Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Auraiya206122

अछल्दा में पुलिस मुठभेड़: रजनेश नामक बदमाश घायल, गिरफ्तार

GSGAURAV SRIVASTAVA
Oct 09, 2025 03:17:28
Auraiya, Uttar Pradesh
अछल्दा थाना पुलिस और एसओजी के संयुक्त ऑपरेशन में वाहन चेकिंग के दौरान हत्या के आरोपी एक बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने अछल्दा के पास फफूंद रोड पर अधियारी पुलिया पर चेकिंग अभियान चलाया। एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक तेजी से मोड़ कर बछेरा गांव की तरफ मोड़ने का प्रयास किया; जल्दबाजी के दौरान बाइक गिर गई। बाइक सवार बदमाश ने गिरते ही अपने तमंचे से पुलिस टीम के ऊपर फायर कर दिया; पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर गया। घायल बदमाश ने नजदीक आकर अपना नाम रजनेश पुत्र शिववीर निवासी गोतला अछल्दा बताया। घायल बदमाश रजनेश हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा था। बदमाश रजनेश के ऊपर छह मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने इसके पास से देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। घायल बदमाश रजनेश को सामुदायिक स्वास्थ्य अछल्दा में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत सामान बताई जा रही है। बाइट: आलोक मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 09, 2025 05:49:05
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। शहर में एक युवक की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम हथियार लहराते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को जान से मारने की धमकी देता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आने वाला युवक शिवम मिश्रा है, जिसने जानबूझकर एक धमकी भरी रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। रील में वह शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मैडी को टारगेट करता है और उसे खुलेआम जान से मारने की धमकी देता है। इस तरह का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करना खुले आम पुलिस को चिढ़ाने जैसा है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में भी हलचल मच गई है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है....
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Oct 09, 2025 05:48:50
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में महिलाओं के गहने उतरवाने वाला गैंग ने सिलसिलेवार दो वारदातें की हैं। गैंग ने जनकगंज में मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला से धौलपुर का रास्ता पूछकर उनसे 2.5 लाख रुपए कीमती गहने उतरवाए उसके 24 घंटे बाद इन्हीं बदमाशों ने मुरार अस्पताल में पदस्थ नर्स को मछली मंडी के रास्ते में रोककर उनसे भी धौलपुर का रास्ता पूछा और उनका मंगलसूत्र और 4 हजार रुपया ठग लिए। वही पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं, दो नाबालिग और एक पुरूष को पकड़ा है। यहां गैंग आगरा की है। वही पुलिस गिरफ्तार गैंग से पूछताछ में जुट गई है। दअरसल आरोपी 22 साल की सीता, 28 साल की दीपा, 38 साल का कार्तिक और दो नाबालिग रिश्तेदार हैं जो कुछ दिनों से ग्वालियर में ठहरे हुए थे। गिरोह की महिला सदस्य सड़क किनारे मौजूद रहतीं और अकेली महिलाओं को उलझा कर गहने उतरवाने का काम नाबालिग व अन्य साथी करते थे। ठगे गए गहने महिलाएं लेकर छिप जाती थीं। आरोपियों की लोकेशन मुरैना बामौर पर मिली और वहां से उन्हें पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने जनकगंज, कोतवाली और ग्वालियर थाना में कई इसी तरह की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगे गए आभूषण बरामद किए हैं और अन्य वारदातों की भी जांच की जा रही है। शुरुआत में मुरार की पीड़िता से केवल आवेदन लिया गया था। लेकिन सख्ती से खोज के बाद गिरोह का पर्दाफाश हुआ। फिलहाल पुलिस ने गैंग के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद शहर में हुई अन्य ठगी की वारदातों को लेकर गैंग की महिलाओं और पुरुष सहित नाबालिग से पूछताछ शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Oct 09, 2025 05:47:16
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:राजसमंद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम मीटिंग एसपी ममता गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जिसमें राजसमंद जिले के सभी थानाधिकारियों ने भाग लिया। एसपी ने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, कानून व्यवस्था की समीक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर हुई यह महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग। बैठक में हाल ही में घटित घटनाओं की गहराई से समीक्षा की गई और अपराधों पर लगाम कसने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई। एसपी ने अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, गश्त नियमित करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। मीटिंग में महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, मादक पदार्थों की तस्करी, और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी गई। जनता के साथ बेहतर संवाद बनाकर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डिप्टी एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Oct 09, 2025 05:46:19
Kapurthala, Punjab:ਪੁਰਾਣੀ ਸਬਜ਼ੀ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ ਯੂਨੀਫ਼ਾਰਮ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ ਕਪੂਰਥਲਾ-ਪੁਰਾਣੀ ਸਬਜ਼ੀ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ ਸਾਗਰ ਰਤਨ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿਖੇ ਇਕ ਸਕੂਲ ਯੂਨੀਫ਼ਾਰਮ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ | ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਕ ਰਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਰਾਤ 8 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਆਪਣੀ ਦੁਕਾਨ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਘਰ ਗਿਆ ਸੀ ਤਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿਚੋਂ ਫ਼ੋਨ ਆਇਆ ਕਿ ਉਸ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਵਿਚੋਂ ਧੰੂਆਂ ਨਿਕਲ ਰਿਹਾ ਹੈ | ਜਦੋਂ ਉਸ ਨੇ ਦੁਕਾਨ 'ਤੇ ਆ ਕੇ ਦੇਖਿਯਾ ਤਾਂ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਅਗ਼ ਲੱਗ ਚੁੱਕੀ ਸੀ | ਇਸ ਮੌਕੇ ਫਾਇਰ ਬਿ੍ਰਗੇਡ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੇ ਅੱਗ 'ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ | ਫਾਇਰ ਬਿ੍ਰਗੇਡ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ sਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਗ 'ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾ ਲਿਆ ਹੈ | ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਦੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਅਮਨਦੀਪ ਨਾਹਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਗ ਦੇ ਕਾਰਣਾਂ ਦਾ ਅਜੇ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲੱਗ ਸਕਿਆ te ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਹੈ |
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Oct 09, 2025 05:45:35
Shekhpur, Rajasthan:भरतपुर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा पहुंचे भरतपुर, सर्किट हाउस में भाजपाइयों ने किया स्वागत, नगर निगम द्वारा आयोजित लाभार्थी वितरण समारोह में करेंगे शिरकत, जवाहर नगर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित होगा शिविर, शिविर में विभिन्न योजनाओं के 200 से अधिक लाभार्थियों को पट्टे, चैक आदि का करेंगे वितरण, भाजपा नेताओं व स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ, कलक्टर कमर चोधरी ,बीडीए कमिश्नर कनिष्क कटारिया ,नगर निगम कमिश्नर श्रवण विश्नोई भी रहेंगे मौजूद, ZEE MEDIA से खास बातचीत में बोले खर्रा, प्रदेश के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों की फायर सेफ्टी ऑडिट व इलेक्ट्रिक ऑडिट करायेगी सरकार, जिससे इस तरह की घटनाओं की नहीं हो पुनरावर्ती
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top