icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सासाराम डाटा ऑपरेटरों ने राज्य कर्मी दर्जा नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा ने रोड मार्च निकला तथा सरकार से राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष राजू कुमार की नेतृत्व में यह रोड मार्च निकाला गया। इन लोगों का कहना है कि सरकार उनलोगों से तमाम तरह की कार्य लेती है। चुकी इन लोगों की बहाली बेल्ट्रॉन के माध्यम से हुई है। ऐसे में प्रत्येक कार्य करते हुए भी उन लोगों को वह मान सम्मान नहीं मिलता है, जो एक राज्य कर्मी को मिलता है। इसलिए वे लोग अब मात्र एक एकल मांग राज्य कर्मी की दर्जा चाहते हैं और इसके लिए वे लोग आज सभी जिला मुख्यालय में रोड मार्च पर निकले हैं। अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 15 नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ में यातायात माह का शुभारम्भ, रैली से सुरक्षा नियमों की जागरूकता बढ़ी

Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ में 01 नवंबर 2026 से एक माह के लिए यातायात माह का शुभारम्भ हुआ। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और नगर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों से रैली निकली। यातायात माह का आयोजन 01 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रवर्तन के माध्यम से आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। रैली रिजर्व पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट चौराहा, अग्रसेन चौराहा, विशाल मेगा मार्ट, घंटाघर आदि प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंची। रैली के माध्यम से हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, यातायात संकेतों का पालन, सुरक्षित ओवरटेकिंग और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के बारे में चर्चा की गई। साथ ही दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की हिदायत दी गई। नाबालिग वाहन चलाने वाले के लिए जागरूकता अभियान पूर्व में चलाया गया था, फिर भी ऐसे मामले आते हैं तो उनके विरुद्ध कड़क कार्रवाई की जायेगी।
0
0
Report

तेज रफ्तार बस ने दो युवकों को कुचला, एनएच 31 पर भीषण जाम

Begusarai, Bihar:तेज रफ्तार सवारी बस ने दो मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया. इस हादसे में दोनों युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा कर रहे हैं. काफी संख्या में लोग एनएच 31 को घंटों से जाम कर रखा है. घटना बछवारा थाना क्षेत्र के मोहनिया ढाला के पास की है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक समस्तीपुर की ओर जा रहे थे; मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया. पीछे से आ रही सवारी बस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा शुरू कर दिया. अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है. घटना की जानकारी मिलने पर बछवारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं. मृतक दोनों युवक समस्तीपुर जिले के रहने वाले हिमांशु कुमार एवं अंशु कुमार हैं. फिलहाल लोग सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं.
0
0
Report

योगी आदित्यनाथ का गोंडा दौरा: 69 परियोजनाओं का लोकार्पण, 21 शिलान्यास

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ के कल सोमवार गोंडा दौरे को लेकर की तैयारियां जोरों पर मनकापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत गौरा विधानसभा की तेजपुर स्थित सिंगार घाट के पास सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर के तैयारी की जा रही हैं। जहां तैयारी का जायजा लेने के लिए गोंडा देवी पाटन मंडल की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल,गोंडा जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन, एसपी अभिषेक झा, गोंडा सीडीओ दयानंद प्रसाद ने आज रविवार को कार्यक्रम स्थल पहुंच करके जायजा लिया है। समय से पहले सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिया है यह भी निर्देश दिया गया है कि सीएम योगी के जनसभा में आने वाले लोगों को जनसभा स्थल में बैठने और आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। इसे देखते हुए सारी तैयारियां की जाए सुरक्षा के दृष्टिगत एसपी ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया है की सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किया जाए। ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। सीएम योगी आदित्यनाथ कल लगभग 10 बजे गोंडा पहुंचेंगे जहां 52083 लाख की गौरा और मनकापुर विधानसभा की 69 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करके एक बड़ी सौगात देंगे। जिसमें गौरा विधानसभा में 5346 लाख रुपए की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण कर 21327 लाख की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। वहीं इसी कार्यक्रम के दौरान मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में 9366 लाख की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए 16042 लाख रुपए की 20 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने बताया कि कल हमारे यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं जिसमें दो विधानसभाओं के लोगों को संबोधित करेंगे और करोड़ों रुपए की सौगात देंगे। हमारे गौरव विधानसभा में सबसे ज्यादा सड़कों का काम है पर्यटन का काम है बेसिक शिक्षा विभाग का भी काम है। कस्तूरबा बालिका गांधी विद्यालय बभनजोत का शैक्षिक भवन बनने के बाद यहां पर बालिकाओं को अच्छे शिक्षा मिलेगी। डीएम और कमिश्नर ने कहा की तैयारी पूरी की जा रही है कल सीएम गोंडा में आएंगे देर शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी।कल सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद व विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, तरबगंज भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय, गोंडा बलरामपुर से भाजपा एमएलसी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह सहित जिले के सभी विधायक और जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और लाखों लोग मौजूद रहेंगे। बाइट- प्रभात वर्मा- बीजेपी विधायक गौरा।
0
0
Report
Advertisement

वार्ड 10 के बलाई मोहल्ले में सीवरेज लाइन भेदभाव के आरोप, 100 परिवार आंदोलित

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर सीवरेज लाइन डालने में भेदभाव का आरोप, वार्डवासियों का फूटा गुस्सा,सड़क तीन बार खोदी फिर भी नहीं बिछी लाइन,वार्ड 10 के बलाई मोहल्ले में करीब 100 परिवार परेशान, एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद भी समाधान नहीं,पार्षद पर लगाया व्यक्ति विशेष को लेकर आरोप,पार्षद ने आरोपों को बताया निराधार काफी समय से अटकी पड़ी सीवेज लाईन एंकर श्रीमाधोपुर। शहर के वार्ड नंबर 10 स्थित बलाई मोहल्ले में सीवरेज लाइन डालने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सीवरेज लाइन डालने में भेदभाव बरतने और एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए गली में लाइन नहीं डालने का आरोप लगाते हुए वार्डवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड की एक गली में सीवरेज लाइन डालने के नाम पर दो से तीन बार सड़क खोदी चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लाइन नहीं डाली गई। इससे गली में रहने वाले करीब 100 परिवारों में नाराजगी है। वार्डवासियों का आरोप हैं? कि सीवरेज लाइन डलवाने को लेकर कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। कुछ दिन पूर्व एसडीएम को भी ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं सहित बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने एकत्रित होकर विरोध जताया और सीवरेज लाइन डालने की मांग की। वार्डवासियों ने पार्षद पर मनमर्जी करने और एक व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के चलते सीवरेज लाइन नहीं डलवाने का आरोप लगाया। साथ ही सीवरेज लाइन डालने के दौरान होने वाले नुकसान के बदले पहले रुपए जमा करवाने की बात कहे जाने पर भी नाराजगी जताई। लोगों का कहना हैं? कि सीवरेज लाइन डालकर उसे मुख्य लाइन से जोड़ने की जिम्मेदारी संबंधित कार्य एजेंसी और सरकार की है, आम नागरिकों की नहीं। इधर, वार्ड पार्षद रामावतार महरड़ा ने वार्डवासियों की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वार्ड में सीवरेज लाइन डलवाने की समस्या को लेकर यूडीएच मंत्री को भी अवगत करवाया गया है। गली में कई लोगों के शौचालयों के गटर होने के कारण सीवरेज लाइन डालने में तकनीकी समस्या आ रही है। जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। वार्डवासी का सवाल हैं? कि क्या श्रीमाधोपुर के 35 वार्डों में से केवल इसी गली में सीवरेज लाइन डालने के दौरान शौचालयों के गटर बाधा बन रहे हैं? यदि अन्य वार्डों में भी ऐसी परिस्थितियां हैं? तो वहां किस तरह काम करवाया जा रहा है? लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या शहर में अन्य किसी व्यक्ति से सीवरेज लाइन डालने के लिए रुपए जमा करवाए गए हैं? 02_BITE_नाथी देवी-वार्डवासी(सीर पर लाल लुगड़ी) 02_BITE_संतोष देवी_(नीला ब्लाउज) 02_BITE_कन्हैयालाल शार्दूल_क्रीम कलर कुर्ता 02_BITE_रामवतार महरड़ा-वार्ड पार्षद भाजपा(सफेद कुर्ता ) 02_BITE_भोजराज_(चैक शर्ट)
0
0
Report

बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने से कटरा के पीपा पुल पर वाहनों का आवागमन बंद

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur से गुजरने वाली बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कटरा प्रखंड के पीपा पुल पर बड़े गाड़ियों का आवागमन बंद हो गया है. इससे दर्जनों पंचायत के लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है. लगातार बारिश के कारण बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके कारण कटरा प्रखंड को बकुची से जोड़ने वाले पीपा पुल पर फिलहाल बड़े गाड़ियों का आवागमन रोक दिया गया है. इससे एक बार फिर दर्जनों पंचायतों के लोग कटरा प्रखंड मुख्यालय और शहर आने के लिए लगभग 40 से 45 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर रहे हैं. अगर नदी के जलस्तर में और वृद्धि होती है तो संपर्क कटरा प्रखंड मुख्यालय से टूट जाएगा. हालाँकि प्रशासन बागमती नदी के जलस्तर को देखते हुए अलर्ट मोड में है और जलस्तर के बारे में रुक-रुक कर अपडेट दे रहा है. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि बारिश के कारण जलस्तर अचानक बढ़ा है, लेकिन जल्द गिरावट देखने को मिल सकती है. बागमती नदी खतरे के निशान के नीचे है.
0
0
Report
Advertisement

खंडेला में सरपंच प्रत्याशी पर धांधली के आरोप, पुनः मतगणना की मांग

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा खंडेला खंडेला सीकर खंडेला सीकर सरपंच चुनाव परिणाम से प्रत्याशी व समर्थक असंतुष्ट प्रत्याशी राधा देवी ने आरओ व मतदान दल पर लगाया धांधली का आरोप जैतूसर के सैकड़ों महिला पुरुष पहुंचे खंडेला एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन निर्वाचन विभाग की वेबसाईट पर भी सामने आई आंकड़ों में भिन्नता आंकड़ों में भिन्नता सामने आने के बाद किया सुधार एंकर सीकर जिले की खंडेला पंचायत समिति की जैतूसर ग्राम पंचायत से सरपंच प्रत्याशी राधा देवी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उपखंड उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंची और मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया और पुनः मतगणना की मांग की। इसी मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को भी एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सरपंच प्रत्याशी राधा देवी ने मतगणना के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के आरोप भी लगाए हैं। इस दौरान सरपंच प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ो में भिन्नता के भी दस्तावेज पेश किए जिनमें उसे विजय घोषित दिखाया गया है। हालांकि अब उनमें सुधार कर दिया गया है। तहसीलदार सुरेश मूंड ने बताया कि प्रत्याशी व ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। इसके संबंध में उनसे समझाइश कर प्रावधानों की जानकारी दे दी गई है। ग्रामीणों द्वारा जो लिखित सूचनाओं मांगी गई है वह नियम अनुसार प्रदान कर दी जाएगी। बाइट राधा देवी, सरपंच प्रत्याशी, जैतूसर बाइट प्रत्याशी समर्थक सुरेश मूंड, तहसीलदार, खंडेला
0
0
Report

झांसी के बिजौली खदान में पति-पत्नी की मौत, विवाद के बाद खदान में छलांग

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली में पानी से भरी खदान में गिरकर पति-पत्नी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बीती रात पति-पत्नी में झगड़ा हो गया था, जिसके बाद गुस्से में दोनों ने खदान में छलांग लगा दी. मृतक की मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को खदान से बाहर निकलवाया. पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक बिजौली निवासी शंकर आदिवासी और उसकी पत्नी गिरजा आदिवासी क्रशर और फैक्ट्रियों में मजदूरी करते थे. बिजौली स्थित खदान के पास झोपड़ी बनाकर दोनों परिवार के साथ रह रहे थे. बीती रात पति-पत्नी के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया. झगड़ते हुए दोनों खदान के किनारे पहुंच गए. इस दौरान गुस्से में आकर पत्नी गिरजा पानी से भरी खदान में कूद गई. यह नजारा देखकर पति शंकर आवेश में आया और उसने भी पानी भरी खदान में छलांग लगा दी, जिससे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद तीन बेटियों और दो बेटों समेत पांच बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है.
0
0
Report

अमरोहा में एलन मस्क के पुतले दहन के साथ स्टारलिंक पर प्रतिबंध की मांग

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में एलन मस्क का पुतला फूंका, स्टारलिंक पर प्रतिबंध लगाने की उठी मांग, स्वदेशी जागरण मंच ने किया प्रदर्शन अमरोहा में रविवार को स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर जिला संयोजक वेदप्रकाश चौहान के नेतृत्व में एलन मस्क का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। सह प्रांत संयोजक एडवोकेट सुधांशु विश्नोई ने एलन मस्क के बयानों की निंदा करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा और डिजिटल संप्रभुता के मद्देनजर स्टारलिंक कंपनी पर भारत में पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। अमरोहा ब्लॉक प्रमुख गुरविंदर सिंह ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की। इस दौरान प्रशांत सिंह, मुकेश सक्सैना, शुभम चौहान, राहुल सैन, मनु कमल, गोपाल सानी, राजकुमार, महेंद्र सिंह और वंश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement

रामनगर में वन्य भूमि अतिक्रमण के खिलाफ महापंचायत, पुनर्वास और मालिकाना हक की मांग

Ramanagara, Karnataka:नैनीताल जिले के रामनगर स्थित पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों के समर्थन में महापंचायत का आयोजन किया गया,महापंचायत में क्षेत्र के लोगों ने सरकार से बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास और वर्षों से वन ग्रामों में रह रहे लोगों को मालिकाना हक दिए जाने की मांग उठाई, साथ ही प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और रहने के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग भी की गई. महापंचायत की अध्यक्षता करते हुए मालिकाना हक संघर्ष समिति के अध्यक्ष एस. लाल ने बताया कि रामनगर क्षेत्र में कुल 24 वन ग्राम हैं, जिनमें पूछड़ी भी शामिल है, पूछड़ी में हाल ही में वन विभाग की कार्रवाई के दौरान कई परिवारों के मकान ध्वस्त कर दिए गए हैं, ऐसे में कई गरीब परिवार बेघर हो चुके हैं और उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है,उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम शुरू हो रहा है और दीपावली का त्योहार भी नजदीक है, ऐसे में जिन परिवारों के पास रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना नहीं है, उनके पुनर्वास की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है. एस. लाल ने बताया कि महापंचायत के माध्यम से निर्णय लिया गया है कि रामनगर के उपजिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा, इसके अलावा तराई पश्चिमी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और दोबारा बसाने की मांग की जाएगी. उन्होंने कार्रवाई के दौरान प्रभावित लोगों को पर्याप्त समय नहीं दिए जाने पर भी सवाल उठाए, उनका कहना था कि क्षेत्र में रहने वाले अधिकांश लोग मजदूर और कम पढ़े-लिखे हैं, जिन्हें न्यायालय की प्रक्रिया और कानूनी प्रावधानों की पूरी जानकारी नहीं है,समिति की ओर से यह भी स्वीकार किया गया कि लोगों में कानूनी जागरूकता की कमी रही, लेकिन प्रशासन को भी लोगों को अपनी बात रखने और न्यायालय में अपील करने के लिए पर्याप्त समय देना चाहिए था, उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए, लेकिन कार्रवाई से पहले मकान तोड़ने की निश्चित तारीख बताकर लोगों को तैयारी का पर्याप्त अवसर नहीं मिला. मालिकाना हक की मांग को लेकर एस. लाल ने बताया कि पूछड़ी सहित आसपास की कई बस्तियां वर्ष 1968 से बसी हुई हैं,उनके अनुसार पहाड़ों में प्राकृतिक आपदाओं, बाढ़ और नदियों में घर बहने के कारण प्रभावित हुए कई परिवार यहां आकर बसे थे,उस समय रामलाल विद्यार्थी ने इस बस्ती को बसाने में भूमिका निभाई थी, उन्होंने कहा कि यह लोग कई दशकों से यहाँ रह रहे हैं और कल आकर बसे हुए लोग नहीं हैं.उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति आगे भी संघर्ष जारी रखेगी, 24 वन ग्रामों, वन खत्तों और अन्य प्रभावित लोगों को एकजुट कर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से सरकार से मांग की जाएगी कि वर्षों से रह रहे लोगों को भूमि का स्वामित्व और मालिकाना हक दिया जाए तथा पूछड़ी में बेघर हुए परिवारों का उचित पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए. एस. लाल, मालिकाना हक संघर्ष समिति के अध्यक्ष
0
0
Report

श्रीगंगानगर में नकली घी कारोबार भंडाफोड़: 16,394 लीटर जब्त

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़, 16,394 लीटर घी जब्त श्रीगंगानगर। त्योहारी सीजन में बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे नकली घी के बड़े जखीरे का श्रीगंगानगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत पुलिस ने शहर के चौधरी कॉम्प्लेक्स स्थित अनन्या ट्रेडिंग कंपनी पर दबिश देकर 16,394 लीटर नकली घी बरामद किया। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त घी की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गोदाम सील करने के साथ नकदी और एक मारुति वैन भी जब्त की है。 सीआईडी और डीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के निर्देशों की पालना में मिलावटखोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को नकली घी के कारोबार की जानकारी मिली थी। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा एवं आईपीएस नितिन चौधरी के सुपरविजन में कार्रवाई की योजना बनाई गई。 1 नवंबर 2026 को पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर के थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुभाष चंद्र के नेतृत्व में पुलिस, सीआईडी और डीएसटी की संयुक्त टीम ने चौधरी कॉम्प्लेक्स स्थित अनन्या ट्रेडिंग कंपनी पर दबिश दी। जांच के दौरान यहां बड़ी मात्रा में नकली घी मिला, जिसे बाजार में बिक्री के लिए तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से कुल 16,394 लीटर घी जब्त किया। इसके साथ ही बिक्री से प्राप्त 3 लाख 50 हजार रुपए नकद और मारुति वैन नंबर RJ31CC9138 को भी कब्जे में लिया गया है। तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राम तायल (26) पुत्र भगवनदास, निवासी मकान नंबर बी-12, बालाजी स्टेट, वार्ड नंबर 52, पुलिस थाना जवाहरनगर, श्रीगंगानगर; मुकेश कुमार (42) पुत्र सुरेश कुमार, निवासी मकान नंबर 10, राणा प्रताप कॉलोनी, पुलिस थाना जवाहरनगर, श्रीगंगानगर; तथा विकास कुमार (24) पुत्र मदनलाल, निवासी डूंगरसिंहपुरा, पुलिस थाना लालगढ़ जाटान, जिला श्रीगंगानगर शामिल हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब घी की खरीद, निर्माण और बिक्री से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है。 अन्य स्थानों पर सप्लाई की जांच पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नकली घी की सप्लाई किन- किन स्थानों पर की गई और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। जिले में अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश देकर कार्रवाई की जा रही है。 आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: एसपी जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के निर्देशों की पालना में चलाए जा रहे शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत नकली घी के कारोबार का खुलासा किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से नकली घी की खरीद और अन्य स्थानों पर सप्लाई के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर की टीम, सीआईडी (सीबी) जयपुर की टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम शामिल रही। कार्रवाई में सीआईडी (सीबी) मुख्यालय जयपुर के हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार की विशेष भूमिका रही।पुलिस की इस कार्रवाई को त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब जांच के जरिए नकली घी के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top