206122
Auraiya - कांग्रेस कमेटी के महासचिव को किया गया नज़रबंद,फ़ोर्स को किया तैनात
Auraiya, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज लखनऊ में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा था, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कमेटी ने पूरी तैयारी की थी और प्रत्येक जिले से अपने कार्यकर्ताओं को लखनऊ विधानसभा घेराव के लिए बुलाया था ।लेकिन विधानसभा घेराव के पहले ही कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजर बंद कर दिया गया। औरैया के दिबीयापुर थाना क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंशु तिवारी को उनके ही घर में नजर बंद कर दिया गया और घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीकानेर निकाय चुनाव: प्रचार थमते ही मतदाता तय करेंगे किसका भाग्य
Bikaner, Rajasthan:Story - बीकानेर से चुनावी खबर बीकानेर में नगर निगम और नगर पालिका चुनाव को लेकर अलग-अलग तारीखों पर मतदान 9 सितंबर को बीकानेर नगर निगम के लिए मतदान, जबकि नगर पालिकाओं में 11 सितंबर को डाले जाएंगे वोट नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, नापासर, लूणकरणसर और खाजूवाला में चुनाव प्रचार का शोर कल थमेगा नगर पालिका चुनाव को लेकर इन सभी क्षेत्रों में प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत नोखा में चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, दिग्गज नेता और पूर्व चेयरमैन नारायण झंवर भी मैदान में नशामुक्ति समेत कई बड़े स्थानीय मुद्दे बने चुनावी प्रचार का केंद्र नोखा में बीजेपी और विकास मंच के बीच सीधा मुकाबला होने की तस्वीर कांग्रेस ने इस बार नोखा में अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा नोखा का सियासी मुकाबला बना बीकानेर जिले के सबसे चर्चित निकाय चुनावों में से एक कल थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 11 सितंबर को मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला0
0
Report
हनुमानगढ़ के किसानों का लूणावाली टोल पर धरना, पंप हाउस शुरू कराने की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:लूणावाली टोल नाके पर किसानों का धरना, पंप हाउस शुरू करने की मांग Hanumangarh जिले में जलभराव की समस्या से परेशान डबली खुर्द 6 DBL, लूणावाली ढाणी और डबली कलां क्षेत्र के किसानों ने लूणावाली टोल नाके पर धरना दिया। किसान नेता मनीष बुरड़क ने बताया कि 2024 और 2025 की अतिवृष्टि के बाद से खेतों में पानी जमा है, जिससे दो वर्षों से गेहूं की बुवाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने डबली खुर्द और लूणावाली ढाणी के निर्माणाधीन पंप हाउस तत्काल शुरू करवाने तथा डबली कलां पंप हाउस को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।0
0
Report
सीएम सचिवालय के सहयोग शिविर में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित "सहयोग शिविर" के माध्यम से बिहारभर से आए आमजनों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
आमेर में चाकूबाजी से गाइड की मौत, परिजनों ने मुआवजे-नौकरी की मांग
Jaipur, Rajasthan:आमेर मेंTourist गाइड मनीष सोनी की चाकूबाजी से मौत के बाद भारी आक्रोश देखा गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और आरोपी आजम के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की। मामला दो समुदायों से जुड़े होने के कारण पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है। पुलिस ने आरोपी today आजम और उसके साथी नाजिश को हिरासत में लिया है। घटना में घायल मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के immediate बाद बाजार बंद हो गया और धरना शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मृतक परिवार को मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक सरस डेयरी बूथ आवंटित किया जाए; साथ ही आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन किया जाए। पुलिस अफसरों के अनुसार मामले की जांच जारी है और स्थिति शांत बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की; साथ ही कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी में यह भी बताया गया कि आरोपी आजम के खिलाफ पहले से कई मामले हैं और उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।0
0
Report
कालापीपल के यारी कैफे में कांवड़ रंजिश पर हमला; चार आरोपी गिरफ्तार
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिले के कालापीपल नगर के पंचमुखी चौराहे स्थित यारी कैफे पर रविवार दोपहर को कांवड़ यात्रा की पुरानी रंजिश को लेकर एक 19 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कालापीपल पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है आरोपियों ने युवक की डंडों, थप्पड़ और मुक्कों से बेदर्दी से पिटाई की। पिटाई से उसके हाथ-पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, खेजड़िया निवासी पीड़ित अरुण परमार (19) रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपने साथी विजय और अरुण के साथ कैफे पर चाय पी रहा था। इसी दौरान पानखेड़ी निवासी गप्पी शर्मा और नैतिक परमार वहाँ पहुंचे और पुरानी कांवड़ यात्रा की बात को लेकर बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अरुण ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो आरोपियों ने झूमाझटकी करते हुए हमला कर दिया। दोस्तों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तभी उनके साथी अभिषेक मेवाड़ा और अंकित मेवाड़ा भी वहां आ धमके। इसके बाद आरोपियों ने अरुण को डंडों और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी अभिषेक मेवाड़ा ने उसका लावा कंपनी का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन पूरी तरह टूट गया। जाते-जाते आरोपियों ने उसे दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित अरुण की शिकायत पर आरोपी गप्पी शर्मा, नैतिक परमार, अभिषेक मेवाड़ा और अंकित मेवाड़ा (सभी निवासी पानखेड़ी) के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया। आरोपी गप्पी शर्मा का पूर्व में भी दो मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
बीएसपी में मायावती के परिवारिक संघर्ष के बीच ईशान आनंद की एंट्री
Noida, Uttar Pradesh:बीएसपी में मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद की एंट्री करवाई है, साथ ही आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया है, क्या बीएसपी में इस वक्त पारिवारिक संघर्ष चल रहा है और आखिर क्यों मायावती अपने बड़े भतीजे आकाश से नाराज हैं ?0
0
Report
Advertisement
जालौन में बड़ा हादसा: ट्रक से टकराई रोडवेज बस, आठ घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में झांसी-कानपुर पर बड़ा हादसा, हादसे में रोडवेज बस सवार 8 लोग घायल, ट्रक में जा घुसी रोडवेज बस, सवारियों में मची चीख-पुकार, ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, हादसे में रोडवेज बस का ड्राइवर, कंडक्टर समेत 8 लोग घायल, हादसे में रोडवेज बस का अगला हिस्सा बुरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त, घायल हुए सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज उरई में कराया गया भर्ती, सिटी मजिस्ट्रेट ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के NH-27 का हादसा।0
0
Report
महोबा की RCC सड़क ध्वस्त, भ्रष्टाचार उजागर; ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-बुंदेलखंड के महोबा में भ्रष्टाचार की पोल खोलता नवनिर्मित आरसीसी रोड जिसे जिला पंचायत द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनवाया गया था जो बीते दिनों हुई बारिश की भेंट चढ़ गया और टुकड़े-टुकड़े में टूट कर बिखर गया है। महज दो माह में नई सड़क के मलबे में तब्दील होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सहित नई सड़क का निर्माण कार्य कराने की मांग की है। फिलहाल जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने मामले की जांच करा जिम्मेदार ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की बात कही है। वी/ओ-दरअसल मामला सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत दमौरा का है। जहाँ गांव के अनुरागी खुड़ा से खेतों की ओर जाने वाली सीसी सड़क का निर्माण महज दो माह पहले बीते जून माह में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत वर्ष 2025-2026 में कराया गया था। 2 माह पहले लाखों रुपए की लागत से बनकर तैयार हुई पक्की सीधी सड़क पहली बरसात में भड़बड़ा कर जमीदाजो गई । बताया जाता है कि आरसीसी निर्माण के दौरान बेसमेंट सही नही बनाया गया जिसके कारण सड़क टूट गई है । जिसके चलते जहां से निकलने वाले ग्रामीणों का पैदल चलना भी दुस्वार हो गया तो मात्र दो माह के अंतराल में नई सड़क के बदहाल होने से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार ठेकेदार सहित दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने सहित सड़क का निर्माण कार्य करने की मांग की है ग्रामीणों द्वारा बीते दिनों टूटी सड़क का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया जिसका संज्ञान लेकर जिला पंचायत के प्रमुख अधिकारी ने जांच कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने सहित ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करने तक की भी बात कही है अब देखना दिलचस्प यह होगा कि ग्रामीणों को मुख्य धारा से जोड़ने वाली इन सड़कों में किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ दोषी कर्मचारी और ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्रवाई अमल में लाई जाती है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है । बाईट-अर्जुन सिंह (ग्रामीण) बाईट-जगन्नाथ (ग्रामीण) बाईट-लक्ष्मी (ग्रामीण महिला) बाईट-तेजप्रताप (ग्रामीण) बाईट- डॉ. सुजीत कुमार मिश्रा (ए.एम.ए. जिला पंचायत महोबा)0
0
Report
अखिलेश की बाईट पंकज के पैकेज के लिए
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश की बाईट पंकज के पैकेज के लिए0
0
Report
Advertisement
सत्य निकेतन के पास जर्जर इमारत खतरे के बीच डिमोलीशन की मांग
New Delhi, Delhi:*सत्य निकेतन में घटनास्थल से 150-200 मीटर की दूर पर बेहद जर्जर बिल्डिंग बिल्डिंग इतनी जर्जर है कि कभी भी गिर सकती है बिल्डिंग में फिलहाल कोई नहीं रहता, 5-6 साल से बंद पड़ी है इलाके के लोगों का कहना है कि कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है। इलाके के लोगों ने बताया कि कई साल से बिल्डिंग बंद पड़ी है लेकिन इसके गिरने का खतरा बना हुआ है इलाके के लोगों की मांग है कि इसे जल्द से जल्द डिमोलिश किया जाए ताकि बड़े हाथ से से बचा जा सके BSES राजधनी पावर लिमिटेड ने बिल्डिंग पर 26.04.2023 में नोटिस लगाया है की साइट पर खतरनाक स्थिति और इमारत के क्षतिग्रस्त होने के कारण तय मासिक रीडिंग साइकल के दौरान मीटर रीडिंग नहीं ली जा रही है。0
0
Report
लखनऊ में 2027 रणनीति के लिए सपा छात्र सभा की बड़ी बैठक
Lucknow, Uttar Pradesh:सपा छात्र सभा की बड़ी बैठक, 2027 की रणनीति पर मंथन लखनऊ में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं सपा मुख्यालय पर समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की करीब दो घंटे चली बैठक में चुनावी रणनीति से लेकर छात्रों के बीच पहुंच बढ़ाने और नई ड्रेस कोड तक कई मुद्दों पर चर्चा हुई लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन तेज है इसी कड़ी में समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक आयोजित की गई। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक की अध्यक्षता सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई खास तौर पर प्रदेश के युवाओं और छात्रों के बीच संगठन की पकड़ मजबूत करने को लेकर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही बैठक में दलित समाज तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई राजनीतिक तौर पर इसे बसपा के पारंपरिक दलित वोट बैंक में सपा की पैठ मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है0
0
Report
लखनऊ: छात्रसभा का नया ड्रेस कोड तय, पदाधिकारी नीली जींस-टी-शर्ट और लाल टोपी पहनेंगे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड भी तय की गई है। पदाधिकारी नीली जींस, नीली टी-शर्ट और लाल टोपी पहनेंगे0
0
Report
Advertisement
नूंह अदालत ने मोबाइल झपटमारी मामले में दोषी को 5 वर्ष की सजा
Nuh, Haryana:नूंह जिले की जिला एवं सत्र न्यायालय ने वर्ष 2022 के एक मोबाइल झपटमारी मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला सदर थाना पुन्हाना क्षेत्र से संबंधित है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने मंगलवार 8 सितंबर को सजा के आदेश पारित किए। पुलिस के अनुसार 13 मई 2022 को दल्लाबास निवासी इरशाद दल्लाबास चौक पर खड़े होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर भागने लगा। इरशाद ने उसका पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलीम पुत्र जाकिर निवासी गांव फुसैता, थाना बिछोर, जिला नूंह बताया। पीड़ित ने अपना मोबाइल फोन भी आरोपी से वापस ले लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सदर थाना पुन्हाना में केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ, जिस संबंध में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराएं जोड़कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। मामलें की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी सलीम को लूट तथा शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि दोषी ने शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन छीना था और उसके पास अवैध हथियार भी था। ऐसे अपराधों में अत्यधिक नरमी समाज में गलत संदेश दे सकती है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने दोषी को 5 वर्ष के कठोर कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया।0
0
Report
सासाराम में शिक्षक पर दो युवकों की पिटाई, पिस्तौल की धमकी से हड़कंप
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम क्षेत्र से है। जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया के पास विद्यालय जा रहे एक शिक्षक की दो लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। शिक्षक को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि अमरा तालाब के रहने वाले शिक्षक मुकेश कुमार केसरी अकोढ़ीगोला के सलेया स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में डुमरिया तथा कौपाडीह के पास के बीच एक बाइक पर सवार दो लड़कों ने उन्हें घेर लिया तथा अपने साथ लिए लाठी डंडे से अचानक उनकी पिटाई करने लगे। वह कुछ समझ नहीं पाए तथा किसी को पहचान भी नहीं पाए और दोनों युवकों ने मिलकर जमकर पिटाई की। साथ ही उनका मोबाइल भी छीन लिया। वही पैसा एवं बाइक नहीं लिया। दो ने सिर्फ शिक्षक के साथ मारपीट की और भाग गए। शिक्षक का कहना है कि इन दोनों युवकों के पास पिस्तौल भी था जिससे वह धमका भी रहे थे। बाद में राहगीरों ने 112 नंबर पुलिस को फोन कर उनकी जान बचाई। तब तक दोनों बदमाश युवक भाग गए थे। एक शिक्षक के साथ हुई मारपीट की इस घटना से अन्य शिक्षक काफी नाराज है.0
0
Report
धमना गांव के तालाब से मगरमच्छ रेस्क्यू, ग्रामीणों में राहत
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के धमना गांव में पिछले कई दिनों से तालाब में डेरा जमाए मगरमच्छ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करके पकड़ लिया है. मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. बताया जा रहा है कि धमना गांव के बीचों-बीच स्थित तालाब में पिछले कई दिनों से एक मगरमच्छ देखा जा रहा था, जिससे गांव में दहशत का माहौल था. लोग तालाब की तरफ जाने से भी डर रहे थे. दरअसल पिछले साल ही धमना से जुड़े सराय टोरिया नाले में एक मगरमच्छ ने मछली पकड़ रहे एक मछुआरे का शिकार कर लिया था, उस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में मगरमच्छ को लेकर डर बना हुआ था. मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.0
0
Report
Advertisement
