icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206122
Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow21 Jan 2025, 07:18 am

Auraiya - सरसों के खेत में मिला युवती का शव , परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

Madhupur, Uttar Pradesh:

थाना फफूंद क्षेत्र के अंतर्गत मानकोडा गांव से एक सूचना प्राप्त हुई की, मानकोड़ा गांव के पास सरसों के खेत में एक युवती का शव पड़ा हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना फफूंद की फोर्स मौके पर पहुंच गई. फील्ड यूनिट को बुलाकर शव को कब्जे में ले लिया गया है. शिनाख्त करने के बाद यह पता चला कि मृतका मानकोड़ा गांव के ही रहने वाली है. पारिवारिक जन और ग्रामीणों से पूछताछ करने के उपरांत प्रथम दृष्टया यह पता चल रहा है कि जो मृतका है इसका संबंध गांव के ही एक व्यक्ति से था और उस व्यक्ति द्वारा युवती पर बार-बार दबाव बनाया जा रहा था . जिसके कारण युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत शौर्य चक्र विजेता की पत्नी को 10 लाख अतिरिक्त दिया

Noida, Uttar Pradesh:दिवंगत शौर्य चक्र विजेता की पत्नी को 10 लाख देगा केंद्र, SC ने दिया आदेश सुप्रीम कोर्ट ने भारत सरकार को आदेश दिया है कि वह GREF (जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स) के दिवंगत कर्मचारी मोहन सिंह की पत्नी कुलदीप कौर को अतिरिक्त 10 लाख रुपए दे। मोहन सिंह को उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र दिया गया था। उन्होंने भारत-चीन सीमा के पास सड़क निर्माण के दौरान अपने साथ काम कर रहे कर्मचारियों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवा दी थी। जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस अरुण पल्ली की बेंच ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी विशेष शक्ति का इस्तेमाल करते हुए उनकी पत्नी को असाधारण पारिवारिक पेंशन का लाभ उनके पति की मृत्यु की तारीख यानी साल 2000 से देने का फैसला किया। इस लिहाज से कोर्ट ने उन्हें 10 लाख रुपए अतिरिक्त देने का निर्देश दिया। मोहन सिंह की पत्नी कुलदीप कौर ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जनवरी 2026 के फैसले को चुनौती दी थी। SC के सामने मामला क्या था दरअसल, मोहन सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी कुलदीप कौर को सामान्य पारिवारिक पेंशन मिल रही थी। दिसंबर 2005 में उन्होंने विशेष पारिवारिक पेंशन की मांग की। लेकिन सरकार ने उनकी मांग यह कहते हुए खारिज कर दी कि उन्हें पहले ही 1 लाख 84 हजार 170 रुपए का मुआवजा मिल चुका है। इसलिए उन्हें असाधारण पेंशन का लाभ नहीं दिया जा सकता हाई कोर्ट का आदेश इसके बाद उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का रुख किया। हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने माना कि मोहन सिंह की पत्नी असाधारण पेंशन की हकदार हैं। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि पहले मिला मुआवजा वापस करना होगा और उस पर 6% ब्याज भी देना होगा। बाद में हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने भी माना कि मामला Category 'C' में आता है, लेकिन उसने पेंशन का बकाया केवल रिट याचिका दाखिल करने से पहले के 3 साल तक सीमित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट का रुख सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि मोहन सिंह का मामला Category 'C' में आता है और उनकी पत्नी असाधारण पेंशन की हकदार हैं। लेकिन कोर्ट के सामने सवाल था कि क्या उन्हें केवल कोर्ट में केस दाखिल करने से पहले के 3 साल का ही पैसा मिलना चाहिए? इसका जवाब देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मोहन सिंह ने ड्यूटी करते हुए देश और अपने साथ काम करने वाले लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान की थी। उनकी बहादुरी के लिए उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र भी मिला था। कोर्ट ने कहा कि ऐसी स्थिति में उनकी पत्नी को अपना हक पाने के लिए सामान्य रूप से कोर्ट के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए थी। पत्नी ने कोर्ट जाने में देर की, इसलिए उस देरी के कारण उसे न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता। सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमण्य ने बताया कि हाई कोर्ट के फैसले के अनुसार सरकार पहले ही कुछ रकम जारी कर चुकी है। सभी परिस्थितियों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कुल मिलाकर 10 लाख रुपए की राशि तय कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि वह यह फैसला इस मामले की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करके दे रहा है।
0
0
Report

ED ने नेक्सा एवरग्रीन ग्रुप के 2676 करोड़ घोटाले में बड़ी गिरफ्तारी की

Delhi, Delhi:ED ने नेक्सा एवरग्रीन ग्रुप से जुड़े 2676 करोड़ रुपये के निवेश घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है. ED की जयपुर की टीम ने सुभाष चंद्र बिजनोरिया उर्फ सुभाष चंद्र बिजारनिया को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया. आरोपी को जयपुर की विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 13 अगस्त तक चार दिन की ED हिरासत में भेज दिया गया. ED की जांच राजस्थान पुलिस की कई FIR और चार्जशीट के आधार पर शुरू हुई थी. जांच में सामने आया कि रणवीर बिजारनिया और सुभाष चंद्र बिजनोरिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को निवेश के नाम पर फंसाया. आरोप है कि निवेशकों से कहा गया कि उनका पैसा गुजरात के धोलेरा स्मार्ट सिटी में जमीन और प्लॉटिंग के काम में लगाया जाएगा. निवेशकों को 60 हफ्तों तक हर हफ्ते 3 फीसदी रिटर्न देने या प्लॉट देने का भरोसा दिया गया. नए लोगों को जोड़ने पर लैपटॉप, बाइक और कार जैसे इनाम और कमीशन का लालच भी दिया गया. ED के मुताबिक... सुभाष चंद्र इस पूरे नेटवर्क को चलाने वाले प्रमुख लोगों में शामिल था. आरोप है कि दोनों ने कई कंपनियां, LLP, फर्म और दूसरे कारोबार अपने साथियों और निवेशकों के नाम पर बनाए. इनके बैंक खातों के जरिए निवेशकों से पैसा लिया गया, एक खाते से दूसरे खाते में रकम भेजी गई और पुराने निवेशकों को रिटर्न दिया गया. इस तरह पोंजी स्कीम की तरह पैसा घुमाया गया और बाद में रकम से संपत्तियां भी खरीदी गई. ED का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क में इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर, निवेशकों का रिकॉर्ड, बैंकिंग कामकाज, कंपनियां बनाने और पैसों को दूसरी जगह भेजने का काम आरोपियों के निर्देश पर होता था. इस मामले में ED ने जून 2025 में जयपुर, सीकर, झुंझुनूं और अहमदाबाद में 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान करीब 2.04 करोड़ रुपये कैश, कई दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए थे. इसके अलावा नेक्सा ग्रुप से जुड़े बैंक और क्रिप्टो खातों में करीब 15 करोड़ रुपये भी फ्रीज किए गए थे. ED की मामले में आगे की जांच जारी है.
0
0
Report
Advertisement

गन्ना किसानों की मांग नहीं मानी तो 13 अगस्त फगवाड़ा दौरे पर भारी विरोध

Kapurthala, Punjab:गन्ना किसानों की सरकार को दो टूक चेतावनी मांगें न मानीं तो 13 अगस्त को सीएम के फगवाड़ा दौरे का होगा विरोध किसान बोले- मुख्यमंत्री को फगवाड़ा में नहीं घुसने देंगे, 20 अगस्त से दिल्ली हाईवे जाम करने की चेतावनी कपूरथला। भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह राय ने पंजाब सरकार को गन्ना किसानों की मांगों को लेकर तीखी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की लंबित मांगों को तुरंत स्वीकार नहीं किया गया तो 13 अगस्त को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के फगवाड़ा दौरे का कड़ा विरोध किया जाएगा। किसान मुख्यमंत्री को फगवाड़ा में प्रवेश नहीं करने देंगे और शहर की ओर आने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह बंद करने का ऐलान किया है। मनजीत सिंह राय ने कहा कि इसके बावजूद यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो 20 अगस्त से अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे और फगवाड़ा के मुख्य चौक को पूरी तरह बंद कर अनिश्चितकालीन पक्का धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान होने वाले चक्का जाम की पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। किसान नेता ने बताया कि गन्ना उत्पादकों के लंबे समय से रुके करोड़ों रुपये के बकाये को जारी करवाने की मांग को लेकर डिप्टी कमिश्न्न कपूरथला को मांग पत्र सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि सीजन 2021-22 का करीब 27.85 करोड़ रुपये तथा सीजन 2025-26 का लगभग 18 करोड़ रुपये गन्ना किसानों का बकाया अभी लंबित है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों की मेहनत की कमाई का बकाया तुरंत जारी किया जाए और गन्ना किसानों की अन्य लंबित मांगों का भी जल्द समाधान किया जाए। किसान यूनियन ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज किया जाएगा。
0
0
Report

बरनाला शव मामले में दोस्त पर हत्या के शक के बीच परिवार ने मांगी निष्पक्ष जांच: वायरल हो रहा CCTV क्लिप

Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला की अनाज मंडी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय कृष्ण राम पुत्र मुख्तियार राम, निवासी गांव फरवाही की मौत की खबर सामने आई है. मृतक की पहचान परिवार द्वारा की गई. परिवार ने कृष्ण राम की मौत को लेकर उसके साथ गए एक युवक पर गंभीर संदेह जताया है और आरोप लगाया है कि कृष्ण राम को ससुराल जाते समय मोटरसाइकिल पर बरनाला मेले में ले गया था, जिसके बाद उसका शव बरनाला की अनाज मंडी के पास मिला. पुलिस ने शव की पहचान के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. कृष्ण राम के बारे में बताया गया है कि वह करीब ढाई साल पहले शादीशुदा था और पेंटर का काम करता था; परिवार में पत्नी और एक साल का बेटा है. परिजनों ने कहा कि कृष्ण राम के पास मोबाइल फोन और कुछ नकद थे, और परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच सामने आ सके. इस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

रोहतास में हत्या मामले की CID ने आज जांच शुरू की, इलाके में तनाव

Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला से है। 5 अगस्त को दिनारा थाना के जोगिया में मजदूर की हत्या के मामले में बिहार सरकार के CID की टीम आज जांच करने पहुंची है। CID के DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम जोगिया और मिल्की मनिहारी गांव का दौरा करेगी और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जानकारी इकट्ठा करेगी। बताया गया कि 5 अगस्त को किसान अजीत तिवारी ने अपने ही मजदूर चंदेश्वर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद इलाके में उपद्रव हुआ था जिसमें आगजनी और तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने आरोपी अजीत तिवारी को उत्तर प्रदेश के गैजीपुर से गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। CID की टीम दिनारा पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। CID के DIG जयंत कांत ने कहा कि मामले की जाँच CID अपने स्तर से कर रही है और घटनाक्रम का अवलोकन किया जा रहा है।
0
0
Report

राज्य के स्कूलों में बाल वाटिका केयरटेकर नियुक्ति में देरी से संचालन प्रभावित

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बाल वाटिकाओं के संचालन को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। शिक्षा सत्र शुरू हुए कई महीने बीतने के बावजूद बाल वाटिकाओं में केयरटेकर और सहयोगी सफाईकर्मियों की नियुक्ति के आदेश अब तक जारी नहीं हो पाए हैं। इसके चलते बाल वाटिकाओं का संचालन करने वाले स्कूलों को रोजमर्रा की व्यवस्थाओं में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाल वाटिकाओं में छोटे बच्चों को शुरुआती शिक्षा के साथ उनकी देखभाल और सुरक्षा की भी जरूरत होती है। ऐसे में केयरटेकर की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विभाग की ओर से केयरटेकर और सहयोगी सफाईकर्मी लगाए जाने की योजना तो बनाई गई, लेकिन आदेश जारी नहीं होने से इसका लाभ स्कूलों को नहीं मिल पा रहा है। छोटे बच्चों की देखभाल के साथ कक्षा की व्यवस्थाएं संभालना शिक्षकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो रहा है। खासकर ऐसे विद्यालय, जहां बाल वाटिका में बच्चों की संख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त कर्मचारी की जरूरत महसूस की जा रही है। सफाई व्यवस्था को लेकर भी स्कूलों को स्वयं इंतजाम करने पड़ रहे हैं शिक्षा विभाग की योजनाओं को समय पर लागू करने को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अब बाल वाटिकाओं में केयरटेकर और सहयोगी सफाईकर्मियों की नियुक्ति के आदेश में हो रही देरी से योजना के उद्देश्य पर ही असर पड़ रहा है।
0
0
Report

खाद्य सुरक्षा ने घी मिलावट के संदेह पर 696 किलोग्राम घी जब्त किया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- आगामी त्योहारों को देखते हुए दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की आशंका के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सोहागपुर स्थित हितैष स्टोर का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध पाए गए संगठ घी के तीन नमूने जांच के लिए लिए गए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. धाकड़ एवं कमलेश एस. दियावार ने निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर करीब 696 किलोग्राम घी जनहित में जब्त किया। जब्त घी की अनुमानित कीमत 2 लाख 64 हजार 176 रुपये बताई गई है। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। पिछले सात दिनों में खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अनुसार लगभग 1406 किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया जा चुका है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 17 हजार रुपये बताई जा रही है। इस दौरान 25 संदिग्ध घी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। आगामी त्योहारों को देखते हुए विभाग ने स्पष्ट किया है कि दूध, दूध से बने उत्पाद और खासकर घी की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कार्रवाई से मिलावटखोरों और संदिग्ध खाद्य सामग्री की सप्लाई करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी है।
0
0
Report
Advertisement

बारिश से उफान पर जलालिया और उज्ज दरिया, बामियाल सेक्टर में सड़क बाधित

Pathankot, Punjab:भारत पाक सीमा से सटे बामियाल सेक्टर में एक बार फिर बनी बाड़ जैसी स्थिति, जलालिया दरिया और उज्ज दरिया उफान पर हैं. जलालिया दरिया का पानी बह रहा है सड़क के ऊपर से. जम्मू कश्मीर के पहाड़ों में बारिश के चलते ये दोनों दरिया ऊफान पर हैं. पहाड़ों में लगातार बारिश के कारण मैदानी इलाकों में तबाही की आशंका. बीती रात से इनके उफान के कारण बामियाल सेक्टर की सड़क पर पानी आ गया है, जिससे आने-जाने वालों को दिक्कत हो रही है. ये दोनों दरिया रावी दरिया के मोकड़ा पत्तन में आकर रावी दरिया में मिल जाते हैं, जो पंजाब के निचले इलाकों में नुकसान पहुंचा सकते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार उज्ज दरिया और जलालिया दरिया दोनों उफान पर हैं; जलालिया दरिया का पानी सड़क के ऊपर से गुजरने के कारण आवाजाही में खासी दिक्कत और किसानों की फसलों के नुकसान की चिंता है.
0
0
Report
Advertisement

सीकर के नवलगढ़ रोड पर जलभराव, व्यापारी आंदोलन की चेतावनी: सात दिन में समाधान

Sikar, Rajasthan:सीकर शहर के नवलगढ़ रोड पुलिया निर्माण के बाद जल निकासी की व्यवस्था बिगड़ने और सड़क के लेवल में असमानता को लेकर नवलगढ़ रोड जल निकासी संघर्ष समिति ने नगर परिषद आयुक्त को द्वितीय अनुस्मारक ज्ञापन सौंपकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है। समिति का आरोप है कि पुलिया निर्माण के दौरान तोड़े गए बरसाती नाले, चंवर और सड़क को सही तरीके से पुनर्निर्मित नहीं किया गया, जिसके चलते हल्की सी बारिश होते ही नवलगढ़ रोड के आसपास जलभराव की स्थिति बन रही है। समिति के अनुसार हालिया बारिश के बाद पुलिया के पश्चिमी हिस्से में भारी मात्रा में पानी और करीब दो फीट तक कीचड़ जमा हो गया। इससे आमजन और वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ तथा कई व्यापारी अपनी दुकानें तक नहीं खोल सके। कीचड़ से उठने वाली दुर्गंध के कारण भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। वहीं ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पुलिया के दोनों ओर सड़क के लेवल में करीब दो से तीन फीट का अंतर रखा जा रहा है। पश्चिम दिशा की सड़क नीची होने के कारण बारिश का पानी इसी तरफ जमा हो रहा है। वहीं, तोड़े गए नाले को भी पूरी तरह आपस में नहीं जोड़ा गया है और नए बनाए जा रहे चंवर छोटे होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। स्थानीय व्यापारी महेंद्र काजला ने कहा कि नवलगढ़ रोड पर जल निकासी की समस्या करीब 20 साल पुरानी है, लेकिन पुलिया निर्माण के बाद सड़क का लेवल असमान होने से परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरफ व्यापारी और आमजन रहते हैं, उसी तरफ सड़क को नीचा रखा गया है, जिससे मामूली बारिश में भी दुकानों में पानी घुस रहा है। काजला ने चेतावनी दी कि नगर परिषद और संबंधित विभाग ने 7 दिन में सड़क का लेवल बराबर करने सहित जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर धरना और सड़क जाम करने की भी चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था के लिए पहले भी करीब 85 दिनों तक धरना दिया गया था, जिसके बाद कार्य के लिए बजट स्वीकृत हुआ था। संघर्ष समिति ने नाले के चंवरों का आकार बढ़ाने, लोहे के चंवरों को स्थायी रूप से फिक्स नहीं करने, ताकि भविष्य में सफाई के दौरान उन्हें आसानी से हटाया जा सके, तथा पिपराली रोड की कॉलोनियों के बरसाती पानी की स्थायी निकासी के लिए बड़े नाले बनाकर पानी को किसी उपयुक्त सरकारी स्थान तक ले जाने की मांग की है। समिति ने कहा कि यदि समय रहते तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया गया तो आगामी बारिश में दुकानों और घरों में पानी घुसने से बड़ी आर्थिक क्षति का खतरा है। समस्या का समाधान नहीं होने पर क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
0
0
Report

ITBP जवानों के लिए पहाड़ी मांस की स्थानीय खरीद-आपूर्ति से नए अवसर

Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में स्थानीय पशुपालकों को बाजार उपलब्ध करवाने और आईटीबीपी जवानों को गुणवत्तापूर्ण मांस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और किन्नौर जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड (किनफेड) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत आईटीबीपी के जवानों के लिए पहाड़ी भेड़ और बकरी के मांस की स्थानीय स्तर पर खरीद और आपूर्ति की जाएगी। शुरुआती चरण में सहकारी क्षेत्र के माध्यम से आईटीबीपी की कुल मांस आवश्यकता का करीब 10 प्रतिशत पूरा होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय सहकारी क्षेत्र को हर साल करीब 90 लाख रुपये का आर्थिक अवसर मिलेगा। भविष्य में आईटीबीपी की मांस आवश्यकता को सहकारी क्षेत्र के माध्यम से पूरा करने पर इसका वार्षिक आर्थिक मूल्य बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह पहल आईटीबीपी जवानों के कल्याण के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों के साथ स्थायी आर्थिक संबंध मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एमओयू से दूर-दराज और सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ तरीके से प्रसंस्कृत भेड़-बकरी का मांस नियमित रूप से उपलब्ध हो सकेगा। वहीं, स्थानीय पशुपालाकों को सहकारी क्षेत्र के माध्यम से एक भरोसेमंद संस्थागत बाजार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सीमावर्ती गांवों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों की आजीविका मजबूत होगी। साथ ही, सीमावर्ती समुदायों और आईटीबीपी के बीच संबंध भी और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि इस एमओयू को आगे चलकर स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए एक व्यापक मंच बनाया जाएगा। चरणबद्ध तरीके से इसमें स्थानीय स्तर पर उत्पादित अंडे, पोल्ट्री, ताजी सब्जियां, ट्राउट मछली और अन्य उपयुक्त स्थानीय उत्पादों को भी शामिल किया जाएगा। इससे स्थानीय उत्पादकों और सहकारी समितियों को सुनिश्चित संस्थागत बाजार के साथ रोजगार और आजीविका के अतिरिक्त अवसर मिलेंगे। आईटीबीपी उत्तरी सीमांत के महानिरीक्षक मनु महाराज ने कहा कि आईटीबीपी अपने जवानों के कल्याण के साथ-साथ उन समुदायों के साथ मजबूत और स्थायी साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो देश की उत्तरी सीमा के सामाजिक और भौगोलिक परिदृश्य का अभिन्न हिस्सा हैं।
0
0
Report

माधोपुर और रावी दरिया में नाजायज मीMining पर दबिश, 6 लोग गिरफ्तार

Pathankot, Punjab:विधानसभा हलका सुजानपुर के माधोपुर इलाके में रात के समय नाजायज मीMining हो रही थी. मीMining विभाग की ओर से दबिश दी गई, मौके पर एक पोकलेन मशीन और दो टिप्पर कब़जे किए गए; पोकलेन ऑपरेटर, हेल्पर, ड्राइवर, क्रेशर मालिक सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पठानकोट में रावी दरिया के किनारे रात के अंधेरे में नाजायज मीMining की घटनाएं जारी रहीं. दबिश के दौरान एक पोकलेन मशीन और दो टिप्पर कब़जे किए गए; तीनों वाहन पुलिस के कब्जे में लेकर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. अधिकारी ने बताया कि विभाग नाजायज मीMining रोकने के लिए टीमें बनाकर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रहा है. बाइट— गुरसिमरन सिंह– मMining अधिकारी एसडीओ
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top