276304
कौड़िया थाने में गंदगी पर सीओ ने जताई नाराजगी, जल्द सफाई के निर्देश
Kaudiya, Uttar Pradesh:करनैलगंज क्षेत्राधिकारी CO उमेश्वर प्रताप सिंह ने बुधवार को कौड़िया थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के परिसर, कार्यालय और भोजनालय में गंदगी व दीवारों पर पान-गुटखा के दाग देखकर नाराजगी जताई। CO ने प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, कंप्यूटर रूम, कर्मचारियों के आवास, बैरक, हवालात, कोषागार, मालखाना, शस्त्रागार और भोजनालय कक्ष का निरीक्षण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सांवलिया सेठ के भंडार का पहला गिनती: 9 करोड़ 35 लाख 65 हजार 100 रुपये दान सामने
Begun, Rajasthan:मेवाड़ के आराध्य देव श्री सांवलिया जी मंदिर में शुक्रवार को सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया। राजभोग आरती के बाद शुरू हुई नकदी की गिनती के पहले राउंड में ही 9 करोड़ 35 लाख 65 हजार 100 रुपए की दानराशि सामने आई। हालांकि, यह भंडार की कुल राशि नहीं है। अभी नकदी की गिनती के अगले राउंड बाकी हैं। दूसरे राउंड की काउंटिंग 12 अक्टूबर को होगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों की तौल, भेंट कक्ष में जमा राशि और ऑनलाइन दान की गणना भी बाकी है। इन सभी का हिसाब पूरा होने के बाद कुल दानराशि घोषित की जाएगी। भंडार खोलने और गिनती की प्रक्रिया के दौरान मंदिर मंडल के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
रठांजना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 300 ग्राम MD के साथ आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत राठांजना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 300 ग्राम अवैध MD के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 9 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने MD के परिवहन में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार 9 अक्टूबर को थानाधिकारी विजेंद्र सिंह पुलिस जाप्ते के साथ गश्त पर थे। इस दौरान गादोला से वरमंडल जाने वाले कच्चे रास्ते पर सामने से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस की जीप को देखकर चालक ने मोटरसाइकिल वापस घुमाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते के दोनों ओर पानी की निकासी के लिए खाइयां होने के कारण वह सफल नहीं हो सका। पुलिस टीम ने चालक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान खालीद पुत्र अनवर खां अजमेरी निवासी बागलिया, थाना हथुनिया, जिला प्रतापगढ़ के रूप में बताई। मोटरसाइकिल वापस घुमाने के प्रयास का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को संदेह हुआ। मामले में राठांजना थाने पर NDPS Act की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।0
0
Report
धरियावद में प्रशासन ने 44 संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र में पंचायतीराज चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर शुभम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़, पुलिस उप निरीक्षक अंशुल मीणा और उपखंड अधिकारी संदीप बेरड़ ने 44 संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जवाहनगर, भोजपुर, खूंता, मूंगाणा, लोड़ी मांडवी, परसोला और झाड़ोली सहित विभिन्न क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने चुनाव संबंधी तैयारियों की जानकारी लेते हुए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। धरियावद में तीसरे चरण में पंचायतीराज चुनाव आयोजित होंगे। ऐसे में प्रशासन और पुलिस विभाग मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सतर्कता बरत रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण, पंचायत समिति स्तर पर कार्यक्रम
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : पंचायत चुनाव से पहले संभावित प्रत्याशियों को मिलेगा प्रशिक्षण, पंचायत समिति स्तर पर कार्यक्रम एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज 10 अक्टूबर को प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर प्रत्याशी प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने बताया कि कार्यक्रम में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ने के इच्छुक संभावित अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इसमें नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया, पात्रता एवं अपात्रता के प्रावधान, आवश्यक दस्तावेज और नामांकन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही किन परिस्थितियों में नामांकन पत्र निरस्त हो सकता है, इसकी जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य संभावित प्रत्याशियों को चुनाव संबंधी नियमों और आवश्यक औपचारिकताओं से अवगत कराना है, ताकि वे बिना किसी त्रुटि के नामांकन प्रस्तुत कर सकें।0
0
Report
बाराबंकी में चलती कार आग का गोला, चालक की मौत
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में चलती कार बनी आग का गोला, जिंदा जलकर चालक की मौत, बाहर निकलने का भी नहीं मिला मौका बाराबंकी जिले के सफदरगंज क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया। प्यारेपुर सैदपुर नहर के पास सड़क पर दौड़ रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। आग ने देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कार चला रहा युवक अंदर ही फंस गया और जिंदा जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को संभलने और गाड़ी से बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सफदरगंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। कार के अंदर चालक की मौत हो जाने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सफदरगंज कोतवाली प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के समय कार में केवल एक ही व्यक्ति सवार था। मृतक की पहचान निहुरीपुरवा, प्यारेपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र श्री राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चलती कार में अचानक आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हादसा कैसे हुआ और कार में आग लगने के पीछे क्या कारण रहा, पुलिस इसकी जांच कर रही है। सुबह-सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।0
0
Report
माधोपट्टी की मुस्कान सोलंकी ने PCS में सफलता पाकर IAS बनने का सपना दिखाया
Jaunpur, Uttar Pradesh:माधोपट्टी की बेटी मुस्कान सोलंकी ने हरियाणा PCS में सफलता हासिल की है। जौनपुर के गौरवशाली गांव माधोपट्टी की एक और बेटी ने प्रशासनिक सेवाओं में अपनी पहचान बनाई है। गांव की रहने वाली मुस्कान सोलंकी ने हरियाणा पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। गुरुवार शाम परिणाम घोषित होने के बाद उनके चयन की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने मुस्कान को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माधोपट्टी गांव को प्रशासनिक अधिकारियों की उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। गांव के कई लोगों ने विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं में स्थान पाया है। यहाँ के कई लोग प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। मुस्कान के पिता नवीन सोलंकी पंजाब पुलिस में अधिकारी रह चुके हैं। मुस्कान की शिक्षा पंजाब में हुई और शुरुआत से ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और लगातार मेहनत की। उनकी तैयारी और लगन का परिणाम अब हरियाणा पीसीएस परीक्षा में चयन के रूप में सामने आया है। PCS की सफलता के बाद अब IAS पर नजर है। उन्होंने कहा कि उनका सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बनने का है और इसके लिए वह निरंतर आगे बढ़ेंगी। उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बीच बड़े लक्ष्य पाते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करते हैं। मुस्कान की उपलब्धि माधोपट्टी गांव की पहचान को नई चर्चा देगी। इस बेटी ने साबित किया कि स्पष्ट लक्ष्य, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से सफलता मिलती है। अब मुस्कान सोलंकी IAS बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए आगे की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेंगी।0
0
Report
Advertisement
देवरिया में पैसे मांगने पर बेटे ने पिता की हत्या कर दी
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद से एक बेहद हैरान व परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक हैवान कलयुगी बेटे ने अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी है। शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर पिता के इनकार करने पर बेटे ने पिता की लाठी डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल यह मामला सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव का है। जहां इसी गांव के रहने वाले रामअवतार राय से उनके बेटे सुनील उर्फ सत्तू राय ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जिस पर पिता ने पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर बेटा अपने पिता से नाराज हो गया और उनसे कहा सुनी करने लगा। तभी उसी दौरान बेटे ने गुस्से में आकर डंडे से उनके सिर पर मार दिया। डंडा सिर पर लगते ही वह जमीन पर गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज हेतु महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई है। वही इस मामले को लेकर रंजना सचान सीओ बरहज ने बताया कि सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव से यह सूचना प्राप्त हुई कि सुनील उर्फ सत्तू पुत्र रामअवतार राय द्वारा अपने पिता रामअवतार राय पुत्र स्वर्गीय हरिद्वार राय को शराब पीने के लिए पैसा मांगने पर और ना देने पर लकड़ी के मुगड़े द्वारा सिर पर मार दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिनको तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया है। जहां डॉक्टरों के परीक्षण से मृत घोषित होने पर शव को मोर्चरी हाउस पर रखवा दिया गया है एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
कंगना रनौत Lucknow एयरपोर्ट पहुंचीं, अयोध्या दर्शन और यूपी के विकास पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): BJP MP Kangana Ranaut Arrives at Lucknow Airport. Kangana Ranaut (BJP MP, Mandi). हम अयोध्या जा रहे हैं और रामलला के दर्शन भी करेंगे और मेरा कुछ काम भी है, व्यक्तिगत काम जहाँ पे मुझे एक एक प्रोफेशनल काम है, तो उसके करके बहुत उत्सुक हैं क्योंकि हमेशा ही उत्तर प्रदेश आना बहुत ही एक एक अच्छा एक्सपीरियंस रहता है और इतना ज्यादा डेवलपमेंट हमेशा देखने को मिलता है,0
0
Report
संजय यादवंशी के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले, गिरफ्तारी की तलाशी
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना अंतर्गत अहिरन का पुरवा के रहने वाले यूट्यूबर संजय यदुवंशी उसके भाई शिवा यदुवंशी समेत सैकड़ो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं पहला मामला नगर पालिका परिषद के लिपिक सुशील कुमार द्वारा सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने दूसरा मामला भारत विकास परिषद की ओर से पार्क में लगी स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर जूता पहनकर उनकी मूर्ति पर चढ़कर मूर्ति का अपमान करने और पार्क में लगे ओम, स्वस्तिक जैसे धार्मिक चिन्ह सहित गेट चारदीवारी और पेड़ पौधों को तोड़ने का मामला दर्ज किया गया है वही नगर के करौंदिया निवासी सुभाष सोनकर की तहरीर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को फाड़कर सड़क पर फेंकने के कारण उसे लोग जूते से कुचल रहे थे इन सभी मामलों में संजय यदुवंशी को नामजत करते हुए कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है आपको बता दें कि कल 9 अक्टूबर को संजय यदुवंशी ने धम्मौर थाने की पुलिस के खिलाफ नगर के तिकोनिया पार्क में जमकर हंगामा काटा था और लगभग 5 घंटे तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और अप शब्दों का प्रयोग किया था साथ ही प्रदर्शन के दौरान पार्कों को क्षतिग्रस्त भी किया गया था संजय यदुवंशी के खिलाफ पूर्व में भी चार मामले जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं और हत्या के एक प्रयास में वांछित होने के कारण नगर कोतवाली पुलिस के साथ धम्मौर थाने की पुलिस संजय यदुवंशी की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर दबिश दी थी इसके बाद यह पूरा हंगामा खड़ा हो गया फिलहाल अभी तक संजय यदुवंशी के खिलाफ जिले में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज किया जा चुके हैं0
0
Report
Advertisement
दिलजीत दोसांझ शो मामले में प्रमोशन काउंसिल ने लिखा पत्र, क्या बदलेगी तारीख?
Noida, Uttar Pradesh:दिलजीत दोसांझ शो मामले में पंजाबी प्रमोशन काउंसिल ने लिखा पत्र दिलजीत दोसांझ और ऑर्गनाइजर को लिखा पत्र दिल्ली केनकार्यक्रम की तारीख बदलने की कही बात0
0
Report
अमरोहा के स्कूल में वायरल वीडियो: बच्चे गाने पर रील बनाते दिखे
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गांव सलेमपुर गोसाई स्थित प्राथमिक विद्यालय में ‘एक कचौरी, दो समोसा’ गाने पर बच्चों की रील वायरल उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में गजरौला क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई स्थित प्राथमिक विद्यालय का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें बच्चे क्लासरूम में ‘एक कचौरी, दो समोसा’ गाने पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो से पढ़ाई और शिक्षकों की निगरानी पर सवाल उठे हैं। हालांकि, वीडियो कब बना और उस समय शिक्षक मौजूद थे या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
बारां में 12 पूर्व सरपंच पर 5 साल चुनावी बैन, पंचायतों के नाम शामिल
Baran, Rajasthan:बारां जिले के 12 पूर्व सरपंचों पर 5 साल का चुनावी बैन, अटरू-कवाई समेत कई पंचायतों के नाम शामिल बारां। जिले में आगामी पंचायतीराज चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई हुई है। पंचायतीराज विभाग की रिपोर्ट पर राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के 12 सरपंच और पूर्व सरपंचों को 5 साल के लिए चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है। प्रतिबंधित सूची सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेज दी गई है。 प्रतिबंधित किए गए जनप्रतिनिधियों में अटरू के पूर्व सरपंच मनोज सुमन, सोरसन की निवेदिता कंवर, शोभगपुरा की विजना बाई, अमलावदा आली के जगदीश मीणा, टिकरिया की कृष्णा कंवर, कवाई की मीना शर्मा, दड़ा की सुनीता ऐरवाल, ढोटी की सलोतां बाई शामिल हैं। इसके अलावा गुगोर के कन्हैयालाल मीणा, सुवांस के रामचरण गुर्जर, हरनावदाशाहजी के प्रेमनारायण तिवारी और मेरमाचाह के बृजमोहन सोनी पर भी 5 साल का बैन लगाया गया है। जानकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने सितंबर 2026 में पंचायती राज विभाग से ऐसे जनप्रतिनिधियों का ब्यौरे मांगा था, जिन पर कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार, गबन, पद के दुरुपयोग के मामले में सजा हुई हो या जिन्होंने कार्यकाल का रिकॉर्ड, वित्तीय ऑडिट और बकाया राशि जमा नहीं कराई हो। विभाग ने 7 अक्टूबर 2026 को रिपोर्ट भेजी, जिसके आधार पर आयोग ने यह प्रतिबंध लगाया है।0
0
Report
Advertisement
नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस की संख्या बढ़ी
Delhi, Delhi:नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस की संख्या बढ़ी दिल्ली में CJP और विपक्ष के आंदोलन को देखते हुए नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर बैरिकेड लगाए गए नोएडा चिल्ला बॉर्डर और DND बॉर्डर पर गाड़ियो की चेकिंग की जा रही है संदिग्ध लोगों की पहचान कर उनको वापस नोएडा भेजा जा रहा है0
0
Report
यूपी की डबल इंजन सरकार ने अन्नदाता किसान को सुविधाएं दीं
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार आज अन्नदाता किसान को बीज से लेकर बाजार तक की सुविधा उपलब्ध करा रही है। वर्ष 2017 से पहले जो अन्नदाता किसान कर्ज, बदहाली और लाचारी में डूबा रहता था, बिचौलियों के चक्कर लगाने को मजबूर था, आज वही अन्नदाता किसान कर्ज से मुक्त होकर उन्नत बीज, सिंचाई, और DBT के माध्यम से MSP एवं पीएम सम्मान निधि का लाभ ले रहा है। आज दशकों से लटकी सिंचाई परियोजनाएं पूर्ण हुई हैं। प्रदेश, देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में 21 प्रतिशत का योगदान कर रहा है। कृषि विकास दर 8 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हुई है। दुग्ध, गन्ना, गेहूं आदि के उत्पादन में यूपी, देश में प्रथम स्थान पर है। अन्नदाता किसान की मेहनत का सम्मान करते हुए एवं उसकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करते हुए वर्ष 2017 से मार्च 2026 के बीच प्रदेश में 80 लाख से अधिक किसानों से 519 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई और ₹1,03,833 करोड़ से अधिक का सीधा भुगतान किया गया। उसी प्रतिबद्धता के साथ इस बार भी धान के समर्थन मूल्य में ₹71 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। डबल इंजन सरकार के लिए अन्नदाता किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार हैं। इसीलिए अन्नदाता किसान के अधिकार की रक्षा और उसकी खुशहाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है。0
0
Report
हरियाणा किसान: 17% से कम नमी वाले धान की तुरंत खरीद के निर्देश
Karnal, Haryana:स्टोरी। करनाल की इंद्री अनाज मंडी पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, धान खरीद में तेजी लाने के दिए निर्देश किसानों ने मंत्री के सामने रखीं समस्याएं, 17 प्रतिशत या इससे कम नमी वाले धान की तुरंत खरीद के आदेश; लिफ्टिंग में तेजी लाने को कहा, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर बोले—हर व्यक्ति को अपनी बात कहने की आजादी एंकर: हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शुक्रवार को इंद्री अनाज मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने मंत्री के सामने धान की खरीद सही ढंग से नहीं होने की शिकायत रखी। इस पर कृषि मंत्री ने संबंधित सरकारी खरीद एजेंसियों को 17 प्रतिशत या इससे कम नमी वाले धान की तुरंत खरीद करने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी में धान की लिफ्टिंग की समस्या को दूर करने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी बात कहने की आजादी है, लेकिन यदि कोई कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीओ-1: इंद्री अनाज मंडी में धान की खरीद व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंडी में चल रही खरीद प्रक्रिया ka निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। किसानों ने कृषि मंत्री को बताया कि मंडी में उनकी धान की फसल की खरीद सही ढंग से नहीं हो पा रही है, जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री ने सरकारी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस धान में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत या इससे कम है, उसकी तुरंत खरीद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले धान की खरीद में देरी नहीं होनी चाहिए। वीओ-2: धान खरीद के साथ-साथ मंडी में फसल के उठान यानी लिफ्टिंग की समस्या भी सामने आई। इसको लेकर कृषि मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लिफ्टिंग में तेजी लाने को कहा, ताकि मंडी में जगह की कमी की समस्या को दूर किया जा सके और किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी न हो। धान की आवक बढ़ने के बीच खरीद और उठान की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना मंडी प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसे में कृषि मंत्री के निर्देशों के बाद किसानों को खरीद प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। वीओ-3: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कृषि मंत्री का बयान वहीं, जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी बात कहने की आजादी है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कृषि मंत्री के इस बयान में जहां लोगों को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता की बात कही गई, वहीं कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।0
0
Report
Advertisement
