Back
UPPSC परिणाम से अयोध्या की अनामिका मिश्रा उप जिलाधिकारी बनकर गर्व का प्रतीक बनीं
PKPravesh Kumar
Mar 30, 2026 09:20:11
Ayodhya, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का परिणाम घोषित होते ही अयोध्या के लिए गर्व की बड़ी खबर सामने आई है। अयोध्या की साकेत पुरी कॉलोनी निवासी अनामिका मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है और अब वह डिप्टी कलेक्टर बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरा जनपद और प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अनामिका मिश्रा के पिता महेंद्र नाथ मिश्रा अयोध्या के गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अनामिका की शादी तीन वर्ष पूर्व आकाश पांडे से हुई थी। अनामिका ने बताया कि उन्हें रात करीब 12 बजे परिणाम आने की जानकारी मिली और जब पता चला कि उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया है, तो खुशी के कारण पूरी रात नींद नहीं आई। वहीं उनके पति आकाश पांडे ने इस सफलता को उनकी मेहनत और तपस्या का परिणाम बताया। सबसे खास बात यह रही कि अनामिका ने बिना किसी कोचिंग के घर पर रहकर ही तैयारी की। उनके पिता महेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि वे वेबसाइट से नोट्स डाउनलोड करके देते थे और अनामिका उन्हीं से पढ़ाई करती थीं। परिवार की ओर से यह भी संदेश दिया गया कि अनामिका एक ईमानदार अधिकारी बनें और अपने कार्य में संविधान को सर्वोपरि रखें—चाहे नेता हों, ब्यूरोक्रेट्स हों या आम जनता, सभी के साथ निष्पक्ष और ईमानदारी से कार्य करें, यही उनकी कामना है। अनामिका मिश्रा की यह सफलता न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से बिना कोचिंग के भी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 30, 2026 10:37:000
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 30, 2026 10:36:410
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 30, 2026 10:36:180
Report
0
Report
GZGAURAV ZEE
FollowMar 30, 2026 10:34:010
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 30, 2026 10:33:470
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 30, 2026 10:33:370
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 30, 2026 10:33:070
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 30, 2026 10:32:570
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 30, 2026 10:32:340
Report
VVvirendra vasinde
FollowMar 30, 2026 10:31:130
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 30, 2026 10:30:460
Report
604
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 30, 2026 10:26:03482
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 30, 2026 10:25:48588
Report