Back
कासगंज के निजी स्कूलों में फीस वृद्धि के खिलाफ धरना, कार्रवाई की मांग
GZGAURAV ZEE
Mar 30, 2026 10:34:01
Kasganj, Uttar Pradesh
निजी स्कूलों में फीस वृद्धि व महंगी किताबों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन, DM से की शिकायत
गौरव तिवारी
कासगंज
यूपी के कासगंज में युवा संगठन ने जनपद के निजी विद्यालयों में फीस वृद्धि व महंगी किताबों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया है और नारा लगाया कि शिक्षा में लूट नहीं चलेगी और आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
आज सोमवार के दिन Youth United for Valuable Action (YUVA) संगठन ने जनपद के निजी विद्यालयों में फीस व किताबों को लेकर मनमानी का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में संगठन की ओर से जिलाधिकारी एवं bsa को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि “शिक्षा का अधिकार” अभियान के तहत लगातार अभिभावकों से शिकायतें मिल रही हैं कि कई निजी विद्यालयों में नियमों के विपरीत फीस वृद्धि की जा रही है। साथ ही एनसीईआरटी के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें और ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
संगठन ने बताया कि इस मामले में पूर्व में भी जांच कराई गई थी और 24 मार्च 2026 को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि कई विद्यालय अभी भी आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
प्रमुख मांग
24 मार्च 2026 की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
प्रत्येक विद्यालय में फीस व अन्य शुल्कों की सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और अभिभावकों को राहत देने के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
बाइट हरवीर सिंह युवा संगठन अध्यक्ष
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 30, 2026 11:51:320
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 30, 2026 11:50:180
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 30, 2026 11:50:090
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 30, 2026 11:49:510
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 30, 2026 11:49:310
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 30, 2026 11:49:220
Report
AMATUL MISHRA
FollowMar 30, 2026 11:48:580
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowMar 30, 2026 11:48:390
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 30, 2026 11:46:510
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 30, 2026 11:46:310
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 30, 2026 11:46:150
Report
MGManoj Goswami
FollowMar 30, 2026 11:46:030
Report