icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
250609
Kuldeep ChauhanKuldeep ChauhanFollow23 Jul 2024, 05:46 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झुंझुनूं में वामपंथी प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वामपंथी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला गया. कलेक्ट्रेट के सामने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उनके इस्तीफे की मांग की गई. कॉमरेड महिपाल पूनिया ने ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन की ओर से ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का सुझाव देने का आरोप लगाया गया है. महिपाल पूनिया ने कहा कि ऐसे आरोपों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त के पद की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. कॉमरेड राजेश बिजारणिया ने बताया कि 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशव्यापी आह्वान के तहत वामपंथी संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. झुंझुनूं में भी इसी क्रम में मार्च निकालकर पुतला दहन किया गया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।
0
0
Report

बस्तर बाढ़ पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना, दीपक बैज बोले राहत राशि बढ़ाओ

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में चक्रवाती तूफ़ान अर्नब और बाढ़ के बाद अब सियासी तूफान खड़ा हो गया है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बाढ़ राहत को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा, राजीव भवन में पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को संवेदनहीन बताया, उन्होंने मुख्यमंत्री के बाढ़ के बाद बस्तर दौरे को लेकर कहा सीएम जरूर बस्तर आए लेकिन बाढ़ प्रभावितों के लिए कोई घोषणा नहीं की दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा सीएम साय पहले बस्तर के टूर में आए अब सिंगापुर के टूर में जा रहे, वहीं दीपक बैज ने जगदलपुर में बाढ़ राहत शिविरों को खाली कराए जाने का आरोप भी लगाया उन्होंने कहा अब तक बाढ़ प्रभावितों के रहने खाने की व्यवस्था नहीं हुई है और अब भी घरों में बाढ़ का मलबा भरा हुआ है, बावजूद प्रशासन ने बाढ़ राहत शिविर खाले करवाए जा रहे है, इसके अलावा दीपक बैज ने उड़ीसा से इंद्रावती नदी में पानी छोड़े जाने को लेकर भी सवाल उठाया, उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को दी जाने वाली राहत राशि को लेकर भी अपर्याप्त बताया उन्होंने कहा RBC 6 (4) के तहत दी जाने वाली राशि अपर्याप्त है फसल और मवेशियों के नुकसान की राहत राशि को लेकर भी सवाल उठाया और सरकार से बाढ़ राहत राशि बढ़ाने की मांग की।
0
0
Report

ओवैसी के ऑफर पर अखिलेश चुप, बीजेपी ने सपा- कांग्रेस पर तंज कस

Noida, Uttar Pradesh:सपा को ओवैसी के ऑफर पर बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का सपा पर तंज सपा के दो प्लान—प्लान A कांग्रेस के साथ गठबंधन, प्लान B ओवैसी के साथ?: बीजेपी कांग्रेस से गठबंधन पर सपा नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं, ओवैसी के ऑफर पर अखिलेश की चुप्पी: बीजेपी ओवैसी के ऑफर पर अखिलेश की चुप्पी को बीजेपी ने बताया मौन सहमति, सपा से स्थिति स्पष्ट करने की मांग सपा बताए—कांग्रेस के साथ गठबंधन कब तक, और क्या ओवैसी के साथ भी बनेगी नई सियासी जुगलबंदी? ‘दो लड़कों’ की जोड़ी पहले नहीं चली, अब ‘तीसरे लड़के’ के रूप में ओवैसी की एंट्री पर सपा-कांग्रेस पर बीजेपी का तंज तुष्टीकरण के एजेंडे को लेकर सपा अपनी रणनीति जनता के सामने स्पष्ट करे
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि और स्वच्छता प्रमाणपत्र वितरण

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चित्तौड़गढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहाद adapters शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सेटेलाइट चिकित्सालय परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित हुई, जिसमें भजनों के साथ विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रार्थना की। जिला कलक्टर ने उपस्थितजनों को गांधीजी और शास्त्रीजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रसेवा की भावना से कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान नगर परिषद के 30 से अधिक सफाई कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
0
0
Report

Hanumangarh में गांधी जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने स्वच्छता का संदेश फैलाया

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) गांधी जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने थामी झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश,कार्यकर्ताओं ने गलियों व सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर कचरा हटाया हनुमानगढ़ में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर शुक्रवार को कांग्रेस सेवादल की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेवादल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू थामकर सार्वजनिक गलियों में सफाई की तथा जगह-जगह जमा कचरे को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों में श्रमदान केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन जीने का आधार और नैतिक कर्तव्य था। गांधी जी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना। गांधी जयंती उनके विचारों को याद करने के साथ उन्हें व्यवहार में उतारने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
0
0
Report
Advertisement

पटना में SIR मुद्दे पर विपक्ष का लोकतंत्र बचाओ मार्च

Patna, Bihar:पटना में SIR और वोटर लिस्ट के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से शुरू हुए मार्च में महागठबंधन के विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पोस्टर-बैनर के साथ वोट चोर गद्दी छोड़, वोट चोर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो और जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन गांधी मूर्ति के नीचे शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। बाइट -- दीपांकर भट्टाचार्य, CPI(ML) के राष्ट्रीय महासचिव मार्च को लेकर CPI(ML) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि आंदोलन SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर चल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के 29 सितंबर के सर्कुलर में SIR वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची से बाहर हुए लोगों के नाम जोड़ने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, 2023 के कानून को खत्म करने और पूरे मामले में जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की मांग की。 बाइट -- शकील अहमद खान, कांग्रेस वरिष्ठ नेता वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहम खान ने कहा कि SIR के हवाले से देश में जिस तरह वोट की चोरी और सरकारें बनाए जाने की बात सामने आई है, उसे देखते हुए आंदोलन की जरूरत है।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दो सदस्यों की ओर से सामने रखी गई बातों के बाद कांग्रेस और विपक्ष बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगा। उन्होंने गांधी मूर्ति को आंदोलन और बदलाव का बड़ा प्रतीक बताते हुए कहा कि तय समय तक आंदोलन जारी रहेगा。 ELEMENTS - VISUAL, BYTE
0
0
Report

भीलवाड़ा में अधिवक्ता पर चाकू हमला, अस्पताल में भर्ती

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा शहर में एक अधिवक्ता पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। घटना सुभाष नगर थाना क्षेत्र के जेल चौराहे की बताई जा रही है, जहां अधिवक्ता गोविंद मानणीया पर चाकू से हमला किया गया। वारदात के बाद घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंचे और जमावड़ा लग गया। बताया जा रहा है कि हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी चाकू से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली दौरे पर हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान इस्तीफे की पेशकश-सूत्र

SShyamFollow12m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:

कांग्रेस यूपी और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी में है। पंजाब में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है, जबकि यूपी में भी बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।

 

अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। राहुल गांधी ने एक दिन पहले अजय राय से वन-टू-वन मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उन्हें फैसले की जानकारी दी गई।

 

अराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस की कमान मिल सकती है।

 

रामपुर खास से तीन बार की विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रियंका गांधी के साथ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी उन्होंने काम किया है।

 

प्रदेश अध्यक्ष के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है।

 

कांग्रेस का यूपी सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला—ब्राह्मण + दलित + ओबीसी + मुस्लिम को साधने की कोशिश।

 

कार्यकारी अध्यक्ष पद की दौड़ में देवेंद्र निषाद, दानिश अली, सुशील पासी, सांसद तनुज पुनिया और सांसद राकेश राठौर के नाम चर्चा में हैं।

 

राजेंद्र पाल गौतम के प्रदेश प्रभारी और अराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने की स्थिति में कांग्रेस यूपी में सामाजिक समीकरण को नए सिरे से साधने की कोशिश करेगी।

 

नए संगठन का ऐलान जल्द होने की संभावना

 

(लखनऊ से जी न्‍यूज र‍िपोर्टर प्रीत‍ि चौधरी की र‍िपोर्ट) 

0
0
Report

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने नवागढ़ में पौधरोपण से पर्यावरण संदेश दिया

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम संबलपुर में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री बघेल ने स्वयं पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान हजारों पौधे रोपे गए, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि पर्यावरण के बिना जीवन संभव नहीं है और हर नागरिक को पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह या अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल भी करें। कार्यक्रम में नीम, पीपल, बरगद, आम, जामुन और कटहल सहित कई फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
0
0
Report

भिवंडी के नोबेल हॉस्पिटल में लापरवाही से मौत, परिवार ने आंदोलन शुरू किया

Thane, Maharashtra:भिवंडीत वैद्यकीय निष्काळजीपणाने तरुणाचा मृत्यू, ५ महिन्यांनंतर गुन्हा दाखल - कुटुंबीयांचा आंदोलनाचा इशारा. शहरातील कामतघर येथील नोबेल हॉस्पिटलमध्ये १९ एप्रिल २०२६ रोजी उपचारादरम्यान ३३ वर्षीय रुग्णाचा मृत्यू झाल्यापरकरणी वैद्यकीय निष्काळजीपणाचा ठपका ठेवण्यात आला आहे. जिल्हा शल्य चिकित्सकांच्या वैद्यकीय समितीच्या अहवालानंतर तब्बल ५ महिन्यांनी १ ऑक्टोबर रोजी नारपोली पोलिसांनी डॉक्टरांसह रुग्णालय व्यवस्थापनाविरुद्ध गुन्हा दाखल केला आहे. आरोपी कार्डिओलॉजिस्ट डॉ. आफान खान याला अटक करावी आणि नोबेल हॉस्पिटलचा परवाना रद्द करावा, अन्यथा नारपोली पोलीस ठाण्यासमोर सर्वपक्षीय आंदोलन छेडू, असा इशारा कुटुंबीयांनी दिला आहे. मयत नितीन विश्वनाथ वाघमारे, वय ३३ वर्षे, राहणार सोने हाईट्स, चवणीपाडा, अंजूरफाटा, भिवंडी. यांना १८ एप्रिल २०२६ रोजी सकालं छातीत दुखू लागल्याने त्यांना कामतघर येथील नोबेल हॉस्पिटलमध्ये दाखल करण्यात आले होते. तेथे हृदय रोगतज्ज्ञ डॉ. आफान खान यांनी त्यांची २डी इको और अँजिओग्राफी केली. हृदयात लहान ब्लॉकेज असल्याचे सांगून गोळ्या, इंजेक्शनने दोन दिवसात बरा होईल असे सांगून त्यांना ICU मध्ये दाखल केले. कुटुंबीयांच्या आरोपानुसार, त्यानंतर डॉ. आफान खान हॉस्पिटलमधून निघून गेले आणि फोनवरून सूचनांनुसार इतर कर्मचाऱ्यांकडून उपचार सुरू होते. १९ एप्रिल रोजी नितीनची प्रकृती अचानक खालावली. छातीत पाणी जमा झाले, रक्ताची उलटी झाली, व्हेंटिलेटरवर ठेवावे लागेल असे डॉक्टरांनी सांगितले. रक्त पातळ होण्याचे इंजेक्शन दिल्यानंतरही दोन वेळा हृदयविकाराचा झटका आला आणि सकाळी ६ वाजून ४५ मिनिटांनी त्यांचा मृत्यू झाला. या प्रकरणी कुटुंबीयांनी उपचारात हलगर्जीपणा झाल्याची तक्रार नारपोली पोलीस ठाण्यात दिली होती. पोलिसांनी अकस्मात मृत्यूची नोंद करून प्रकरण जिल्हा शल्य चिकित्सक, ठाणे यांच्याकडे वैद्यकीय अभिप्रायासाठी पाठवले. २७ ऑगस्ट २०२६ रोजी जिल्हा शल्य चिकित्सकांनी दिलेल्या अभिप्रायात स्पष्ट म्हटले आहे की, उपचार करणारे कार्डिओलॉजिस्ट यांचा निष्काळजीपणा दिसून येतो. तसेच नोबेल हॉस्पिटल व्यवस्थापनाने अपेक्षित दर्जाची वैद्यकीय सेवा पुरवली नाही, त्यामुळे रुग्णालय प्रशासन जबाबदार आहे. या अभिप्राय प्राप्त होताच नारपोली पोलिसांनी पोलीस उपनिरीक्षक राहुल पाटील यांच्या फिर्यादीवरून डॉ. आफान खान आणि व्यवस्थापनाविरुद्ध भारतीय न्याय संहिता कलम १०६(१) - निष्काळजीपणाने मृत्यूस कारणीभूत होणे आणि ३(५) अन्वये गुन्हा/cr. १११६/२०२६ दाखल केला आहे. तपास PSI योगेश काकड करत आहेत. गुन्हा दाखल झाला असला तरी आरोपी डॉक्टरला अटक झालेली नाही. जोपर्यंत डॉ. आफान खानला अटक होत नाही आणि नोबेल हॉस्पिटलचा परवाना रद्द होत नाही, तोपर्यंत आम्ही स्वस्थ बसणार नाही. मागण्या मान्य न झाल्यास नारपोली पोलीस ठाण्यासमोर सर्वपक्षीय आंदोलन करू, असा इशारा मयताच्या कुटुंबीयांनी आणि सामाजिक संघटनांनी दिला आहे. त्यामुळे भिवंडीतील खासगी रुग्णालयांच्या मनमानी कारभाराचा मुद्दा पुन्हा ऐरणीवर आला आहे.
0
0
Report
Advertisement

जीविका के 20 साल: नीतीश कुमार के महिलाओं के विकास के ऐतिहासिक प्रयास

Patna, Bihar:लोकेशन— पटना निशांत कुमार ने जीव का के 20 साल पूरे होने पर कहा यह महिलाओं के विकास के लिए नीतीश कुमार ने काम शुरू किया था 2005 से पहले महिलाओं की स्थिति दयनीय थी सामाजिक कुरीतियाँ भी थी जिसे नीतीश कुमार ने दूर किया बिहार में शराबबंदी कानून पर निशांत कुमार ने कहा मेरे पिता भी गांधीवादी विचारधारा के व्यक्ति हैं शराबबंदी कानून इसलिए बिहार में लागू है बाइट — निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार लोकेशन— पटना संजय झा ने अनंत सिंह के मामले पर कहा ललन सिंह इसमें मध्यस्था करेंगे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जीविका कार्यक्रम के 20 साल पूरा होने पर पार्टी कार्यालय में जीविका संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूरे बिहार भर से जीविका से जुड़ी हुई महिलाएं पहुंची कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीतीश कुमार निशांत कुमार जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सम्मिलित हुए जीविका जो कार्यक्रम में पहुंची थी उसने कई जीविका दीदीयों ने कहा सरकार ने ₹10000 दिया है जिससे उनके जीवन में आर्थिक स्थिति सुधार हुई है ₹200000 अभी नहीं मिले जिसका इंतजार है ,, वहीं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा नीतीश कुमार का यह ऐतिहासिक काम है जो महिलाओं के विकास के लिए रहा है बिहार में जो काम हुआ है महिलाओं के लिए देश में ऐसा काम बहुत कम देखने को मिला है नीतीश कुमार किस काम को आने वाले समय में रिसर्च के रूप में उपयोग होगा ,, विपक्ष द्वारा जीविका के विषय पर सवाल उठाने पर कहा इसका जवाब जीविका दीदी ही देगी उनका जीवन में कितना बदलाव हुआ है अनंत सिंह के द्वारा एमएलसी चुनाव में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के विरोध करने पर कहा यह ललन सिंह के क्षेत्र से जुड़ा हुआ मामला है और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह इस मामले में मध्यस्थता करेंगे बाइट — संजय झा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,जदयू
0
0
Report

टैगोर गार्डन में 21 सेकंड में बाइक चोरी, CCTV में कैद

Delhi, Delhi:21 सेकेंड में राजौरी गार्डन के टैगोर गार्डन से बाईक चोरी। सीसीटीवी में कैद चोरी की वारदात। लोगो में दहशत का माहौल। पहले भी राजौरी गार्डन थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई थी लग्जरी फॉर्च्यूनर कार चोरी। कई दिनों के बावजूद पुलिस कार का कोई सुराग नहीं लगा पाई। वेस्ट जिले के राजौरी गार्डन थाना इलाके में चोरों का आतंक छाया हुआ है और लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगो में दहशत है। चोरों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। राजौरी गार्डन इलाका चोरों के लिए हब बन गया है ।कुछ ही दिन पहले राजौरी गार्डन थाने से 300 मीटर की दूरी पर हुई थी फॉर्च्यूनर कर चोरी जो अब तक पुलिस ने बरामद नहीं किया है और अब इसी थाना इलाके के टैगोर गार्डन से हो गई है बाइक चोरी चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। चोरी भी महज 21 सेकंड के भीतर सीसीटीवी में आप देख सकते हैं की बाइक से दो चोर आते हुए दिख रहे हैं। दोनों ने हेलमेट लगा रखा है और पीछे बैठा शख्स बाइक से उतरता है और महज कुछ सेकंड में ही मास्टर चाबी से बाइक को खोलकर उस पर बैठकर बाइक चुरा ले जाता है ।अब पीड़ित परिवारों का कहना है इलाके में कोई पेट्रोलिंग नहीं होती जिससे चोर बेखौफ है और उनकी बाइक चुरा ले गया है। इतना ही नहीं इस इलाके से साइकिल चोरी की भी घटना सामने आई है ।जबकि कहीं और चोरी की घटना भी इसी थाना इलाके से पता चली है जिससे लेकर निश्चित तौर पर स्थित थाना इलाके के शहर पुलिस वालों पर सवाल उठना लाजिमी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top