icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206121
Gaurav Shrivastava Gaurav Shrivastava Follow29 Jan 2025, 09:36 am

Auraiya - पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बच्चे को 12 घण्टे के अन्दर ढूंढा

Sarai Ajitmal, Uttar Pradesh:

गुमशुदा नाबालिग बच्चे की शीघ्र अति शीघ्र बरामदगी हेतु स्थानीय थाना पर 3 टीमें गठित की गयी, गठित टीमों द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते हुए रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, पार्क, शॉपिंग मॉल, बाजार, खेत, बगीचे, ईंट भट्ठे आदि अन्य स्थानों पर तलाशा गया तथा 20 से अधिक स्थानों की सीसीटीवी फुटेज देखी गयी. जिसके पश्चात पुलिस के अथक प्रयास से आज दिनाँक 29.01.2025 को गुमशुदा देवांश पुत्र फागुन नि0 ग्राम भद्रपारा जनपद विलासपुर छत्तीसगढ़ उम्र करीब 4 वर्ष को ग्राम शौहरी गड़िया से सकुशल बरामद किया गया. बच्चे को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उनके परिवार को सुपुर्द किया गया । 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

क्रेटा चालक सनरूफ से बाहर निकला, स्टंट कर गिरफ्तार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर एक क्रेटा कार सवार युवक की खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है, जहाँ प्रशांत जायसवाल नाम का युवक चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहा था। यह घटना 21 जून 2026 की देर रात करीब 2:00 से 3:00 बजे के बीच हिर्री माइंस के पास घटित हुई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई चकरभाठा पुलिस ने वाहन (CG 10 BE 4400) की पहचान कर उसे जब्त कर लिया। पूछताछ में चालक प्रशांत जायसवाल ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर लापरवाही से वाहन चलाने की बात स्वीकार की है, जिसके बाद पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
0
0
Report

रतलाम के कोचिंग केंद्रों में सुरक्षा मानकों की कड़ाई से जांच की मांग

Ratlam, Madhya Pradesh:लखनऊ हादसे के बाद देशभर में कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रतलाम में भी कई कोचिंग संस्थान बहुमंजिला व्यावसायिक भवनों में संचालित हो रहे हैं, जहाँ आपातकालीन सुरक्षा इंतजाम नाकाफी नजर आते हैं। न्यूरोड क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर तीसरी मंजिल पर संचालित है, जहाँ आने-जाने के लिए केवल सीढ़ियां और लिफ्ट का सहारा है, लेकिन अलग से कोई आपातकालीन निकास मार्ग उपलब्ध नहीं है। भवन में केवल औपचारिकता के तौर पर अग्निशामक यंत्र रखा गया है, जबकि फायर अलार्म, स्मोक सेंसर और अन्य सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आग या किसी अन्य आपदा की स्थिति में ऐसे भवनों से छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालना बड़ी चुनौती बन सकता है। ऐसे में प्रशासन द्वारा शहर के कोचिंग सेंटरों और व्यावसायिक भवनों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच और आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी हो गया है。
0
0
Report
Advertisement

नवसारी में डार्क पार्टी: पुलिस के डर के बिना युवक सोशल मीडिया पर वायरल

Navsari, Gujarat:નવસારીમાં સુરત અને નવસારીના ઈન્ફ્લુએન્સર سمیت યુવાનોની ડાર્ક પાર્ટી મેટ્રો સિટીઝમાં થતી અશ્લિલતા ફેલાવતી ડાર્ક પાર્ટી હવે નવસારીમાં પણ ડાર્ક પાર્ટીમાં માતાજીના ડાકલા વગાડી સંસ્કૃતિને લાંછન લગાડાયું ડાર્ક પાર્ટીમાં DJ ના તાલે યુવાનો બેફામ ઝૂમતા નજરે ચઢ્યા ડાર્ક પાર્ટીથી નીકળ્યા બાદ છાકટા બનેલા યુવાનોએ પોલીસ PCR પાછળ કાર હંકારી કરી ફાંકાફોજદારી ગત રાતે પોલીસ PCR પાછળ કાર હંકારી, યુવાનોએ તમારા માટે એક્સોર્ટ કરવામાં આવી રહી હોયવાની શેખી હાંકી પોલીસના ડર વિના કારમાં સવાર યુવાને ફંકી સ્ટાઇલમાં કરી ફાંકાફોજદારી 'નવસારીમાં પોલીસ અમને એક્સપર્ટ આપવા આવી છે, વી આર કિડિંગ, બટ ધેટ કાઈન્ડ ઑફ સ્ટેટ્સ વી આર હેવિંગ' ડાયલોગ પણ મરાયો યુવાનો દ્વારા પોલીસના ડર વિના સોશ્યલ મીડિયા વીડિયો ઉજવાયેલો પોલીસની કામગીરીને મજાકમાં લઈને, પોતાની છબી મોટી બનાવવામાં યુવાનો ભાન ભૂલ્યા નવસারি પોલીસ આવા છાકટા બનેલા યુવાનોને કાયદાનું ભાન કરાવે એવી શહેરીજનોમાં માંગ
0
0
Report

खरगोन के नागेश्वर मंदिर में अज्ञात चोर ने दानपेटी से चोरी की घटना

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के बड़वाह के प्रसिद्ध नागेश्वर मंदिर में अज्ञात चोर ने बोला धावा। 4 दान पेटियों के तोड़े ताले, हजारों रुपए की चोरी। सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात, मंदिर परिसर में लगे कैमरों में एक युवक चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। बीते रात करीब 2 बजे के आसपास दान पेटियों से नगदी पर चोर ने हाथ साफ किया। चोर ने मंदिर परिसर के अलग-अलग हिस्सों में रखी चारों दान पेटियों को निशाना बनाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू। बड़वाह के प्रसिद्ध नागेश्वर मंदिर की घटना。
0
0
Report

गो-तस्करी पर विधायक के आरोप: पुलिस की भूमिका पर सियासी बवाल

Akola, Maharashtra:अकोला जिल्ह्यातील बार्शीटाकळी तालुक्यातील सिंदखेड परिसरात सुरू असलेल्या कथित गो-तस्करीच्या प्रकारावरून राजकीय वातावरण तापले आहे. मूर्तिजापूर विधानसभा मतदारसंघाचे भाजप आमदार हरीष पिंपळे यांनी या प्रकरणात पोलीस प्रशासनाच्या भूमिकेवर गंभीर प्रश्नचिन्ह उपस्थित करत तस्करांवर तातडीने कठोर कारवाईची मागणी केली आहे. तसेच कारवाई न झाल्यास विधानसभेच्या अधिवेशनात हा मुद्दा जोरदारपणे उपस्थित करण्याचा इशाराही त्यांनी दिला आहे. भाजप आमदार हरीष पिंपळे यांनी दिलेल्या माहितीनुसार, सिंदखેડ परिसरात काही गो-रक्षकांनी गो-मांस वाहतूक केल्याचा संशय असलेली एक मोटारसायकल आणि संबंधित व्यक्तीला पकडले होते. त्यानंतर संबंधित व्यक्तीने फोन करून काही तरुणांना घटनास्थळी बोलावून घेतल्याचा आरोप करण्यात आला आहे. या घटनेची माहिती मिळताच पोलीसही घटनास्थळी दाखल झाले. मात्र, पोलिसांनी कायदा हातात घेणाऱ्या आणि गोंधळ घालणाऱ्या व्यक्तींवर कारवाई करण्याऐवजी त्यांच्याबाबत मवाळ भूमिका घेतल्याचा आरोप आमदार पिंपळे यांनी केला आहे. पोलीस प्रशासनाची भूमिका संशयास्पद वाटत असल्यामुळे तस्करांचे मनोबल वाढत असल्याचे त्यांनी म्हटले आहे. घटनेनंतर आमदार पिंपळे यांनी स्थानिक पोलीस ठाण्याचे अधिकारी तसेच जिल्हा पोलीस अधीक्षक यांच्याशी दूरध्वनीवरून संपर्क साधत संबंधित आरोपींवर तातडीने गुन्हे दाखल करण्याची, कथित गो-मांस जप्त करण्याची आणि दोषींवर कठोर कारवाई करण्याची मागणी केली आहे. याप्रकरणी कठोर कारवाई न झाल्यास आगामी अधिवेशनात हा विषय सभागृहात मांडणार असून, तस्करांना पाठीशी घालणाऱ्या अधिकाऱ्यांविरोधातही कारवाईची मागणी करणार असल्याचा इशारा आमदार हरीष पिंपळे यांनी दिला आहे.
0
0
Report
Advertisement

झालरापाटन में बिना बिल NDPS दवा बेचते आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:झालरापाटन (झालावाड़) झालावाड़ जिले के झालरापाटन थाना पुलिस ने शहर के बस स्टैंड इलाके में बिना बिल के नशीली दवाई बेचने के मामले में मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। मेडिकल स्टोर संचालक समीर मंसूरी द्वारा एनडीपीएस श्रेणी की दवाओं को बिना बिल के ही बेचा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीली सिरप व टैबलेट्स भी जब्त की है। मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि 26 अप्रैल को औषधि नियंत्रण अधिकारी सुरेंद्र पारेता ने झालरापाटन बस स्टैंड के पीछे स्थित मंसूरी मेडिकल एवं जनरल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टोर संचालक समीर मंसूरी बिना विक्रय बिल जारी किए एनडीपीएस श्रेणियों की औषधियां बेचते हुए पाया गया। उसके पास से कोडिस्टार एनएफ कफ सिरप की 10 बोतल और टॉक्सिक की 175 बोतले मिली। इसके साथ ही एनसीकट टैबलेट की भी 90 गोलियां जब्त की गई। जब्त की गई सिरप में कोडीन और गोलियों में अल्प्राजोलम नशीले घटक मौजूद थे। इस पर औषधि नियंत्रण अधिकारी की रिपोर्ट पर दुकानदार के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया गया। एएसपी भागचंद मीणा व डीएसपी हर्षराज सिंह के निर्देशन में झालरापाटन थाना अधिकारी हंसराज मीणा ने मेडिकल स्टोर संचालक समीर मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report

कांदिवली V मॉल: आग से सुरक्षा चूक उजागर — बड़ी खबर

Mumbai, Maharashtra:मुंबई के कांदिवली इलाके में V mall नाम की एक कांच की बिल्डिंग है जिसमें बहुत सारे ऑफिस और tutorial क्लासेज चलायी जा रही हैं। इस बिल्डिंग में हमें ऐसी बहुत सी कमियाँ पता चलीं जिनकी वजह से आग लगने की स्थिति में यहाँ बड़े पैमाने पर जान माल का नुकसान हो सकता है। सबसे पहले यहां से बाहर निकलने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर सिर्फ दो गेट ही खोले गये हैं। नियमों के मुताबिक हर फ्लोर पर एक Fire extinguisher होना चाहिए लेकिन हमें किसी भी फ्लोर पर Fire extinguisher दिखाई नहीं दिया। सबसे ज़्यादा डराने वाली बात ये है कि बिल्डिंग में बहुत सारे इमरजेंसी गेट बने हैं, और फायर सिस्टम इन गेट्स के पीछे यानि बिल्डिंग के बाहरी हिस्से में मौजूद है, मेन दरवाजे को छोड़कर बाकी सभी गेट्स पर ताला लगाया गया है। अब अगर आग लगती है तो बच्चे पहले तो इमरजेंसी ने बाहर नहीं जा पाएंगे और दूसरा इस फायर सिस्टम को इस्तेमाल करने के लिए भी शुरुआत का बेहद ज़रूरी वक्त इस बात में खर्च हो जाएगा कि पहले जाकर चाबी से दरवाजा खोला जाये और फिर फायर सिस्टम का इस्तेमाल किया जाये। इसके अलावा जब बिल्डिंग के अंदर हम गए तो वहाँ छत पर केबल्स का पूरा जाल फैला मिला, ऐसे में बहुत ज़्यादा संभावना है कि शार्ट सर्किट हो सकता है, और इन केबल्स के आस पास प्लास्टिक वर्क बहुत ज़्यादा है जिसे ये बहुत तेज़ी से आग पकड़ सकता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या BMC ने इस बिल्डिंग को फायर NOC दिया है, अगर दिया गया है तो इन तमाम बातों को चेक क्यों नहीं किया गया।
0
0
Report
Advertisement

IDFC फास्ट बैंक घोटाले में IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल गिरफ्तार

Chandigarh, Chandigarh:हैरानी Haryana के IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को CBI ने गिरफ्तार किया है और कोर्ट में पेश किया गया। पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष CBI कोर्ट ने IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को पेश किया। हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के खातों से करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी से जुड़े IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पंकज अग्रवाल हरियाणा सरकार में स्कूल शिक्षा और कृषि विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे। जांच एजेंसियों के अनुसार यह मामला हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और निकायों के खातों से सार्वजनिक धन के कथित दुरुपयोग और अवैध ट्रांसफर से जुड़ा है। प्रारंभिक जांच में सरकारी धन को निजी खातों और शेल कंपनियों के माध्यम से स्थानांतरित किए जाने की आशंका जताई गई है। CBI इससे पहले भी इस घोटाले में कई बैंक अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान कई IAS अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आई थी। हरियाणा सरकार ने CBI को पंकज अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ और जांच की अनुमति दी थी। बताया जा रहा है कि IDFC फस्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े इस कथित घोटाले का आकार समय-समय पर सामने आए तथ्यों के अनुसार 590 करोड़ रुपये से लेकर 645 करोड़ रुपये से अधिक तक बताया गया है. CBI, ED और अन्य एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं। पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी को इस मामले में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। CBI अब यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी धन के कथित गबन और उसके ट्रांसफर में उनकी भूमिका क्या रही तथा इस पूरे नेटवर्क में किन-किन अधिकारियों और निजी व्यक्तियों की संलिप्तता थी। इससे पहले भी सीबीआई IAS आरके सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है.
0
0
Report

जमुई-लखीसराय मार्ग पर भीषण टक्कर, तीन घायल

Jamui, Bihar:जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर अंबा के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार अलोक कुमार, पिता हीरा लाला, निवासी बिछवे, थाना किउल, तथा सौरव कुमार, पिता संतोष साह, जमुई महिला कॉलेज में बीए सेमेस्टर-3 की परीक्षा देने आ रहे थे। इसी दौरान अंबा के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार बजरंगी ठठेरा बताया जाता है, जो फिलहाल लखीसराय में किराये के मकान में रहकर जमुई के विभिन्न गांवों में बर्तन बेचने का काम करता है। बहरहाल, मूल रूप से वह जमुई जिले के कला गांव, थाना लक्ष्मीपुर का रहने वाला है। हादसे के बाद वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लिहाजा, राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उठाकर सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल जमुई में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और असावधानी को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।
0
0
Report

गढ़वा के मेराल में वज्रपात से 53 वर्षीय ममता कुंवर की मौत, परिवार में शोक

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत बीकताम गांव में वज्रपात की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे में 53 वर्षीय ममता कुंवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार, ममता कुंवर अपने घर के पास स्थित खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। वज्रपात की चपेट में आने से ममता कुंवर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ममता कुंवर के परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था। कुछ महीने पहले ही उनके पति का निधन हो गया था। पति की मौत के सदमे से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि अब वज्रपात की इस घटना ने परिवार को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। मृतका अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गई हैं। मां की अचानक मौत से दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। चिकित्सकों द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर लोगों को बारिश और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता की याद दिलाई है। वहीं, पूरे बीकताम गांव में मातम का वातावरण है और लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने में जुटे हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement

108 आपातकालीन सेवा है? गावां में धक्का देकर शुरू होती एंबुलेंस, महिला की मौत

Giridih, Jharkhand:एभीबी : 108 पर कॉल करो... धक्का मारो गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आपातकालीन सेवा का यही हाल है. इमरजेंसी 108 एंबुलेंस को स्टार्ट करने के लिए कर्मी धक्का मारते नजर आ रहे हैं. इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है और स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रहा है. मंझने गांव में बिजली का खंभा गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन 108 पर कॉल करते रहे. लेकिन एंबुलेंस धक्का स्टार्ट होने के चक्कर में निकल ही नहीं पाई. आखिरकार कांग्रेस नेता मरगूब आलम अपनी गाड़ी से महिला को सीएचसी लेकर भागे, लेकिन देरी की वजह से महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. सीएचसी में तैनात दोनों एंबुलेंस जर्जर हो चुकी हैं. स्थानीय लोग पूछ रहे हैं की इमरजेंसी सेवा है या मजाक? मरीज तड़पता रहता है और एंबुलेंस धक्का मांगती है. कांग्रेस नेता मरगूब आलम ने कहा, कई बार विभागीय अधिकारियों को बताया, फोटो-वीडियो भेजे, लेकिन सिस्टम सोया हुआ है. अब मौत का जिम्मेदार कौन? स्वास्थ्य विभाग अविलंब नई एंबुलेंस दे या मरम्मत कराए. लोगों में भारी आक्रोश है. एक तरफ सरकार 108 सेवा के बड़े-बड़े दावे करती है, दूसरी तरफ गावां सीएचसी में मरीज धक्का स्टार्ट एंबुलेंस کا इंतजार करते-करते दम तोड़ रहे हैं.
0
0
Report

शिबू सोरेन को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार, भारत रत्न पर बहस जारी

Ranchi, Jharkhand:दिवंगत शिबू सोरेन को आज राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। राष्ट्रपति के हाथों पद्म पुरस्कार ग्रहण करने रुपी सोरेन और कल्पना सोरेन सहित परिवार के लोग दिल्ली में हैं। वहीं झामुमो और कांग्रेस के नेताओं ने कहा गुरुजी भारत रत्न के हकदार थे उन्हें ये सम्मान मिलेगी तो और खुशी होगी। दिवंगत शिबू सोरेन को पद्म पुरस्कार दिए जाने पर झारखंड सरकार के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने कहा, शिबू सोरेन को पद्म सम्मान के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद है पर दूसरी ओर ये चिंता भी है कि उनकी कद काठी के अनुरुप राज्य वासियों کو इच्छा थी कि उनको भारत रत्न मिले हम आगे भी केंद्र सरकार से अनुरुप करेंगे उन्हें उनकी कार्य शैली और कद काठी के अनुरुप उनके त्याग बलिदान के अनुरुप भारत रत्न मिले। बाइट ...योगेन्द्र महतो, मंत्री , झारखंड जबकि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा, गुरुजी इसके हकदार हैं , उन्होंने जंगल की आवाज को सदन तक पहुंचाने का काम किया, जम्हूरियत की आवाज बने , हमेशा संघर्ष किया। स्वर्गीय शिबू सोरेन संघर्ष की उपज हैं, उन्हें पद्म भूषण से नवाजा जा रहा है ये हमारे लिए गौरव की बात है , लेकिन भारत रत्न मिलता तो और गर्व होता। केंद्र सरकार से मांग है उन्हें भारत रत्न दिया जाए। बाईट ... राकेश सिन्हा, मीडिया प्रभारी, कांग्रेस बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष से भरा रहा है, जब वो छोटे थे तब उनके पिता की महाजनों ने हत्या कर दी थी, जंगल से महाजनों और शराब बंदी के खिलाफ आन्दोपन शुरु किया था मुख्यमंत्री को भी इससे नसीहत लेनी चाहिए, शराबंदी, पर यहां तो शराब बहुत ज्यादा बिक रही है। उस योद्धा ने सीएम तक का सफर तय किया एक ग़रीब परिवार में जन्मे व्यक्ति का सफर बेमिशाल था । हमारी केंद्र सरकार दल को सीमाओं को देख कर पद्म भूषण ,पद्म विभूषण या भारत रत्न नहीं देती है। जो डिजर्विंग होते उन्हीं को देती है। शिबू सोरेन को ये पुरस्कार आदिवासी, मूलवासी झारखंड की पूरी जनता के लिए हर्ष का विषय है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top