Back
आजमगढ़ बाबा भवरनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि में भक्तों का उमड़ रहा सैलाब
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 15, 2026 04:33:26
Azamgarh, Uttar Pradesh
महाशिवरात्रि पर बाबा भवरनाथ मंदिर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, घंटों कतार में खड़ा होकर करते रहे अपने बारी का इंतजार। जनपद आजमगढ़ नगर की सरहद पर आजमगढ़-फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित शिव का मन्दिर के रूप में भंवरनाथ मंदिर पर शिवरात्रि को लेकर अल्सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन पूजन व जल दूध चढाने के लिए उमड़ पड़ी। इसके अलावा जनपद के अन्य शिवालयों पर सुबह से ही लोग अपनी बारी का इंतज़ार करते रहे। यह मंदिर शहर वासियों एवं आसपास के क्षेत्र में लोगों के लिए आस्था का विशेष केंद्र है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आजमगढ़ जिले में शहर के पश्चिम छोर पर स्थित पौराणिक बाबा भंवरनाथ मंदिर पर भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जहां सुबह से ही भीड़ बढ़ती जा रही थी, लंबी लंबी कतारे लगी रही। लेकिन भंवरनाथ मंदिर में स्थापित बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए लालायित भक्तों के माथे पर कोई शिकन नहीं थी। घंटों इंतजार के पल को जयकारे लगाकर जयघोष करते रहे, जहां जोश कम होने का नाम नहीं ले रहा था। ऐसा लग रहा मानों पूरा शहर आज ही उमड़ पड़ेगा। भक्तों ने बारी-बारी से जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर बाबा को प्रसन्न किया। बाहर आकर दान पुण्य किया और माथे पर त्रिपुंड तिलक भी लगवाया। प्रसिद्ध मंदिर बाबा भंवरनाथ को भव्य रूप से सजाया गया, जहां मंदिर परिसर में पूरा गहमा गहमी का माहौल है। लोगों की मान्यता है कि यहां पर विवाह के दौरान भगवान शिव तथा अन्य देवों का सीधा आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन सफल रहता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 15, 2026 05:48:540
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 05:47:560
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 15, 2026 05:47:360
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 15, 2026 05:47:280
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 15, 2026 05:46:430
Report
1
Report
MCManish Chaudary
FollowFeb 15, 2026 05:46:180
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 15, 2026 05:45:540
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 15, 2026 05:45:230
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 15, 2026 05:36:440
Report