तोड़ने के लिए अस्पताल की ओपीडी में आए मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच एक सीधा संवाद सत्र रखा गया, जहां डॉ. राठी ने मिर्गी पीड़ितों का परीक्षण करने के साथ ही लोगों के अंधविश्वास दूर किए। लक्षण केवल हाथ-पैर पटकना ही नहीं: डॉ. मंजेश राठी ने बताया कि अधिकांश लोग केवल बेहोश होकर हाथ-पैर कांपने को ही मिर्गी मानते हैं, जबकि इसके कई अन्य सूक्ष्म संकेत भी होते हैं जिन्हें पहचानना जरूरी है: अचानक शरीर में झटके या दौरे (Seizures) आना। कुछ सेकंड के लिए चेतना खो देना (Loss of awareness)। अचानक शून्य में ताकते रहना (Blank staring)। अचानक भ्रम की स्थिति (Sudden confusion) पैदा होना या बिना वजह असामान्य हरकतें करना। समय पर जांच और नियमित दवा ही समाधान: जागरूकता सत्र में डॉ. राठी ने स्पष्ट किया आधुनिक जांचों से मिर्गी के सही प्रकार और कारण की पहचान हो जाती है। समय पर पहचान और विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिकल देखरेख में नियमित दवा लेने से मिर्गी पीड़ित सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
मंडी पुलिस ने NDPS मामले में 57.92 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज की
Mandi, Himachal Pradesh:मंडी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 58 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई है। इसमें 23 लाख 92 हजार रुपये की महिंद्रा थार और पुरानी मंडी स्थित 34 लाख रुपये का मकान शामिल है। दरअसल, सदर थाना मंडी में दर्ज NDPS के एक मामले में 6 ग्राम हेरोइन बरामद होने के बाद पुलिस ने वित्तीय जांच की थी। अब SAFEMA ने 12 नवंबर को दोनों संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश की पुष्टि कर दी है पुलिस अधीक्षक मण्डी के नेतृत्व में मण्डी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर प्रहार करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। थाना सदर मण्डी में दर्ज FIR No. 79/2025 दिनांक 31.03.2025, धारा 21/29 NDPS Act के मामले में 6 ग्राम हेरोइन की बरामदगी के उपरांत मण्डी पुलिस द्वारा गहन वित्तीय जांच की गई। इस जांच के दौरान नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर NDPS Act की धारा 68F के तहत लगभग ₹57,92,070/- (सत्तावन लाख बानवे हजार सत्तर रुपये) की संपत्ति फ्रीज करने का आदेश पारित किया गया था। मार्ग ... इस प्रकार इन दोनों संपत्तियों का कुल मूल्य ₹57,92,070/- है। पुलिस अधीक्षक मण्डी के नेतृत्व में मण्डी पुलिस द्वारा इस मामले में केवल नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई ही नहीं की गई, बल्कि उनकी अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति का पता लगाने के लिए विस्तृत वित्तीय जांच भी की गई। इस कार्रवाई में थाना सदर मण्डी की पुलिस टीम एवं जिला पुलिस की संबंधित इकाइयों के समन्वित प्रयास महत्वपूर्ण रहे। मण्डी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशा तस्करी के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। नशा तस्करों के विरुद्ध गिरफ्तारी के साथ-साथ उनके आर्थिक साम्राज्य को समाप्त करने के लिए भी मण्डी पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।0
0
Report
टोल कर्मी से पहचान पर बवाल: वेयरहाउसिंग अध्यक्ष नेताजी भड़के, कलेक्टर को फोन
Rewa, Madhya Pradesh:नेता जी टोल कर्मी से बोले वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन अध्यक्ष को नहीं जानता तो टोल कर्मी बोला नहीं जानता भड़के नेता जी बोले कलेक्टर को फोन लगाओ - नेताओं को यह मुगालता हो गया कि उन्हें सब जानते हैं... ऐसे ही एक नेता जिन्हें मुगालता हो गया मध्य प्रदेश के संजय नागाईच को... जो मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष हैं... उन्हें रीवा टोल नाके पर रोका गया तो नेताजी ने टोल कर्मी से कहा मुझे हो टोल कर्मी ने पहचानने से इंकार कर दिया... नेताजी बोले मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन का अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री हूँ टोल कर्मी ने कहा मैं नहीं जानता उसने पहचानने से इनकार कर दिया... कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त संजय नागाईच भड़क गए और कहां कि कलेक्टर को लगाओ फोन0
0
Report
टीकमगढ़ में रसोइयों के बकाए के विरोध पर महिलाओं ने चक्का जाम, भुगतान की मांग
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में रसोइयों के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने से नाराज महिलाओं का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला, जहाँ नाराज महिलाओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर टीकमगढ़-झांसी हाईवे मार्ग पर चक्काजाम लगा दिया, इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द ही भुगतान कराने की मांग की है। बी.ओ.-1- दरअसल रसोइयों का कहना है की 16 मार्च 2026 से उन्हें पारिश्रमिक का भुगतान नहीं मिला है, अपनी समस्या को लेकर वह करीब दस बार शिकायतें कर चुकी हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है, इसी से नाराज होकर महिलाओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया और सड़क पर बैठकर चक्काजाम लगा दिया, महिलाओं ने चेतावनी दी की यदि जल्द ही उनका बकाया भुगतान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करगी, प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द ही भुगतान कराने की मांग की है, वही जिला पंचायत सीईओ ने रसोइयों को जल्द ही भुगतान करने का आश्वासन दिया है। वाईट-1- जगप्रसाद यादव (प्रतिनिधि रसोईया संघ) वाईट-2- विशाल धाकड़ (सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़)0
0
Report
Advertisement
कोरबा की गौशाला में गोपाष्टमी पर भक्तिमय आयोजन, अरुण साव ने गौसेवा पर जोर दिया
Korba, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कनबेरी स्थित अग्रसेन गौशाला परिसर में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। कार्यक्रम में गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान गौसेवा, गौसंरक्षण और भारतीय संस्कृति में गौमाता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं और गौसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई। इस आयोजन ने एक बार फिर समाज में गौसेवा, संवेदना और संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया.0
0
Report
UDA का दावा: पीएम यूनिटी मॉल में मानक अनुरूप निर्माण, 2500 से अधिक टेस्ट
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के पीएम यूनिटी मॉल की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बीच UDA का जवाब, 2500 से ज्यादा टेस्ट में निर्माण मानकों के अनुरूप पीएम यूनिटी मॉल की गुणवत्ता पर UDA का दावा, तय मापदंडों से हो रहा निर्माण, स्वतंत्र टीमों ने भी किया निरीक्षण उज्जैन में बन रहा पीएम यूनिटी मॉल तय मापदंडों से बन रहा है। सांसद अनिल फिरोजिया के सवालों के बीच यूडीए ने प्रतिवेदन देकर बताया कि अब तक 2500 से ज्यादा टेस्ट किए गए है। कुछ दिन पहले सांसद अनिल फिरोजिया ने उज्जैन में बन रहे पीएम यूनिटी मॉल के कंस्ट्रक्शन मे क्वालिटी को लेकर सवाल उठाए थे, साथ ही नई दिल्ली में संबंधित विभाग के मंत्री को उसके निर्माण में हो रही अनियमितता को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके चलते इस प्रोजेक्ट के लेकर कई सवाल लोगों के बीच में खड़े होने लगे थे उज्जैन में बन रहे बहुप्रतीक्षित पीएम यूनिटी मॉल के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा उठाए गए सवालों के बाद अब प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है。 मामले की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन विकास प्राधिकरण ने एक विस्तृत तथ्यात्मक पत्र जारी कर सांसद के सभी संदेहों को सिरे से खारिज कर दिया है और निर्माण को पूरी तरह मानकों के अनुरूप करार दिया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि प्रोजेक्ट में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा रहा है। उविप्रा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मॉल के निर्माण में तय तकनीकी मापदंडों, स्वीकृत डिजाइनों और भारतीय मानक ब्यूरो के नियमों का पूरी तरह पालन हो रहा है। परियोजना में निर्धारित ब्रांड से भी उच्च स्तर के स्टील यानी Fe-550D ग्रेड का उपयोग किया जा रहा है, जबकि अप्रूव्ड सूची में केवल Fe-500 का प्रावधान था। इसके अलावा टाटा, जिंदल और सेल जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स का स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, गोदरेज के एएसी ब्लॉक्स और सोमानी व आरएके जैसी कंपनियों की विटिफाइड टाइल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्राधिकारी ने बताया कि मॉल की स्ट्रक्चरल डिजाइन की प्रूफ-चेकिंग शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन से कराई गई है, जबकि पोस्ट-टेंशनिंग कार्यों का तकनीकी परीक्षण देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी इंदौर से करवाया गया है। उविप्रा के अनुसार अब तक निर्माण सामग्री के करीब 510 सैंपल, साइट लैब में ढाई हजार से अधिक टेस्ट और 2500 से ज्यादा कंक्रीट क्यूब सेट के परीक्षण कराए जा चुके हैं, जिनके परिणाम पूरी तरह मानक के अनुरूप आए हैं। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा तर्क यह दिया गया है कि संभागायुक्त के निर्देश पर उज्जैन से बाहर के तकनीकी अधिकारियों द्वारा तीन अलग-अलग स्वतंत्र दलों से रैंडम निरीक्षण कराया गया, जिसमें रतलाम, देवास, मंदसौर, आगर-मालवा और नीमच के अधिकारियों की टीमों ने हर बार निर्माण कार्य और गुणवत्ता को पूरी तरह संतोषजनक पाया है। अंत में प्राधिकरण ने सांसद अनिल फिरोजिया को खुला न्योता देते हुए अनुरोध किया है कि वे अपना बहुमूल्य समय निकालकर परियोजना स्थल का निरीक्षण करें, ताकि तकनीकी विशेषज्ञ उन्हें सभी दस्तावेजों और लैब रिपोर्ट्स की विस्तृत जानकारी दे सकें। बाइट सीईओ संदीप सोनी, उज्जैन विकास प्राधिकरण0
0
Report
कूढ़े में लगाईं आग धधक कर दुकान में पहुंची हजारों का समान जलकर राख
Bbrasi, Uttar Pradesh:चहनिया चौराहे पर ऑटो पार्ट्स में लगी आग, हजारों का सामान जलकर खराब चहनिया चौराहे पर स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में कूड़े में लगाई गई आग के कारण हजारों रुपये का सामान जलकर खराब हो गया। घटना मकान के पीछे कूड़े में आग लगाने के दौरान हुई, जिसकी लपटें फैलकर दुकान तक पहुंच गईं। किसी प्रकार से आग पर काबू पाया गया । दुकान के संचालक राजू सिंह ने बताया कि उनके मकान के पीछे किसी ने लापरवाहीपूर्वक कूड़े में आग लगा दी थी। आग धीरे-धीरे फैलते हुए दुकान तक पहुंच गई, जिससे दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खराब हो गया। कहा कि यदि यही घटना रात के समय हुई होती तो पूरी दुकान आग की चपेट में आकर राख हो सकती थी। समय रहते दुकान बच गई और बड़ा नुकसान होने से टल गया। घटना ने आसपास कूड़ा जलाने और इस तरह की लापरवाही से आग लगने की आशंका को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।0
0
Report
Advertisement
