Back
अज़मगढ़ में 885 स्थानों पर छठ पूजा की तैयारी तेज, 50 मूर्तियाँ स्थापित
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Oct 25, 2025 11:59:28
Azamgarh, Uttar Pradesh
Azamgarh
डाला छठ पूजा को लेकर घाटों पर तैयारियां, आज से पहले दिन की हो रही शुरुआत, जिले में 885 स्थलों को चिन्हित कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।
छठ पूजा को लेकर अर्घ्य देने की तैयारी अब अंतिम दौर में हैं। नदी, नहर, तालाब, पोखरे स्थानों पर वेदी बनाने का काम तो वहीं नदी किनारों घाटों पर विशेष तैयारियां की जा रही है। छठ पर्व अब विश्व के कई देशों में मनाया जाने लगा है। बिहार राज्य के साथ ही पूर्वांचल में काफी धूमधाम से मनाया जाने वाले छठ पर्व को लेकर आज़मगढ़ जनपद में तैयारी जोरों पर है। पूरे आज़मगढ़ जिले में कुल 885 स्थानों समेत शहर के नगर पालिका क्षेत्र में 14 प्रमुख स्थानों पर नदी के घाट, तालाबों पर छठ का पर्व मनाया जायेगा।
चार दिवसीय उत्सव पहला दिन कार्तिक शुक्ल चतुर्थी, नहाय खाय, के रूप में जिसकी शुरुआत होती है तथा समाप्ति कार्तिक शुक्ल सप्तमी को होगी। इस दौरान व्रतधारी लगातार 36 घंटे का व्रत रखते हैं, जहां वे पानी भी ग्रहण नहीं करते। पहला दिन कार्तिक शुक्ल चतुर्थी, नहाय खाय के रूप में मनाया जाता है। लोगों के द्वारा पोखरे पर छठ माता की बेदी को तैयार कर अलग-अलग कलर में सजाया जाता है। तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को दिन में छठ प्रसाद बनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से पुत्र की लम्बी आयु के लिए की जाती है। पूरे आज़मगढ़ जनपद में 885 स्थानों समेत शहर के नगर पालिका क्षेत्र में 14 प्रमुख स्थानों पर नदी के घाट, तालाबों पर छठ का पर्व मनाया जा रहा है। जहाँ साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिया गया है。
Walk_through on Chhath Puja
Bite :- 1. मुंशी निषाद, आयोजक गौरी शंकर घाट
छठ पूजा को लेकर एडीएम प्रशासन ने बताया कि आगामी 27 और 28 अक्टूबर को छठ महापर्व 885 स्थानों मनाया जाएगा। जहां जिले में 50 मूर्तियों की स्थापना भी की गई है। इस छठ महापर्व को लेकर पूरे जनपद को 3 सुपर जोन, 8 जोन और 25 सेक्टर में बांटा गया है। संबंधित अधिकारियों को तनाती का निर्देश दिया गया है, जहां सभी अधिकारी स्थलों पर भ्रमणशील रहेंगे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में इस महापर्व को लेकर ग्राम प्रधान, नगर पंचायत द्वारा व्यवस्थाएं की जायेंगी। विशेष रूप से यह भी निर्देशित किया गया, इस समय मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम चल रहा है, इस पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और उनके चेंजिंग रूम तथा अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया हैं। वहीं उन्होंने समिति के लोगों तथा जनमानस से अपील किया कि शांतिपूर्वक पर्व को मनाएं।
Bite :- 2. राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी-प्रशासन, आजमगढ़
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
11
Report
नक्सल नेता रुपेश को अपनी ही पार्टी का 'गद्दार' बुलावा, क्यों हुआ विचलित? Naxal Leader Rupesh Disturb
7
Report
अंबिकापुर में छठ पर्व से पहले सड़क की बदहाली, शंकर घाट जाने वाली सड़क की मरम्मत की मांग वायरल वीडियो
6
Report
Orai, Uttar Pradesh:जालौन के थाना कुठौन्द पुलिस द्वारा आवेदक/शिकायतकर्ता की फ्राड हुयी धनराशि वापस कराकर के चेहरे पर लौटाई मुस्कान ।
7
Report
7
Report
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी के रक्सा थाना क्षेत्र की है, जहाँ 24 अक्टूबर की अर्धरात्रि को रक्सा टोल प्लाज़ा पर चेन्नई - तमिलनाडु, की रहने वाली एक महिला प्रिया भटकती हुई मिली।
10
Report
10
Report
12
Report
SKSandeep Kumar
FollowOct 25, 2025 19:05:4511
Report
AMALI MUKTA
FollowOct 25, 2025 19:05:3410
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowOct 25, 2025 19:05:163
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowOct 25, 2025 19:05:060
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowOct 25, 2025 19:02:580
Report
BSBidhan Sarkar
FollowOct 25, 2025 19:01:540
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowOct 25, 2025 19:00:440
Report
