Back
विधानसभा में युवाओं को नशे और ऑनलाइन सट्टे से बर्बाद करने पर गरमाई बहस
BDBabulal Dhayal
Feb 19, 2026 14:06:18
Jaipur, Rajasthan
ऐंकर। ऑनलाइन सट्टे और इससे बर्बाद हो रही युवाओं की जिंदगी पर विधानसभा में आज सियासत गरमा गई। सत्तापक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर जमकर निशाने साधे। साथ ही विधायकों ने नशे से बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी पर गहरी चिंता जताई। भाजपा विधायक गुरवीर बराड़ ने कांग्रेस पर नशे के सौदागरों को पनपाने के आरोप लगाए, तो अशोक चांदना ने पलटवार कर भाजपा पर निशाने साधे। उड़ता पंजाब की तरह उड़ते राजस्थान पर विधानसभा में युवा विधायकों ने गहरी चिंता प्रकट की। भाजपा विधायक गुरवीर सिंह बराड़ ने युवाओं में नशे की लत से बर्बाद हो रही जिंदगियों पर सदन का ध्यान खींचा। कांग्रेस पर गुरवीर ने जमकर हमले बोले, कहा, मेरा विधानसभा क्षेत्र बॉर्डर एरिया का क्षेत्र है। कांग्रेस राज में नशे से बर्बाद युवा नजर आते थे। भाजपा सरकार ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। बॉर्डर एरिया में नशे की सप्लाई पर सख्त एक्शन लिया गया है, कांग्रेस राज में वहां के विधायक नशे के सौदागरों से 10 लाख रुपये की बेधना लेते लेते थे। इस वजह से नशे के इंजेक्शन लेने की वजह से बड़ी संख्या में युवाओं की जान चली गई। गुरवीर सिंह बराड़ के आरोप पर कांग्रेस विधायक अशोक चांदना ने पलटवार किया। कहा, केंद्र सरकार तीन-चार महीने पहले ऑनलाइन सट्टा बंद करने का बिल लाई, ऑनलाइन सट्टा चालू किसने किया? इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को कारोबार की अनुमति किसने दी। चांदना ने कहा, छोटे-छोटे गांवों में नशा पहुंच रहा है। नशे में धुत युवाओं के रोज एक्सीडेंट हो रहे हैं। ऑनलाइन सट्टे में युवा पैसा हार जाते हैं, उसके बाद उनकी मनोस्थिति बिगड़ने लगती है। परेशान युवा नशे के दलदल में फंस जाते हैं। युवा सट्टे में हारे पैसे चकाने के लिए अपराध की दुनिया में चले जाते हैं। भजनलाल सरकार के प्रयासों से प्रदेश में नशे पर काफी अंकुश लगा है। सीएम नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति असर दिखा रही है और रोजाना पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ताबड़तोड़ कार्रवाइयां जारी हैं। ऐसे में आम जनता का सहयोग सरकार को मिले तो नशे के दलदल में युवाओं को धकेल कर चांदी कूट रहे बदमाशों के मंसूबों पर हमेशा के लिए पानी फेरा जा सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 19, 2026 15:48:380
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 19, 2026 15:48:280
Report
ADAjay Dubey
FollowFeb 19, 2026 15:48:130
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 19, 2026 15:47:560
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 19, 2026 15:47:330
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 19, 2026 15:47:170
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 19, 2026 15:47:050
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 15:46:460
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 15:46:370
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 19, 2026 15:46:270
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 19, 2026 15:46:130
Report
MMMahendrakumar Mudholkar
FollowFeb 19, 2026 15:45:580
Report