icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow9 May 2025, 10:05 am

अमरोहा में चोरों ने दिनदहाड़े की तीन बड़ी चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा जनपद में गुरुवार को चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक के बाद एक तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। पहली घटना रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आवासीय कॉलोनी में सामने आई, जहां फार्मासिस्ट विक्रमजीत के घर को चोरों ने दिनदहाड़े निशाना बनाया। घटना के वक्त विक्रमजीत और उनकी पत्नी नीरज दोनों ड्यूटी पर थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर एक लाख रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

107 बच्चों पर एक शिक्षिका,एसडीएम के निरीक्षण में खुली अव्यवस्थाओं की पोल

Deepak DixitDeepak DixitFollowJust now
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील की एसडीएम शिवानी सिंह ने भरखनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खम्हरिया के औचक निरीक्षण में कई अव्यवस्थाएं सामने आईं। विद्यालय में पंजीकृत 107 बच्चों के सापेक्ष 67 उपस्थित मिले। सहायक अध्यापिका गुंजन दीक्षित अवकाश पर थीं, जिससे 107 बच्चों की जिम्मेदारी एक ही शिक्षिका पर मिली। वही बी ई ओ भरखनी ने यहाँ दूसरे शिक्षक की अस्थायी तैनाती भी नहीं की । एसडीएम ने कक्षाओं में बच्चों की शैक्षिक क्षमता परखी। कक्षा तीन की यशस्वी ने बोर्ड पर सवाल हल किया, कुमकुम ने 18 का पहाड़ा सुनाया और कक्षा दो की नंदिनी ने सुलेख लिखकर दिखाया। बच्चों का प्रदर्शन संतोषजनक मिलने पर एसडीएम ने उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण में विद्यालय का समरसेबल खराब मिला। इंचार्ज अध्यापिका ने बताया कि इसकी सूचना विभाग को नहीं दी गई और प्रधान को भी लिखित रूप से अवगत नहीं कराया गया था। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और प्रधान मंजू सिंह को समरसेबल ठीक कराने के निर्देश दिए। इंडिया मार्का हैंडपंप से गंदा पानी आने पर भी समस्या के समाधान के निर्देश दिए। शौचालय और वॉश बेसिन की खराब टोंटियां दुरुस्त कराने को कहा। एसडीएम शिवानी सिंह ने बताया विद्यालय का संचालन दो कमरों में मिला उनकी भी छत बरसात के समय टपकती हैं बताया कि परिसर में स्थित अतिरिक्त भवन को कंडम घोषित होने के बाद भी अभी तक उसकी नीलामी नहीं की गई है बताया कि वह अपनी निरीक्षण आख्या डीएम को भेजेंगी।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ स्टेशन पर GM कोलकाता का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और कोयला लोडिंग पर जोर

Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड़ पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचीं...मौके पर हावड़ा के डीआरएम विशाल कपुर समेत कई रेलवे के अधिकारी मौजूद थे...जहां उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और रेल कर्मियों की समस्याएं सुनीं...पत्थर उद्योग के व्यापारियों और ईजरप्पा प्रतिनिधियों ने भी उनसे मुलाकात की... महाप्रबंधक ने लोटामारा कोल साइडिंग का भी निरीक्षण किया...सुरक्षा व्यवस्था, कोयला लोडिंग और संचालन की जानकारी ली...उन्होंने कोल कंपनी के अधिकारियों को ज्यादा कोयला लोडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया...इस दौरान उन्होंने कहा कि बिजली संकट में कोयले की सप्लाई अहम है, जिसमें पूर्व रेलवे की खास भूमिका है... पाकुड़ से बड़े पैमाने पर कोयला लोड होता है...निरीक्षण का मकसद लोडिंग क्षमता और दक्षता बढ़ाना था...पाकुड़ से पटना और दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन नहीं होने के सवाल पर महाप्रबंधक ने कहा कि पटना के लिए ट्रेन की मांग को संज्ञान में लिया गया है...उन्होंने कहा कि जो मांग जनता की ओर से सामने आ रही है और जहां सुविधा का अंतर है, उसे आगे बढ़ाया जाएगा...कुछ निर्णय जोनल स्तर पर, कुछ रेलवे बोर्ड और कुछ मंडल स्तर पर लिए जाते हैं...इसलिए संबंधित स्तर पर इसकी संभावनाओं की जांच की जाएगी...
0
0
Report

वैशाली में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस का बड़ा हमला; 25 हजार लीटर महुआ नष्ट

Hajipur, Bihar:वैशाली में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है।एसएसपी शुभांक मिश्रा के सख्त निर्देश पर शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जफराबाद टोक दियारा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर धावा बोला। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 25 हजार लीटर अर्धनिर्मित कच्चा जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।इतना ही नहीं, शराब तैयार करने के लिए बनाई गई 10 अवैध भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया।यानी पुलिस ने सिर्फ शराब के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, बल्कि शराब तैयार करने के पूरे सेटअप को ही तहस-नहस कर दिया।दियारा इलाके में लंबे समय से अवैध शराब निर्माण और तस्करी की शिकायतों को देखते हुए पुलिस की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है。 एसएसपी शुभांक मिश्रा ने जिले में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी, परिवहन, बिक्री और सेवन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी निर्देश के बाद पुलिस लगातार अलग-अलग इलाकों में अभियान चला रही है।जफराबाद टोक दियारा में हुई इस कार्रवाई में हजारों लीटर कच्चा जावा महुआ नष्ट किया गया और 10 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया。 एसएसपी के निर्देश के बाद अब पुलिस की नजर शराब के कारोबार से जुड़े ठिकानों और नेटवर्क पर है।शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई का यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की बात पुलिस की ओर से कही गई है।
0
0
Report
Advertisement

धर्मजयगढ़ में अवैध खैर लकड़ी के ट्रक पर बड़ी कार्रवाई, चालक मौके से फरार

Darogapara, Chhattisgarh:धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा ट्रक क्रमांक UP 67 AT 1395 जब्त किया है। कार्रवाई 7 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे बाकारुमा-लैलूंगा मार्ग पर धातुनपारा के पास की गई। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में जंगली हाथियों की निगरानी के दौरान वन विभाग को खैर लकड़ी के संदिग्ध परिवहन की सूचना मिली थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर बाकारुमा रेंजर विष्णु मरावी ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और करीब छह सदस्यीय टीम गठित कर मौके के लिए रवाना हुए। वन विभाग की टीम ने धातुनपारा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में बड़ी मात्रा में खैर की लकड़ियां लदी मिलीं। टीम ने ट्रक समेत पूरी लकड़ी को जब्त कर लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल वन विभाग जब्त खैर लकड़ी की कुल मात्रा, परिवहन से जुड़े दस्तावेज और ट्रक मालिक की जानकारी जुटा रहा है। साथ ही लकड़ी के अवैध परिवहन में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report

संभल में बुजुर्ग महिला की शवयात्रा में हाथियों का अनोखा रिश्ता वायरल

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । बुजुर्ग महिला की शव यात्रा में मृतक महिला और बेजुबान हाथी के अनोखे रिश्ते की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल । 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शव यात्रा में शामिल हुए मृतक बुजुर्ग महिला के पालतू हाथी परमा और मोहन । शव यात्रा में शामिल सैकड़ों ग्रामीणों के साथ आगे - आगे चले मृतक महिला के पालतू हाथी .. दिवंगत बुजुर्ग महिला राम बेटी और पालतू हाथियों का अनोखा रिश्ता देख लोग हुए भावुक । मृतक महिला के परिवार में 200 वर्षों से चली आ रही हाथी पालने की परंपरा .. बुजर्ग राम बेटी निभा रही थी हाथियों को पालने की पुरानी परम्परा .. गुन्नौर तहसील क्षेत्र के ब्यौरा गांव का मामला ।
0
0
Report

सतना के एनआरसी वार्ड में चोर ने जाली गेट काटकर चोरी; CCTV फुटेज रिकॉर्ड

Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में बीती रात चोरी की वारदात ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोर जाली वाला गेट काटकर वार्ड में घुसा। वहां कुपोषित बच्चों के साथ सो रहीं महिलाओं पर स्प्रे करने के बाद उनके मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। चोर एनआरसी में भर्ती कुसुम और प्रियंका रैकवार के मोबाइल ले गया। कुसुम के बैग से 500 रुपए नकद भी चोरी किए। वारदात के समय वार्ड में तीन महिलाएं अपने चार बच्चों के साथ सो रही थीं। एक नर्स और केयरटेकर भी मौजूद थे। अस्पताल प्रबंधन ने बुधवार की देर शाम सिटी कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार चोर एनआरसी वार्ड के बाहर लगे जाली वाले गेट को काटकर अंदर दाखिल हुआ। कुछ देर तक उसने वार्ड में रेकी की और फिर करीब 10 मिनट के अंतराल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जाते समय चोर वार्ड की लाइट भी बंद करता गया। अस्पताल प्रबंधन ने सिटी कोतवाली पुलिस को CCTV फुटेज उपलब्ध कराया है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी और सुरक्षा गार्ड की तैनाती के बावजूद चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

सीकर PWD कार्यालय में एक्सईएन-ठेकेदारों के बीच मारपीट का विवाद

Sikar, Rajasthan:सीकर के सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में बुधवार शाम अधिशासी अभियंता प्रकाशचंद और कुछ ठेकेदारों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। एक्सईएन के चेंबर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप ठेकेदारों ने लगाया। बाद में एक्सईएन कार से निकलते समय उनकी कार पर हमला हुआ, शीशे टूट गए और उन्हें बाहर खींचने का प्रयास किया गया। ठेकेदारों का कहना है कि एक्सईएन ने उनके बिल व फाइलों के संबंध में बातचीत के दौरान जानबूझकर भुगतान रोक रखा था; बदले की कार्रवाई के रुप में मारपीट की गई। दोनों पक्षों ने उद्योगनगर थाना में शिकायत दी है; पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे सीकर के आर्ट्स कॉलेज में चल रहे लगभग 2.96 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य भी बताये जा रहे हैं; firm की ओर से 77 लाख रुपए के बिल पेश हुए थे; एक्सईएन ने मौके पर निर्माण कार्य और गुणवत्ता की जांच की; आरोप है कि जांच में 31 लाख रुपए के कार्यों में अनियमितता पाई गई और क्वालिटी कंट्रोल के सैंपल फेल हुए; बिलों का भुगतान रोक दिया गया। दादिया-खिरोड़ सड़क की खराब स्थिति को लेकर भी विजिलेंस जांच चल रही थी; सड़क गारंटी पीरियड में होने के बावजूद पैचवर्क नहीं करने की शिकायत पर एक्सईएन ने विजिलेंस को रिपोर्ट भेजी। प्रकाशचंद को 3 अक्टूबर को APO किया गया था और बुधवार को विभागीय निर्देश पर वे PWD कार्यालय पहुंचे थे; ठेकेदारों को उनके कार्यालय आने की सूचना मिली और विवाद शुरू हो गया। ठेकेदार रामावतार जाखड़ सहित अन्य ने चेंबर में बिलों व फाइलों को लेकर बातचीत की; वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई, जिस पर एक्सईएन ने आपत्ति जताई और बहस शुरू हो गई। एक्सईएन के अनुसार चेंबर से निकलकर वे कार में बैठे थे कि हमला हुआ। ठेकेदारों का कहना है कि एक्सईएन ने उनके साथ मारपीट की।
0
0
Report

पटना जंक्शन को विश्वस्तरीय हाईटेक बनाने की यात्रा तेज, 500 करोड़ लागत से टर्मिनल बनेगा

Patna, Bihar:पटना जंक्शन को विश्वस्तरीय और हाईटेक बनाने की कवायद तेज हो गई है। केंद्र सरकार की टीम ने बुधवार को पटना जंक्शन का जायजा लिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली स्टेशन बिल्डिंग और हार्डिंग पार्क पैसेंजर टर्मिनल के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। हार्डिंग पार्क पैसेंजर टर्मिनल को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसे भी मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा। ट्रेन से उतरने के बाद यात्री स्टेशन परिसर से बाहर निकले बिना सीधे मेट्रो या स्थानीय बस पकड़ सकेंगे। इससे यात्रियों के समय के साथ ऑटो-कैब के अतिरिक्त खर्च की भी बचत होगी। टर्मिनल के आसपास लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है। निर्माण को गति देने के लिए रेलवे बोर्ड जल्द बजट फंड जारी करने की तैयारी में है। इस टर्मिनल से प्रतिदिन 70 से अधिक पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का परिचालन होगा। यहाँ से रोजाना करीब एक लाख से अधिक यात्रियों के आने-जाने का अनुमान है।
0
0
Report
Advertisement

हाईकोर्ट ने हत्या दंड से बरी किया: महाबीर-हेमराज रिकॉर्ड विसंगतियाँ उजागर

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़: आठ साल पुराने हिसार के एक चर्चित बाल हत्या मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हत्या के मामले में फांसी की सजा पाए हेमराज को अदालत ने बरी कर दिया। हाईकोर्ट ने माना कि अभियोजन पक्ष उसके खिलाफ आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर पाया। मामले की सुनवाई के दौरान जांच की कई कड़ियां अदालत के सामने सवालों के घेरे में आईं। खास तौर पर बच्चे के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति के नाम को लेकर रिकॉर्ड में विरोधाभास मिला। शुरुआती सूचना में इस व्यक्ति का नाम महाबीर दर्ज था, जबकि पुलिस की जांच आगे बढ़ने पर हेमराज को आरोपी बनाया गया। हाईकोर्ट ने इस अंतर को महज मामूली विसंगति नहीं माना। अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी के लिए यह स्पष्ट करना जरूरी था कि रिकॉर्ड में सामने आया महाबीर कौन था और उसका हेमराज से क्या संबंध था। अदालत के मुताबिक इस महत्वपूर्ण पहलू की पर्याप्त जांच नहीं की गई। मामले में बच्चे के शव की पहचान और DNA जांच को लेकर भी अदालत ने सवाल उठाए। हाईकोर्ट ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों की स्थिति ऐसी नहीं थी, जिसके आधार पर हेमराज को हत्या का दोषी ठहराया जा सके। हेमराज को 2022 में ट्रायल कोर्ट ने हत्या का दोषी माना था और उसे मौत की सजा सुनाई गई थी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद उसकी दोषसिद्धि और फांसी की सजा दोनों समाप्त हो गईं।
0
0
Report

इंडिया गठबंधन हरियाणा में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह और वोट बचाओ अभियान मजबूत जनआंदोलन बनायेंगे

Chandigarh, Chandigarh:‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर हरियाणा में एकजुट होकर संघर्ष करेगा इंडिया गठबंधन : संजय दत्त लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के सभी दल मिलकर प्रदेशभर में करेंगे विरोध प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह वोट के अधिकार की रक्षा और लोकतंत्र बचाने के लिए हरियाणा में भी मजबूत होगा विपक्षी एकता का संघर्ष : भूपेंद्र सिंह हुड्डा चंडीगढ़, हरियाणा कांग्रेस के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में आज इंडिया गठबंधन के घटक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन में तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेताओं ने देश में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान तथा ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल हरियाणा में एकजुट होकर ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को मजबूत जनआंदोलन का रूप देंगे। गठबंधन के सभी दल साझा रूप से प्रदेशभर में सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जनता के बीच जाएंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के घटक दल जिस तरह लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं, उसी एकजुटता और संघर्ष की भावना को अब हरियाणा के गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाया जाएगा। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक के मताधिकार की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। मतदाता सूची से लेकर चुनावी प्रक्रिया तक किसी भी प्रकार की अनियमितता या पारदर्शिता की कमी को विपक्षी दल मिलकर जनता के सामने उठाएंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल आपसी समन्वय के साथ प्रदेश के प्रत्येक जिले और विधानसभा क्षेत्र में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़कर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई को व्यापक बनाया जाएगा। बैठक में नेताओं ने कहा कि आज देश को विपक्षी एकता की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनएकता की आवश्यकता है। इंडिया गठबंधन का उद्देश्य किसी एक दल का संघर्ष नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और जनता के वोट के अधिकार की रक्षा करना है। बैठक में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के प्रतिनिधियों में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव प्रेमचंद, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव विनोद घड़ोली, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप अन्य नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को हरियाणा में निर्णायक जनआंदोलन बनाया जाएगा और लोकतंत्र, संविधान तथा मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगा।
0
0
Report

EV कंपनी HR मैनेजर हत्या केस: मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद सेक्टर 62 के डीलर चौक पर EV कंपनी में सीनियर एचआर मैनेजर की चाकूओं से गोदकर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपियों को पकड़ने के दौरान क्राइम ब्रांच और आरोपियों के बीच में मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 4 अक्तूबर की रात को केला खरीदने के दौरान 100 रूपये को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें EV कंपनी में सीनियर एचआर मैनेजर लक्ष्मण की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। जबकि उसका भतीजा महेश घायल हुआ था। सेक्टर-62 में छिपे होने की मिली थी सूचना क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि लक्ष्मण हत्याकांड में वांछित आरोपी सेक्टर-62 स्थित सीवर पाइप के एक गोदाम में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर दोनों क्राइम ब्रांच की टीम ने गोदाम की घेराबंदी कर दबिश दी। आरोपी को गोली लगने के बाद लेकर जाते हुए। पुलिस पर दो गोलियां चलाने का आरोप पुलिस का कहना है कि टीम को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी तरुण उर्फ नवीन निवासी ऊंचा गांव ने पुलिस टीम पर दो फायर किए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तरुण के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल बरामद की। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके साथी आरोपी जतिन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीलर चौक पर लक्ष्मण की हुई थी हत्या 4 अक्तूबर की रात को शाहपुर के रहने वाले लक्ष्मण और उसके भतीजे महेश का केले खरीदने के दौरान रेहड़ी वाले से विवाद हो गया था। जिसके बाद रेहड़ी वाले ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि लक्ष्मण और उसके भतीजे पर चाकूओं से वार किया गया। जिसमें लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा अस्पताल में भर्ती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top