icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206249
RKRohit Kumar TiwariFollow26 Dec 2024, 03:43 pm

औरैयाः सड़कों पर मानकविहीन चल रही गाड़ियों पर एआर टीओ ने कसा शिकंजा, दो पिकअप और एक बस का किया चालान

Kudarkot, Uttar Pradesh:

सड़कों पर मानक विहीन फर्राटे भर रही गाड़ियों पर औरैया ए आर टी ओ ने कसा शिकंजा* 

सड़कों पर मानकविहीन चल रही गाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए एआरटीओ ने कुदरकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत इटावा से कन्नौज हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 2 पिकअप और एक स्लीपर बस का चलाना कर गाड़ियों को कुदरकोट थाने में दाखिल कराया गया। एआरटीओ सुदेश तिवारी ने बताया कि जिन गाड़ियों का चालान किया गया उसमें कुछ का रजिस्ट्रेशन में पास भार से ज्यादा माल लदा हुआ था और स्लीपर बस की बारीकी से चेक करने पर पता चला कि 52 सीट का पास है और 78 सीट लगाए हुआ था जो लगभग 130 रूपए सवारी के हिसाब 26 सीटों पर टैक्स चोरी कर रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमुई में फर्जी B.Ed. प्रमाणपत्र से 11 वर्षों तक शिक्षक नियुक्ति, हरेराम कुमार गिरफ्तार

Jamui, Bihar:जमुई खैरा प्रखंड के बाघाखांड विद्यालय में करीब 11 साल से गणित शिक्षक के रूप में कार्यरत हरेराम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में उसके B.Ed. प्रमाणपत्र के फर्जी होने का खुलासा हुआ है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज को असली बताकर उसने सरकारी शिक्षक की नौकरी हासिल की और वर्षों तक उसका लाभ उठाता रहा। निगरानी विभाग के अनुसार, शेखपुरा जिले के भदोईस गांव निवासी हरेराम कुमार ने वर्ष 2015 में बिहार राज्य जिला परिषद माध्यमिक शिक्षक नियोजन के लिए जमुई में आवेदन किया था। उसका नियोजन श्रवण विकलांग कोटे में हुआ था। इसके बाद बाघाखांड विद्यालय में गणित विषय के प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में उसकी नियुक्ति कर दी गई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की B.Ed. डिग्री निकली फर्जी नियोजन के दौरान हरेराम कुमार ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से जारी B.Ed. प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था। प्रमाणपत्रों की जांच के दौरान निगरानी विभाग ने इसे सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय भेजा। विश्वविद्यालय से सत्यापन के बाद प्रमाणपत्र फर्जी होने की जानकारी सामने आई। निगरानी विभाग का आरोप है कि हरेराम कुमार ने फर्जी अंकपत्र और प्रमाणपत्र तैयार कर उसे वास्तविक दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उसने शिक्षक पद पर नियुक्ति हासिल की और वर्षों तक सरकारी सेवा का लाभ उठाया। इस्तीफे का मौका मिला, फिर भी नहीं छोड़ी नौकरी मामले में निगरानी विभाग के मुताबिक फर्जी प्रमाणपत्र वाले शिक्षकों को हाईकोर्ट के निर्देश के तहत एमनेस्टी पीरियड में त्यागपत्र देने का अवसर दिया गया था। हरेराम कुमार ने इस अवधि में भी इस्तीफा नहीं दिया। इसके बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की ओर से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के पुलिस उपाधीक्षक सह सहायक जांचकर्ता विकास कुमार श्रीवास्तव ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें हरेराम कुमार समेत अन्य अज्ञात लोगों पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, उसे असली के रूप में इस्तेमाल करने, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाए गए हैं। लिहाजा, करीब 11 साल तक सरकारी शिक्षक के पद पर काम करने वाले हरेराम कुमार की गिरफ्तारी के बाद फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी हासिल करने वाले लोगों पर निगरानी विभाग की कार्रवाई को लेकर भी सवाल और तेज हो गए हैं।
0
0
Report

अजमेर GRP ने वांछित अपराधी धर दबोचा; चार महंगे फोन और लैपटॉप बरामद

Ajmer, Rajasthan:अजमेर जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है... रेलगाड़ी से यात्रियों के महंगे मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी के मसले में तफ्तीश कर रही पुलिस ने लूट और हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल उत्तर प्रदेश पुलिस के वांछित 25 हजार इनामी अपराधी को धर दबोचा... अपराधी साबाद निवासी कादरगंज से जब पुलिस ने पूछताछ को तो अन्य वारदातों के रूप में अपहरण, हत्या जैसे संगीन अपराधों से जुड़ा पाया गया... यूपी पुलिस ने इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है... आरोपि के कब्जे से पुलिस ने चार महंगे मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए हैं.. सर्किल इंस्पेक्टर इंदू शर्मा ने बताया कि आरोपी के अपराधों की फेहरिस्त लंबी है .. फिलहाल पूछताछ जारी है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर: मुख्य सचिव के निर्देशों से साइबर ठगी पर तेज कार्रवाई

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। पुलिस आयुक्तालय के साइबर थाने का मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का निरीक्षण। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के साथ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का निरीक्षण। साइबर ठगी में हर क्षण अहम-मुख्य सचिव शिकायत मिलते ही ठगी की रकम बचाने के लिए शुरू हो तेज कार्रवाई। 1930 पर शिकायत से बैंक खाते पर एक्शन तक का समय घटाने के निर्देश। पुलिस-बैंक और संबंधित एजेंसियों के बीच तत्काल समन्वय पर जोर। संदिग्ध बैंक खातों की पहचान और ट्रांजेक्शन की जांच हो और तेज। ठगी की रकम का ‘मनी ट्रेल’ तेजी से ट्रैक करने के निर्देश। कहा-समय पर कार्रवाई से पीड़ित की रकम सुरक्षित होने की संभावना बढ़ेगी। मुख्य सचिव ने शिकायत से जांच तक पूरा सिस्टम समझा। शिकायत का पंजीकरण, FIR और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण की ली जानकारी। साइबर मामलों की जांच में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों को भी परखा। साइबर टीम को नियमित ट्रेनिंग और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश। क्विक रिस्पॉन्स सिस्टम और तकनीकी दक्षता मजबूत करने पर जोर。
0
0
Report

उधम सिंह नगर पुलिस ने 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार; नशा उत्तराखंड अभियान जारी

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- 6 तस्कर गिरफ्तार स्थान- उधम सिंह नगर एसएसपी के निर्देशों पर पुलिस ने 6 शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। 30 सितंबर को पुलभट्टा थाने पर चेकिंग के दौरान बहेड़ी-बरेली बॉर्डर से कुख्यात तस्कर सद्दाम हुसैन को पकड़ा गया था। उसके पास से 150 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए थे। सद्दाम बहेड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और पहले भी जेल जा चुका है। उसके मोबाइल की व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि वो बरेली से सस्ते दाम पर स्मैक और नशीले इंजेक्शन लाकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और नैनीताल के युवाओं को बेच रहा था। इस इनपुट पर SSP ने टीम गठित कर नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में दबिश कराई, जिसमें 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अल्मोड़ा के एक सरकारी स्कूल का क्लर्क अक्षय, हल्द्वानी में मेडिकल स्टोर चलाने वाला सौरभ, पिथौरागढ़ में वाइन शॉप का सेल्समैन भूपेंद्र मेहता, अल्मोड़ा की यशोदा टम्टा और रवि थापा को गिरफ्तार किया गया हैं।
0
0
Report
Advertisement

सिकंदरा राव में अगसौली के पास रोडवेज बस से टकराया ई-टेंपो, कई घायल

Mohammad RajaMohammad RajaFollow34m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस)- सोमवार रात करीब 9 बजे कासगंज रोड पर ग्राम अगसौली के निकट रोडवेज बस और ई-टेंपो की भिड़ंत में चालक समेत कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जानकारी के अनुसार ई-टेंपो में सवार करीब एक दर्जन लोग एक ही परिवार के थे, जो पोरा क्षेत्र के समीप एक गांव में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर कासगंज की ओर लौट रहे थे। बताया जाता है कि अगसौली गांव के पास आगे चल रही रोडवेज बस ने सवारी उतारने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे चल रहा ई-टेंपो अनियंत्रित होकर बस के पीछे जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में टेंपो चालक समेत 3 से 4 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी सिकंदराराऊ भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार टेंपो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक और परिचालक मौके से चले गए। सूचना मिलने पर अगसौली चौकी प्रभारी धर्मेंद्र निरंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। चौकी प्रभारी ने क्षतिग्रस्त बस को स्वयं चलाकर अगसौली चौकी तक पहुंचाया, जबकि ई-टेंपो को भी सड़क से हटवाकर चौकी भिजवाया गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारु कराई गई तथा बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
0
0
Report

जमुई: अवैध क्लिनिक जी.पी.ई. इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, डॉक्टर नहीं मिले

Jamui, Bihar:जमुई: जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध क्लिनिक की जांच व कार्रवाई के दायरे को बढ़ाते हुए एसडीओ सौरव कुमार दूसरे दिन एसीएमओ डाक्टर अरविंद कुमार, बीडीओ और सीओ के साथ सोमवार की रात खैरा रोड स्थित नीमारंग के पास संचालित जी.पी.ई. इमरजेंसी हास्पिटल पहुंचे, जहां जांच टीम को देख हास्पिटल कर्मियों के बीच हड़कंप मच गई, अफरा- तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान एसडीओ द्वारा करीब तीन घंटे तक पूरे हास्पिटल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और आवश्यक कागजातों की भी जांच की गई। जांच के क्रम में हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला और न ही आवश्यक दस्तावेज पाए गए और हास्पिटल में मेडिकल, लैब, ओटी भी पाया गया, सिजेरियन के बाद भर्ती चार मरीज भी मिले, जिससे भी आवश्यक पूछताछ की गई। इस दौरान हास्पिटल में एक भी चिकित्सक नहीं पाए गए। साथ ही हास्पिटल के पर्चा पर फर्जी तरीके से तीन चिकित्सक के नाम भी अंकित पाए गए। पूरी तरह हास्पिटल मानक के विरुद्ध पाया गया है। जिसपर सील की कार्रवाई की गई है। एसडीओ सौरव कुमार ने बताया की जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी निजी क्लिनिक का खास कर सदर अस्पताल के इर्द-गिर्द सभी क्लिनिक का जांच किया जाना है। इसी क्रम में आज ख़ैरा रोड स्थित निजी हास्पिटल का जांच किया गया है। जांच के क्रम में एक भी चिकित्सक या नर्सिंग स्टाफ नहीं मिले। रजिस्ट्रेशन पिछले साल ही एक्सपायर हो चुका था, यहाँ चार मरीज थे जिसमें एक चले गए और तीन को सदर अस्पताल भेजा गया है। इस हास्पिटल में किसी भी प्रकार के कागजात व व्यवस्था नहीं है। एक मकान में गलत तरीके से हास्पिटल का संचालन किया जा रहा है। जिस वजह से इस हास्पिटल को सील किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा अन्य निजी क्लिनिक व हास्पिटल की भी जांच की जाएगी। आगे उन्होंने सदर अस्पताल की घटना को लेकर भी दुःख प्रकट किया और कहा कि इसे सुधार करने की पूरी कोशिश की जा रही है।
0
0
Report

असम STF ने पाकिस्तान-संबंधी जासूस नेटवर्क के आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया

Motihari, Bihar:पाकिस्तान कनेक्शन और सेना की जासूसी के मामले में असम से गिरफ्तार अभिषेक कुमार सिंह मोतिहारी का रहने वाला है। पूरा मामला क्या है? असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सेना की 'गजराज इंटेलिजेंस यूनिट' और केंद्रीय एजेंसियों से मिले सटीक इनपुट के आधार पर गुवाहाटी के सतगांव (गांधीनगर) इलाके में एक किराए के मकान से अभिषेक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव (PIO / ISI नेटवर्क) के संपर्क में रहने का आरोप है और वह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर और भारतीय सेना के जवानों व उनकी मूवमेंट की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था। हनी-ट्रैप की आशंका के बारे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अनुसार शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स द्वारा हनी-ट्रैप का शिकार हुआ था। छापेमारी के दौरान अभिषेक के पास से मोबाइल फोन, कई अलग-अलग सिम कार्ड और देश की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील व प्रतिबंधित दस्तावेज बरामद किए गए। दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार: असम STF ने बिहार के बेगूसराय के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति रितेश कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जो सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहा था और इस नेटवर्क में अभिषेक की मदद कर रहा था। केंद्रीय एजेंसी को सौंपने की तैयारी: असम पुलिस ने फिलहाल आधिकारिक मामला दर्ज कर शुरुआती जांच शुरू कर दी है और मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर इस पूरे नेटवर्क की जांच आगे केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपी जा रही है ताकि इसके पीछे बड़ी साजिश और फंडिंग का पर्दाफाश किया जा सके.
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ के बेगूं में भारी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट, दो युवक घायल

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं के पारसोली थाना क्षेत्र में NH-27 पर सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। अमरपुर कट के पास पत्थरों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे पत्थरों के ऊपर बैठे दो युवक दब गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ के सांवलिया अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बच गया। सूचना पर पारसोली थानाधिकारी आशुतोष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार कमलेश कुलदीप और बस्सी प्लाजा टोल टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

राजस्थान के धावक धर्मवीर ने एशियन गेम्स में कांस्य जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर- एशियन गेम्स में चमका राजस्थान, धर्मवीर चौधरी का अभिनंदन टोंक के धावक धर्मवीर ने 4×400 मीटर रिले में जीता कांस्य भारतीय टीम का हिस्सा रहे धर्मवीर से मिलीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी दिया कुमारी ने धर्मवीर को उपलब्धि पर दी बधाई और शुभकामनाएं धर्मवीर की मेहनत और प्रदर्शन ने राजस्थान को गौरवान्वित किया दिया कुमारी ने उपलब्धि को युवा खिलाड़ियों के लिए बताया प्रेरणास्रोत राजस्थान के खिलाड़ियों की प्रतिभा से प्रदेश का नाम हो रहा रोशन डिप्टी सीएम ने धर्मवीर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
0
0
Report

दलित महापंचायत: दहेज, मृत्यु भोज और शराब पर लगी कड़ी रोक

Palwal, Haryana:दलित समाज की महापंचायत पलवल जिले के होडल अम्बेडकर भवन में आयोजित की गई। 52 कुरीतियों के खिलाफ 32 प्रमुख निर्णय लिए गए। महापंचायत के अनुसार दहेज प्रथा, मृत्युभोज, नशे पर पूर्ण रोक रहेगी और शादी-विवाह से जुड़ी अन्य आडंबरों पर भी संयम रखा जाएगा। दिन में शादी करने, लड़की पक्ष की तरफ से शगाई में पांच लोगों के शामिल होने, लग्न के दौरान दो व्यक्ति जाने, कन्यादान 101 रूपए, भोजन पर रोक, भात नॉटने के लिए अधिकतम 11 व्यक्ति, सोने-चांदी के आभूषणों में कमी, सिरदारी के लिए 11 रुपए, बारात में 51 व्यक्ति आदि निर्देश तय किए गए। शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा, खोया और पनीर नहीं बनेगा, मिठाई व सब्जियों पर भी नियंत्रण रहेगा। उत्सवों में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध और शराब पर रोक लागू रहेगी। यदि ग्राम पंचायतें ठेकों को बंद करने पर सहमत हों तो सरकार व प्रशासन के साथ मिलकर ठेकों को हटाने का प्रयास किया जाएगा। महापंचायत में एक समिति बनाने का निर्णय लिया गया जो हर तीन महीने पर बैठक करेगी।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में सांप से खेल रहा था सांप पकने वाला युवक, खेलते खेलते सांप ने काटा और चली गई जान

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow57m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एक विकलांग युवक को जहरीला सांपों के साथ खेलना उसकी जान पर भारी पड़ गया। जहरीले सांप के काटने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक लोगों के घरों से सांप पकड़ने का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल थाना बंडा क्षेत्र के चांदुपुर पड़री गांव का रहने वाला 40 साल का उमेश सांपों को पकड़ने में माहिर था। बताया जा रहा है कि कल गांव के ही एक घर में जहरीला सांप निकला था। जिसे पड़कर वह लोगों को तमाशा दिखा रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसके हाथ पर कई बार काटा लेकिन शराब के नशे में होने की वजह से युवक सांप के साथ काफी देर तक खेलता रहा। हालत बिगड़ने पर जब उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो वहां डॉक्टर ने उसे उम्र घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top