Back
अयोध्या में GST डिप्टी कमिश्नर ने मुख्यमंत्री योगी के पक्ष में इस्तीफा दे दिया
PKPravesh Kumar
Jan 27, 2026 09:54:11
Ayodhya, Uttar Pradesh
शंकराचार्य के विवादित बयान को लेकर अयोध्या में एक बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित करते हुए दो पन्नों का इस्तीफा भेजा है। अपने इस्तीफे में प्रशांत कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में यह कदम उठा रहे हैं। प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई अभद्र टिप्पणी से वह बेहद आहत थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का नमक खाता हूं और जहां से मुझे वेतन मिलता है, मैं उसी प्रदेश और उसके लोकतांत्रिक रूप से चुने गए मुख्यमंत्री का पक्षधर हूं। सीएम योगी जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री हैं और उनका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से वह मानसिक रूप से व्यथित थे और इसी के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया। प्रशांत कुमार सिंह ने यह भी कहा कि जब उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा, तब वह अपने निजी संसाधनों से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देंगे। इस इस्तीफे के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSAURABH SAURABH
FollowJan 27, 2026 11:24:360
Report
SNShashi Nair
FollowJan 27, 2026 11:24:15Hisar, Haryana:हरियाणा में आज अचानक से मौसम ने करवट ली और हरियाणा की अधिकतम जिलों में आज बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी खबर है।
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowJan 27, 2026 11:24:050
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 27, 2026 11:23:090
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 27, 2026 11:22:510
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 27, 2026 11:22:360
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowJan 27, 2026 11:22:160
Report
PKPravesh Kumar
FollowJan 27, 2026 11:22:000
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowJan 27, 2026 11:21:400
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowJan 27, 2026 11:21:220
Report
SJSubhash Jha
FollowJan 27, 2026 11:20:570
Report
RKRaj Kishore
FollowJan 27, 2026 11:20:340
Report
0
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 27, 2026 11:20:140
Report