Back
आजमगढ़ की मस्जिद मीनार पर सऊदी अरब का झंडा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Oct 03, 2025 10:31:29
Azamgarh, Uttar Pradesh
मस्जिद पर फहराया सऊदी अरब का झंडा, पुलिस ने उतारा झंडा, मुकदमा किया दर्ज। जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में ग्राम कड़सरा शिवदास का पुरा स्थित एक मस्जिद की मीनार पर सऊदी अरब का झंडा फहराए जाने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर झंडा को नीचे उतरवाया। वहीं इस मामले में पुलिस ने तत्काल प्रभाव से झंडा फहराने वाले आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर उसकी तलाश में जुट गई है। बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मस्जिद की मीनार पर सऊदी अरब का झंडा फहराया गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झंडा उतरवाकर सुरक्षित किया गया। जांच में मस्जिद की देखरेख करने वाले नूर आलम पुत्र राजीद अहमद निवासी कड़सरा शिवदास का पुरा के द्वारा झंडा लगाये जाने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार यह कृत धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला तथा समाज में वैमनस्य फैलाने वाला माना गया है। झंडे का वीडियो साक्ष्य के रूप में पेन ड्राइव में सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 197(1)B, 299, 353, 2 के तहत मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में एसपी ग्रामीण ने बताया कि थाना अतरौलिया के अंतर्गत संज्ञान में आया है कि जिसमें नूरी मस्जिद के मीनार के ऊपर एक सऊदी अरबिया झंडा लगाया गया था। इसका उद्देश्य धार्मिक भावनाओं को आहत करना और सौहार्द पूर्ण माहौल को दूषित करने के उद्देश्य से ऐसा किया गया था। सूचना पर तत्काल मुकदमा दर्जकर लिया गया है, आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NSNiroj Satapathy
FollowOct 03, 2025 12:25:270
Report
ADArjun Devda
FollowOct 03, 2025 12:25:150
Report
RMRoshan Mishra
FollowOct 03, 2025 12:25:000
Report
PSPramod Sinha
FollowOct 03, 2025 12:24:450
Report
HGHarish Gupta
FollowOct 03, 2025 12:24:330
Report
আজ আসানসোল ও দুর্গাপুরে " পুজোর কার্নিভাল ২০২৫ " / শেষ প্রস্তুতি খতিয়ে দেখলেন পশ্চিম বর্ধমানের জেলাশ
0
Report
HKHitesh Kumar
FollowOct 03, 2025 12:24:260
Report
JAJhulan Agrawal
FollowOct 03, 2025 12:24:050
Report
RMRoshan Mishra
FollowOct 03, 2025 12:23:280
Report
ADArvind Dubey
FollowOct 03, 2025 12:23:150
Report
0
Report
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowOct 03, 2025 12:22:550
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 03, 2025 12:22:450
Report