Back
आजमगढ़ में सुभासपा की सामाजिक समरसता महारैली का ऐलान, सर्व समाज को देंगे चुनौती
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 20, 2026 13:52:11
Azamgarh, Uttar Pradesh
जिले में सुभासपा की सामाजिक समरसता महारैली का ऐलान, 22 फरवरी को अहरौला में जुटेगा सर्व समाज, सपा के गढ़ को देंगे चुनौती। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ.अरविंद राजभर ने कहा कि आजमगढ़ जिले में रैली आयोजित करने का उद्देश्य उन राजनीतिक धारणाओं को चुनौती देना है, जिनमें आजमगढ़ को समाजवादी पार्टी का गढ़ बताया जाता है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ विकास की मुख्य धारा से अब तक पूरी तरह नहीं जुड़ पाया है और सुभासपा का लक्ष्य सामाजिक विभाजन को समाप्त कर सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ़ना है। सुभासपा लंबे समय से सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने और ओबीसी आरक्षण को पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग में विभाजित करने की मांग करती रही है। साथ ही उन्होंने दलित आरक्षण के वर्गीकरण की भी आवश्यकता बताई। कहा कि संविधान के अनुसार समय-समय पर सर्वेक्षण कर सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और आर्थिक आधार पर सभी वर्गों को समान अवसर दिया जाना चाहिए। डॉ.अरविंद राजभर ने कहा कि पार्टी आर्थिक आधार पर आरक्षण की पक्षधर रही है और एनडीए सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/ईडब्ल्यूएस को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को इसी दिशा में कदम बताया। कहा कि समाज में आज भी बेटियों को बोझ समझा जाता है, इसलिए उनकी शिक्षा पूरी तरह नि:शुल्क की जानी चाहिए। राज्य सरकार से मांग की कि बेटियों की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार वहन करे। इसके साथ ही उन्होंने विवाह अनुदान राशि को बढ़ाकर कम से कम पांच लाख रुपये करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एक लाख रुपये की सहायता से गरीब परिवारों के लिए विवाह कराना संभव नहीं है। आयुष्मान कार्ड योजना में परिवार के सदस्यों की संख्या संबंधी नियमों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सभी गरीब परिवारों को इसका लाभ मिलना चाहिए, चाहे परिवार में सदस्यों की संख्या कितनी भी हो। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस संबंध में मुलाकात कर नियमों में बदलाव का अनुरोध करने की बात कही। आयुष्मान योजना की सीमा बढ़ाकर पांच लाख से अधिक करने की मांग करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के इलाज के लिए सरकार 25 लाख रुपये तक की व्यवस्था करती है तो आम जनता के लिए भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित की जानी चाहिए। डॉ. राजभर ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए और सुभासपा लगातार इस मुद्दे को उठाती रही है। उन्होंने बताया कि इस रैली में विभिन्न दलों के नेता शामिल होंगे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आने की संभावना जताई, इसके अलावा राज्यसभा सांसद अनंत राय, स्थानीय भाजपा नेता तथा शिवसेना के प्रदेश अध्यक्षों के शामिल होने की बात भी कही गई है। हालांकि मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के कारण उनके शामिल होने की संभावना नहीं है, लेकिन सरकार की ओर से प्रतिनिधि भेजे जाने की बात कही गई है। डॉ. राजभर ने विपक्ष पर संविधान और आरक्षण को लेकर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। कहा कि विपक्ष ने लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान खतरे में होने का मुद्दा उठाया, लेकिन संसद में इस पर कोई ठोस चर्चा नहीं की गई। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं और चुनाव आयोग की प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। यूजीसी बिल पर पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि सुभासपा सभी वर्गों को समान अधिकार देने की पक्षधर है और किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव स्वीकार्य नहीं है। संविधान के मूल सिद्धांतों के अनुरूप सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए। डॉ. राजभर ने प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ अधिकारी जनहित के कार्यों को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे सरकार की छवि प्रभावित होती है। उन्होंने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि सुभासपा आगामी विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की सभी सीटों पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह स्वयं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देंगे। सुभासपा पूर्वांचल के 28 जिलों में संगठन विस्तार कर रही है और आगामी चुनाव में एनडीए गठबंधन को अधिकतम सीटें दिलाने का लक्ष्य है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 20, 2026 16:48:000
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 20, 2026 16:47:390
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:46:180
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 20, 2026 16:46:020
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:45:460
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 20, 2026 16:45:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 20, 2026 16:32:120
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:32:040
Report