Back
अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़: एक गिरफ्तार, दो फरार
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 19, 2026 12:36:30
Azamgarh, Uttar Pradesh
Azamgarh में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, छापेमारी में निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे और उपकरण बरामद, दो फरार की तलाश जारी। जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भवानीपुर के एक छप्पर के अंदर अवैध तमंचों का निर्माण किया जा रहा, मौके पर पहुंचे और दबिश दी। पुलिस को देखकर दो आरोपी फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से दो तमंचा, जिंदा कारतूस, दो अर्द्धनिर्मित तमंचे तथा तमंचा बनाने की फैक्ट्री सहित उपकरण में ग्लैण्डर मशीन, आरी, ब्लेड, रेती, सरिया, छैनी, नाले, सुम्भी, बोल्ट, सड़सी, पंखा भट्ठी, लोहे की पाइप, लोहे की पट्टी, हथौड़ा व अन्य बरामद किये गये हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विन्ध्यांचल निवासी ग्राम देवलर थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में की है। पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों विरजा निवासी सहदेवगंज थाना महाराजगंज तथा अंगद सिंह निवासी भवानीपुर थाना अतरौलिया के साथ मिलकर अवैध तमंचों का निर्माण करता था। तैयार तमंचों को कारतूस सहित बेचकर आर्थिक लाभ कमाया जाता था। इस मामले में थाना अतरौलिया पर मुकदमा सं 65/26 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना की जा रही है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 19, 2026 14:07:260
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 19, 2026 14:07:150
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 19, 2026 14:07:011
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 19, 2026 14:06:510
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 19, 2026 14:06:350
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 19, 2026 14:06:180
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 19, 2026 14:05:58Unnao, Uttar Pradesh:माह ए रमजान के बीच संभल की विवादित जामा मस्जिद के सदर ने मस्जिद की रंगाई पुताई के लिए परमीशन की मांग की है
अब देखना होगा की क्या रंगाई पुताई की परमीशन मिलेगी या नहीं
0
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowFeb 19, 2026 14:05:460
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 19, 2026 14:05:310
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 19, 2026 14:05:200
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 19, 2026 14:05:040
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 19, 2026 14:04:520
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 19, 2026 14:04:300
Report
0
Report