276137
इटियाथोक की मशहूर मिठाई बरसोला: स्वाद के साथ सेहत का खजाना
Gosainpur, Uttar Pradesh:आज हम आपको इटियाथोक कस्बे की एक खास मिठाई बरसोला के बारे में बताएंगे जो प्योर चीनी से बनती है। स्वादिष्ट होने के साथ यह मिठाई कई रोगों में फायदेमंद मानी जाती है। बरसोला गर्मियों में रामबाण की तरह काम करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसोला का एक टुकड़ा खाकर पानी पीने के बाद घर से निकलें तो लू से बचाव होता है। इसके साथ ही यह एसिडिटी और अन्य परेशानियों को दूर करने में भी मददगार है। यह मिठाई इटियाथोक की स्थानीय दुकानों पर मिलती है और दूर-दूर तक अपनी पहचान बना चुकी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेवदर-हाईवे हादसों से बदला, दो बड़े हादसे, रूट डायवर्ट की मांग तेज
Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही के रेवदर से गुजर रहा कांडला हाईवे अब हादसों का हाईवे बनता जा रहा है. रेवदर और मंडार इलाके में एक ही दिन में हुए दो भीषण सड़क हादसों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है. इन हादसों में जहां एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं तीन युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. पहला हादसा वरमान के पास हुआ. यहां कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार प्रवीण मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क पर इंसानियत शर्मसार हुई क्योंकि लोग तड़पते युवक का वीडियो बनाते रहे. तभी वहां से गुजरे बिजली विभाग के एईएन मुकेश जीनगर ने घायल को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया. वहां से गुजर रहे विधायक मोतीराम कोली ने भी रुककर यातायात संभाला और पुलिस को बुलाया. हालांकि, हायर सेंटर ले जाते समय प्रवीण ने दम तोड़ दिया. वहीं, दूसरा हादसा सोनेला में सर्वयोग इंटरनेशनल स्कूल के बाहर हुआ. यहां गुजरात रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में जालौर निवासी तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. गनीमत रही कि बेकाबू गाड़ियां स्कूल के गेट या वहां खड़ी बसों से नहीं टकराईं, वरना बड़ा अनर्थ हो सकता था. एक ही दिन में दो बड़े हादसों से क्षेत्रवासियों का आक्रोश फूट पड़ा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 9 सितंबर से पहले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट नहीं किया गया, तो आगामी उग्र आंदोलन किया जाएगा.0
0
Report
वार्ड 28 में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस, भाजपा निर्विरोध आगे
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर निकाय चुनाव में मतदान से पहले कांग्रेस को दूसरा झटका, वार्ड 28 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक बलात ने नामांकन वापस लिया, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध तय वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन खारिज होने के बाद वार्ड 28 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक बलात ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वार्ड 28 से भाजपा के चेतन खराड़ी ओर कांग्रेस से प्रतीक बलात मैदान में थे। लेकिन आज बुधवार को नामांकन वापसी के समय कांग्रेस उम्मीदवार प्रतीक ने निर्वाचन अधिकारी के सामने नामांकन वापस कर दिया। इससे वार्ड में अब भाजपा का एक मात्र प्रत्याशी चेतन खराड़ी ही बचे है। भाजपा के अब 2 वार्ड से प्रत्याशी निर्विरोध हो गए है।।वार्ड 23 से भाजपा के मनन कलासुआ भी निर्विरोध है। इधर कल 3 बजे तक नामांकन वापस लेने का अंतिम समय है。0
0
Report
प्रतापगढ़ निकाय चुनाव में सियासी जंग तेज, आरोप-प्रत्यारोप गरमाई
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ नगर निकाय चुनाव अब सिर्फ वार्डों की लड़ाई नहीं रह गया है। टिकट, सभापति की दावेदारी और शहर के विकास के मुद्दों के बीच आरोप-प्रत्यारोप ने चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक रामलाल मीणा के सोशल मीडिया वीडियो से शुरू हुई सियासी बहस में अब राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और भाजपा नेता rितेश सोमानी की एंट्री हो गई है। एक तरफ रामलाल मीणा ने भाजपा की टिकट रणनीति और कुछ संभावित चेहरों को लेकर गंभीर सवाल उठाए, तो दूसरी तरफ हेमंत मीणा ने भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं रितेश सोमानी ने रामलाल मीणा पर पलटवार करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। ऐसे में प्रतापगढ़ निकाय चुनाव में सियासी तापमान लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। रामलाल मीणा के आरोपों के बाद राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने भी चुनावी सभा में कांग्रेस और पूर्व विधायक पर पलटवार किया। उन्होंने भ्रष्टाचार और भूमाफिया के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव ईमानदार और बेईमान लोगों के बीच की लड़ाई है। उन्होंने प्रतापगढ़ में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बाईपास, सर्वे और करीब 6 करोड़ रुपये के कन्वेंशन हॉल के टेंडर सहित विभिन्न कार्यों को सरकार और नगर परिषद की उपलब्धियों के तौर पर गिनाया। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि पिछले करीब 15 वर्षों से नगर परिषद में भाजपा का चेयरमैन रहा है और विकास कार्यों को आगे भी जारी रखने के लिए भाजपा को मजबूत करना जरूरी है। हेमंत मीणा ने कांग्रेस पर अवसरवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। इस सियासी घमासान में तीसरे बड़े बयान विधायक व सांसद प्रतिनिधि रितेश सोमानी का सामने आना भी देखा गया। रामलाल मीणा द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए सोमानी ने पूर्व विधायक पर ही गंभीर आरोप लगाए और कहा कि प्रतापगढ़ में जमीनों के मामलों में पूर्व विधायक के करीबियों को फायदा पहुंचाया गया और सरकारी, ग्रामीण तथा नगर परिषद की जमीनों को लेकर अनियमितताएं की गईं। उन्होंने अधिकारियों पर दबाव बनाने और जमीनों से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के तबादलों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि तबादले रोकने के नाम पर कर्मचारियों से पैसा मांगा जाता था और इस तरह की व्यवस्था से गरीब कर्मचारियों पर आर्थिक दबाव पड़ता था। प्रतापगढ़ नगर निकाय चुनाव में जिस तरह से नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हुआ है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है। भाजपा की ओर से टिकट वितरण, सभापति पद की संभावित दावेदारी और पिछले बोर्ड के कामकाज को कांग्रेस मुद्दा बना रही है, वहीं भाजपा विकास कार्यों, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और लगातार जारी विकास की बात करते हुए कांग्रेस पर पलटवार कर रही है।0
0
Report
Advertisement
गुवाहाटी के दक्षिणी मुस्लिम गांव में अवैध हाइजीन लैब से ब्लड सैंपलिंग, पुलिस छापा
Guwahati, Assam:गुवाहाटी में कई अवैध अनहाइजीनिक ब्लड सैंपल लैब चल रहे हैं, उनमें से थायरोकेयर नाम का एक ब्लैक सैंपल कलेक्शन लैब चल रहा था, एक कॉस्मेटिक दुकान में मुस्लिम इलाका दक्षिण गांव में। गुवाहाटी के काहिलिपरा मुस्लिम इलाके के दक्षिणगांव के एक अवैध अनहाइजीनिक लैबोरेट्री थायरोकेयर, जो पिछले 6 महीने से चल रहा था, वहां स्थानीय लोगों ने आज जाकर हल्ला मचाया क्योंकि वहां पर कोई भी हाइजीनिक तरीके नहीं थे। हमने भी जाकर देखा तो वह छोटे से कॉस्मेटिक सामग्री के गोदाम में ही चल रहा था। ऑन हाइजीनिक लैबोरेटर्री थायरोकेयर इस लैबोरेटी में जाकर देखा गया कि वहां पर लड़कियों की कॉस्मेटिक सामग्री के साथ-साथ लैबोरेटी का मशीन भी है और वहां पर ब्लड कलेक्शन हो रहा है, परंतु एक लैबोरेटी होने के कारण वहां हाइजीनिक के साथ-साथ फ्रिज और अन्य सामग्री रहना चाहिए था, मगर वहाँ खुले आम रास्ते के किनारे में ही ब्लड सैंपल लिया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने भी इस अनहाइजीनिक लैब के खिलाफ आवाज उठाई; उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट गलत निकल गया था, उसके बाद से ही इस लैबोरेटी पर स्थानीय लोगों की नजर थी और आज पुलिस ने छापा मारा। ऑन हाइजीनिक तरीके से चल रहे इस लैबोरेटी के मशीन और अन्य कॉस्मेटिक सामग्री गोदाम में थे, जिन्हें सील कर एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया। गुवाहाटी में इस तरह से अवैध रूप से कई ऑनहाइजीनिक लैबोरेट्री चलते आ रहे हैं जो इंसानियत के खिलाफ हैं और ऑनलाइन तरीके से ब्लड सैंपल कलेक्शन कर ऐसी रिपोर्ट निकालकर कितने लोगों का जान का खतरा हो रहा है।0
0
Report
ताजमहल तेजोमहालय मामला: पूजा-अर्चना की अनुमति पर अदालत की अगली तारीख 8 अक्टूबर तय
Agra, Uttar Pradesh:ताजमहल को तेजोमहालय बताकर पूजा-अर्चना की मांग का मामला...आज फिर अदालत में अहम पड़ाव pr पहुंचना था।पिछली सुनवाई में कोर्ट ने 2 सितंबर की तारीख तय की थी, लेकिन आज भी मामला किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सका।Sवाल ये है कि आज सुनवाई क्यों नहीं हो सकी... अब मामला किस मोड़ पर है... और अगली सुनवाई कब होगी?देखिए ये रिपोर्ट। VO-1 ताजमहल में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पूजा-अर्चना की अनुमति को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में आज की तारीख भी बिना किसी फैसले के गुजर गई।पिछली सुनवाई में अदालत ने 2 सितंबर की तारीख इसलिए तय की थी, क्योंकि मामला ट्रांसफर होकर नई अदालत में आया था और विपक्षी पक्ष को विधिवत सूचना देने के लिए समय की जरूरत थी। VO-2 यानी आज की सुनवाई से उम्मीद थी कि मामला आगे बढ़ेगा और अदालत के सामने पक्षकारों की मौजूदगी में कानूनी दलीलें आगे रखी जाएंगी।लेकिन अभी तक अदालत से इस मामले में कोई अंतिम फैसला या पूजा की अनुमति का आदेश सामने नहीं आया है।सबसे अहम बात ये है कि ताजमहल में जलाभिषेक की मांग पर कानूनी लड़ाई अभी जारी है। VO-3 पिछली सुनवाई में एक अहम वजह ये भी सामने आई थी कि सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी की ओर से अधिवक्ता अदालत में उपस्थित नहीं हुए थे।अदालत ने विपक्षी अधिवक्ता को सूचना देने के लिए समय दिया था और इसी आधार पर अगली सुनवाई 2 सितंबर तय की गई थी।अब आज की कार्यवाही के बाद मामला एक बार फिर अदालत के अगले आदेश और अगली तारीख पर टिक गया है। VO-4 वादी पक्ष की ओर से लगातार ये मांग रखी जा रही है कि ताजमहल को तेजोमहालय मानते हुए वहां जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और हिंदू रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की अनुमति दी जाए। वहीं, इस दावे पर अदालत में कानूनी प्रक्रिया जारी है और अभी कोई न्यायिक फैसला नहीं आया है।यानी दावे अपनी जगह हैं...दलीलें अपनी जगह हैं...लेकिन अंतिम फैसला अदालत को करना है।और अब अदालत ने सुनवाई के लिए 8 अक्टूबर की तारीख लगाई है।0
0
Report
कोलकाता में भारी बारिश के बाद रेस कोर्स क्षेत्र में जलभराव
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): WATERLOGGING REPORTED IN RACE COURSE AREA AFTER HEAVY RAINFALL0
0
Report
Advertisement
लाडवा में कॉलेज खुलने से युवाओं की पढ़ाई आसान; 21-21 लाख देने की घोषणा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के लाडवा में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि बाबैन क्षेत्र के गांव रामशरण माजरा में कॉलेज खोलकर नागरिकों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए बड़ी सौगात दी है। अब युवाओं को स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। कॉलेज के निर्माण के साथ-साथ इसी सत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर कक्षाएं भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को लाडवा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, नागरिकों अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रख सकते हैं। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी बुधवार को गांव हरिपूरा, गांव बीड सुजरा, गांव नारायणगढ़ व गांव काहनगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से गांव हरिपूरा, गांव बीड सुजरा, गांव नारायणगढ़ व गांव काहनगढ़ के विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए देने की घोषणा की। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने नागरिकों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। चुनाव के दौरान महिलाओं से 2100 रुपए देने का जो वायदा किया था उसको पूरा करते हुए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को प्रदेश में शुरू किया और महिलाओं के खातों में अभी तक 10 किस्तों का पैसा भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा भेजा गया है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को 500 रुपए में गैस का सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। सिलेंडर की 500 रुपए से ज्यादा की कीमत को सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में महिलाओं के खातों में भेजा जा रहा है। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लगातार आमजन व जरूरतमंद लोगों केहित में कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सबका साथ सबका विकास की नीति के साथ विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। इसके लिए सरकार ने आयुष्मान योजना लागू की हुई है। इस योजना के तहत नागरिकों का 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त किया जा रहा है। जो नागरिक 70 वर्ष से ज्यादा की आयु के है उनको भी इस योजना में शामिल किया हुआ है。0
0
Report
पटना के गांधी मैदान में बैंक ऑफ इंडिया गोदाम में आग, दमकल काबू पाया
Patna, Bihar:पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के जमाल रोड में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के पास प्लास्टिक दबे के गोदाम में भीषण आग लगी। सूचना मिलते ही अग्नि एवं आपात सेवाओं की टीम मौके पर पहुंची; कठिन मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।0
0
Report
7.8% GDP वृद्धि पर सुन्धांशु त्रिवेदी का बयान; मोदी के आर्थिक प्रदर्शन पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): SUDHANSHU TRIVEDI (BJP) ON INDIA'S 7.8% GDP GROWTH / PM MODI'S REMARKS ON ECONOMIC PERFORMANCE0
0
Report
Advertisement
अहमदाबाद में राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में Youth Congress का प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:AHMEDABAD (GUJARAT): YOUTH CONGRESS PROTEST AGAINST FIR REGISTERED AGAINST RAHUL GANDHI PRAVEENSINH VANOL (PRESIDENT, GUJARAT YOUTH CONGRESS)0
0
Report
बाराबंकी में गैस पाइपलाइन फटने से हड़कंप, यातायात डायवर्ट; राहत टीम मौके पर
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: सफेदाबाद में केवाड़ी मोड़ के पास टोरेंट गैस की पाइपलाइन फटी, तेज रिसाव से मचा हड़कंप, पुलिस ने चौराहे पर रोका ट्रैफिक, तकनीकी टीम ने संभाला मोर्चा बाराबंकी शहर से सटे सफेदाबाद इलाके में बुधवार को उस वक्त भारी अफरा-तफरी और दहश를 का माहौल बन गया, जब केवाड़ी मोड़ के पास जमीन के नीचे से गुजर रही टोरेंट गैस की मुख्य पाइपलाइन अचानक क्षتिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटते ही तेज आवाज और भारी दबाव के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते इलाके में गैस की तेज गंध फैलने लगी, जिससे आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और गैस लीकेज की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल हरकत में आ गईं। किसी भी तरह की आगजनी या बड़े हादसे को टालने के लिए एहतियातन सफेदाबाद चौराहे से उस ओर गुजरने वाले सभी प्रकार के यातायात को पूरी तरह डायवर्ट कर रोक दिया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात करते हुए लाउडस्पीकर के जरिए आसपास के लोगों और राहगीरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा इलाके में आग, बीड़ी-सिगरेट या बिजली के उपकरण न जलाने की सख्त अपील की गई। हादसे की खबर पाते ही टोरेंट गैस की आपातकालीन तकनीकी टीम राहत और बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर मोर्चा संभाला। तकनीकी विशेषज्ञों ने सबसे पहले संबंधित लाइन के मुख्य वाल्व को बंद कर गैस के दबाव को कम करने का प्रयास शुरू किया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता गैस रिसाव को पूरी तरह नियंत्रित कर किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।0
0
Report
निवाड़ी अस्पताल में आवारा कुत्ता प्रसव के बाद कनारी नोचता वीडियो वायरल
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चौपट नजर आ रही है, ऐसा ही एक मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर से सामने आया है, जिसमें एक आवारा कुत्ता प्रसूता महिला की प्रसव के बाद शरीर से बाहर निकलने वाली कनारी को मुंह में दबाये पूरे अस्पताल परिसर में ना केवल लेकर घूमता नजर आया बल्कि मांश के उस लोथड़े को नोच नोच कर खाता नजर आया, मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जबकि इस वायरल वीडियो के संबंध में निवाड़ी जिले के सीएमएचओ से पूछा गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि हां ऐसा एक वीडियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर का संज्ञान में आया है और इस मामले की बीएमओ पृथ्वीपुर द्वारा जांच कराई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
मनौरी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: बुलडोजर से आरोपी के मकान का ध्वस्तीकरण
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी के मनौरी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी कहकशा बानो के ठिकाने पर बुलडोजर चलाकर दोनों कमरों वाले मकान को ध्वस्त कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान यहां से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी, जिसे पुलिस की अभिरक्षा में जब्त कर नष्ट कराया गया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा रहा। तस्वीरें संदीपन घाट थाना क्षेत्र के भरवारी रोड की हैं, जहां प्रशासन की टीम ने आरोपी कहकशा बानो से जुड़े बताए जा रहे मकान पर कार्रवाई की। सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों कमरों से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। पुलिस ने बरामद अवैध सामग्री को कब्जे में लेकर सुरक्षित तरीके से नष्ट कराया। इसके बाद प्रशासन ने दोनों कमरों वाले मकान का ध्वस्तीकरण कर दिया। मनौरी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद अवैध पटाखा भंडारण और निर्माण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।0
0
Report
कमरछठ: मां की ममता और छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का उत्सव
Bemetara, Chhattisgarh:एंकर कमरछठ — मां की ममता और छत्तीसगढ़ी लोकपरंपरा का पर्व मां की ममता... संतान की लंबी उम्र की कामना... और छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी एक ऐसी परंपरा... जिसमें आस्था के साथ नजर आती है लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक। आज बात उस पर्व की... जिसे महिलाएं बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाती हैं... कमरछठ... यानी हलषष्ठी。 इस दिन माताएं अपनी संतान की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना को लेकर व्रत रखती हैं। कई महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पूरे विधि-विधान से हलषष्ठी माता की पूजा-अर्चना करती हैं。 कमरछठ की खासियत सिर्फ व्रत और पूजा तक सीमित नहीं है... बल्कि इससे जुड़ी हमारी पारंपरिक मान्यताएं और लोक संस्कृति भी इसे खास बनाती हैं。 पसहर चावल, महुआ, फल और पारंपरिक पूजन सामग्रियों से पूजा की जाती है। गांवों में महिलाएं एक जगह जुटती हैं... पूजा-अर्चना करती हैं... कथा सुनती हैं... और अपनी संतानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं。 मां और संतान का रिश्ता... दुनिया के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक है। और कमरछठ... इसी ममता, त्याग और समर्पण का पर्व है。 आज जब आधुनिकता के दौर में कई पुरानी परंपराएं धीरे-धीरे पीछे छूट रही हैं... tब कमरछठ जैसे पर्व हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं。 एक तरफ मां की ममता... दूसरी तरफ अटूट आस्था... और साथ में छत्तीसगढ़ की मिट्टी की खुशबू... यही कमरछठ की पहचान है。 कमरछठ महज एक त्योहार नहीं... बल्कि मां की प्रार्थना, संतान की खुशहाली और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति का उत्सव है।0
0
Report
बेमेतरा के दो शिक्षिकाओं को राज्यपाल पुरस्कार: बच्चों के लिए नवाचार से लुढ़की शिक्षा की तस्वीर
Bemetara, Chhattisgarh:एंकर शिक्षक दिवस के मौके पर बेमेतरा जिले के लिए गौरव की खबर है। जिले की दो शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दोनों शिक्षिकाओं ने बच्चों को पढ़ाने के लिए नई और रोचक पद्धतियों को अपनाकर शिक्षा को आसान और प्रभावी बनाने की पहल की है। ये तस्वीर बेमेतरा जिले के उन स्कूल की हैं, जहां पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सीखने के तरीकों में भी बदलाव किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य और नवाचार के लिए इस बार जिले की दो शिक्षिकाओं का चयन राज्यपाल पुरस्कार के लिए हुआ है。 शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा की सहायक शिक्षिका शीतल बैस और शासकीय प्राथमिक शाला कंतेली की सहायक शिक्षिका आँचल वर्मा को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। दोनों शिक्षिकाओं ने बच्चों की पढ़ाई को रुचिकर बनाने के लिए पारंपरिक पढ़ाई के साथ कई नए प्रयोग किए हैं। खेल-खेल में शिक्षा, गतिविधि आधारित शिक्षण और बच्चों की समझ के अनुसार अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर पढ़ाई को आसान बनाने की कोशिश की गई है। खास बात ये है कि शासकीय प्राथमिक शाला कंतेली की शिक्षिका आँचल वर्मा ने स्कूल में नवाचार के लिए अपने निजी खर्च से क्लासरूम को नया रूप दिया है। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने के लिए कार्डबोर्ड से लेकर अलग-अलग शिक्षण सामग्री तैयार की गई है स्टडी टेबल से लेकर पढ़ाई से जुड़े कई संसाधन भी शिक्षिका ने अपने निजी खर्च से उपलब्ध कराए हैं। मकसद सिर्फ इतना है कि बच्चे पढ़ाई को बोझ न समझें, बल्कि रुचि के साथ सीखें और स्कूल में उन्हें बेहतर एवं बच्चों के अनुकूल वातावरण मिल सके। आँचल वर्मा का कहना है कि राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयन होना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा प्रयास हमेशा यही रहा है कि बच्चों को पढ़ाई बोझ न लगे, बल्कि वे रुचि के साथ सीखें। बच्चों के साथ लगातार नए तरीके से काम करने का परिणाम जब इस तरह सम्मान के रूप में मिलता है, तो आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।शिक्षिका के प्रयासों का असर अब बच्चों की पढ़ाई में भी दिखाई दे रहा है। स्कूल में बच्चों के लिए बनाए गए अनुकूल माहौल से उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ी है। यही वजह है कि प्राथमिक कक्षाओं के बच्चे भी अंग्रेजी में फर्राटेदार तरीके से अपना परिचय देने लगे हैं। शिक्षिकाओं की इस उपलब्धि से स्कूल परिवार के साथ-साथ जिले के शिक्षा विभाग में भी खुशी का माहौल है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई, जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल के सहयोगी शिक्षकों ने दोनों शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । बेमेतरा की इन दोनों शिक्षिकाओं की उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। इनका सम्मान यह संदेश भी देता है कि अगर शिक्षा के साथ नवाचार और समर्पण को जोड़ा जाए, तो सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को बच्चों के लिए और भी रोचक एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
