गजरौला में भाजपा सांसद से मिले ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार (रजि.) के सदस्य
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा में ठगी के शिकार हुए परिवारों ने जिलाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ के नेतृत्व में MP कंवर सिंह तंवर से मुलाकात कर अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की। आज गजरौला में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम में पीड़ितों ने MP को अपनी पीड़ा सुनाई। उन्होंने कहा कि करीब 10 साल पहले विभिन्न निजी फाइनेंस कंपनियां जैसी PACL इंडिया लिमिटेड, कल्पवट, कल्पतरू इंडिया लिमिटेड, सहारा इंडिया और अन्य कंपनी 42 करोड़ रुपये की जमापूंजि लेकर फरार हो गई थीं। पीड़ितों ने अपनी समस्या का समाधान करने की अपील की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
