icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जोरदार स्वागत के बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का संदेश, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकरनगर। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के जिले में प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने लोहिया भवन, अकबरपुर में संगठनात्मक प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण सत्र के उपरांत बसखारी मार्ग स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रदेश की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पेट्रोल-डीजल की महंगाई संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की चुनावी सफलता से विपक्ष परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर कार्य कर रहे हैं, जबकि विपक्ष केवल बयानबाजी तक सीमित है। भाजपा सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तैयार करना है। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीयूष मिश्र तथा प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया।
0
0
Report

पुरानी टिहरी फिर से यादों में जीवंत: डैम जलस्तर घटने से धरोहर दिखाई देने लगे

New Tehri, Uttarakhand:पुरानी टिहरी की यादें ताजा हो गईं। टिहरी डैम की झील का जलस्तर घटने पर पुरानी टिहरी की इमारतें, विरासत और धरोहर दिखने लगीं, जिससे लोगों की यादें जाग उठीं। गढ़वाल क्षेत्र की इस कहाँ-जो-अपनी पहचान रखती पुरानी टिहरी को देश की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए डूबो दिया गया था, और देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार विस्थापित हो गए थे, जबकि नई टिहरी शहर बसाया गया। जून माह में जलस्तर घटने से पुरानी टिहरी के दरबार, धर्मस्थलों और अन्य धरोहर दिखने लगे, जिससे स्थानीय लोगों की आंखे नम हो गईं और वे इन धरोहरों को संजोकर रखने की मांग कर रहे हैं ताकि पुरानी टिहरी के इतिहास से लोग रूबरू हो सकें। लोगों का कहना है कि पुरानी टिहरी की अपनी एक अलग पहचान है और इन विरासतों को संजोना जरूरी है, जबकि नई टिहरी में इन धरोहरों को स्थापित नहीं किया गया। पर्यटन विभाग के अनुसार इसकी पुष्टि HARD-रोलिक सर्वे आदि कराया गया था।
0
0
Report

हरिद्वार के लिए रवाना हुए शिवभक्त, 41 दिवसीय कांवड़ यात्रा पर निकले दो सगे भाई

Akchhit AgrawalAkchhit AgrawalFollow1m ago
Siyana, Uttar Pradesh:स्याना। नगर के दो सगे भाई गौरव और सौरभ मंगलवार को अपनी शिवभक्तों की टीम के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुए। दोनों श्रद्धालु एक जुलाई को हरिद्वार से कांवड़ यात्रा शुरू कर से 41दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद वृंदावन पहुंचेंगे, जहां संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन कर पूज्य महाराज को गंगाजल भेंट करेंगे। श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा एक जुलाई को हरिद्वार से प्रारंभ होकर 11 अगस्त को सावन माह की शिवरात्रि के अवसर पर पूर्ण होगी। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में उत्साह का माहौल है। रवाना होने से पूर्व नगर में व्यापारी सुरक्षा फोरम तहसील अध्यक्ष डॉ संजय श्रोत्रिय सहित अन्य लोगों ने गौरव, सौरभ और उनकी टीम का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया। इस दौरान कपिल सेठी, प्रदीप अग्रवाल, वंश गोयल व शिवम वर्मा आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में गैंगस्टर सोनू की संपत्ति 1.50 करोड़ कुर्क, साइबर फ्रॉड के विरुद्ध कार्रवाई

मेरठ: साइबर फ्रॉड से कमाई 1.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर सोनू पर बड़ी कार्रवाई मेरठ, 29 जून 2026 — उत्तर प्रदेश सरकार के 'जीरो टॉलरेंस' अभियान के तहत मेरठ पुलिस ने साइबर फ्रॉड के आरोपी गैंगस्टर सोनू की करीब 1.50 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर दी है। थाना लोहियानगर पुलिस ने जिला मजिस्टर के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की। साइबर ठगी से बनाई थी करोड़ों की प्रॉपर्टी पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू पुत्र चरणदास निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना मवाना साइबर फ्रॉड के कई मामलों में लिप्त था। उसने आम जनता से ठगी कर अवैध तरीके से चल-अचल संपत्ति अर्जित की थी। सोनू के खिलाफ थाना लिसाड़ीगेट पर मु0अ0सं0 852/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज है। इसके अलावा साइबर फ्रॉड समेत विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे चल रहे हैं। कौन सी संपत्ति हुई कुर्क एसपी मेरठ के आदेश पर एसपी सिटी और सीओ कोतवाली के नेतृत्व में लोहियानगर पुलिस ने तहसील प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी में कुर्की की। ढोल-नगाड़ों के साथ मीटिंग कराई गई और जब्तीकरण का बोर्ड चस्पा किया गया। कुर्क की गई संपत्ति में ग्राम बाजोट में खसरा संख्या 387/1 के 5 प्लॉट, खसरा संख्या 400 में 570 वर्ग मीटर आवासीय भूमि और एक बलेनो कार UP15-DV-**** शामिल हैं। सभी संपत्तियों का कुल क्षेत्रफल 862.64 वर्ग मीटर है। 43 लाख सर्किल रेट, बाजार कीमत 1.50 करोड़ कुर्क संपत्ति का सर्किल रेट से मूल्य 43,63,150 रुपये आंका गया है, लेकिन वर्तमान बाजार कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर एक्ट के तहत संगठित अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से आम जनता को सचेत किया गया है कि साइबर अपराध में शामिल लोगों की संपत्ति बख्शी नहीं जाएगी। byte sangram singh co kotwali
0
0
Report
Advertisement

4 वर्षीय निर्भय 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू जारी

Noida, Uttar Pradesh:अंबाला के धन्यौड़ा गांव में एक मासूम जिंदगी मौत के कुएं में समा गई है। 4 साल का मासूम निर्भय खेलते-खेलते 220 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में सिर्फ और सिर्फ सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है और सेना व NDRF ने मोर्चा संभाल लिया है। हरियाणा के अंबाला स्थित गांव धन्यौड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा खेलते-खेलते 220 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 4 वर्षीय निर्भय सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने पिता, चाचा और चचेरे भाई के साथ खेत पर घूमने गया था। वह अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खुले पड़े ट्यूबवेल के गहरे बोरवेल में जा गिरा। बताया जा रहा है हादसे के वक्त परिजन वहीं पास में ही मौजूद थे। बच्चे के बोरवेल में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत गांव के सरपंच को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तुरंत जिला प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गया। उपायुक्त ने रेस्क्यू मिशन की कमान संभाली। मामले की गंभीरता और बोरवेल की गहराई को देखते हुए तुरंत NDRF व भारतीय सेना को भी रेस्क्यू अभियान के लिए बुला लिया गया है। मौके पर डॉक्टरों की टीम और ऑक्सीजन की सप्लाई पहुंच गई है। फिलहाल सेना और प्रशासन मिलकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। इसके साथ ही कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। मासुम के बोरवेल में गिरने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन बदहवास हैं और बच्चे के सुरक्षित बाहर आने की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा के इंतजाम कर दिए हैं ताकि रेस्क्यू अभियान में किसी प्रकार की बाधा न आए।
0
0
Report

MSME दिवस पर जयपुर: मुख्यमंत्री ने श्यामधनी इंडस्ट्रीज के MD को सम्मानित किया

Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्यामधनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रामावतार अग्रवाल को उद्योग, रोजगार एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। जयपुर अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने श्यामधनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री रामावतार अग्रवाल को उद्योग, रोजगार एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। समारोह में उद्योग मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उद्योग राज्यमंत्री श्री केके विश्नोई, मुख्य सचिव श्री वी श्रीनिवास सहित उद्योग और व्यापार जगत की नामी हस्तियां मौजूद रही। मुख्यमंत्री ने श्यामधनी इंडस्ट्रीज के कार्यों की सराहना करते हुए इसे प्रदेश के MSME सेक्टर के लिए प्रेरणादायक बताया। हाल ही में कंपनी के IPO को भी निवेशकों का शानदार समर्थन मिला और यह कई गुना सब्सक्राइब हुआ, जो कंपनी के प्रति बढ़ते विश्वास और मजबूत प्रदर्शन का प्रमाण है। साथ ही राजस्थान के MSME सेक्टर की ऊँची उड़ान को साबित करता है। श्यामधनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड पिछले कई वर्षों से उच्च गुणवत्ता वाले मसालों और खाद्य उत्पादों के निर्माण में अग्रणी रही है तथा पूरे देश में अपने मजबूत नेटवर्क और ग्राहकों के विश्वास के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। कंपनी के IPM मसालों ने देश में नवाचार और शुद्धता के मानकों को स्थापित किया है। कंपनी के एमडी रामावतार अग्रवाल ने इस प्रोत्साहन और सम्मान के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा की ऐसी पहल MSME क्षेत्र के उद्यमियों को संबल प्रदान करती है。
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद पुलिस ने 109 किलो गांजा जलाकर नष्ट किया; 87 मामलों में जब्त माल खाक

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद पुलिस ने 109 किलो गांजा जलाकर किया नष्ट। ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में तिगांव रोड पर कार्रवाई | 87 मामलों का जब्त माल आग के हवाले | इस साल 300 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार। फरीदाबाद, 30 जून 2025। अवैध नशे पर प्रहार की मुहिम के तहत फरीदाबाद पुलिस ने सोमवार को 109.808 किलोग्राम गांजा को आग के हवाले कर नष्ट कर दिया। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता वाली ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में यह कार्रवाई तिगांव रोड, गांव जसाना स्थित गोल्डन ईगल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में की गई। 87 मामलों का नशा किया आग के हवाले। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त की निगरानी में 87 अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए कुल 109.808 किलोग्राम गांजा को कानूनी प्रक्रिया के तहत गवाहों के सामने नष्ट किया गया। नष्ट किया गया मादक पदार्थ वर्ष 2023 से 2026 के बीच दर्ज विभिन्न थाना क्षेत्रों के मामलों से संबंधित था। जिला फरीदाबाद की ड्रग डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन पुलिस आयुक्त हैं। कमेटी में डीसीपी मुख्यालय और एसीपी मुख्यालय सदस्य हैं। कार्रवाई से पहले मादक पदार्थ की फोटोग्राफी करवाई गई और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। 'नशा बेचने वालों की सूचना दें, नाम गुप्त रहेगा' - पुलिस आयुक्त। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि नशा व्यक्ति को आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर कर अपराध की तरफ धकेलता है। फरीदाबाद पुलिस नशे के आदी लोगों के लिए काउंसलिंग और चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही स्कूल-कॉलेजों में नशे के दुष्प्रभाव पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जागरूकता के साथ-साथ तस्करों पर कार्रवाई भी तेज है। इस वर्ष अब तक 300 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा बेचने वालों की सूचना हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी थाने पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
0
0
Report

रायपुर के फाइव स्टार होटल से लैपटॉप चुराकर देशभर में ठगी करने वाला 61 वर्षीय ठग

Begun, Rajasthan:रायपुर के एक फाइव स्टार होटल को 61 साल के ऐसे शातिर ठग ने निशाना बनाया है, जो देशभर के लग्जरी होटलों को अपना शिकार बना चुका है। तमिलनाडु का रहने वाला भीमसेन जॉन तेलीबांधा स्थित होटल हयात में तीन दिन तक ठहरा, महंगे खाने का आनंद लिया, पार्टी की और फिर ऑफिस के काम का बहाना बनाकर होटल से लैपटॉप लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी का आपराधिक तरीका बेहद अनोखा है। पुलिस के मुताबिक, 1997 में होटल में वेटर की नौकरी के दौरान वेतन नहीं मिलने के बाद उसने ठगी का रास्ता अपनाया। तब से वह मुंबई, दिल्ली, पुणे, हैदराबाद समेत कई शहरों के 182 फाइव स्टार होटलों को निशाना बना चुका है। रायपुर में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और उसके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
0
0
Report

गुजरात से ग्वालियर तक हथियार नेटवर्क का बड़ा खुलासा, गिरफ्तार सप्लायर

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में अवैध हथियार की नई मंडी अहमदाबाद से ग्वालियर-चम्बल अंचल में खुलने वाली थी। लेकिन पुलिस ने सप्लायर के पैडलर को दबोचकर साजिश नाकाम कर दी। खंडवा-खरगोन के बाद अब गुजरात का हथियार नेटवर्क यहां पैर पसारना चाहता था। अहमदाबाद से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस लेकर आए पैडलर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सरगना संजय ग्वालियर अंचल में देसी पिस्टल-तमंचे का धंधा जमाना चाहता था। टेस्टिंग के लिए उसे 5 हजार रुपए देकर भेजा गया था। वापस जाने पर 10 हजार और मिलने थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है। आरोपी वीरसिंह राजपूत, निवासी भगवती स्कूल, अहमदाबाद का है। उसका परिवार मूलतः आलमपुर, भिंड का रहने वाला है। लेकिन बरसों से गुजरात में बसा हुआ है। आरोपी वीरसिंह रविवार की रात कमर में तमंचा लगाकर हाथी गेट के पास घूम रहा था। शरस्वती शिशु मंदिर के पास लघुशंका के लिए रुका तो शर्ट ऊपर उठ गई और कमर में लगा कट्टा दिख गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और वीरसिंह को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में वीरसिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने कहा कि वह अहमदाबाद के हथियार सप्लायर संजय के लिए काम करता है। इससे पहले वह गुजरात में दो बार हथियारों की डिलीवरी कर चुका है। अब संजय ग्वालियर-चंबल अंचल में देसी पिस्टल और तमंचों का धंधा जमाना चाहता है। इसलिए उसे हथियार सप्लाई की टेस्टिंग के लिए तमंचा लेकर भेजा गया था। आरोपी वीरसिंह ने बताया कि संजय ने उसे सिर्फ रैकी के लिए 5 हजार रुपए दिए थे। काम यह देखना कि ग्वालियर और आसपास हथियार सप्लाई में कोई दिक्कत तो नहीं है। वापस अहमदाबाद लौटकर रिपोर्ट देने पर उसे 10 हजार रुपए और मिलने थे। पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वीरसिंह से हथियार सप्लाई, खरीदारों और संजय के ठिकानों की जानकारी निकाली जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बैतूल: चिचोली में तेज बहाव ने दो ग्रामीणों को नदी पार करते वक्त बहा दिया

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के चिचोली के थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात देवपुर से अपने गांव लौट रहे दो ग्रामीण उफनती चंपा नदी पार करते समय तेज बहाव में दोनों ग्रामीण बाइक समेत बह गए। चिचोली क्षेत्र में बीती रात मूसलाधार बारिश के बाद नदी उफान पर थी, ग्रामीणों के मना करने के बावजूद दोनों ने नदी पार करने का जोखिम उठाया और यही फैसला उनकी जिंदगी पर भारी पड़ गया। आज सुबह करीब एक किलोमीटर दूर कुंवर देव टेकड़ा के पास झाड़ियों में दोनों के शव फंसे मिले। मृतकों की पहचान सिपलाई गांव निवासी राजेश बिहारे और दद्दू धुर्वे के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की थी,लेकिन वे नहीं माने। रातभर तलाश के बाद सुबह पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। फिलहाल चिचोली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि बारिश के मौसम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
0
0
Report

बरसात से पहले हर्षिल में बाढ़ खतरे की आशंका बढ़ी, सुरक्षा कार्य धीमे

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी पर्यटन स्थल हर्षिल पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। पिछले साल अगस्त माह में धराली आपदा आने से हर्षिल में झील बन गई थी और पूरा हर्षिल खतरे की जद में आ गया था। सरकार तरफ से तत्काल सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 10 करोड़ रिलीज किए गए थे लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी कुछ पहले हर्षिल में भागीरथी नदी एवं पकौड़ा गाड़ का जलस्तर बढ़ गया जिससे लोगों में भय का माहौल बन हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए और अब बरसात आने वाली है, भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ेगा और पास ही पकौड़ा गाड़ का भी जल स्तर बढ़ेगा जिससे हर्षिल पर खतरा मंडरा सकता है। तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि हर्षिल में गढ़वाल मंडल विकास निगम सहित कई भवन खतरे की जद में है और नदी की मुहाने पर है। नदी चैनेलाइज का कार्य काफी समय पहले पूर्ण हो चुका था लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ सुरक्षा कार्यों की गति काफी धीमी है। अब समय काफी कम है और बरसात होने पर नदी का जलस्तर बढ़ेगा जिससे पूरे हर्षिल क्षेत्र को खतरा बना हुआ है। हर्षिल क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सुरक्षा के कार्य करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top