Back
आजमगढ़ में झाड़फूंक से ₹2 लाख ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 12, 2026 12:41:04
Azamgarh, Uttar Pradesh
आजमगढ़
सोने-चाँदी का लालच देकर दो लाख की ठगी, पुलिस ने 1.90 लाख रुपये नगद बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी।
प्रस्ताव: जनपद आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में सोने-चाँदी की ईंट दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि झाड़-फूंक के बहाने साजिश रची गई, पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी की रकम में 1,90,000 रुपये नगद बरामद किया। जबकि घेराबंदी के दौरान उसका एक साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना अंतर्गत ग्राम पश्चिम पट्टी के निवासी नन्दलाल निषाद ने जिले के सरायमीर थाने में तहरीर दी कि करीब एक माह पूर्व धर्मेन्द्र कुमार निवासी कमरावा थाना गंभीरपुर ने झाड़-फूंक के बहाने उनसे संपर्क किया। धर्मेन्द्र ने अपने साथी राम आशीष मौर्या निवासी जमुमावा थाना बरदह के पास 20 किलो चांदी और दो सोने की ईंट होने का झांसा दिया। दो दिन पूर्व 10 फरवरी को छित्तेपुर पेट्रोल पम्प के पास दोनों आरोपियों ने उनसे 2 लाख रुपये लेकर कागज में लिपटे दो थैले थमा दिए और मौके से फरार हो गये। जब थैला खोला गया तो उसमें पीतल के टुकड़े निकले। इस मामले में थाना सरायमीर पर मुकदमा सं. 39/2026 धारा 318(4), 317(2) BNस के तहत दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई के क्रम में वांछित अभियुक्त की तलाश में रही, इसी दौरान आज मुखबिर की सूचना पर खण्डवारी नहर पुलिया के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देख संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे करीब 20 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेन्द्र कुमार बताया और घटना में संलिप्तता स्वीकार की। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 लाख 90 हजार रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। वहीं फरार एक आरोपी राम आशीष मौर्या की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 12, 2026 15:17:040
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 12, 2026 15:15:420
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 12, 2026 15:15:160
Report
0
Report
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 12, 2026 15:05:110
Report
1
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 12, 2026 15:04:570
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 12, 2026 15:04:410
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 12, 2026 15:03:000
Report
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowFeb 12, 2026 15:00:140
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 12, 2026 14:47:460
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 12, 2026 14:47:290
Report