244221
अमरोहा देहात में पुलिस का फ्लैग मार्च
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा देहात में पुलिस का फ्लैग मार्च. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नौगावां सादात के नेतृत्व में देहात पुलिस ने बंबूगढ़ चौराहा, चिड़िया बाग, पुष्कर नगर व नौहारण गांव में जुलूस मार्गों पर फ्लैग मार्च किया. आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली रैली के दौरान इकबाल इंजीनियर के अभद्र नारे वायरल, सपा विधायक ने रोकने की कोशिश की
Moradabad, Uttar Pradesh:एंकर : दिल्ली रैली के लिए कूच करते हुए समाजवादी पार्टी के भगतपुर टांडा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व ठाकुरद्वारा के सम्भावित सपा प्रत्याशी इकबाल इंजीनियर का एक अभद्र भाषा के साथ आपत्तिजनक नारे लगाते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सपा के इकबाल इंजीनियर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए (अड़वे-भड़वे कहां मिलेंगे भाजपा के दफ्तर में) नारेबाजी करते दिख रहे हैं। वीडियो में साथ में चल रहे मौजूदा सपा कांठ विधायक कमाल अख्तर हाथ उठाकर उन्हें ऐसा करने से रोकते और मना करते नजर आ रहे हैं। लेकिन सपा नेता के इस नारे से साथ के लोग हंसने लगे। सपा नेता का ये विवादित नारेबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है।0
0
Report
रेहान हत्या केस: अंबेडकर पार्क के पास आरोपी घायल, पुलिस से भिड़ंत
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ सआदतगंज के अंबेडकर पार्क के पास युवक रेहान की चाकू से गला रेतकर हत्या करने का आरोपी उजेफा का एकाउंटर दुबग्गा इलाके में पानी की टंकी के पास पुलिस और आरोपी का आमना-सामना हुआ। इस दौरान गोली लगने से उजेफा घायल हो गया। पुलिस आरोपी को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा शनिवार रात करीब 9:30 बजे सआदतगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क के पास रामनगर निवासी रेहान पुत्र मुंशी पर गुलाब की बगिया, मौज्जमनगर निवासी उजेफा पुत्र परवेज ने चाकू से हमला कर दिया था। आरोपी ने रेहान के गले पर वार किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। उसे तत्काल केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी。0
0
Report
रतलाम रावटी में बिना लाइसेंस पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, मालिक के विरुद्ध मामला
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र की सिंचाई कॉलोनी में पुलिस ने अवैध रूप से रखे गए पटाखों के बड़े जखीरे का खुलासा किया है। रहवासी इलाके में बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद टीआई मनीष डावर के निर्देशन में पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां करीब तीन लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, मौके से 46 कार्टून में अनार, फुलझड़ियां, सुतली बम और रॉकेट समेत बड़ी मात्रा में आतिशबाजी मिली। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रहवासी क्षेत्र में रखे जाने से सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में पुलिस ने दुकान मालिक विनोद गांधी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को नोटिस देकर न्यायालय में उपस्थित होने के लिए पाबंद किया गया है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि दुकान किराये पर दी गई थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे यहां कैसे और किसकी अनुमति से रखे गए।0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में जंगली हाथियों के हमले से दो मौतें, दहशत फैल गई
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में जंगली हाथियों का तांडव, हाथी के हमले में दो घंटे के भीतर दो लोगों की गई जान, हाथी के हमले से दैनिक वेतनभोगी वनकर्मी और एक अन्य की मौत, मवेशियों के लिए घास काटने जंगल गया था वनकर्मी, वहीं अन्य मै में बाइक सवार चाचा-भतीजे पर हाथी का हमला, हमले में चाचा की मौत, ट्रक में छिपकर भतीजे ने बचाई जान, दो घंटे के अंतराल में दो मौतों से इलाके में दहशत, हाथी प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, सूरजपुर वन परिक्षेत्र के अखोरा गांव की घटना,0
0
Report
बिसवां में मेडिकल कॉलेज और ग्रामीण फिल्म इंडस्ट्री की स्थापना का प्रयास करूंगा : अरिंजय चौधरी
Puraina, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष अरिंजय चौधरी ने बिसवां विधानसभा क्षेत्र के विकास की भावी योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र के कंदुनी में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेडिको खेतान जैसी कंपनी को स्थापित कराने के प्रयास किए गए, जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है। इससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बिसवां विधानसभा क्षेत्र में अन्य अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को लाने का प्रयास करेंगे, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। साथ ही स्पेशल कैपिटल रीजन (एससीआर) के माध्यम से क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराने का भी प्रयास रहेगा। उन्होंने बताया कि गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही जन समाधान पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य है। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक निशांत कौशिक ने कहा कि बिसवां में देश की पहली ग्रामीण फिल्म इंडस्ट्री स्थापित करने की योजना है। इससे क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और स्थानीय युवाओं को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे। वहीं, समाजसेवी एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शरद चौधरी ने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि बिसवां विधानसभा क्षेत्र में महानगरों की तरह सभी जरूरी सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में विकास उनकी प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि पांच दिवसीय जन समाधान पदयात्रा के दूसरे दिन रविवार को अरिंजय चौधरी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम बिठौली से विभिन्न गांवों होते हुए मानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।0
0
Report
लखीमपुर-खीरी दशरथ पुत्र जन्म सुनि काना,मानहुं ब्रह्मानंद समाना।रात्रि कालीन बेला मेंराम जन्म की कथा।
Datelikalan, Uttar Pradesh:दशरथ पुत्र जन्म सुनि काना, मानहुं ब्रह्मानंद समाना।। श्रीराम जन्मोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल लखीमपुर-खीरी। विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत दतेली कलां में आयोजित श्रीराम कथा के तृतीय दिवस की रात्रिकालीन बेला में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का भव्य एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास पंकज महारथी जी ने अपनी मधुर वाणी और ओजस्वी शैली में प्रभु श्रीराम के जन्म प्रसंग का मनोहारी वर्णन प्रस्तुत किया। जैसे ही कथा में भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग आया, श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। पूरा कथा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति और उत्साह में सराबोर नजर आए। श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीराम की विधि-विधान से आरती उतारी गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसी के साथ तृतीय दिवस की कथा का समापन हुआ।0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर धाम के बयान से जातीय बहस गर्म, विवादों में शास्त्री
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -देश में जातिवाद खत्म करने और हिंदू राष्ट्र का नारा देने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में हुई कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर यदुवंशी समाज और वृंदावन धाम से जुड़े लोगों ने आपत्ति जताई है।,करेरा में कथा के दौरान कथा पंडाल में बैठे यादव समाज के लोगों को संबोधित करते हुए बागेश्वर महाराज ने भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करते हुए कहा कि - हम तो राम जी वाले हैं, तुम्हारे वाले तो बहुत टेढ़े हैं। नाम ही टेढ़ा है, कृष्ण के नीचे जो रकार लगी वही खतरनाक है।,उन्होंने आगे कहा कि मछली पकड़ने वाला कांटा जिसे बंसी कहते हैं, उसमें खाने का कुछ फंसाकर डाला जाता है तो मछली फंस जाती है, जितनी भी फड़फड़ाए निकल नहीं पाती। तुम्हारे वाले के नीचे जो रकार है वो ऐसे ही फंसाती है। लेकिन हमारे वाले तो एकदम सीधे हैं,बाबा बागेश्वर ने कहा कि हमारे वाले चलते और बैठते भी एकदम सीधे हैं और तुम्हारे वाले तो खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े, चलते भी मटक के। हमारे वाले की नजर भी एकदम सीधी और तुम्हारे वाले देखते भी टेढ़े हैं। हमारे वाले का धाम भी सीधा अयोध्या, तुम्हारे वाले का धाम वृंदावन। बंसी बजाना तो खेल है, धनुष चलाना खेल नहीं। गइयों को चराना तो खेल है, बंदरों को नचाना खेल नहीं।,हालांकि बयान के अंत में उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि हम ठाकुर जी के विरोधी हैं, यह विनोद की बात है जो याद आ गई तो बता दिया।,इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बाबा बागेश्वर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।0
0
Report
DIG हेमंत चौहान का सीधी दौरा: कुसमी से थानों तक पुलिस व्यवस्था परख
Sidhi, Madhya Pradesh:दो दिवसीय दौरे पर रीवा रेंज के डीआईजी हेमंत चौहान ने जिला की पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया. आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुसमी में जनविश्वास कार्यक्रम में शामिल होकर आमजन से संवाद किया, तो मझौली और मड़वास थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं. दौरे के दूसरे दिन पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस दरबार लगाकर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं. साथ ही पुलिस वाहनों और जरूरी दस्तावेजों का निरीक्षण कर विभागीय व्यवस्थाओं की हकीकत जानी. इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित जिलेभर के थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहा. सीधी जिले में रीवा से सीधी आये महा निरीक्षक डीआईजी हेमंत चौहान दौरा पुलिस व्यवस्था को परखने और मैदानी स्तर पर पुलिसकर्मियों की समस्याएं जानने के लिहाज से अहम माना जा रहा है जहां आदिवासी अंचल कुसमी में जनविश्वास कार्यक्रम के जरिए पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाने का संदेश दिया गया, वहीं थानों के निरीक्षण में व्यवस्थाओं की समीक्षा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले दूसरे दिन पुलिस दरबार में कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण करने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित कर डीएसपी कार्यालय सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के शाखाओं का निरीक्षण कर स्थित का जायजा लिये.0
0
Report
वैशाली महुआ में नकाबपोश बदमाशों ने दुकान से 19 हजार रुपये लूटे
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से है जहाँ बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना महुआ थाना क्षेत्र के डोगरा चौक की है जहाँ स्थित एक किराना दुकान पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोला और हथियार के बल पर दुकान से 19 हजार रुपये और दुकानदार का सोने का लॉकेट लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही महुवा एसडीपीओ दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधी तीन की संख्या में थे और तीनों ने नकाब पहन रखा था। जानकारी मिल रही है कि लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दुकानदार के साथ मारपीट भी की है। हालाँकि मौके पर पहुंचे महुआ एसडीपीओ ने लूट की रकम का खुलासा नहीं किया है और बताया है कि पीड़ित से आवेदन मिलने के बाद ही पता चलेगा कि लूट कितने की हुई है। हालाँकि उन्होंने कहा कि सभी अपराधी जल्द पकड़े जायेंगे लेकिन बीच बाजार हुई लूट की इस वारदात से व्यवसाई डरे सहमे है वह इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। फिलहाल पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके है।0
0
Report
Advertisement
वैशाली के महुआ में नकाबपोश बदमाशों ने किराने दुकान से रकम और सोना लूटा
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से है जहाँ बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।घटना महुआ थाना क्षेत्र के डोगरा चौक की है जहाँ स्थित एक किराना दुकान पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोला और हथियार के बल पर दुकान से 19 हजार रुपये और दुकानदार का सोने का लॉकेट लूट कर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही महुआ एसडीपीओ दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि अपराधी तीन की संख्या में थे और तीनों ने नकाब पहन रखा था।जानकारी मिल रही है कि लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दुकानदार के साथ मारपीट भी की है।हालांकि मौके पर पहुंचे महुआ एसडीपीओ ने लूट की रकम का खुलासा नहीं किया है और बताया है कि पीड़ित से आवेदन मिलने के बाद ही पता चलेगा कि लूट कितने की हुई है।हालांकि उन्होंने कहा कि सभी अपराधी जल्द पकड़े जायेंगे लेकिन बीच बाजार हुई लूट की इस वारदात से व्यवसाई डरे सहमे है वहीं इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।फ़िलहाल पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके है।0
0
Report
देवरिया में वर्दीधारी कर्मी के शराब पीने का वीडियो वायरल; जांच शुरू
Deoria, Uttar Pradesh:Deoria mein police sahayata kendra ke andar vardi mein sharab pine ka video saamne aaya hai. Do log vardi mein baithe hue sharab pee rahe hain. 31.10.2026 ko traffic booth par ek vardidhar karmi dwara sharab ke sevan ki video ko sanket milne ki baat saamne aayi. Jaanch mein karmi ki pahchan Hom guards Rampryag Yadav ke roop mein hui, jin ki duty traffic vyavastha mein lagi thi. Jaanch evam pooch-taach mein unke dwaara duty ke dauran apne parichit vyakti ke saath sharab piye jaane ki pushti hui hai. Yah krtya raj ki kartavyon ke prati ghor laaparwaahi evam anushasanheenata ka pratik hai. Prakaran mein agratar karyavahi ke liye jaanch aakhya jila Homgard Commandant, Deoria ko preshit ki gayi hai.0
0
Report
जमुई के कुंडघाट हादसे में एक की मौत, छह घायल, रफ्तार ने ली जान
Jamui, Bihar:जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडघाट के पास तेज रफ्तार ट्रिपल लोडिंग दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन- तीन युवक यानि कुल छह युवक बुरी तरह घायल हो गया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा से रविवार की देर शाम सदर अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर मनीष कुमार द्वारा जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया और चार युवकों का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। एक बाइक पर सवार मृतक युवक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के ऋषिडीह गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायलों में मृतक की बाइक पर महेश यादव के पुत्र विकास कुमार और जुगल यादव के पुत्र सौरभ कुमार शामिल हैं। दूसरी बाइक पर सवार घायलों की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के पतम्बर गांव निवासी विजय दास के पुत्र शिवम कुमार, महेंद्र दास के पुत्र बीरेंद्र दास और शैलेन्द्र दास के पुत्र बाबी दास के रूप में हुई है, बताया जाता है कि दोनों बाइक पर तीन- तीन युवक सवार होकर घूमने के लिए कुण्डघाट गया था। घायल विकास कुमार ने बताया कि एक बाइक कुण्डघाट की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बाइक कुण्डघाट से लौट रही थी। दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिस वजह से अनियंत्रित होकर दोनों बाइक आपस मे ही टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दोनों बाइक के बीच की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों बाइक पर सवार कुल छह youths में से एक की मौत हो गई, जबकि एक युवक को पटना रेफर किया गया और चार युवकों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन के चीख और चीत्कार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बन गया। दुर्घटना की सूचना पर देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि पांच लोग घायल हैं जिसमें बॉबी कुमार की हालत गम्भीर बनी हुई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। जबकि मृतक मिथलेश कुमार की कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्ट किया जा रहा है। बाइट.....विकास कुमार,घायल बाइट....... डॉ मनीष कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी जमुई सदर अस्पताल0
0
Report
Advertisement
कौशांबी: सूने मकान से साढ़े चार लाख की चोरी, मालिक परिवार समेत हैरान
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मंझनपुर थाना क्षेत्र के हजरतगंज मोहल्ले में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब साढ़े चार लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक शाहरुख अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूने मकान में हुई लाखों की चोरी से मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
दुर्गा पूजा भंडारे से लौटते चार दोस्तों को टाटा सफारी ने रौंदा, तीन की मौत
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी - दुर्गा पूजा के भंडारे से लौट रहे चार दोस्तों को टाटा सफारी ने रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत, एक गंभीर! कोतवाली रामसनेहीघाट के बैसनपुरवा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार टाटा सफारी ने दो बाइकों को मारी जोरदार टक्कर। हादसे में बाइक सवार अनूप रावत (26), विमलेश यादव (22) और अनिल (23) की मौके पर ही दर्दनाक मौत। चौथा युवक बुच्ची (30) गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक होने पर लखनऊ के लोहिया अस्पताल किया गया रेफर। दलसिंह गांव के निवासी चारों दोस्त धरौली में दुर्गा पूजा के भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर दो बाइकों से लौट रहे थे घर। बैसनपुरवा मोड़ से हाईवे पर चढ़ते समय अयोध्या से लखनऊ जा रही टाटा सफारी ने मारी टक्कर। टक्कर इतनी भीषण कि चारों युवक कई फीट दूर जा गिरे, एक बाइक सफारी में फंसी। हादसे के बाद हाईवे पर मची चीख-पुकार, आधे घंटे से अधिक समय तक लगा रहा भीषण जाम। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, टाटा सफारी को कब्जे में लिया। राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस। एक साथ तीन युवकों की मौत से दलसिंहपुर गांव में मचा कोहराम, खुशियों वाले घरों में पसरा मातम।0
0
Report
ब्रजभूषण ने राहुल गांधी के बयानों पर हमला, शाह के समर्थन में बोले
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलन्दशहर: राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली पर बरसे ब्रजभूषण。 राहुल गांधी पर गैरजिम्मेदाराना बयान देने और झूठ बोलने का आरोप。 अमित शाह के समर्थन में बोले- सोच-समझकर बयान देते हैं शाह。 अमित शाह ने देश से किए सभी वादे पूरे किए हैं- ब्रजभूषण शरण सिंह。 यूपी में 2027 चुनाव को लेकर बोले- सभी पार्टियां तैयारी में जुटीं- ब्रजभूषण खुर्जा में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे ब्रजभूषण शरण सिंह。0
0
Report
Advertisement
