Back
आयोध्या पहुंचे चंद्रबाबू नायडू ने राम जन्मभूमि दर्शन के साथ निर्माणकार्य का निरीक्षण
PKPravesh Kumar
Dec 28, 2025 11:06:30
Ayodhya, Uttar Pradesh
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू आज पावन नगरी अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।अयोध्या आगमन के पश्चात मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग साढ़े तीन घंटे का समय व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में चल रहे वैदिक अनुष्ठानों में सहभागिता की और विधि-विधान के साथ भगवान श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री पूरे समय श्रद्धा और भक्ति में लीन दिखाई दिए।दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर की भव्यता, अद्वितीय शिल्पकला और उत्कृष्ट वास्तुकला की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या आना उनके लिए एक अलौकिक और आध्यात्मिक अनुभूति है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर संपूर्ण राष्ट्र की आस्था और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वे 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आए थे और आज पुनः दर्शन कर स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 28, 2025 13:00:520
Report
NSNitesh Saini
FollowDec 28, 2025 13:00:420
Report
95
Report
PKPravesh Kumar
FollowDec 28, 2025 12:48:530
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 28, 2025 12:48:100
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowDec 28, 2025 12:47:490
Report
CSCharan Singh
FollowDec 28, 2025 12:46:040
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 28, 2025 12:45:430
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 28, 2025 12:45:320
Report
HBHemang Barua
FollowDec 28, 2025 12:45:09Noida, Uttar Pradesh:KARNAL (HARYANA): OP SINGH (DGP, HARYANA) ON POLICE PERFORMANCE IN 2025/ SECURITY & SAFETY IN HARYANA
0
Report
0
Report
0
Report
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का मेरठ में भव्य स्वागत, काशी टोल प्लाजा पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुज
1
Report
0
Report