Back
Amroha में गैस आपूर्ति पर्याप्त, अफवाहें न फैलाएं—प्रशासन का स्पष्ट निर्देश
VAVINEET AGARWAL
Mar 11, 2026 15:38:40
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अमरोहा में गैस की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें – प्रशासन की अपील
अमरोहा में गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। जिला प्रशासन के अनुसार जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी रीना कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी असाधारण गजट 9 मार्च 2026 के तहत प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश 2026 लागू किया गया है, जिसके अनुपालन में सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद अमरोहा में घरेलू गैस सिलेंडर और उज्ज्वला योजना के कुल 4,57,808 उपभोक्ता हैं और प्रशासन का कहना है कि सभी के लिए पर्याप्त गैस उपलब्ध है। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए बुकिंग के बाद ओटीपी प्रणाली के माध्यम से डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि भ्रामक खबरों और अफवाहों पर विश्वास न करें और गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलती है तो जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गैस से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला पूर्ति कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां उपभोक्ता दूरभाष नंबर 05922-297122 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:46:030
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 11, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 11, 2026 18:30:360
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 11, 2026 18:18:070
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 11, 2026 18:17:530
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:17:27Noida, Uttar Pradesh:बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर कलेक्ट्रेट में जिला विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की।
0
Report