icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली किडनी ट्रांसप्लांट, पत्नी ने पति को दी नई जिंदगी

Agra, Uttar Pradesh:आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। खास बात यह रही कि पत्नी ने अपनी एक किडनी देकर पति को नई जिंदगी दी। इस बड़ी उपलब्धि के बाद केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टरों की पूरी टीम को सम्मानित किया। एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी प्रत्यारोपण की दिशा में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। महेंद्र सिंह को उनकी पत्नी मीना ने किडनी दान की, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट किया। पहली ही कोशिश में ऑपरेशन के सफल होने से मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर है। यह सफलता अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की मुहिम को भी नई मजबूती देगी। साल 2023 में करीब 8 हजार 3 लोगों ने अंगदान की शपथ ली थी और अब एसएन मेडिकल कॉलेज में सफल किडनी ट्रांसप्लांट ने इस संकल्प को एक बड़ी कामयाबी में बदल दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर ट्रांसप्लांट टीम को सम्मानित किया। डॉ. अपूर्व जैन समेत ऑपरेशन को सफल बनाने वाली पूरी टीम को सम्मान मिला। वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए मील का पत्थर साबित होगी और भविष्य में अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।
0
0
Report

जयपुर के स्कूलों के बच्चों ने वोट ब्रांड एंबेसडर बनकर मतदान जागरूकता अभियान चलाया

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। बच्चे बने 'वोट के ब्रांड एंबेसडर', स्कूलों से निकली जागरूकता रैली। सांगानेर में बच्चों ने संभाली मतदान जागरूकता की कमान। हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारे... बच्चों ने दिया वोट का संदेश। स्कूल की गलियों से आमजन तक पहुंचा 'वोट जरूरी' का संदेश। विद्यार्थियों ने कहा-मतदान अधिकार भी, जिम्मेदारी भी। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर वोट जरूरी, बच्चों की अपील। सांगानेर के कई स्कूलों में SVEEP के तहत जन-जागरूकता रैली। बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान। विद्यालयों से आसपास के क्षेत्रों तक निकली मतदाता जागरूकता रैली। बच्चों की तख्तियों ने जगाई वोट की अलख। SDM विकास प्रजापत और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में चल रहा अभियान। स्कूलों में रैली के साथ मतदाता जागरूकता की अलग-अलग गतिविधियां। हर मतदाता बूथ तक पहुंचे, मतदान प्रतिशत बढ़े।
0
0
Report
Advertisement

सिकंद्राराऊ में दबंगों ने परिवार पर किया हमला, चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mohammad RajaMohammad RajaFollow6m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-कोतवाली क्षेत्र के गांव टोडरपुर में दबंगों द्वारा एक परिवार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जनपद एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव वीर नगर नारऊ निवासी अखिलेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 25 अगस्त की शाम करीब सात बजे अपनी बहन के घर गांव टोडरपुर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही राहुल, संजू, सोनू पुत्रगण पप्पू तथा पप्पू पुत्र चंद्रपाल ने उसके बहनोई से उधार के पैसों को लेकर विवाद करते हुए उसकी गाड़ी की चाबी जबरन निकाल ली। पीड़ित के अनुसार जब उसने चाबी वापस मांगी तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन लक्ष्मी, करिश्मा तथा चाचा ठाकुरदास के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे भी घायल हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी बहन का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

बारामती में अजित पवार की प्रतिमा के सामने राखी: पेड़ से जुड़ी रक्षाबंधन परंपरा

Rui, Maharashtra:बारामतीत दादांच्या आठवणीत वृक्षाला बांधल्या राख्या..... वडाच्या झाडाला राख्या बांधून रक्षाबंधन साजरं... Anchor _ बहिण भावाच्या आपुलकीच्या नात्याचा रक्षाबंधन सण उद्या साजरा होतोय. या सणाच्या पूर्वसंध्येला बारामतीत लाडक्या बहिणींनी राज्याचे माजी उपमुख्यमंत्री दिवंगत नेते अजित पवार यांच्या प्रतिमेला औक्षण करून वडाच्या झाडाला राखी बांधून रक्षाबंधन साजरं केल आहे. अजित पवारांचं वृक्षांवरती प्रेम होतं, तळहातातील झाडांप्रमाणे ते वृक्षांना जपायचे, त्यांनी वृक्षारोपणावरती कायम भर दिला म्हणून या लाडक्या बहिणींनी दादांनी लावलेल्या वडाच्या झाडाला राख्या बांधून आपलं बहीण भावाचं नातं अधिक घट्ट केल. विशाल जाधव मित्रपरिवाराकडून याचं आयोजन करण्यात आलं होतं.
0
0
Report

नगर निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 27 अभ्यर्थियों ने 28 नामांकन दाखिल

Pali, Rajasthan:नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में नामांकन प्रक्रिया शुरू पहले दिन 27 अभ्यर्थियों ने 28 नामांकन पत्र दाखिल किए नगरीय निकाय चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई लेकिन पहले नामांकन दाखिल कराने को लेकर ज्यादा चहलपहल नही दिखी, पहले दिन जिले में 27 अभ्यर्थियों द्वारा 28 नामांकन पत्र दाखिल किए गए जिसमें नगर निगम पाली, नगर पालिका खुडाला-फालना, तखतगढ़ एवं बाली में कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। वहीं रानीखुर्द एवं मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया इसी तरह सोजत रोड नगर पालिका में 2, सोजत सिटी में 3 तथा सादड़ी नगर पालिका में 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सुमेरपुर नगर पालिका में 15 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 16 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार प्रथम दिन जिले के नगरीय निकायों में कुल 27 अभ्यर्थियों द्वारा 28 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वही भाजपा एवं कांग्रेस द्वारा टिकट सूची जारी नही होने को लेकर सस्पेंस जारी है वही दोनों ही दलों द्वारा पैनल प्रदेश नेतृत्व को भेज दिए है ।
0
0
Report
Advertisement

नहर किनारे डॉल्फिन के रेस्क्यू के बाद राप्ती में मौत, वन विभाग पर सवाल

Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में नहर से सटे एक पोखरे में डॉल्फिन मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और डॉल्फिन को सुरक्षित रेस्क्यू किया। लेकिन राप्ती नदी में छोड़ने के दौरान डॉल्फिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी लोगों में चर्चा बनी हुई है। मामला सिरसिया थाना क्षेत्र के रानीपुर चौबेपुरवा गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि यहां नहर से सटे पोखरे में लोगों ने एक डॉल्फिन को देखा। डॉल्फिन मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग की टीम ने डॉल्फिन को पोखरे से सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे राप्ती नदी में छोड़ने की तयारी की गई। बताया जा रहा है कि डॉल्फिन को राप्ती नदी में छोड़ने के दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मामले को लेकर चुप्पी साध ली है。 डॉल्फिन की मौत कैसे हुई और रेस्क्यू के दौरान क्या परिस्थितियां थीं, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, पूरे मामले में वन विभाग की ओर से अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है。 फिलहाल डॉल्फिन की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वन विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी。
0
0
Report
Advertisement

आरा में गोली लगने से 16 वर्षीय किशोर घायल, पुलिस जांच में जुटी

Mumbai, Maharashtra:आरा के नगर थाना क्षेत्र में आज संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 16 वर्षीय किशोर जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डाक्टरों की टीम ने फर्स्ट एड कर बेहतर ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया जख्मी किशोर की पहचान अहिरपुरवा निवासी अंकित प्रसाद सिंह के 16 वर्षीय पुत्र अमन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली किशोर के कमर के ऊपर लगी है। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया, लेकिन स्थिति बिगड़ते हुए देख बेहतर ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशोर को गोली किन परिस्थितियों में लगी, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही गोली लगने की वास्तविक वजह और घटना की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।
0
0
Report

गर्दनीबाग में सम्राट चौधरी की घोषणा पर छात्र जश्न मनाते दिखे

Patna, Bihar:मांगे पूरी होने के बाद गर्दनीबाग में छात्र जश्न मना रहे है। मिस्टेक तिवारी से माफीनामा आया है। वही गर्दनीबाग में छात्रों में खुशी का माहौल है छात्रों का कहना है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हमारी मांगों को मान लिया है। छात्रों ने कहा सम्राट चौधरी कहते हैं । अमित कुमार के पद चोन पर चलने का काम करेंगे और उन्होंने छात्रों के हित में फैसला देकर साबित भी किया है क्यों छात्रों के हित के लिए काम कर रहे हैं और नीतीश कुमार के पद चिन्ह पर चल रहे हैं । छात्रों ने कहा सरकार ने रक्षाबंधन पर हम लोग को तोहफा दिया है। वहीं छात्र डफली बजाकर जश्न मना रहे हैं
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर ओवरब्रिज वन-वे: 28 अगस्त से, रात9-7 बजे तक यातायात बंद

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर की लाइफलाइन ओवरब्रिज किया गया वन-वे .रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक पुल पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद, मरम्मत कार्य में हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया निर्णय ।\n\nसमस्तीपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले ओवरब्रिज को एक बार फिर 28 अगस्त से अगले एक सप्ताह के लिए वन-वे किया जा रहा है। वहीं, रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक पुल पर दोनों ओर से वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य में हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। सदर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत को लेकर इसे 1 जुलाई से 15 August तक बंद रखा गया था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद 14 अगस्त की शाम से पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया था। हालांकि, पुल पर अभी कई काम बाकी हैं। निर्माण सामग्री रखे होने और वाहनों के दबाव के कारण पुल पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे मरम्मत कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इसी को देखते हुए 28 अगस्त, शुक्रवार की सुबह 7 बजे से पुल को वन-वे करने का निर्णय लिया गया है। वन-वे व्यवस्था के दौरान सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक केवल एक दिशा में वाहनों का परिचालन होगा। वहीं, रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक पुल पर किसी भी दिशा से वाहनों का परिचालन नहीं होगा। सदर एसडीओ ने बताया कि सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक वन-वे व्यवस्था के दौरान दरभंगा की ओर से यानी चीनी मिल चौक की तरफ से आने वाले वाहन ही ओवरब्रिज से कलेक्ट्रेट की ओर जा सकेंगे। वहीं, कलेक्ट्रेट से दरभंगा की ओर जाने वाले वाहनों को पुल के नीचे से भोला टॉकीज रेलवे गुमटी, धर्मपुर और बाईपास बांध होते हुए बूढ़ी गंडक नदी पार कर दरभंगा की ओर जाना होगा।\nसदर एसडीओ ने बताया कि पुल पर अभी काफी काम बाकी है और निर्माण सामग्री रखी हुई है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है और मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए फिलहाल पुल को वन-वे करने तथा रात के समय वाहनों का परिचालन बंद रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि मरम्मत कार्य को जल्द पूरा किया जा सके।
0
0
Report

फतेहपुर रघुनाथपुर में करंट से मां-बेटे की मौत, ग्रामीणों का बिजली विभाग पर रोष

Gaya, Bihar:फतेहपुर के रघुनाथपुर में बिजली के करंट से मां-बेटे के मौत, पूरे गांव में पसरा मातम। गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव से बेहद दुखद और रोंगटा खड़ा करे वाला खबर आ रहा है। धान के खेत में पटवन करने गए एक परिवार के खुशियां एक झटके में उजड़ गया। करंट के चपेट में आने से मां और बेटा—दोनों के मौके पर ही मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फतेहपुर थाना क्षेत्र की चरोखरी पंचायत के रघुनाथपुर गांव निवासी जगदीश यादव के 36 वर्षीय पुत्र लाला यादव धान की फसल की पटवन के लिए खेत पहुंचे थे। खेत में लगे मोटर पंप को चालू करने के दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही तड़पने लगे। बेटे की चीख सुनकर 62 वर्षीय मां सुंदरी देवी दौड़कर खेत में पहुंचीं। उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए बेटे को करंट से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन वह खुद भी बिजली की चपेट में आ गईं। कुछ ही पलों में मां और बेटे दोनों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। देखते ही देखते खुशहाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन खेत की ओर दौड़े। लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतों में लगे मोटर पंप, बिजली के तार और कनेक्शन की समय-समय पर जांच नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं होती हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही ने दो जिंदगियां छीन लीं। ग्रामीणों ने मांग की है कि खेतों में संचालित मोटर पंपों, बिजली के तारों और कनेक्शनों की नियमित जांच कराई जाए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बिजली विभाग की जिम्मेदारी है। इस घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना की पुलिस एसआई अंबुज कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमारी के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में एसआई अंबुज कुमार ने बताया कि फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top