icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हापुड़ श्मशान घाट: तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार, जलती चिता से खोपड़ियाँ चोरी

Noida, Uttar Pradesh:तंत्र-मंत्र के लिए जलती चिता से खोपड़ी ले गए. लड़की और उसके घर वालों को वश में करने के उद्देश्य से एक युवक तांत्रिक के चक्कर में पड़ गया. इसके बाद श्मशान घाट से खोपड़ियां चुराने का सिलसिला शुरू हुआ. उत्तर प्रदेश के हुर्ड (हापुड़) जिले में 3 दिन पहले एक बुजुर्ग और दो युवक जलती चिता से खोपड़ी निकालकर ले गए थे. तांत्रिक अवधेश शर्मा, अमन समेत 3 आरोपियों को हापड़ देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि प्रेमिका और उसके घर वालों को वश में करने की सनक के कारण मामला बढ़ा. मोहल्ला सोटावाली निवासी शुभांशु (16) इंटर का छात्र था; उसकी मौत मेरठ के निजी अस्पताल में हो गई थी, शव का अंतिम संस्कार गांव लोधीपुर के श्मशान घाट में किया गया था. दाह संस्कार के बाद परिवार घर लौट गया, तभी तीन लोग मोपेड से पहुँचे और जलती चिता से सिर उठाकर भाग गए. सीसीटीवी फुटेज से पूरी घटना कैद हो गई थी; वीडियो वायरल होने के बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हो गई, जिसके बाद अमन ने खुलासा किया. आरोपियों के पास से 50 से अधिक फोटो बरामद हुए हैं. देहात थाना प्रभारी ने कहा कि सिर काटकर ले जाने की बात गलत है, शव जल चुका था; आरोपी चिता से कुछ हड्डियाँ और राख बटोरकर ले गए थे. यह भी जांच हो रही है कि कितने लोगों को ऐसे फँसाने के तरीके से निशाना बनाए गया है. बाबा के पास 50 से अधिक महिलाओं और पुरुषों की तस्वीरें मिलीं.
0
0
Report

सहारा अस्पताल में इलाज में लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों में आक्रोश

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला। मामला अखाड़ा मोहल्ला वार्ड नंबर 15 स्थित सहारा हॉस्पिटल का है, जहां 25 वर्षीय रुक्मिणी को पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि लगातार दर्द के बावजूद अस्पताल में कोई जांच नहीं कराई गई और केवल पानी chढ़ाकर तथा दर्द का इंजेक्शन देकर इलाज किया जाता रहा। आज सुबह अचानक महिला की हालत बिगड़ी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि समय पर डॉक्टर नहीं पहुंचे, जिससे इलाज में लापरवाही हुई और महिला की जान चली गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल का स्टाफ और डॉक्टर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को संभाला और लोगों को शांत कराने में जुटी रही, वहीं अब परिजन मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अखाड़ा मोहल्ला वार्ड नंबर 15 स्थित सहारा अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इलाज के दौरान 25 वर्षीय रुक्मिणी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुक्मिणी को एक दिन पहले पेट में तेज दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर न तो कोई जरूरी जांच की गई और न ही बीमारी की सही पहचान की गई, बल्कि केवल ग्लूकोज चढ़ाया गया और दर्द का इंजेक्शन दिया जाता रहा। आज सुबह जब महिला की हालत अचानक बिगड़ने लगी तो परिजन डॉक्टर को बुलाने के लिए दौड़ते रहे, लेकिन आरोप है कि डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे और देखते ही देखते महिला की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ वहां से निकल गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं अस्पताल स्टाफ का कहना है कि महिला को परिजनों द्वारा पानी पिलाया गया, जिससे पानी फेफड़ों में चला गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन इस दावे को सिरे से खारिज कर रहे हैं और इलाज में लापरवाही को ही मौत की वजह बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजन पीड़ित महिला के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report

जेल से छूटते बदमाश गेंदलाल ने हेमराज निषाद पर चाकू चला दिया, हालत गंभीर

Durg, Chhattisgarh:ए enकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जेल से छूटते ही बदमाश गेंदलाल ने हेमराज निषाद नामक युवक को चाकू मार दिया दरअसल हेमराज निषाद अपने दोस्त के साथ खाना खाने के बाद घर के बाहर छावनी सूर्य नगर में टहल रहा था तभी अचानक गेंद लाल नामक युवक वहां आया और हेमराज से वाद विवाद करते हुए गाली गलौज करने लगा क्योंकि कुछ महीने पहले हेमराज ने गेंदालाल के खिलाफ एक मामले पर कोर्ट में गवाही दी थी जिसके बाद गेंदलाल को जेल हो गई थी जिसके बाद गेंदलाल जेल से छुटकर हेमराज निषाद के पास पहुंचा और उसके साथ गाली गलौच करते हुए उसे चाकू मार दिया जिससे हेमराज निषाद बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा घायल हेमराज के चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगो ने फॉरेन इसकी सूचना डायल 112 को दी मौके पर पुलिस पहुंची और उसे सुपेला अस्पताल ले जाया गया जहां उसे इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई है.
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर के कलेक्ट्रेट को बम धमकी, ईमेल से मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने की सतर्कता

Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर से बड़ी खबर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के जरिए मिली धमकी, सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसीज अलर्ट, कलेक्ट्रेट परिसर को तुरंत खाली करवाया गया, एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौर और थानाधिकारी सुरेंद्र पचार मौके पर मौजूद, पूरे परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन जारी, पहले भी कोर्ट, डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को मिल चुकी हैं धमकियां, लगातार मिल रहे धमकी भरे ईमेल्स पर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी नजर, डीएम निशांत जैन अपने कार्यालय में मौजूद,वही एसपी मृदुल कच्छावा भी पहुचे, मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच जारी, पुलिस ने कहा - सर्च जारी,ईमेल के ज़रिए मिली धमकी
0
0
Report
Advertisement

गांदरबल में नशा मुक्ति अभियान पदयात्रा की तैयारी की समीक्षा; डीसी ने समन्वय पर जोर

Aram Pora, Ganderbal, The Deputy Commissioner (DC) Ganderbal, Jatin Kishore, chaired a meeting to review preparations for the upcoming Padayatra to be organised under the Nasha Mukt Abhiyan in the district. At the outset, the DC took a comprehensive review of the arrangements being put in place for the event, which is expected to witness large public participation from across the district. Emphasising the importance of coordinated efforts, he directed all departments to work in close synergy to ensure smooth conduct of the programme. The meeting discussed in detail the logistical and infrastructural arrangements at the Qamaria Stadium, which will serve as the main venue, besides at Deputy Commissioner's Office, where the culminatory event is scheduled. Instructions were issued for the establishment of a well-organised stage, seating arrangements, and designated areas to facilitate orderly participation. The DC stressed that the venue should reflect proper planning and discipline, ensuring a comfortable and secure environment for all attendees. On sanitation and hygiene, the Municipal Council Ganderbal was directed to ensure adequate installation of temporary convenience facilities and maintain cleanliness standards throughout the venue, in line with established protocols followed during major public events. Arrangements for drinking water (ROs) and other tanker services were also reviewed, and Jal Shakti department was tasked to ensure facilities for participants. The DC underscored the need for an efficient transportation plan, directing the Assistant Regional Transport Officer to ensure smooth movement of participants. Traffic regulation measures were also discussed to avoid congestion and ensure hassle-free access to the venue. Regarding public outreach, the Information Department was tasked with creating awareness material and campaign displays to enhance visibility of the Nasha Mukt Abhiyan. The DC also stressed active involvement of educational institutions, civil society groups, youth organisations and various stakeholders to ensure widespread participation and engagement. Special focus was laid on the participation of students and youth, with directions issued to ensure their meaningful involvement in the programme. The DC highlighted the importance of such initiatives in building awareness and fostering a collective commitment towards a drug-free society. The meeting also reviewed arrangements for refreshments, healthcare facilities, power backup and other essential services. Departments were instructed to ensure that all necessary provisions are made well in advance to avoid any inconvenience during the event. Highlighting the significance of the initiative, the DC reiterated that the Padayatra would serve as a platform to mobilise the community and strengthen the message of a drug-free society. He called upon all departments to discharge their responsibilities with dedication and ensure that the programme is conducted in a well-organised and impactful manner. Besides Senior Superintendent of Police, Sudhanshu Dhama and Additional District Development Commissioner, Manzoor Ahmad, the meeting was attended by Additional Deputy Commissioner, Chief Executive Officer SDA, Chief Executive Officer WMDA, Additional Superintendent of Police, Assistant Commissioner Revenue, Chief Planning Officer, Sub-divisional Magistrate Kangan, Assistant Commissioner Panchayat, and other officers and officials from various departments besides institutional heads and representatives of universities.
0
0
Report

Tangmarg के Drung School में बुनियादी सुविधाओं की कमी से छात्र-शिक्षक परेशान

Gulmarg, Government Middle School Drung Tangmarg Faces Acute Shortage of Basic Facilities; Students and Staff Suffer Government Middle School Drung in Tangmarg is grappling with a severe lack of basic infrastructure and essential facilities, causing immense hardship to both students and teaching staff. Despite repeated concerns, authorities have allegedly failed to address the pressing issues affecting the functioning of the school. According to available details, the school currently has an enrollment of around 95 students with only 7 teachers catering up to the 8th standard. However, the institution is operating with just three rooms two used as classrooms and one serving as an office leading to overcrowding and disruption in academic activities. The shortage of classrooms has significantly impacted the quality of education, with multiple classes being managed in limited space. Students are unable to focus properly due to congested conditions, while teachers are finding it difficult to conduct lessons effectively. Students, expressed their frustration and highlighted the challenges they face daily. “We belong to a far-flung forest area, but our school has been completely ignored. There are no proper facilities, and we are suffering due to lack of classrooms and staff,” they said. In addition to inadequate classroom space, the school is also lacking other essential facilities such as proper fencing, accommodation, and sufficient staff. The absence of a secure boundary wall raises safety concerns, especially given the remote location of the school. Locals and students have appealed to the Education Department and concerned authorities to take immediate notice of the situation. They have urged the administration to provide necessary infrastructure, additional classrooms, staff, and other basic amenities to ensure a conducive learning environment. The continued neglect of such an important educational institution in a remote area has raised serious concerns among the community, who are now demanding urgent intervention to safeguard the future of their children.
0
0
Report

पुण्यचर्चित 150वां उर्स: पुंछ के आस्ताना आलिया पर आज अकीदतमंदों की भारी भीड़

Chikri Ban, पुंछ में हज़रत सैयद शेर अली शाह साहिब के आस्ताना आलिया पर 150वां सालाना उर्स बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। पुंछ के बैंच और खानेत्र गांव के बीच स्थित मुक्हियाला शरीफ में हज़रत सैयद शेर अली शाह साहिब के आस्ताना आलिया पर 150वां सालाना उर्स बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस उर्स का आज समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों, जायरीन और स्थानीय लोगों ने शिरकत की और बुज़ुर्ग-ए-दीन को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। इस मौके पर उलेमा-ए-कराम और वक्ताओं ने औलिया-ए-कामिलीन की ज़िंदगी और उनकी तालीमात पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि इन बुजुर्गों ने हमेशा इंसानियत, सच्चाई, ईमानदारी और नेकी का पैगाम दिया है। मौके पर मौजूद वक्ताओं ने मौजूदा दौर में समाज में फैल रही नशे की लत पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने खास तौर पर युवाओं से अपील की कि वे नशे और अन्य बुराइयों से दूर रहें। उनका कहना था कि अगर एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण समाज बनाना है तो हमें औलिया-ए-कराम के दिखाए रास्ते पर चलना होगा।
0
0
Report
Advertisement

करौली में बाल विवाह रोकथाम के लिए स्वयंसेवकों का संवेदनशीलता प्रशिक्षण

Karauli, Rajasthan:बाल विवाह की रोकथाम एवं उन्मूलन हेतु स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, करौली । एक्शनएड एसोसिएशन द्वारा बाल विवाह के उन्मूलन एवं बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वयंसेवकों का संवेदनशीलता मानचित्रण पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि एक्शनएड एसोसिएशन द्वारा करौली जिले के मासलपुर ब्लॉक में बाल विवाह रोकथाम एवं उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के स्वयंसेवकों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
0
0
Report
Advertisement

कोटा पुलिस का सख्त एक्शन: सड़क किनारे सिम विक्रेताओं पर कार्रवाई शुरू

Kota, Rajasthan:कोटा.एंकर. साइबर क्राइम की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए शहर पुलिस अब अलर्ट है, शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़क किनारे कैनोपी लगाकर अवैध रूप से मोबाइल सिम बेचने वालों के खिलाफ पुलिस अब कार्रवाई करने में जुटी हुई है, पुलिस ने कई सिम विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई बड़ी संख्या में मोबाइल सिम जब्त की है, सिटी एसपी तेजस्वी गौतम ने आम लोगों से अपील की कि अधिकृत एजेंसी या शॉप से ही मोबाइल की सिम खरीदनी चाहिए, क्योंकि अवैध रूप से सिम खरीदने लाए अपना खुद का मयौल अकाउंट खुलने का खतरा रहता है, और लोग साइबर ठगी की वारदातों अंजाम देते हैं, कई सिम विक्रेता एक अतिरिक्त डॉक्यूमेंट लेकर या फोटो कॉपी करके दूसरी सिम भी उपयोग में ले लेते हैं, कोटा में शहर सहित सुदूर अंचल के इलाकों में साइबर ठगी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है
0
0
Report

सीबीगंज पुलिस मुठभेड़ में तांबा चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार; एक घायल

Bareilly, Uttar Pradesh:सीबीगंज में पुलिस मुठभेड़, तांबा चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तांबा चोरी की वारदात में शामिल तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह, नगदी और चोरी किया गया तांबा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल को पद्मावती एसोसिएट फर्म से करीब 2 टन कॉपर स्क्रैप (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) चोरी हुआ था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। 6 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने झुमका तिराहा के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ई-रिक्शा को रोकने का प्रयास किया, जिस पर सवार बदमाश भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में निजाम और अब्दुल समी घायल हो गए, जबकि उनका साथी मोहम्मद खालिद भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से तमंचे, कारतूस, नकदी और करीब 65 किलो चोरी किया गया तांबा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top