icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224123
Lavlesh Kumar PandeyLavlesh Kumar PandeyFollow13 Aug 2024, 03:51 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गांधी जयंती पर विजय सिन्हा का बयान: स्वच्छता और देशभक्ति की नई दिशा

Patna, Bihar:कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बयान... आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के पावन अवसर पर आज श्रद्धा सुमन बिहार के माननीय राज्यपाल महोदय, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री, और सारे मंत्री हम लोगों ने दी। आज गांधी जी का यह सिद्धांत कि गांव, किसान और माँ भारती के संतान सिद्धांत की राजनीति जब-जब किए हैं, देश का स्वाभिमान बढ़ा। अब देश को जरूरत है गांधी जी के विचारधारा पर चलने की। रील्स का नायक नहीं, रियल नायक, नायक गांधी जी थे। रील का नायक गांधी जी नहीं बने, रियल नायक बने और रियल नायक बनने के लिए संघर्ष, त्याग, तपस्या और बलिदान जो देगा, वही देश के अंदर पूजनीय होगा। आज रियल नायक सचमुच में इनके स्वच्छता अभियान को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देश के अंदर रियल नायक के रूप में उभरे हैं। आज शत-शत नमन। गांधी जी से प्रेरणा प्राप्त करने के लिए हर नौजवानों को जरूरत है। सरकार पूरी घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। कृषि विभाग भी पूरी तैयारी के साथ पूरी नजर है और किसी को नुकसान नहीं होगा, आपदा में उसकी प्राथमिकता रहेगी। सरकार सजगता के साथ सेवा के भाव से खड़ी है।
0
0
Report

12 घण्टे भी नही टिका 2 करोड़ 20 लाख का नाला रात में बना सुबह हुआ धराशाही व्यापारियों ने किया हंगामा

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी कस्बे में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया जहाँ देर रात बनाया गया 2 करोड़ रुपए से अधिक का नाला धराशाही हो गया।मामले की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुँचे और नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।इस नाले को लेकर पहले भी व्यापारियों ने कई बार शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई और आखिरकार नाला गिर ही गया। दरअसल अमेठी नगर पंचायत में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल निकासी योजना के तहत 2 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से दुर्गापुर रोड और सुल्तानपुर रोड पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है।बीती रात सुल्तानपुर रोड पर नाले का निर्माण कराया गया जो आज सुबह ही धराशाई हो गया। नाला गिरने की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे और नाला निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए। भाजपा नेता और व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने बताया कि जब से नाला निर्माण हो रहा है तब से इसके भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाई जा रही है।कई बार इसकी शिकायत नगर पंचायत से लेकर एसडीएम,डीएम तक की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और आखिरकार यह नाला गिर गया। जिला अद्यक्ष ने कहा की मुख्यमंत्री योगी की सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है लेकिन कुछ लोग सरकार को बदनाम कर रहे हैं।लगातार इसकी शिकायत डीएम एसडीएम नगर पंचायत से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जल निकासी के लिए दो करोड़ 20 लख रुपए सरकार ने दिया था लेकिन इसमें नाले में 20% भी काम नहीं हो रहा है।16 सरिया की जगह सिर्फ दो सरिया लग रही है कि जिस का कारण है कि नाल पलट गया।जब से नाले का निर्माण हो रहा है तब से व्यापारी यहां परेशान है।कुछ जहर नाला बना तो वहां मिट्टी नही डाली गई द्वारा और व्यापारियों ने अपने पैसे से मिट्टी डाली।जरूरत पड़ी तो इसकी शिकायत खुद मुख्यमंत्री से मिलकर की जाएगी।इस नाले को तोड़कर नए नाले का निर्माण कराया जाना चाहिए। इसमें सबसे बड़ी लापरवाही नगर पंचायत की है सारे अधिकारी एई जीई सभी मिले हुए हैं और सब कमीशन खा रहे हैं।वही एक अन्य व्यापारी सुशील जायसवाल ने कहा लगातार इसकी शिकायत की जा रही थी लेकिन किसी भी अधिकारी मौके पर आकर जांच नही की और आखिरकार ये नाला अगर गिर ही है।
0
0
Report
Advertisement

मनन मिश्रा का UCC मुद्दा: विपक्ष पर हमला, CEC हटाने की मांग

Patna, Bihar:भाजपा कोटे से राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग और अन्य मुद्दों पर विपक्ष पर निशाना साधा। UCC को लेकर उन्होंने कहा कि यह किसी हिंदू या मुस्लिम के लिए नहीं बल्कि सभी नागरिकों को समान अधिकार देने वाला कानून है। शादी, तलाक और संपत्ति के अधिकार में सभी के लिए समान कानून लागू होना चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष के देशव्यापी आंदोलन पर मनन मिश्रा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह मुद्दाविहीन है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई रचनात्मक काम नहीं है इसलिए आंदोलन और संसद को बाधित करने के लिए किसी न किसी बहाने की जरूरत है। पुतिन के पीएम मोदी की तारीफ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि दोनों के बीच अच्छी समझ है वहीं, विमान हादसा टालने वाले पायलट स्मिथ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनके काम पर देश और दुनिया को गर्व है। AIMIM के यूपी चुनाव में बीजेपी को सरकार बनाने से रोकने के ऐलान पर मनन मिश्रा ने कहा कि इससे बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता और उनके मुताबिक AIMIM के चुनाव लड़ने से बीजेपी को फायदा ही होगा。
0
0
Report

सोनभद्र में लापता युवक हिमांशु मिश्रा का शव रेणुका नदी में बरामद

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में पांच दिन से लापता युवक हिमांशु मिश्रा पुत्र सुरेंद्र मिश्रा का शव ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुका नदी में मिलने से हड़कंप मच गया. चोपन थाना क्षेत्र के गोठानी गांव निवासी 20 वर्षीय हिमांशु कई दिनों से लापता था. इसी बीच रेणुका नदी से उसका शव बरामद होने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच में जुटी है. मृतक की पहचान चोपन क्षेत्र के गोठानी गांव निवासी हिमांशु मिश्रा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हिमांशु कई दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है. घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है. मामला ओबरा थाना क्षेत्र का है.
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या के उदासीन आश्रम में गुरुपर्व महोत्सव का शुभारंभ, 5 अक्टूबर मुख्य समारोह

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के रानोपाली स्थित उदासीन संगत ऋषि आश्रम यानी सत्यनारायण मंदिर में 10 दिवसीय गुरु पर्व महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। 5 अक्टूबर को गुरु पर्व का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने का कार्यक्रम है। इसी अवसर पर नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा। मुख्य समारोह को लेकर आश्रम परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डीएम शशांक त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया, महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संतों और श्रद्धालुओं की बड़ी मौजूदगी रहेगी।यह धार्मिक आयोजन 7 अक्टूबर तक चलेगा। महोत्सव के पहले दिन डॉ. स्वामी शिवचंद दास जी महाराज ने संगीतमय भागवत कथा का वाचन शुरू किया। आश्रम परिसर में गुरु पर्व को लेकर श्रद्धालुओं और संतों में उत्साह देखने को मिल रहा है। महोत्सव के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 3 अक्टूबर को संत भंडारे का आयोजन होगा, जबकि 4 अक्टूबर को रामचरितमानस अखंड पाठ किया जाएगा। 5 अक्टूबर को पूर्णाहुति के साथ संत अर्चन-वंदन का कार्यक्रम होगा।
0
0
Report

नैनीताल घूमने गए नवविवाहित जोड़े पर भीषण हादसा; युवक की मौत, पत्नी घायल

Ramanagara, Karnataka:चार महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे यतीश यादव और उनकी पत्नी शीतल नैनीताल घूमने के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा, रामनगर के पीरूमदारा में देर रात स्कॉर्पियो और 22 टायरा डंपर की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई, हादसे में नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी यतीश यादव की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शीतल गंभीर रूप से घायल हो गईं. मामला 2 अक्टूबर की रात करीब 1 बजकर 20 मिनट का है,जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद निवासी यतीश यादव अपनी पत्नी शीतल के साथ नई काली स्कॉर्पियो से काशीपुर से रामनगर होते हुए नैनीताल की ओर जा रहे थे, इसी दौरान पीरूमदारा से आगे चौधरी ढाबे के पास उनकी स्कॉर्पियो की सामने से आ रहे 22 टायरा डंपर HR38AC 4554 से जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो चालक यतीश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शीतल गंभीर रूप से घायल हो गईं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को उपचार के लिए भिजवाया गया, बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली-एनसीआर के निजी अस्पताल ले जाया गया. मृतक की पहचान 24 वर्षीय यतीश यादव पुत्र सुरेश चंद्र यादव, निवासी ग्राम शाहपुर बमेठा, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद के रूप में हुई है. यतीश राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी थे और वर्ष 2021 में प्रतियोगिता में विजेता भी रहे थे। वह एक निजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाते थे, वहीं उनकी पत्नी शीतल पेशे से डॉक्टर बताई जा रही हैं. हादसे की खबर मिलते ही यतीश का पूरा परिवार रामनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पिता सुरेश यादव ने आरोप लगाया कि तेज रफ्तार डंपर चालक ने ओवरटेक करते हुए गलत दिशा में आकर उनके बेटे की गाड़ी को टक्कर मारी, उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है. चार महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे यतीश और शीतल नैनीताल घूमने निकले थे लेकिन खुशियों से शुरू हुआ यह सफर एक परिवार को जिंदगी भर का गम दे गया.
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर के असलहा नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा; 4 गिरफ्तार, 21 नामजद तलाश

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े बताए जा रहे असलहा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। कैंट थाना पुलिस ने इस मामले में चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें 10 हजार रुपये का इनामी बीरू साहनी भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपितों के कब्जे से दो अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुई हैं। अब तक इस मामले में 10 आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि 21 अन्य नामजद आरोपित पुलिस की रडार पर हैं। खास बात ये है कि पुलिस को एक नामजद पीएसी जवान के लखनऊ में छिपे होने की भी जानकारी मिली है। मोबाइल नंबर बदलने के कारण उसकी तलाश पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। गोरखपुर में अवैध असलहा तस्करी के कथित नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई लगातार आगे बढ़ रही है। कैंट थाना पुलिस ने बुधवार सुबह चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में चौरीचौरा के डुमरी खास निवासी मुलायम निषाद उर्फ नितेश, रामगढ़ताल क्षेत्र के लहसड़ी खैरा टोला निवासी शैलेंद्र निषाद, लहसड़ी निवासी बीरू साहनी और डुमरी खास निवासी चंदन जायसवाल उर्फ लकी शामिल हैं। इनमें बीरू साहनी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक, चारों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की गई और फिर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल बरामद करने का दावा किया है। इस कार्रवाई के साथ पुलिस की जांच अब सिर्फ गिरफ्तार आरोपितों तक सीमित नहीं है, बल्कि उस पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, जिसके तार गोरखपुर से बाहर भी जुड़े बताए जा रहे हैं। दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत सितंबर में हुई थी। एसटीएफ ने गोरखपुर के विंध्यवासिनी पार्क के पास पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इनके नाम श्रेयांश यादव उर्फ बबलू, अजीत यादव, अभिषेक गौड़ उर्फ भेली, अभिषेक प्रजापति उर्फ अभी और राहुल गुप्ता बताए गए। पूछताछ के बाद एसटीएफ की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच आगे बढ़ी तो नेटवर्क से जुड़े दूसरे नाम सामने आते गए। इसके बाद कैंट पुलिस ने एक-एक कर आरोपितों की तलाश शुरू की। इस मामले में पहले छह आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि दो आरोपितों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। अब चार और गिरफ्तारियों के बाद पुलिस के मुताबिक 10 आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं। लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। मुकदमे में नामजद 21 अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क के तार गोरखपुर के साथ-साथ दूसरे जिलों और राज्यों से जुड़े होने की जानकारी भी जांच में सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरार जवान ने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है। उसके एक साथी ने नया नंबर उपलब्ध कराया, जिसका इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के पास मौजूद पुराना नंबर बंद होने के कारण उसकी तलाश में मुश्किल आ रही है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले लखनऊ में था। अब पुलिस उसकी तलाश के साथ-साथ उसके संपर्क में रहे लोगों की भूमिका भी जांच रही है। गोरखपुर में बिश्नोई गिरोह से जुड़े बताए जा रहे असलहा नेटवर्क पर कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। चार नई गिरफ्तारियों के बाद पुलिस के मुताबिक 10 आरोपित जेल पहुंच चुके हैं, लेकिन 21 नामजद आरोपित अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना बनी हुई है। गोरखपुर में असलहा तस्करी के इस मामले ने पुलिस की जांच का दायरा गोरखपुर से बाहर तक पहुंचा दिया है। एक तरफ चार और गिरफ्तारियां हुई हैं, तो दूसरी तरफ 21 नामजद आरोपितों की तलाश जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस की अगली कार्रवाई में कौन-कौन से नाम सामने आते हैं और कथित नेटवर्क की कितनी परतें खुलती हैं। मामले में लगाए गए आरोप पुलिस की जांच और दर्ज मुकदमे पर आधारित हैं। आरोपितों को अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने तक निर्दोष माना जाता है।
0
0
Report

हमीरपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रमों की धूम, डांडी यात्रा और वृक्षारोपण

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-जिले में धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती, दोनों महापुरुषों की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम किये गए आयोजित, दोनों महापुरुषों के छायाचित्रों पर किया गया माल्यार्पण, डीएम सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गांधी पार्क स्थिति गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर निकाली गई डांडी यात्रा, डांडी यात्रा में बच्चों में बच्चों के साथ जिलाधिकारी भी हुए शामिल, कलेक्ट्रेट परिसर स्थिति स्मृति वन में किया गया वृक्षारोपण, कार्यक्रम के दौरान दोनों महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलने का किया गया आवाहन, जिलाधिकारी अशोक कुमार ने दोनों महापुरुषों की जयंती पर दी शुभकामनाएं।
0
0
Report

अमरोहा में रहरा के बुरावली गांव में नलकूप के हौज में डूबे दो वर्षीय मासूम की मौत

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली में दर्दनाक हादसे में पानी के हौज में डूबने से दो साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा है। बताया गया कि गांव निवासी शकील अहमद अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका दो वर्षीय बेटा सुभान खेलते-खेलते खेत में बने नलकूप के हौज के पास पहुंच गया और पानी में गिरकर डूब गया। कुछ देर बाद परिजनों को बच्चे के हौज में गिरने की जानकारी हुई तो आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम तीन बहनों का इकलौता भाई था। मां शबाना समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई नहीं कराने का निर्णय लिया। हादसे से गांव में शोक की लहर है.
0
0
Report
Advertisement

160 फुट नदीबांध के धसने से गांव में दहशत, लोग रात भर पहरेदार

Jalabaria, West Bengal:পাথরপ্রতিমায় ১৬০ ফুট নদীবাঁধে ধস, রাত জাগোে পাহারায় গ্রামবাসী! সেচ দপ্তরের আধিকারিককে ঘিরে ক্ষোভ নকিব উদ্দিন গাজী দক্ষিণ ২৪ পরগনার পাথরপ্রতিমা ব্লকের শ্রীনারায়ণপুর-পূর্ণচন্দ্রপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের তারানগর টেকারঘাট এলাকায় পানিপুকুর নদীর পাড়ে প্রায় ১৬০ ফুট নদীবাঁধে বড়সড় ধস নামায় আতঙ্ক ছড়িয়েছে। রাতের বেলায় বিকট শব্দে বাঁধের একাংশ ধসে পড়তেই প্লাবনের আশঙ্কায় রাত জেগে বাঁধ পাহারায় বসেন গ্রামবাসীরা। স্থানীয়দের অভিযোগ, দীর্ঘদিন ধরে বাঁধ সংস্কারের দাবি জানানো হলেও বারবার প্রতিশ্রুতি মিলেছে, কাজ হয়নি। এদিন সেচ দপ্তরের আধিকারিকরা ঘটনাস্থলে পৌঁছতেই তাঁদের ঘিরে ক্ষোভে ফেটে পড়েন গ্রামবাসীরা। শেষ পর্যন্ত বিজেপি নেতৃত্ব মন্ডল -১ সভাপতি উত্তম জানার তত্ত্বাবধানে বিক্ষোভ কারীরা দূরে সরে যান। কিছুক্ষণ পরে ঘটনাস্থলে পৌঁছন ঢোলাহাট থানার আইসি, বিডিও দপ্তরের প্রতিনিধিরা, মাপজোকের পর ধসের মূল অংশে পৃথক ইঞ্জিনিয়ারিং পরিকল্পনায় কাজ হবে,area এলাকাবাসীর আপত্তি মেনে ভাঙ্গন রোধে দুপাশে পরিকল্পনা করা হয়। জরুরী ভিত্তিতে আগামীকাল থেকে কাজ শুরু হচ্ছে বলে জানা গিয়েছে। Now দেখা যায় আতঙ্কের মধ্যে থাকা মানুষের নিরাপত্তায় কবে বাঁধ সংস্কারের কাজ শুরু হবে।
0
0
Report

कांग्रेस आज से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च से चुनावी अभियान शुरू

Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस आज से निकालेगी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 2 से 8 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर शुरू होगा अभियान निर्वाचन आयोग के कथित संस्थागत कब्जे का विरोध करने का दावा कांग्रेस की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, मुकदमा चलाने और गिरफ्तारी की मांग की जाएगी पहले दिन जिला स्तर पर इंडिया गठबंधन दलों की संयुक्त बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी दूसरे दिन ब्लॉक level पर तैयारी बैठकें होंगी तीसरे दिन गठबंधन सहयोगी जिला स्तरीय मार्च निकालेंगे बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं से जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक जाएगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top