Back
इंदौर के द्वारकापुरी में पुरानी रंजिश हिंसा में बदली, 12 घायल
YSYatnesh Sen
Jan 27, 2026 11:24:05
Indore, Madhya Pradesh
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र एक बार फिर आपसी तनाव बना विवाद का कारण, जहां पड़ोसियों के बीच चल रहा पुराना विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते सड़क से थाने तक जा पहुंचा। हालात ऐसे बने कि थाने में भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद पुलिस को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा।
दरअसल द्वारकापुरी इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाले दो पक्षों के बीच लंबे समय से आपसी तनाव बना हुआ था। रोजमर्रा की नोकझोंक ने आज उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडों और हाथापाई में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिससे मारपीट की स्थिति बन गई, वही कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घायलों को तुरंत मेडिकल जांच के लिए भेजा और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKShrawan Kumar Soni
FollowJan 27, 2026 12:54:520
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowJan 27, 2026 12:54:430
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 27, 2026 12:54:010
Report
AMAjay Mishra
FollowJan 27, 2026 12:53:500
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 27, 2026 12:53:270
Report
SKSandeep Kumar
FollowJan 27, 2026 12:53:050
Report
ASAMIT SONI
FollowJan 27, 2026 12:52:470
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowJan 27, 2026 12:52:300
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowJan 27, 2026 12:52:120
Report
RSR.B. Singh
FollowJan 27, 2026 12:51:540
Report
OBOrin Basu
FollowJan 27, 2026 12:51:370
Report
HGHarish Gupta
FollowJan 27, 2026 12:51:140
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 27, 2026 12:50:530
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 27, 2026 12:50:320
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 27, 2026 12:50:020
Report